841428
गोपालगंज में कार व बाइक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज उत्पाद विभाग की टीम ने NH27 के बलथरी चेकपोस्ट से वाहन जांच के दौरान 1 बाइक व 1 अल्टो कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। उत्पाद अधीक्षक अमितेश झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बलथरी चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया जिसके दौरान ऑल्टो कार से 384 पीस शराब बरामद किया गया। साथ हीं 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। शराब यूपी से हाजीपुर लाई जा रही थी। एक बाइक से 78 पीस शराब बरामद किया गया है और तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जो गोपालगंज का रहनेवाला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोरमदेव जंगल सफारी उद्घाटन से पर्यटन अनुभव बन रहा है नया आयाम
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा दिनांक 4 मईं स्लग सफारी भोरमदेव में जंगल सफारी की शानदार शुरुआत: प्रकृति, वन्य जीवन और आस्था का अनूठा संगम बना नया पर्यटन आकर्षण भोरमदेव अभ्यारण अंतर्गत बहुप्रतीक्षित जंगल सफारी का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद संतोष पांडे तथा डिप्टी सीएम विजय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया。 आज से यह जंगल सफारी पर्यटकों के लिए खोल दी गई है, जहाँ आने वाले सैलानी अब घने जंगलों, हरियाली से भरपूर वादियों, कल-कल बहती नदियों, झरनों और विविध वन्य प्राणियों के बीच रोमांचक सफर का आनंद ले सकेंगे। भोरमदेव अभ्यारण की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता इस सफारी को विशेष आकर्षण प्रदान करती है。 उद्घाटन के बाद अतिथियों ने स्वयं जंगल सफारी का अनुभव लिया और इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है और यहां अभी भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें आने वाले समय में विकसित किया जाएगा。 सांसद संतोष पांडे और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी इस पहल को जिले और प्रदेश के पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि भोरमदेव न केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए बल्कि धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है, जिससे यहाँ आने वाले पर्यटकों को बहुआयामी अनुभव मिलेगा。 कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने जिलेवासियों और प्रदेशवासियों को इस नई जंगल सफारी की शुभकामनाएं दीं और अधिक से अधिक संख्या में यहाँ आने का आह्वान किया。 बाइट संतोष पांडे सांसद बाइट केदार कश्यप वन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन बाइट विजय शर्मा डिप्टी सीएम0
0
Report
अखिलेश यादव पर भाजपा ने साधा निशाना: यूपी में कमल खिलेगा, सुशासन कायम रहेगा
Noida, Uttar Pradesh:Keshav Prasad Maurya 20m सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी, आपके इशारों पर मर्यादा लांघकर ‘फर्जी पीडीए’ परोसने वालों को उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता भली-भांति पहचानती है। सदन में आपकी भाषा और आचरण ही आपके समर्थकों की शैली और व्यवहार में साफ़-साफ़ दिखाई पड़ते हैं और यही आपकी राजनीति की असल फितरत भी बेनकाब करते हैं। साफ है कि 2027 क्या, 2047 तक भी सैफई परिवार का मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रहेगा। सपा का पूरा इतिहास अराजकता, जुल्म और गुंडागर्दी के काले पन्नों से भरा रहा है, जिसे प्रदेश की जनता अब दोबारा स्वीकार करने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश में फिर एक बार कमल खिलेगा और सुशासन कायम रहेगा।0
0
Report
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की बाइट जारी
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा की बाइटऔर भारतीयता पार्टी के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की बाइट0
0
Report
Advertisement
पटना के शास्त्री नगर में नाबालिग लड़की का शव मिलने से इलाके में हड़कंप
Patna, Bihar:पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के ललित भवन से सटे लिंक पथ में पूर्व मंत्री जमा खान के सरकारी आवास के चार दीवारों के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ. मृतका की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. मृतका की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.0
0
Report
जबलपुर नाव हादसे पर जूहेब खान की कला ने गहरी श्रद्धांजलि दी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर निवासी चित्रकार जूहेब खान ने जबलपुर में नाव हादसे का शिकार मां और मासूम बेटे का कोयले से दीवार पर मां भावुक चित्र बनाकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस चित्र में मां की ममता और अपने बच्चे को बचाने की अंतिम कोशिश को बखूबी उकेरा गया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। जूहेब खान का कहना है कि मां जैसा इस दुनिया में कोई नहीं होता, जो अपनी आखिरी सांस तक अपने बच्चों की रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि जबलपुर की घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया, और उसी दर्द को उन्होंने अपनी कला में उतारने की कोशिश की है। बाइट जूहेब खान चित्रकार0
