icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिकरु कांड के आरोपी हीरू दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत; जेल से रिहाई हुई

AKAlok KumarJust now
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर के बहुचर्चित बिकरु हत्याकांड मामले के आरोपी धीरेन्द्र दुबे उर्फ हीरू दुबे को मिली जमानत गैंगेस्टर मामले में हुई 10 साल की सजा मामले में हुई रिहाई हाई कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने पर सुप्रीम कोर्ट में की थी अपील सुप्रीम कोर्ट से धीरेन्द्र उर्फ हीरु को मिली जमानत माती जिला कारागार से हुई रिहाई जिला कारागार से निकलते ही अपनी पत्नी को धीरेन्द्र उर्फ हीरु ने लगाया गले धीरेन्द्र बोला न्यायपालिका पर भरोसा था, उस रात जो घटना हुई हो सही नहीं थी गलत थी उसे कोई सही नहीं ठहरा सकता माती जिला न्यायालय में अधिवक्ता की पोशाक में धीरेंद्र उर्फ हीरु ने किया था सरेंडर बिकरु गांव में सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों की हुई थी निर्मम हत्या पुलिस ने विकास दुबे सहीत 6 अपराधियो का किया था एनकाउंटर बाईट - धीरेन्द्र उर्फ हीरू ( आरोपी बिकरु कांड ) बाईट - अश्वनी त्रिपाठी ( वरिष्ठ अधिवक्ता )
0
0
Report

सीतापुर खैराबाद नगरपालिका बोर्ड बैठक हंगामे के बीच टकराव, सांसद ने कहा सीसीटीवी रिकॉर्ड

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में नगर पालिका परिषद खैराबाद की बोर्ड बैठक में विकास की बात नहीं हुई लेकिन यह बैठक अखाड़ा बन गई। सभासद प्रतिनिधि ने बोर्ड बैठक में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मना किया, तो मानने पर दोनों ही प्रतिनिधियों में जमकर नोकझोंक हुई और बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। सबसे बड़ी बात यह है कि बैठक में नगर पालिका बोर्ड के पदेन सदस्य कांग्रेस सांसद राकेश राठौर भी मौजूद थे और वह इस नजारे को देख रहे थे। सांसद राकेश राठौर खड़े हो गए और समझाने लगे। अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बोले यह लोग गुंडई करने आए हैं। सांसद ने कहा सामने CCTV है, कौन उठा कौन चिल्लाया यह सब CCTV में रिकॉर्ड है। हर सदन में गर्मी नर्मी होती है। सदस्य के साथ बर्ताव अनुचित है। सांसद ने कहा जब अध्यक्ष बैठी है तो प्रतिनिधि को क्या अधिकार है बोलने का। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सभासद प्रतिनिधि हमला करने की नीयत से उठा उसी में बातचीत हो गई और हंगामा हो गया। पुलिस विभाग के लोग मौजूद थे बड़ी घटना टल गई। वही अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सभासद प्रतिनिधि के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। आपको बता दें कि इस नगर पालिका में 15 सभासद, अध्यक्ष के खिलाफ हैं और 10 सभासद अध्यक्ष बेबी गुप्ता के पक्ष में हैं। फिलहाल बोर्ड बैठक स्थापित कर दी गई है।
0
0
Report

