icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चलती ट्रेन में युवक को बचाने वाले आरपीएफ जवान की उम्दा सतर्कता, बड़ा हादसा टला

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर यह घटना उस समय हुई जब गोंदिया से झाड़सुगुड़ा जा रहे ब्रजेश शकुनिया स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान नीचे उतर गए थे। ट्रेन के चलने के बाद उन्होंने जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन के साथ घिसटने लगे। कुछ ही पल में यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवान राजेंद्र रायकवार की नजर यात्री पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए दौड़कर यात्री को पकड़ लिया और पूरी ताकत से उसे ट्रेन से दूर सुरक्षित बाहर खींच लिया। जवान की तत्परता और सूझबूझ से यात्री की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद लोग आरपीएफ जवान की बहादुरी और सतर्कता की सराहना कर रहे हैं। रेलवे ने भी यात्रियों से अपील की है कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
0
0
Report

रanchi me Vishv Jansankhya Divas: Swasthya Mantri ne Swasthya aur Parivar Kalyan par bal diya

Ranchi, Jharkhand:विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों, एएनएम, सहिया और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। रांची में आयोजित विश्व जनसंख्या दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड को केवल जनसंख्या नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त जनशक्ति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में जनसंख्या वृद्धि नियंत्रित है और अब असली चुनौती प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा परिवार कल्याण कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया और लोगों से छोटे परिवार, स्वस्थ परिवार तथा जनसंख्या संबंधी जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।
0
0
Report

जयपुर डिस्कॉम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SE-XEN-AEN के तबादले

Jaipur, Rajasthan:ऊर्जा विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए। जयपुर शहर में विशेष फोकस किया गया; JVVNL में अब नई टीम नए विज़न के साथ काम करेगी। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का इस बार स्पष्ट विज़न था कि तबादलों में पारदर्शिता रहेगी और यह ट्रांसफर लिस्ट में देखने को भी मिला। जयपुर शहर की उच्च स्तर की लगभग पूरी टीम बदल चुकी है; SE से लेकर XEN, JEN, AEN बदलें गए। जयपुर शहर में अब नई टीम को उतारा गया है। जयपुर शहर दक्षिण में मनोज गुप्ता, ग्रामीण दक्षिण में राजेश गुप्ता और ग्रामीण उत्तर में मल मीणा को AEN की जिम्मेदारी। विनय कुमार बने जयपुर जोनल के नए चीफ इंजीनियर। अजमेर गेट में मनोज कुमार और सीतापुरा-8 में राजेश शर्मा को XEN बनाया गया। कुल मिलाकर जयपुर डिस्कॉम में ये बदलाव उपभोक्ताओं को बेहतर और तेज़ सेवा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा नए अधिकारी जयपुर की बिजली व्यवस्था को कितना दुरुस्त करते हैं। जयपुर डिस्कॉम में बदलाव की यह कवायद गर्मियों में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए की गई। ऊर्जा विभाग में डायरेक्टर (फाइनेंस) पद को लेकर लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के सबसे बड़े फायदे आखिरकार राजस्थान अकाउंट्स सर्विस (RACS) के अधिकारियों को मिल गया। सरकार ने ऊर्जा विकास निगम को छोड़कर सभी छह बिजली निगमों में RACS (अकाउंट्स) अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। बंत जयपुर डिस्कॉम, अजमेर डिस्कॉम और उत्पादन निगम में परंपरागत रूप से संबंधित निगमों के वित्त अधिकारियों को ही डायरेक्टर (फाइनेंस) बनाया जाता रहा है। आखिरकार सरकार ने सभी प्रमुख बिजली निगमों में RACS अधिकारियों की नियुक्ति कर यह स्पष्ट संकेत दे दिया कि इस बार बाजी निगमों के अधिकारियों के बजाय अकाउंट्स सर्विस के अधिकारियों के हाथ लगी।
0
0
Report
Advertisement

प्रमोद सावंत बोले राजनीति सेवा है; ज्ञानसरोवर में सम्मेलन का उद्घाटन

Sirohi, Rajasthan:सिरोही के आबूराज स्थित ब्रह्माकुमारीज के ज्ञानसरोवर में शनिवार को राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ सम्मेलन का शुभारंभ गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राजनीति सत्ता नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनता के हित को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शिता, dialog और जनकल्याण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने ब्रह्माकुमारीज की समाज में नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की भूमिका की भी सराहना की।
0
0
Report

नीमराना में बदमाशों का जानलेवा हमला, रवि चौहान गंभीर घायल, CCTV वायरल

Jaipur, Rajasthan:बदमाशों ने 2 युवकों पर किया जानलेवा हमला,\nहमले में युवक गंभीर रूप से हुए घायल,\nएक युवक को मरा समझकर फरार हुए बदमाश,\nघटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,\nपुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी,\nनीमराना इलाके का है मामला।\nनीमराना (कोटपूतली),\nनीमराना थाना क्षेत्र में सिलारपुर रोड स्थित शुभ गृह सोसायटी के बाहर एक युवक पर बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में रवि चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नीमराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। घायल रवि चौहान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बदमाश युवक पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, आदिवासी कलाकारों को हौसला बढ़ाया