0
Report
चांडिल-टाटा रेलखंड पर यात्रियों को लगातार देरी, रेल मंत्री से त्वरित सुधार की मांग
Noida, Uttar Pradesh:चांडिल– टाटा रेल सेक्शन की स्थिति अब अस्वीकार्य हो चुकी है। पिछली 2 वर्षों से यात्री ट्रेनें लगातार घंटों लेट चल रही हैं, जबकि उसी ट्रैक पर मालगाड़ियों की निर्बाध आवाजाही जारी है। इसका सीधा असर सभी रेल यात्रियों और खास कर के झारखंड के हजारों दैनिक यात्रियों, श्रमिकों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है। यह केवल परिचालन का मुद्दा नहीं, बल्कि प्राथमिकता तय करने का प्रश्न है। क्या रेलवे के हिसाब से झारखंड के लोगों का समय भी उतना मूल्यवान है जितना देश की अर्थव्यवस्था के लिए माल परिवहन। मैं रेल मंत्री श्री AshwiniVaishnaw जी से आग्रह करता हूँ कि: - चांडिल–टाटा सेक्शन में यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाए - लंबित रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए - ट्रेन लेट होने की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए देश के सभी रेल यात्री एवं झारखंड के नागरिकों की सुविधा एवं गरिमा से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया सकता।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ में पुलिस हिरासत और अभद्रता मामले पर बड़ा एक्शन, इंचार्ज लाइनहाजिर
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा एक्शन हुआ है. एक व्यक्ति को 8 घंटे तक अवैध रूप से हवालात में रखने और अभद्रता करने के मामले में मेरठ डीआईजी कलानिधि नैथानी के आदेश पर शहर कोतवाली इंचार्ज विनोद पांडेय और चौकी इंचार्ज अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. जांच में थाने के सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए थे. पूरे मामले की जांच मेरठ एसपीआरए बजरंग प्रसाद को दी गई है.0
0
Report
भोजपुरी की समृद्धि, इतिहास और दुनिया भर में फैलाव पर चर्चा
Patna, Bihar:भोजपुरी के नामचीन कथाकार, कवि, समालोचक एवं लोकसाहित्य भगवती प्रसाद द्विवेदी बताते हैं कि भोजपुरी काफी प्राचीन भाषा है कई जगहों पर हिंदी से पहले से भी इसकी उपस्थिति देखी गई हैं... भोजपुरी के लेखन भी शुरू हुआ बहुत कम समय में भाषा साहित्य के सभी विद्या में समृद्ध हो गया...आज यह किसी भी भाषा से काम नहीं है साहित्य काफी समृद्ध है अलग-अलग रचना हुई और इस विषय पर सैकड़ो शोध हो रहे हैं... सामाजिक चेतना दिलाने में भाषा काफी आगे रही है स्वतंत्रता संग्राम में भी इस भाषा की भूमिका रही है कवि रघुवीर नारायण के बाटोहिया गीत ने स्वाधीनता सेनानी का कंठहार बना..महात्मा गांधी ने भी इस गीत को पहली बार भोजपुरी का वंदे मातरम कहा था.. भोजपुरी में बहुत सारे मुहावरा और शब्दकोश हैं.. हर क्षेत्र में इस भाषा पर काम हुआ है आठवीं अनुसूची में शामिल होने के लिए यह भाषा इंतजार कर रहा है... इच्छा शक्ति के कमी की वजह से भाषा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत नहीं हुआ... पहले कोई भी भाषा एक बोली के रूप में शुरू होती है भोजपुरी बोलने की परंपरा में शुरू हुई और उसके बाद लोग साहित्य और लोक कथा और संस्कार के रूप में आगे बढ़ा... उसके बाद लिखित साहित्य के रूप में इसकी रचना हुई... संस्कृत प्रकृति और अपभ्रंश के मिलन से भोजपुरी का निर्माण हुआ.. कई लेखक ने इस भाषा को दमदार भाषा बताया इस भाषा में मिठास के साथ आक्रामकता भी है.... भोजपुरी भाषी इलाका से गिरमिटिया मजदूर विदेश गए उन्होंने इस भाषा को फैलाया वह लोग अपने भाषा को नहीं भूले और यही वजह है कि मॉरीशस फिजी सहित कई देशों में भाषा आज भी बोली जाती है और कई देशों में द्वितीय भाषा के रूप में यह भाषा शामिल है.. अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में कई देशों में भाषा बोली जाती है... भिखारी ठाकुर ऐसे शख्स है जिन्होंने भोजपुरी रचना और सामाजिक चेतना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई...निरक्षर थे लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने सामाजिक कुरीति अंधविश्वास आडंबर के खिलाफ लोक नाटक के माध्यम से इस भाषा को आगे बढ़ाया...उनके नाटक ने समाज में अमिट छाप छोड़.. बेटी बेचने की प्रथा दहेज प्रथा सहित कई प्रथाओं के ऊपर उन्होंने भोजपुरी में नाटक की रचना की... जैसे-जैसे समय गुजर रहा है भिखारी ठाकुर की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है..0
0
Report
तेंदुआ धाम में 2028 तक 100 फीट ऊंचा राम मंदिर बनेंगे
