icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लग्जरी कार पलटी; चेसिस-इंजन नंबर के आधार पर जांच जारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu अजमेर-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कार पलटी दौलतपुरा थाना इलाके में देर रात हाईवे पर हुआ हादसा कार दिल्ली की तरफ से जयपुर की ओर आ रही थी एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में पलटी खाई पलटी खाने के बाद कार डिवाइडर पर जाकर अटक गई थोड़ी देर बाद कुछ लोग वहां पहुंचे, लेकिन कार में कोई नहीं था हादसे के समय कार में कितने लोग सवार थे और उन्हें कितनी चोटें आईं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की इसकी जानकारी जुटा रही है हादसे में क्षतिग्रस्त हुई लग्जरी कार पर आगे और पीछे नंबर नहीं थी पुलिस अब कार के चेसिस नंबर, इंजन नंबर के आधार पर पता लगा रही है
0
0
Report

पटना: दाखिल-खारिज व जमाबंदी मामलों के बैकलॉग के लिए विशेष अभियान शुरू

Patna, Bihar:पटना जिले में दाखिल-खारिज और जमाबंदी से जुड़े मामलों के निपटारे में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद अब तक करीब 11 लाख दाखिल-खारिज आवेदन जमा हुए जिनमें से करीब 4 लाख आवेदन रिजेक्ट किए गए जबकि अभी भी 17 हजार आवेदन लंबित हैं। इस मामले पर जब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा पुराना है और वर्तमान में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंत्री के मुताबिक तीन महीने की हड़ताल के बाद बड़ी संख्या में मामले पेंडिंग हुए थे जिन्हें अब अभियान चलाकर क्लियर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों में किसी दस्तावेज की कमी होती है उन्हें सीधे रिजेक्ट नहीं किया जाता बल्कि रिवर्ट कर संबंधित आवेदक से जरूरी कागजात मांगे जाते हैं। विभाग का लक्ष्य 30 अक्टूबर तक बैकलॉग मामलों का अधिक से अधिक निपटारा करना है। जरूरत पड़ने पर इस अभियान को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अररिया में भू माफियाओं ने स्कूल के बच्चों पर हमला, 15 घायल

Forbesganj, Bihar:अररिया में भू माफियाओं द्वारा स्कूली बच्चों की पिटाई का एक मामला सामने आया है जिसमें 15 बच्चे घायल हो गए हैं जिनमें कई बच्चों को सिर और आँख पर गम्भीर चोटें आई हैं। यह मामला बथनाहा थाना के ठीक बगल वाली जमीन का है जहाँ एक निजी विद्यालय के बच्चे स्कूल के सामने वाली जमीन पर खेल रहे थे तब 20 से 25 की संख्या में लोग वहां पहुंच गए और खेल रहे बच्चों पर हमला कर उनकी पिटाई करने लगे। बच्चों को पीटने में महिलाएं भी शामिल थीं। बच्चों की पिटाई को देख स्कूल प्रबंधन ने बथनाहा थाना को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमला करने वाले लोग भाग चुके थे। पूरा मामला जमीन विवाद से संबंधित है। मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन ने बथनाहा थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। बच्चों की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report

4 वर्षीय विवान कुमार अगवा: साहिबगंज से सुरक्षित बरामद, पांच गिरफ्तार

Ranchi, Jharkhand:रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से 24 सितंबर को अगवा किए गए 4 वर्षीय बच्चे विवान कुमार को पुलिस ने साहिबगंज से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की। 27 सितंबर को धनबाद रेलवे स्टेशन से रोहित मुखर्जी उर्फ डॉन को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर साहिबगंज के तीनपहाड़ इलाके से बच्चे को बरामद किया गया。 पुलिस ने मामले में रोहित मुखर्जी, बिट्टु कुमार सिंह, छोटु कुमार, तसबोर शेख और जमादार शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं。 पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबाइल चोरी के गिरोह से जुड़े हैं और चोरी के मोबाइल को बांग्लादेश में खपाने की बात सामने आई है। पुलिस अब अपहरण की वजह और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top