841438
मीरगंज में बच्चा चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Mirganj, Bihar:मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन गांव में 1 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे ऋषभ कुमार को 24 घंटे में सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। एसपी के आदेश पर गठित SIT ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें अपहरण करने वाले और बच्चे को बेचने वाली महिला शामिल हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाढ़ से पांच गांव पलायन, बिजली, शिक्षा, राशन और स्वास्थ्य सब ठप
Vijayapura, Karnataka:नदी में बाढ़ से ठहर जाती है जिंदगी, महीनों तक नहीं रहती है बिजली, बदहाल जिंदगी जीने मजबूर होते 5 गाँवो के ग्रामीण बीजापुर। जिले के अंदरूनी और दूरस्थ इलाकों में विकास की हकीकत आज भी सरकारी दावों से कोसों दूर है। छिन्नकवाली पंचायत के अंतर्गत आने वाले गुड्डीपाल, कंदुलनाट, आदेड और रालापाल चिन्नाकवाली जैसे गांवों में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यहां न तो नियमित रूप से शिक्षक पहुंचते हैं और न ही बारिश के मौसम में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का राशन ग्रामीणों तक पहुंचने में भी परेशानियां होती होती हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, इन इलाकों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई गांवों में स्कूल तो हैं, लेकिन शिक्षक समय पर नहीं पहुंचते। ऐसे में दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बारिश में राशन पहुंचाना चुनौती बारिश के मौसम में नदी-नालों और खराब रास्तों के कारण इन गांवों तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि PDS का राशन भी बारिश के दौरान समय पर नहीं पहुंच पाता। कई बार राशन के लिए ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। दो महीने से बिजली गुल ग्रामीणों के अनुसार, कई इलाकों में पिछले करीब दो महीने से बिजली नहीं है। बिजली व्यवस्था ठप होने से ग्रामीणों को अंधेरे में जीवन गुजारना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर अन्य जरूरी कामों के लिए भी ग्रामीण परेशान हैं। न इंटरनेट, न मोबाइल नेटवर्क इन गांवों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा भी बेहद कमजोर या पूरी तरह नदारद है। ग्रामीणों का कहना है कि न नेट है और न ही बिजली। ऐसे में सरकारी योजनाओं, ऑनलाइन सेवाओं और आपातकालीन सूचनाओं तक पहुंच भी मुश्किल हो जाती है। स्वास्थ्य सेवाएं भी दूर स्वास्थ्य विभाग की टीमों का भी इन दूरस्थ गांवों तक नियमित रूप से पहुंचना मुश्किल है। ग्रामीणों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। बारिश के मौसम में रास्ते और नदी-नालों के कारण मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना और भी कठिन हो जाता है। आर-पार नहीं हो पाते नदी-नाले बारिश के दौरान नदी-नालों में पानी बढ़ने के बाद कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर लोग नदी-नालों को पार नहीं कर पाते। इसका सीधा असर शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, बारिश के दौरान राशन की व्यवस्था की जाए और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को नियमित रूप से गांवों तक पहुंचाया जाए。0
0
Report
योगी मुख्यमंत्री 25 जुलाई को जालौन दौरे पर, 1200 करोड़ की योजनाओं की सौगात
Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को जालौन जिले के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान जिले को करीब 1200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें कई योजनाओं का लोकार्पण और कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लंबे समय से प्रतीक्षित नई तहसील उरई भवन का उद्घाटन रहेगा। नई तहसील भवन के शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकेंगी और तहसील से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को अधिक व्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध होगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा कालपी रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री यहां जनसभा को संबोधित करने के साथ ही जिले के विकास कार्यों की जानकारी भी साझा करेंगे। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आम जनता के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंडल और जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, डीआईजी आकाश कुलहरि और जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नवीन गल्ला मंडी परिसर पहुंचकर मंच, जनसभा स्थल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन मार्ग, रूट डायवर्जन व्यवस्था, वीआईपी आवागमन, आम जनता के प्रवेश और निकासी मार्गों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े。 प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, उनसे जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सिंचाई, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।0
0
Report
विराट कोहली-अनुष्का वृंदावन पहुंचे, नंगे पांव आशीर्वाद लेने गए
Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, नंगे पांव पैदल चलकर प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद मथुरा/वृंदावन। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार को धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। दोनों ने यमुना किनारे स्थित यमुना विहार कुंज आश्रम पहुंचकर प्रख्यात संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के दर्शन किए और उनका भावपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया। हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। इस दौरान क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा का हाथ थामे नंगे पैर ही कीचड़ भरे रास्ते से गुजरकर आश्रम पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर महाराजजी के शिष्यों ने दोनों का पारंपरिक विधि-विधान से स्वागत किया। विराट और अनुष्का ने लगभग एक घंटे तक आश्रम में समय व्यतीत किया और संत प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक चर्चा की। आश्रम से बाहर निकलते समय विराट कोहली के माथे पर चंदन का तिलक सुशोभित था और उनके हाथ में प्रसाद भी नजर आया। इसके उपरांत, दोनों ने लगभग 150 मीटर दूर स्थित महाराजजी के गुरु, पूज्य हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम में भी हाजिरी लगाई और पूरी श्रद्धा के साथ शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर को देखते हुए ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा समय से पूर्व वृंदावन आकर गुरु पूजन करने और संत दर्शन का लाभ उठाने पहुंचे हैं।0
0
Report
Advertisement
रेउसा में पीस कमेटी की बैठक, चेहल्लुम, बारावफात और कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज** रेउसा थान
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा में पीस कमेटी की बैठक, चेहल्लुम, बारावफात और कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज** रेउसा थाना परिसर में बुधवार को चेहल्लुम, बारावफात और सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम राहुल सिंह और सीओ हर्षित चौहान ने त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चहलारी घाट पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहने का भरोसा दिलाया। बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे और शांतिपूर्ण आयोजन का संकल्प लिया।0
0
Report
हांसी में कांग्रेस नेताओं की नजरबंदी, दिल्ली कूच रोकने के लिए भारी पुलिस बल
Hansi, Haryana:बाइट : कांग्रेस नेता तेलूराम जांगड़ा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ दिल्ली कूच से पहले हांसी में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई NH-9 पर गीता चौक पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ को उनके समर्थकों के साथ हिरासत में लिया कांग्रेस पूर्व कार्यकारी प्रदेश प्रभारी तेलूराम जांगड़ा व कांग्रेस नेता सुमन शर्मा को घर में किया नजरबंद दिल्ली कूच से पहले हांसी में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ को उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया गया। NH-9 पर गीता चौक के पास पुलिस ने काफिला रोकते ही कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। स्थिति को देखते हुए सदर और शहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वही कांग्रेस नेता तेलूराम जांगड़ा को घर पर ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। आपको बता दे कि दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ को काफिले के साथ हांसी पुलिस ने हिसार-दिल्ली रोड स्थित गीता चौक के पास रोक लिया। पुलिस ने उनके काफिले को रोकने के बाद राहुल मक्कड़ को वाहन से नीचे उतरने के लिए कहा और हिरासत में ले लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। उन्होंने हंगामा करते हुए हुए कहा कि आज के युवाओं के साथ धोखा हो रहा है और उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है। वही कांग्रेस नेता तेलूराम जांगड़ा व कांग्रेस नेता सुमन शर्मा को घर पर नजरबंद किया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए हांसी के कांग्रेस नेता तेलूराम जांगड़ा व कांग्रेस नेता सुमन शर्मा समेत कई कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया ताकि वे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना न हो सकें। कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ ने आरोप लगाया कि वह अपने समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे थे, लेकिन सरकार के निर्देश पर पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया। उन्होंने इसे लोकतंत्र के हनन और लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि सरकार छात्र आंदोलन से घबराई हुई है। आज के युवाओं के साथ धोखा हो रहा है। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने दिल्ली जा रहे थे, लेकिन हमें रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया गया। सरकार युवाओं और विपक्ष की आवाज़ दबाना चाहती है। कांग्रेस नेता तेलूराम जांगड़ा ने बताया कि लोकतंत्र में हर नागरिक और राजनीतिक दल को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है। हमें प्रदर्शन में शामिल होने से रोकना हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली कूच को रोकने के लिए हांसी के कई अन्य कांग्रेस नेताओं को भी उनके घरों पर निगरानी में रखा गया या एहतियातन हिरासत में लिया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से इस कार्रवाई पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।0
0
Report
धनबाद के नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: आयशर ट्रक चालक-खलासी की मौत
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साहोबहियार स्थित राजस्थानी ढाबा के पास तीन वाहनों की टक्कर में आयशर ट्रक के चालक और खलासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी और लंबा जाम लगा रहा। घटना तोपचांची थाना क्षेत्र के साहोबहियार स्थित राजस्थानी ढाबा के समीप नेशनल हाईवे पर हुई। जानकारी के अनुसार, लोहे से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर पहले एक अल्टो कार से टकरा गया। कार में चार लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। टक्कर के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयशर ट्रक का अगला हिस्सा ट्रेलर के भीतर तक घुस गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही तोपचांची थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में चालक को नींद आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अंतिम कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP प्रदर्शन, CBI ने 13 गिरफ्तार बताया
