icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नारायणा विहार का पुल 2027 तक बनकर तैयार, उद्घाटन से विकास तेज

Delhi, Delhi:दिल्ली के नारायणा विहार में बीजेपी विधायक उमंग बजाज ने कई करोड़ की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन नारियल फोड़ कर किया। वहीं नारायणा विहार एफ ब्लॉक में रोड रिस्टोरेशन के कार्यों का भी श्री गणेश किया। विधायक ने आप सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले ग्यारह सालों से दिल्ली का बेड़ा गर्ग कर दिया था। अब मुख्यमंत्री रेखा सरकार के नेतृत्व में लगातार दिल्ली में विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि बजट की कोई परेशानी नहीं है। नारायणा के लोगों का साफ कहना है कि बजाज हमारा घर का बेटा है और जब भी उनको कहते है तो कार्य हो जाता है। यहाँ मुंशी राम गुप्ता पार्क में एक करोड़ की लागत से विकास कार्य का काम किया गया जिससे पार्क में जाने वाले लोग भी धन्यवाद कर रहे है। नारायणा में सबसे बड़ी समस्या पुल की बनी हुई है विधायक का कहना है कि मार्च 2027 में पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
0
0
Report

सीवान महाराजगंज में ट्रॉली बैग से गहने चोरी: दो गिरफ्तार, भारी बरामदगी

Siwan, Bihar:सीवान के महाराजगंज में रेल यात्री के ट्राली बैग से गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान में मंगलसूत्र, झुमका, बाली, नथुनी, पायल, कमरबंद, बिछिया समेत कई तरह के आभूषण शामिल हैं। इसकी जानकारी महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने प्रेसवार्ता कर दी है। दरअसल, 28 जून को छपरा कचहरी से थावे की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री के ट्रॉली बैग से गहनों की चोरी की घटना सामने आई थी। बताया गया कि पीड़ित बसंतपुर से महाराजगंज की ओर जा रहा था और सरहरी रेलवे स्टेशन के आसपास उसके ट्रॉली बैग से आभूषण चोरी किए गए। इस मामले में चोरी कांड का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद सीवान के दरौंधा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा निवासी जीतेन्द्र उर्फ जीतन यादव और सारण जिले के एकमा निवासी देवनारायण प्रसाद के घर पर अलग-अलग छापेमारी की गई। जीतेन्द्र उर्फ जीतन यादव के घर से बड़ी संख्या में आभूषण बरामद किए गए। इनमें सोने जैसे कई मंगलसूत्र, झुमके, बाली, मांग टीका, नाक की कील, नथुनी, लॉकेट और चेन शामिल हैं। इसके अलावा चांदी जैसे पायल, कमरबंद, बिछिया, बाजूबंद, ब्रेसलेट, अंगूठी, हाथ के छल्ले, चोटी और अन्य आभूषण भी बरामद किए गए हैं। वहीं, देवनारायण प्रसाद के घर से भी चांदी की दुल्हन पायल, सोने की कान की बाली, गले का छोटा हार, बाल की चोटी और कान का झुमका बरामद की गई। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
0
0
Report

कानपुर में 26-30 नवंबर को हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले में रक्षा मंत्री सहित लाखों श्रद्धालु