सुजानगढ़ में चुनावी रंजिश के दौरान भिड़ंत, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, 5 लोग घायल; एक गंभीर रेफर निर्दलीय प्रत्याशी शाकिर खान बेसवा ने बताया - उन्हें थी जान माल के खतरे की आशंका, चुनाव से दो पहले थाने में दी थी नामजद रिपोर्ट मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस सुजानगढ़। शहर के वार्ड नंबर 31 स्थित मतदान केंद्र राजकीय अयोध्या बाई करवा स्कूल के पास शुक्रवार शाम चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। गाड़ी बैक करने के मामूली विवाद से शुरू हुआ यह झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के कुल 5 लोग घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। अस्पताल में उपचाराधीन घायल अफजल ने बताया कि वह बूथ स्थल से टेंट व कुर्सियों का सामान संभालने बाइक से स्कूल पहुंचा था। वहां काली शीशों वाली एक ब्रेजा कार खड़ी थी। आरोप है कि कार सवार युवकों ने गाड़ी बैक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जब उसने कार का शीशा खटखटाकर विरोध जताया, तो कार सवारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फोन कर 15-20 साथियों को बुला लिया। हमलावर कस्सी, फावड़ा, लोहे की रॉड व डंडों से लैस होकर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। वार्ड 31 से निर्दलीय प्रत्याशी रहे शाकिर खान बेसवा ने बताया कि चुनाव के बाद से ही विपक्षी पक्ष उनसे रंजिश रखे हुए था। भांजे अफजल पर हमले की सूचना मिलते ही जब परिवार के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उन पर भी हमला कर दिया गया, जिससे अफजल और उसके दो मामा साबिर खान और सद्दाम खान घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के घायल अहमद का आरोप है कि विपक्षी पक्ष के 20-25 लोगों ने कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से एकराय होकर जानलेवा हमला किया। अहमद के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ दिनों से पार्टी विशेष के पक्ष में वोट दिलवाने का दबाव बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल अनिल कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर घायलों को तुरंत राजकीय बगड़िया उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल इलियास खान को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाइट अनिल कुमार, हैड कांस्टेबल बाइट शाकिर खान बेसवा, निर्दलीय प्रत्याशी (सिर पर टोपी) बाइट अफजल, घायल (सफेद टी शर्ट) बाइट अहमद, घायल (काली बनियान और दाढ़ी)
0
0
Report
Advertisement

NH 911 के पास सड़क दुर्घटना: 72 वर्षीय महिला की मौत, पुत्र-पत्नी घायल

Sri Ganganagar, Rajasthan:एन एच 911 सलेमपुरा के पास आज एक सड़क दुर्घटना में एक 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र और पुत्रवधू घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीनों कार में सवार होकर रायसिंहनगर से गांव 29 एपीडी की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार गांव 29 एपीडी निवासी नेमीचद अपनी माता विद्या देवी और पत्नी माया के साथ कार से अपने गांव जा रहा था। दोपहर करीब 1:15 बजे सलेमपुरा के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार तीनों घायल हो गए। हादसे में विद्या देवी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए श्रीगंगानगर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं नेमचंद्र और उसकी पत्नी माया के घायल होने की जानकारी है। घटना की सूचना मिलने पर समेजा थाना के सहायक उप निरीक्षक मनीराम धायल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान

Panchkula, Haryana:प्रदेशभर में लंबे समय से चल रही नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। सरकार और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के बाद कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति बनी है। सरकार की ओर से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन दिया गया है, जिसके लिए करीब एक महीने का समय मांगा गया है। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे नगर निगम सफाई कर्मचारियों के लिए आज राहत की खबर सामने आई। सरकार और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के बाद कर्मचारियों की मांगों को लेकर सहमति बनी, जिसके बाद प्रदेशभर में चल रही हड़ताल खत्म कर दी गई है। सरकार की ओर से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन दिया गया है। इसके लिए सरकार ने करीब एक महीने का समय मांगा है। वहीं, कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर भी सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। हड़ताल खत्म होने की खबर के बाद पंचकूला में सफाई कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को फूल-मालाएं पहनाकर खुशी का इजहार किया। बाइट — जोगिंदर सिंह, जिला प्रधान, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन पंचकूला जिला प्रधान जोगिंदर सिंह ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों, जिसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और ठेकेदारी प्रथा को खत्म करना शामिल है, को लेकर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए करीब एक महीने का समय मांगा है। जोगिंदर सिंह ने कहा कि सरकार के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है और कल से सभी कर्मचारी अपने-अपने काम पर वापस लौट जाएंगे।
0
0
Report