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री दुर्गादास उइके पहुंचे उदयपुर, माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत, चुन्नीलाल गरासिया, विभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी ने किया स्वागत, केंद्रीय राज्य मंत्री उइके ने बनफूल ट्राइबल स्टूडियो का अवलोकन, जनजाति कलाकारों की कृतियां देख हुए अभिभूत, केंद्रीय राज्य मंत्री ने ओलंपिक खेल लैक्रोज के खिलाड़ियों से की मुलाकात, बढ़ाया होंसला, विभागीय आयुक्त रमानी ने लैक्रोज टीम की उपलब्धियों से कराया अवगत,
0
0
Report

SMS अस्पताल में 13 सेमी विशाल हृदय थैली का सफल ऑपरेशन; मरीज डिस्चार्ज

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर हार्ट अटैक के बाद हार्ट के बाएं निलय में बनी थी जायंट लेफ्ट वेंट्रिक्युलर अनेयरिज़्म। झुंझुनूं निवासी मरीज का 5 घंटे तक चला ऑपरेशन। सर्जरी के दौरान मरीज को हार्ट-लंग मशीन पर रखा गया। 7 यूनिट रक्त चढ़ाकर सफलतापूर्वक पूरी की गई दुर्लभ सर्जरी। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज। एसएमएस अस्पताल की कार्डियोथोरैरेसिक सर्जरी टीम की सफलता। इस दुर्लभ केस को अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशन के लिए भी किया गया स्वीकार। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव देवगढ़ा के नेतृत्व में टीम ने किया सफल ऑपरेशन।
0
0
Report

सीकर के परड़ोली बड़ी में 223वें नवकुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन, श्रद्धालु 15–23 जुलाई तक मौजूद

Sikar, Rajasthan:सीकर परड़ोली बड़ी में 223वें नवकुंडीय महायज्ञ का होगा आयोजन, 15 से 23 जुलाई तक श्रद्धालु आयेंगे. श्री भोमेश्वर नारायण धाम में महालक्ष्मी हवनात्मक महायज्ञ व माता के विशाल दर्शन का होगा आयोजन. सीकर. जनकल्याण, विश्वशांति एवं पर्यावरण शुद्धि के उद्देश्य से परड़ोली बड़ी स्थित श्री भोमेश्वर नारायण धाम में 15 से 23 जुलाई तक अलौकिक सार्वजनिक नवदुर्गा महालक्ष्मी हवनात्मक 223वें नवकुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए माता के दर्शन भी होंगे. आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ की शुरुआत 15 जुलाई को सुबह 8:30 बजे शोभायात्रा के साथ होगी. इसके बाद मंडप प्रवेश, मंडप पूजन, यज्ञ मंडप स्थापना, अग्नि स्थापना, सायं 5 बजे आरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे. महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह 6 बजे आरती, सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक नित्य पूजन एवं प्रातः आरती का आयोजन होगा. वहीं प्रतिदिन सुबह 11 से 12 बजे तथा शाम 4 से 6 बजे तक हवन किया जाएगा. महायज्ञ की पूर्णाहुति 23 जुलाई को सुबह 6:15 बजे दी जाएगी. आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. इस दौरान पोस्टर विमोचन भी किया गया. श्री कल्याण धाम के महंत विष्णु प्रसाद शर्मा, पीठाधीश्वर नत्थूसिंह शेखावत आदि मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement

फ्रीगंज में देर रात 95 से अधिक प्रीमियम स्मार्टफोन चोरी, चार नकाबपोश शामिल

Ujjain, Madhya Pradesh:फ्रीगंज में देर रात शटर तोड़कर 95 से ज्यादा प्रीमियम मोबाइल ले गए तीन नकाबपोश, पुलिस जांच में जुटी उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र के फ्रीगंज में शुक्रवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चार नकाबपोश बदमाशों ने 'हाई चॉइस' और 'एसएस मोबाइल' शोरूम के शटर और ताले तोड़कर करीब 60 लाख रुपये कीमत के 95 से अधिक प्रीमियम स्मार्टफोन चोरी कर लिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि देर रात एक सफेद रंग की कार से तीन बदमाश मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने पहले दोनों दुकानों के शटर और ताले तोड़े, फिर अंदर घुसकर शोकेस के कांच तोड़ दिए और महंगे मोबाइल फोन समेटकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गए。 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाई चॉइस मोबाइल शोरूम से करीब 45 और एसएस मोबाइल से लगभग 50 प्रीमियम स्मार्टफोन चोरी हुए हैं। चोरी गए मोबाइलों की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सफेद कार और उसमें सवार बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
0
0
Report

TS सिंह देव को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग पर सियासी घमासान तेज