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर 26 नवंबर से 30 से सजेगा भव्य हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला - संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय हौसले कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ - मेले में केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री होंगे शामिल - पांच दिनों में 15 लाख लोगों के आने की उम्मीद –रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संघ पदाधिकारी होंगे शामिल कानपुर। बेनाझाबर स्थित बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में 26 से 30 नवंबर तक हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला लगने जा रहा है। इस मेले की तैयारिया शुरू हो गई है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा संस्कार जागरण अभियान के तहत होने वाले इस आयोजन में बिना किसी जाति-पात या भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे। इस मेले का मुख्य मकसद लोगों में सेवा भावना आपसी भाईचारा और अपनी संस्कृति के प्रति जुड़ाव पैदा करना है। मेला के अध्यक्ष संजीत दीक्षित ने बताया कि इस पांच दिवसीय मेले में करीब 12 से 15 लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मेले में लोग खुद अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। मेले में महिलाओं के सम्मान के लिए कन्या वंदन और सुवासिनी वंदन जैसे आयोजन होंगे, जबकि पारिवारिक संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए माता-पिता शिक्षकों और अतिथियों के आदर-सत्कार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। เมेला समिति के सदस्य सोमकांत शर्मा ने कहा कि आज की नई पीढ़ी और बच्चों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के लिए मेले में दादी-नानी का घर नाम से एक खास जगह बनाई जाएगी। यहाँ दादी-नानी बच्चों को पंचतंत्र की कहानियाँ सुनाएँगी, जिससे उनमें अच्छे संस्कार और बेहतर चरित्र का निर्माण हो सके। इसके साथ ही लोगों को रोज़मर्रा के जीवन में पर्यावरण और प्रकृति का महत्व समझाने के लिए पेड़, गाय और तुलसी के पूजन और उनके संरक्षण की जानकारी भी दी जाएगी। सोमकांत शर्मा ने कहा कि यह मेला किसी एक राजनीतिक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे समाज का है। इसमें अपनी संस्कृति और देश से लगाव रखने वाले सभी लोग शामिल हो सकते हैं। इस आयोजन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संघ के सरकार्यवाह के साथ-साथ देश के बड़े संतों के भी शामिल होने की पूरी संभावना है। इस पाँच दिन के मेले में संघ की प्रेरणा से चल रहे 400 से ज़्यादा सेवा संगठनों की प्रदर्शनी लगेगी। मुख्य मेले से पहले शहर भर में स्वामी विवेकानंद रथयात्राएँ और प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। इसका एक बड़ा आकर्षण 31 अक्टूबर 2026 को होगा, जब एक लाख से अधिक छात्र और नागरिक एक साथ वंदे मातरम का गान करेंगे। आपको बता दें कि वर्ष 2009 में चेन्नई से शुरू हुआ यह अभियान अब तक 15 राज्यों में 36 सफल मेलों का आयोजन कर चुका है।
0
0
Report
Advertisement

यात्रियों वाली बस पलटी: दो बाइक टक्कर के बाद विकासनगर–देहरादून मार्ग पर बड़ा हादसा

Dehradun, Uttarakhand:शिमला बाईपास रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है... श्रीराम कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद सड़क से गुजर रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस बेकाबू हो गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहराई में जा पलटी.. जानकारी के मुताबिक बस विकासनगर से देहरादून की तरफ जा रही थी और हादसे के वक्त बस में लगभग 25 यात्री सवार थे... बस के पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि बस के चालक और परिचालक को भी गंभीर चोटें आई हैं... हादसे के बाद सभावाला चौकी पुलिस और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए...बस के पलटने के बाद ग्रामीणों ने एक-एक कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सुभारती अस्पताल पहुंचाया... वहीं सूचना मिलते ही सहसपुर थाना पुलिस और चौकी सभावाला की टीम भी मौके पर पहुँची... पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की जानकारी जुटाई... प्राथमिक तौर पर बताया जा रहा है कि दो बाइकों की भिड़ंत के बाद बस चालक बस को संभाल नहीं पाया और बस डिसबैलेंस होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report