रोहित मिश्रा का उन्नाव दौरा: ईवीएम पर तंज, रोजगार और सड़क पर सरकार की तारीफ

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव से खबर है, यहां बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का उन्नाव में जोरदार स्वागत हुआ । इस दौरान रोहित मिश्रा ने राहुल गांधी के ईवीएम वाले बयान, सड़क निर्माण, रोजगार और योगी सरकार में हुई भर्तियों को लेकर बड़ा बयान दिया । वहीं पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भी बयान दिया । भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का उन्नाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने क्रेन के जरिए कई किलो की माला डालकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया । उन्नाव जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित PC में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा की प्रधानमंत्री की जन्मभूमि से कर्मभूमि और कर्मभूमि से जन्मभूमि तक भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बाइक यात्रा आयोजित की जा रही है । इसी यात्रा के सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा उन्नाव पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया । वहीं लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे की सड़कों को लेकर सवाल पूछे जाने पर रोहित मिश्रा ने कहा कि उन्हें रास्ते में कोई खास गड्ढे नहीं मिले । उन्होंने कहा कि अगर सड़क बनेगी तो गड्ढे होना भी तय है। इसके साथ ही उन्होंने एक्सप्रेसवे और प्रदेश में बन रहे सड़कों के नेटवर्क की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है । बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि अच्छी सड़कें और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर होने से कंपनियां आती हैं और रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। सरकार का उद्देश्य रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार को भी बढ़ावा देना है । वहीं योगी सरकार में नौकरियों को लेकर रोहित मिश्रा ने कहा कि सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग में सवा लाख से ज्यादा भर्तियां हुई हैं। उन्होंने लोक सेवा आयोग और त्रिपल एससी के जरिए लगातार हो रही भर्तियों का भी जिक्र किया । रोहित मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी युवा मोर्चा । वहीं राहुल गांधी के ईवीएम को लेकर दिए बयान पर रोहित मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी 2032 के चुनाव की कल्पना कर रहे हैं, पहले 2027 का चुनाव देख लें । रोहित मिश्रा ने दावा किया कि 2027 और 2029 के चुनाव चाहे ईवीएम से हों या बैलेट पेपर से, बीजेपी सरकार जनता के समर्थन और सुशासन के दम पर दोबारा वापसी करेगी ।
0
0
Report

संभल में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर, SDM के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. शेर खा सराय में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर. डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर सदर तहसील के sdm विकास चंद्र की बड़ी कार्यवाही... शेर खां सराय में गाटा संख्या 554... 3.6 हेक्टेयर जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर कार्यवाही की गई. 60 लोगों के नाम दर्ज जमीन में से करीब 1 हेक्टेयर पर विनियमित क्षेत्र के नियमों के विपरीत काटे जा रहे थे अवैध प्लॉट... उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने अवैध निर्माण और अधबने मकान को ध्वस्त कराया. पक्के मकानों को नोटिस जारी कर हटाने की चेतावनी... भू माफियाओं को उप जिलाधिकारी विकास चंद्र की चेतावनी. तहसील क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की नहीं होने दी जाएगी ... शिकायत मिलने पर बुलडोजर कार्यवाही तय ... संभल सदर तहसील क्षेत्र के शेर खां सराय का मामला बाइट विकास एस डी एम संभल
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट में भदई अमावस्या मेले में आस्था का सैलाब, भक्तों ने मंदाकिनी में डुबकी