Raipur, Chhattisgarh:सोशल मीडिया में TS सिंह देव को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग और अरुण साव के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान, कहा- काम के ऊपर डिपेंड करता है, कार्यकाल खत्म नहीं होता. काम नहीं करेंगे तो कुर्सी में बैठने का अधिकार भी नहीं है और काम करने वाले करते हैं. प्रदेश अध्यक्ष बनाना नहीं बनाना हाईकमान करता है. बीजेपी के अन्दर कितनी गुटबाजी है प्रदेश की जनता देख रही है. भारतीय जनता पार्टी में आपसी द्वंद्व चल रहा है. बीजेपी में आने वाले दिनों में युद्ध होगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकोष्ठों की बैठक में कार्यकर्ताओं को चार टिप्स दिए. टिप्स के मुद्दे पर दीपक बैज ने कसा तंज, कहा- मुख्यमंत्री को सबसे पहले सलाह मंत्रियों को देना चाहिए. मंत्री कमीशन कम खाए सड़क अच्छा बनाए. भ्रष्टाचार नहीं करने की सलाह मुख्यमंत्री को देना चाहिए. कांग्रेस विधायक दल की कल होने वाली बैठक को लेकर कहा- भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से डरी हुई है. कांग्रेस पार्टी आक्रामक रूप से लड़ रही है. सारे विधायक मिलकर रणनीति बनाएंगे. दतिया में बवाल के मसले पर दीपक बैज का भाजपा पर तंज, कहा- पूरे देशभर में बीजेपी में यही हाल है. भारतीय जनता पार्टी का उल्टी गिनती शुरू हो चुका है. भारतीय जनता पार्टी में बड़ा विस्फोट होने वाला है. बीजेपी को अपने कार्यकर्ताओं को संभालना मुश्किल हो गया है
0
0
Report

डॉ. रमन सिंह ने ग्राम बंट में विशाल पौधारोपण किया, 10 लाख सहायता की घोषणा

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बंट में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान हजारों पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। डॉ. रमन सिंह ने पौधों की देखभाल के लिए ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बंट में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्राम पंचायत और आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से करीब चार हजार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। डॉ. रमन सिंह ने भी जनप्रतिनिधियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पूरे देश में करोड़ों पौधे लगाए जा रहे हैं और इसी अभियान के अंतर्गत ग्राम बंट में भी वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। साथ ही पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए बोरिंग और सोलर पंप लगाने की बात भी कही। आगामी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सदन में प्रदेश की जनता के हित से जुड़े मुद्दों पर काम करेगी और जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है और जनभागीदारी से ही ऐसे अभियान सफल हो सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाओं की ओटीसी बिक्री पर रोक

Ranchi, Jharkhand:अब बिना डॉक्टर की सलाह के अधिक अल्कोहल वाली दवाइयां खरीदना आसान नहीं होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि 12 प्रतिशत से अधिक अल्कोहल वाली दवाइयों की ओवर-द-काउंटर यानी बिना पर्ची बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। इस कदम का उद्देश्य खासतौर पर किशोरों और अन्य संवेदनशील वर्गों में इन दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाना है。 मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि भारत सरकार ने जो गाइडलाइंस जारी किया है उसे झारखंड में अक्षर सह इंप्लीमेंट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को कफ सिरप के जरिए नशे की लत लग रही है। इसीलिए तमाम फार्मेसी को यह सख्त हिदायत है कि अगर बिना प्रिस्क्रिप्शन के एक भी सम्बंधित दवाइयां बेची गई तो सख्त कार्रवाई होगी। बाइट.... डॉ इरफान अंसारी,मंत्री दरअसल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के अनुसार, जिन दवाइयों में 12 प्रतिशत से अधिक अल्कोहल मौजूद है, वे अब बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के मेडिकल स्टोर से नहीं मिलेंगी। मंत्रालय का मानना है कि कुछ लोग ऐसी दवाओं का गलत इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहे थे, जिससे युवाओं और किशोरों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे बढ़ रहे थे।
0
0
Report

नेगुंवा गांव में शराब पार्टी के पैसे नहीं देने पर महिला मारपीट वीडियो वायरल

Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले में शराब पार्टी के लिए महिला ने नहीं दिए पैसे तो गांव के दबंगो ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए की जमकर मारपीट, दरअसल यह पूरा मामला जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के नेगुंवा गांव का है, जहां गांव की गरीब महिला किरण प्रजापति जो की गांव के बस स्टेंड पर अपना ब्यूटी पार्लर चलाकर अपना जीवन यापन करती है, जब कल शाम वह अपना ब्यूटी पार्लर बंद कर वापिस अपने घर जा रही थी, तभी गांव के कुछ दबंगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे जबरिया शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने लगे, महिला ने जब पैसे देने से इंकार कर दिया तो दबंगो ने गाली गलौज करते हुए महिला को नीचे पटक कर पहले तो हाथ पैर से उसे मारा और फिर उन दबंगों का एक साथी जो लाठी लिये हुए था उसने बेरहमी से महिला पर जमकर लाठियों बरसाई और मौके से बाइक पर सवार होकर चले गए, इस दौरान महिला की चीख पुकार सुन गांव के कई लोग घरों से बाहर निकल आये लेकिन किसी ने महिला को उन गुंडों से बचाने का प्रयास नहीं किया, उल्टे मोबाइल से घटना का वीडियो अवश्य बनाते नजर आए, वही महिला की शिकायत पर पृथ्वीपुर थाना पुलिस ने 3 लोगों के विरूद्ध मारपीट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top