जोधपुर की मल्टीलेवल पार्किंग: 90% दावा, तस्वीरों में अधूरा निर्माण

Jodhpur, Rajasthan:नोट: इस पूरे पैकेज के अंदर फीड में बाहर एक्सटीरियर में जो जोधपुरी जालियां है, एक जाली दूसरे फ्लोर पर एक शॉट है जिसमें एक टूटी हुई है और दूसरी पंचिंग सही नहीं है उसको भी दिखाएं साथ-साथ जो जो काम अधूरे हैं वीडियो के हिसाब से दिखाएं। जोधपुर. शहर को जाम से राहत dilाने के लिए बनाई जा रही नई सड़क की मल्टीलेवल पार्किंग अब खुद सवालों के घेरे में है। दावा है कि पार्किंग का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और महज 20 दिन में काम पूरा कर दिया जाएगा... लेकिन जब जी मीडिया की टीम मौके पर पहुंची तो तस्वीरें दावे से बिल्कुल अलग नजर आईं। कई मंजिलों का काम अधूरा है, टॉप फ्लोर तैयार नहीं है और पार्किंग की खूबसूरती के लिए लगाई गई जोधपुरी पत्थर की नक्काशीदार जालियां भी सही तरह से फीट की हुई नजर नहीं आई। वीओ-1 | करोड़ों की पार्किंग, लेकिन काम अधूरा ये तस्वीरें जोधपुर की नई सड़क मल्टीलेवल पार्किंग की हैं... जिससे शहर के सबसे व्यस्त बाजारों—नई सड़क, घंटाघर, त्रिपोलिया और घासमंडी—में लगने वाले जाम से राहत की उम्मीद है। करीब 27 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही इस पार्किंग का काम तय समय सीमा के बावजूद पूरा नहीं हो पाया। यानी जिस पार्किंग से शहर को राहत मिलनी थी... वही पार्किंग लंबे इंतजार में फंस गई। वीओ-2 | 90% काम पूरा... लेकिन मौके पर क्या? अब आते हैं सबसे बड़े दावे पर... जेडीए के अधिकारियों का दावा है—काम करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है। लेकिन मौके की तस्वीरों पर नजर डालिए... बेसमेंट के अलावा फर्स्ट फ्लोर, सेकंड फ्लोर और टॉप फ्लोर पर भी कई काम अधूरे नजर आ रहे हैं। तीनों फ्लोर पूरी तरह तैयार नहीं है। ऐसे में सवाल सीधा है— अगर 90 फीसदी काम पूरा है, तो अधूरी मंजिलें किस काम का हिस्सा हैं? वीओ-3 | जोधपुरी पत्थर की जालियां भी सवालों में पार्किंग को जोधपुर की पहचान से जोड़ने के लिए बाहरी हिस्से में जोधपुरी पत्थर की नक्काशीदार जालियां लगाई गई हैं। लेकिन अब इन्हीं जालियों की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई जगह जालियां गिरती हुई नजर आ रहा हैं। निर्माण की फिनिशिंग और जालियों की फिक्सिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। करोड़ों की लागत से बन रही इमारत की खूबसूरती अगर निर्माण पूरा होने से पहले ही टूटने लगे... तो गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है। वीओ-4 | 20 दिन बनाम 3-4 महीने जेडीए के अधिकारियों और ठेकेदार की तरफ से दावा है—अगले 20 दिनों में पार्किंग का काम पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन मौके पर अधूरे निर्माण और बाकी बचे काम को देखकर तस्वीर इतनी आसान नजर नहीं आती। ग्राउंड रियलिटी यही इशारा कर रही है कि पार्किंग को पूरी तरह तैयार होने में 3 से 4 महीने तक का समय लग सकता है। यानी सवाल सिर्फ काम पूरा होने का नहीं... सवाल है—क्या जल्दबाजी में काम पूरा किया जाएगा या गुणवत्ता के साथ? वीओ-5 | जाम से राहत कब? इस पार्किंग में करीब 450 चारपहिया, 196 दोपहिया और करीब 100 व्यावसायिक वाहनों के लिए जगह प्रस्तावित है। अगर ये पार्किंग समय पर शुरू होती है तो नई सड़क और आसपास के बाजारों में सड़क किनारे खड़े वाहनों का दबाव कम हो सकता है। लेकिन फिलहाल हालात ये हैं कि— सड़क पर वाहन खड़े हैं... बाजार में जाम है... और जिस पार्किंग से राहत मिलनी थी, उसका काम ही अधूरा है। जनता को जाम से राहत के लिए अभी और कितना इंतजार करना पड़ेगा? ऐसे में नई सड़क की ये मल्टीलेवल पार्किंग फिलहाल खुद ही 'निर्माण के जाम' में फंसी नजर आ रही है。
0
0
Report
Advertisement

सूरजपुर में जमानत के नाम पर महिला से धोखाधड़ी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के भटगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जेल में बंद पति को जमानत दिलाने का झांसा देकर एक महिला से डेढ़ लाख रुपये की ठगी की गई और उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया, दरअसल पीड़िता का पति चाकूबाजी के एक मामले में जेल में बंद था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने जमानत कराने के नाम पर महिला से 1 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए और उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया, पति के जेल से छूटकर आने के बाद जब पीड़िता ने पूरी आपबीती सुनाई तो भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
0
0
Report