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में भदई अमावस्या मेला में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखो श्रद्धालुओं ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी मंदाकिनी में स्नान और भगवान कामतानाथ के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं ने कामदगिरि की परिक्रमा की। बाढ़ की चुनौती के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। रामघाट से लेकर कामदगिरि परिक्रमा मार्ग और कामतानाथ पहाड़ी क्षेत्र तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का व्यापक बंदोबस्त किया गया। पूरे मेला क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ वरिष्ठ अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। लेकिन इस बार चित्रकूट पुलिस की भूमिका सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं रही वर्ष 2023 से चली आ रही सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को केला और हल्का नाश्ता प्रसाद के रूप में वितरित किया। वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी जब श्रद्धालुओं की सेवा करते नजर आए तो लोगों में भी उत्साह दिखाई दिया। सुरक्षा के साथ सेवा का यह अंदाज श्रद्धालुओं को खासा पसंद आया। बाढ़ के बाद भी यहां आने में कोई परेशानी नहीं हुई। दर्शन-पूजन आराम से हुआ। पुलिस की व्यवस्था अच्छी है और साफ-सफाई भी ठीक है। पुलिस जिस तरह सुरक्षा के साथ सेवा कर रही है, वह सराहनीय है। एक तरफ कुछ दिन पहले तक यही चित्रकूट बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा था, तो दूसरी तरफ आज वही धर्मनगरी लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से गुलजार है। मंदाकिनी का पानी भले ही कई परिवारों के लिए मुश्किलें लेकर आया हो, लेकिन भदई अमावस्या पर श्रद्धा की धारा नहीं रुकी। बाढ़ के बाद राहत, राहत के बाद व्यवस्था और अब उसी धरती पर उमड़ा आस्था का सैलाब—चित्रकूट की यह तस्वीर आपदा के बाद वापसी की कहानी बयां कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के मिशन स्कूल में फर्जी वोटिंग के खिलाफ भारी हंगामा, पुलिस तैनाती

Jaipur, Rajasthan:मिशन स्कूल में फर्जी वोटिंग के आरोप पर हंगामा, पुलिस जाब्ता तैनात जयपुर। निकाय चुनाव के मतदान के दौरान जयपुर की चारदीवारी स्थित मिशन स्कूल में फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। वार्ड नंबर 107 के मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान के आरोप लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस जाब्ता पहुंचा। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मतदान केंद्र के बाहर कुछ देर तक माहौल गर्म रहा। फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर लोगों ने विरोध जताया और मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में मतदान केंद्र पर व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए। वार्ड नंबर 107 के इस मतदान केंद्र पर हुए हंगामे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
0
0
Report

निकाय चुनाव में दिखा उत्साह: उपमुख्यमंत्री ने किया मतदान

Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव में दिखा उत्साह, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया मतदान जयपुर। प्रदेश में निकाय चुनाव के तहत मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। मतदान को लेकर आमजन के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों में भी खासा उत्साह नजर आया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वार्ड संख्या 141 के बूथ नंबर 10 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में दिया कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में जनता की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लोकतंत्र के प्रति जागरूकता को दर्शाती हैं। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने अपने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बूथों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध पानी, छाया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, बुजुर्गों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय सरकार के चुनाव में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।
0
0
Report

जोधपुर नगर निगम चुनाव में 71.95% मतदान, शांतिपूर्ण रहा माहौल

Jodhpur, Rajasthan:5 लाख 12 हजार 410 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, सभी 100 वार्डों में शांतिपूर्ण रहा मतदान जोधपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में कुल 7 लाख 12 हजार 164 पंजीकृत मतदाताओं में से 5 लाख 12 हजार 410 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार अंतिम मतदान प्रतिशत 71.95 प्रतिशत रहा। प्रातः 7 बजे सभी 100 वार्डों में मतदान प्रारम्भ हुआ। मतदान के दौरान विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखा गया। समयानुसार जारी आंकड़ों के अनुसार प्रातः 10 बजे तक 1 लाख 42 हजार 252 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 19.97 प्रतिशत रहा। दोपहर 1 बजे तक 3 लाख 9 हजार 848 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान प्रतिशत 43.51 रहा। दोपहर 3 बजे तक 4 लाख 1 हजार 822 मतदाताओं के मतदान के साथ मतदान प्रतिशत 56.42 रहा, जबकि सायं 6 बजे तक 5 लाख 6 हजार 340 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसका प्रतिशत 71.10 रहा। अंतिम आंकड़ों में कुल 5 लाख 12 हजार 410 मतदाताओं द्वारा मतदान किए जाने के साथ मतदान प्रतिशत 71.95 दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतदान प्रक्रिया के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में रही तथा सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्य निर्धारित व्यवस्थाओं एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top