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: कल दिल्ली में LKM के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के जवाब में, BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब कांग्रेस के राज्य मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। BJP पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का कहना है, 'परीक्षा के पेपर से जुड़ा मामला सुलझा लिया गया है और सब कुछ ठीक हो गया है। प्रधानमंत्री ने कार्रवाई की है और CBI ने 13 लोगों को गिरफ़्तार किया है। कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री द्वारा लाए जा रहे विकास के स्तर को पचा नहीं पा रही है…'0
0
Report
आबकारी-कोल लेवी घोटाले में EOW ने RG समेत गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार.. आबकारी घोटाले में EOW ने किया गिरफ्तार.. कोल लेवी घोटाले में EOW ने पूर्व से किया है गिरफ्तार.. कोल लेवी घोटाले में 14 दिन की रिमांड खत्म होने पर RG को कोर्ट में किया पेश.. EOW ने आबकारी घोटाले में 5 दिन की मांगी पुलिस रिमांड.. कोर्ट ने 3 दिन यानि 25 जुलाई तक पुलिस रिमांड की स्वीकृत. 3 दिन EOW आबकारी घोटाले में RG से करेगी पूछताछ.. ACB/EOW की विशेष कोर्ट में किया पेश....0
0
Report
बिहार के चार अस्पतालों में ICU उद्घाटन: आरा सदर अस्पताल में चार बेड और छह वेंटीलेटर की व्यवस्था
Mumbai, Maharashtra:सुबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार के विभिन्न अस्पतालों में संयुक्त रूप से आईसीयू का उद्घाटन किया है। जिसमें आरा के सदर अस्पताल में भी जिलाधिकारी भोजपुरी तनय सुल्तानिया ने आज आईसीयू का उद्घाटन किया है। जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने आरा के सदर अस्पताल में आईसीयू सेंटर के उद्घाटन के बाद बताया कि जिले में किसी भी सरकारी अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था अच्छी तरह से नहीं चलाई जा रही थी। जिसको लेकर मरीज काफी परेशानी का सामना करते थे। वहीं आज आरा के सदर अस्पताल में आईसीयू सेंटर में इंसेंटिव केयर यूनिट के लिए चार बेड और वेंटीलेटर के लिए 6 बेड की व्यवस्था की गई है। इस दौरान डी डी सी भोजपुरी अरुण प्रकाश सिविल सर्जन भोजपुरी सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
ओवरटेक को लेकर रोडवेज बस चालक और ई-रिक्शा चालक में खूनी संघर्ष,बीच सड़क डंडों से मारपीट
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में रोडवेज बस चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे पर डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों के सिर फूट गए। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज की बस पुराने बस अड्डे से नवल्टी चौराहे की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए ई-रिक्शा को ओवरटेक करने को लेकर दोनों चालकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने डंडे उठा लिए और बीच सड़क पर एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दोनों चालक घायल हो गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सीतापुर ब्रेक: बीजेपी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से 2027 का गुरु मंत्र
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक बीजेपी ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का किया आयोजन। मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने बूथ अध्यक्षों को किया संबोधित 2027 का दिया गुरु मंत्र। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी बूथ अध्यक्ष है 2027 में अपने कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जिन सीटों पर चुनाव हारे थे उसकी समीक्षा की जाएगी पीएम आवास के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के घेराव पर बोले यह विषय भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस या राहुल गांधी का विषय नहीं है यह विषय प्रधानमंत्री की सुरक्षा का है प्रधानमंत्री की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण होती है वहां पर इस प्रकार से नेता विपक्ष के रूप में नेता विपक्ष की महती भूमिका होती है जिस प्रकार से बचकाना कार्य किया है वहां पर उन्हें प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। बाइट- कमलेश मिश्रा पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष0
0
Report
रामपुर कलेक्ट्रेट में गर्भवती महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास, पुलिस बचाने में सफल
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर कलेक्ट्रेट में गर्भवती महिला का आत्मदाह का कथित प्रयास, DM कार्यालय के सामने खुद पर पेट्रोल डालने से हड़कंप, पुलिस ने समय रहते बचाया, शिकायत पर सुनवाई न होने का आरोप, एंकर:रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गर्भवती महिला ने डीएम कार्यालय के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर कथित आत्मदाह का प्रयास किया,महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और अधिकारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया, V/O:उत्तर प्रदेश के रामपुर कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कंप मच गया जब एसपी कार्यालय में शिकायत करने पहुंची एक महिला अचानक डीएम कार्यालय के सामने पहुंची और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर कथित आत्मदाह का प्रयास करने लगी,महिला की इस हरकत से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई,घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अनुराग सिंह, सिविल लाइन थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे,पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला को रोकते हुए सुरक्षित हिरासत में लिया और उसे सिविल लाइन थाने ले जाया गया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हो सकी,महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह काफी समय से अपनी शिकायत को लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही, महिला ने खुद को गर्भवती बताते हुए कहा कि उसका पति सीआरपीएफ में तैनात है, इसके बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा है। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाने की कोशिश की,घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने महिला को समझाया और उसकी शिकायत की जानकारी ली,पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का केंद्र सरकार पर निशाना, दमन की नीति पर संकेत