ड्रिंक एंड ड्राइव के विरोध में बिलासपुर पुलिस के सामने हंगामा, थाने में उठे सवाल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के बाद ट्रैफिक थाने में दो महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। चार दिन पहले शराब के नशे में बाइक चलाने पर जब्त हुई बाइक को छुड़ाने पहुंची महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बहस शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को थाने ले जाकर समझाइश दी। पुलिस के मुताबिक ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब की पुष्टि होने के बाद बाइक जब्त कर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब के नशे में बाइक चलाते पकड़ा था। ब्रीथ एनालाइजर जांच में 106 मात्रा में अल्कोहल पाए जाने के बाद बाइक जब्त कर मामला दर्ज किया गया। बाइक चालक दो महिलाओं के साथ ट्रैफिक थाने पहुंचा, जहां महिलाओं ने बाइक जब्ती की कार्रवाई को लेकर पुलिस से बहस शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर थाने के बाहर सिविल लाइन पुलिस पहुंची और दोनों महिलाओं को थाने ले गई। बाद में समझाइश देकर उन्हें वापस भेज दिया
0
0
Report

झारखंड बीजेपी प्रभारी के आरोप: सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त, युवाओं का भविष्य अंधकार

Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा दो दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान लोगो से मिलना हुआ । यहाँ पिछले 7 साल से सरकार चल रही और विकास के नाम पर निराशा है। कोई विकास कार्य नहीं दिख रहा, सभी परेशान हैं। राज्य की सरकार भी भ्रष्टाचार में लिप्त है। सरकार के मुख्य भी आरोप में लिप्त हैं। जल जंगल जमीन के नाम पर सरकार ने लूट मचा रखी है। युवाओं की नौकरियों के भी खिलवाड़ हुआ है। कई परीक्षाएं विवाद में रही। लाखों युवाओ का भविष्य अंधकार में किया ,युवा सड़क पर आए। झारखंड में युवा नाराज हैं। घुसपैठ का भी मुद्दा है, सरकारी तंत्र घुसपैठियों को मदद कर रही ,पिछले दरवाजे से मतदाता सूची में एंट्री करवाना चाहती है। एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाना चाहते हैं। आदिवासी समुदाय में भी भ्रम फैला रहे हैं। राज्य के जनता में भय का माहौल है। राज्य की कानून व्यवस्था तहस नहस हो चुकी है। इस सरकार ने लोग असुरक्षित हैं। देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में जिन राज्यों में सरकार है, विकास के कार्य हो रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व ने झारखंड को विकसित बनाना है, जनता के हित में सड़क पर प्रदर्शन करेंगे और जनता को जगाने का काम करेगें। गिरिडीह चुनाव को मजबूती से गंभीरता से लड़ेगे ...बेहतर परिणाम दिखेगा
0
0
Report
Advertisement

सितंबर IGRS रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने 100 में 100 अंक से प्रदेश में नंबर-1 पाया

