गोपालगंज में मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे के प्रयोग पर होगी कार्रवाई
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज जिला प्रशासन ने मुहर्रम जुलूस के दौरान घातक हथियार, डीजे, और फिलिस्तीन के झंडे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। बावजूद इसके बैकुंठपुर में जुलूस के दौरान डीजे का प्रयोग किया गया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने बैकुंठपुर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी ने कहा कि मुहर्रम पर्व में डीजे पर प्रतिबंध है, लेकिन बैकुंठपुर में डीजे बजाया गया, जिसके लिए प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