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा नेता प्रतिपक्ष के साथ जो बर्बरता किया गया वह लोकतंत्र में कभी नहीं हुआ, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा जो भी सत्ता की गलत नीतियों का विरोध करता है सरकार उसका बर्बरतापूर्वक दमन करती है, पहले किसानों का दमन किया गया अब छात्र और नौजवानों का दमन किया जा रहा, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा हम नेहरू और गांधी की परंपरा के लोग हैं इनके दमन के आगे झुकने वाले नहीं हैं। प्रयागराज पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पेपर लीक के बहाने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के चलते कई छात्रों ने सुसाइड किया है, जिन छात्रों की सुसाइड से मौत हुई है वह सुसाइड नही, बल्कि हत्या है। पेपर लीक के चलते छात्रों की मौत के बाद जवाबदेही तय करने के बजाय सरकार धृष्टता कर रही है। सुप्रिया श्रीनेत ने बताया कि राहुल गांधी पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों की गूंज के जरिए उनसे जुड़कर उनकी समस्याओं को सुन रहें हैं और उसके समाधान को लेकर व्यापक चर्चा कर रहें हैं। जिसके तहत संगम नगरी प्रयागराज में भी राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम विशुद्ध रूप से छात्रों से संवाद के रूप में होगा, यह कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं होगा। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आज देश में जो बर्बरता छात्रों के साथ हो रही है वह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आंदोलनरत छात्राओं के साथ बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज ही नहीं किया गया। बल्कि उनके साथ अभद्रता भी किया गया। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जब छात्रों की पीड़ा को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उठाया तो उनके साथ भी जो कुछ किया गया उसे पूरे देश ने देखा है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ जिस तरह से बर्बरता की हद पार की गई। यह लोकतंत्र में शायद कभी नहीं हुआ था, कल की घटना लोकतंत्र पर एक गहरा धब्बा है, जिसे देश कभी नहीं भूल पाएगा। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि रात में जब हम सबको रिहा किया गया तो इन्हें लगा कि सब शांत हो जाएगा। लेकिन इन्हें नहीं पता है कि हम नेहरू और गांधी की परंपरा के लोग हैं। जो किसी भी कीमत पर सत्ता की निरंकुशता को बढ़ने नहीं देंगे। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सत्ता की नाकामियों के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है उसको दमन करके सरकार दबाना चाहती है। पहले किसानों के साथ अमानवीयता और बर्बरता की गई, उसके बाद अब छात्रों और नौजवानों के साथ बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। लेकिन हम इनके दमन के आगे झुकने वाले नहीं हैं, इनके दमन का मुंहतोड़ जवाब देंगे।0
0
Report
शाहजहांपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले पर सपा विरोध में काले झंडे
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले को सपा कार्यकर्ताओं ने दिखाएं काले झंडे। सपा युवाजन के कार्यकर्ताओं ने दिखाऐ काले झंडे गो बैक गौ बैक के नारे लगाकर किया विरोध। परशुरामपुरी में था बृजेश पाठक का आज कार्यक्रम। डिप्टी सीएम के आगमन पर जलालाबाद की कोलापुर मोड पर दिखाए गए काले झंडे।0
0
Report
हरदोई में शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का अनावरण; SP पर तीखा हमला
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का अनावरण, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को हरदोई पहुँЧकर शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेजर पंकज पांडेय ने भारत माता की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे पूरा हरदोई और पूरा उत्तर प्रदेश नमन करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि हरदोई मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद मेजर पंकज पांडेय के नाम पर किए जाने संबंधी पत्रावली मंगाकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी से जुड़े सवाल पर डिप्टी सीएम ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार रही, तब-तब प्रदेश में गुंडे, बदमाश, माफिया और दंगे देखने को मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल की घटनाओं में भी छात्रों और युवाओं की आड़ लेकर अराजकता फैलाने की कोशिश की गई, जिसकी पूरे प्रदेश में निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। ब्राह्मण अधिकारियों को निशाना बनाए जाने से जुड़े सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि इस तरह की बातें नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार "सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास" के सिद्धांत पर काम कर रही है और सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है。0
0
Report
Advertisement