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी कार्यप्रणाली का डंका बजाया है। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस लगातार तीसरी बार प्रदेश में नंबर-1 बनी है। सितंबर महीने की IGRS रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने 100 में 100 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि वाराणसी जोन में भी सोनभद्र पुलिस ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। सोनभद्र पुलिस की इस शानदार उपलब्धि के पीछे पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कुशल नेतृत्व, लगातार मॉनिटरिंग और शिकायतों की सतत समीक्षा अहम मानी जा रही है। IGRS पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए उनके मौके पर सत्यापन, शिकायतकर्ताओं से संवाद और नियमानुसार समाधान पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अधिकारियों को शिकायताओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए लगातार दिशा-निर्देश दिए गए। यही वजह है कि सितंबर की रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने 100 में पूरे 100 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं, जुलाई और अगस्त महीने की IGRS रैंकिंग में भी सोनभद्र पुलिस पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर-1 रही थी। यानी लगातार तीन महीनों से सोनभद्र पुलिस अपनी बादशाहत कायम रखे हुए है। सोनभद्र पुलिस के इस प्रदर्शन में जिले के 22 थानों की भूमिका भी बेहद अहम रही। इनमें 18 थानों ने 100 में 100 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करना बताता है कि जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर सोनभद्र पुलिस किस तरह गंभीरता के साथ काम कर रही है। शिकायतकर्ता की बात सुनने से लेकर मौके पर जांच और समस्या के समाधान तक पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह साबित किया है कि बेहतर मॉनिटरिंग, समयबद्ध कार्रवाई और जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रवैये से पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जा सकता है। सितंबर की IGRS रैंकिंग में 100 में 100 अंक, प्रदेश में पहला स्थान और वाराणसी जोन में भी अव्वल — सोनभद्र पुलिस ने लगातार तीसरी बार नंबर-1 रहकर अपनी बेहतर कार्यप्रणाली की मजबूत तस्वीर पेश की है।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ के आकोला में गांजे की खेती, 69 पौधे समेत आरोपी गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:ए थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आकोला थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने ग्राम मुरला में दबिश देकर खेत से गांजे के 69 पौधे जब्त किए और आरोपी कालूराम भील को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जब्त पौधों का कुल वजन करीब 54 किलो है। इसके अलावा मौके से दो कट्टों में रखी हरी पत्तियां और फूल भी बरामद किए गए, जिनका कुल वजन करीब 4 किलो 700 ग्राम बताया गया है। कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी खेत में गांजे की खेती कर पौधों की कटिंग कर बेचने की तैयारी में है। मामले में जांच जारी है।
0
0
Report

फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के रास्ते बदमाशों का लोहे से हमला: CCTV रिकॉर्ड

Faridabad, Haryana:स्टोरी- बल्लभगढ़ दिनदहाड़े सड़क किनारे खड़ी कार पर लोहे की रोड से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद घटना फरीदाबाद में सड़क किनारे खड़ी कार पर बदमाशों द्वारा लोहे की रोड से हमला करने का वीडियो वायरल हो रहा है। उस समय कार के अंदर युवक बैठा था और नाश्ता कर रहा था। युवक ने गाड़ी से बाहर निकलकर हमलावरों के प्रहार को रोकना चाहा तो उसके हाथों में चोट लगी। हमला कर अन्य आरोपी फरार हो गए; पुलिस उनकी तलाश कर रही है और गिरफ्तारी की दिशा में काम कर रही है। नजारा बल्लभगढ़ के सेक्टर 62 का है, जहां कुछ बदमाश लोहे की रोड और डंडे से कार पर हमला कर रहे हैं। यह घटना 14 सितंबर की है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल अजय भाटी ने कहा कि उसकी गाड़ी पूरी तरह तोड़ दी गई और बदमाश कहते चले गए कि 'हो गया'। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है, पर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। पुलिस अधिकारी रामनिवास के अनुसार मामले को उसी दिन दर्ज कर लिया गया था, लेकिन बदमाशों के बारे में अभी जानकारी नहीं है; जैसे ही सुराग मिलेगा, गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
0
0
Report

जैसलमेर में खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान: मिड-डे मील कैंटीन की गुणवत्ता पर निगरानी

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से विद्यालय खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जैसलमेर में निरीक्षण, नमूनीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुलिस लाइन स्थित मिड-डे मील कैंटीन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कैंटीन की स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के भंडारण और भोजन तैयार करने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मौके पर कैंटीन का FSSAI पंजीकरण जारी किया गया तथा खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए कैंटीन से लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर एवं मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। इसके अलावा विद्यालय के पास स्थित एक अन्य खाद्य प्रतिष्ठान से पास्ता एवं नूडल्स के नमूने भी लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत सेंट पॉल्स स्कूल, जैसलमेर में करीब 1500 विद्यार्थियों के लिए खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को DART के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान और बचाव, स्वस्थ खान-पान, खाद्य स्वच्छता, पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के लेबल पढ़ने तथा सुरक्षित खाद्य पदार्थों के चयन की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को Eat Right Pledge भी दिलाई गई। साथ ही Eat Safe, Eat Healthy और Eat Sustainable का संदेश देते हुए सुरक्षित एवं संतुलित खान-पान अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा, कीर्तिपाल सिंह एवं डॉ. गणेशाराम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। मिड-डे मील की नियमित निगरानी, नमूनीकरण और विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top