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा से बड़ी और अहम खबर तेंदुआ धाम स्थित राम मिलेंगे आश्रम में पद्मविभूषण रामभद्राचार्य ने भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के नवरात्रि तक यहां करीब 100 फीट ऊंचे शिखर वाला भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इस मंदिर को न सिर्फ जांजगीर-चांपा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में आस्था, संस्कृति और धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण को भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है, जिसमें देशभर के श्रद्धालुओं और संतों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन की भी बात कही गई है, जिससे आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बनने की उम्मीद है। गौरतलब है कि शिवरीनारायण के पास स्थित इस तेंदुआ धाम में करीब तीन साल पहले स्वयं संत रामभद्राचार्य के करकमलों से मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया था। अब इस घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और यह मंदिर आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की पहचान बन सकता है।0
0
Report
Advertisement
ऊर्जा मंत्री नागर ने झालावाड़ पनवाड़ नहर के कामों की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई
Jhalawar, Rajasthan:पनवाड़ (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शनिवार शाम को झालावाड़ जिले के पनवाड़ और हरिश्चंद सागर परियोजना की नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री नागर ने वहां चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों की गुणवत्ता पर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि टाइल लगाने सहित सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कंट्रोल बोर्ड से कराई जाएगी और जांच से पहले किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाए। मंत्री हीरालाल नागर बिशनखेड़ी गांव भी पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने हरिश्चंद्र सागर नहर से बिशनखेड़ी तक माइनर नहर के पक्के निर्माण, खेतों को जोड़ने वाली खराब सड़कों की मरम्मत, मंदिर व भूमि विवाद सहित बस संचालन से जुड़ी समस्याएं मंत्री नागर के समक्ष रखी। मंत्री ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। बाद में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने हरिश्चंद्र परियोजना के क्षतिग्रस्त हिचर डेम का भी निरीक्षण किया और एईएन जलसिंह मीना से तकनीकी जानकारी लेकर शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से जुड़ी नहर के जरिए बारिश का पानी उपयोग में लाकर झालावाड़ के पनवाड़ और कोटा के सांगोद क्षेत्र में करीब 10 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की जाती है। बाइट_ हीरालाल नागर, ऊर्जा मंत्री0
0
Report
पनवाड़ में तेज तूफान-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो बच्चों सहित कई घायल
Jhalawar, Rajasthan:पनवाड़ (झालावाड़) पनवाड़ कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में रात करीब 11 बजे मौसम ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया। तेज रफ्तार हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कुछ ही पलों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। करीब आधे घंटे तक चली इस तूफानी बारिश ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। तूफान के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई ओर अंधेरा छा गया। रुक-रुक कर हुई तेज बारिश और झोंकेदार हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। तूफान ओर बारिश के दौरान सरखंडिया गांव में एक मकान के लोहे के चद्दरों पर रखे बड़े पत्थर समीप के मकान के चद्दरों पर जा गिरे। जिससे घर में सो 2 बच्चे घायल हो गए। तेज तूफान के चलते कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और कच्चे-पक्के मकानों की छतों से टीन-टप्पर उड़ गए। गौरतलब है कि झालावाड़ में शनिवार सुबह से ही मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला है। झालावाड़ जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न कस्बों में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। हालांकि तूफानी बारिश से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन भारी गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत मिलती दिख रही।0
0
Report
जननी एक्सप्रेस बंद: आदिवासी क्षेत्रों में प्रसव सेवाएं जोखिम में
Baran, Rajasthan:आदिवासी क्षेत्र में जननी एक्सप्रेस बंद आदिवासी प्रसूता महिलाएं आती है प्रसव के लिए अस्पताल ऑटो या निजी साधन से, चिकित्सा विभाग भी नहीं रहा ध्यान दांव पर जच्चा-बच्चा की जान बारां जिलें के शाहबाद क्षेत्र आदिवासी और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की जीवन रेखा कही जाने वाली '104-जननी एक्सप्रेस' पिछले कई महीनों से ठप पड़ी है। जिससे शाहाबाद, छाबड़ा और किशनगंज जैसे दुर्गम क्षेत्रों में प्रसूताओं को 'मौत के साए' में धकेल दिया है। बारां जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में स्थिति भयावह है। जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली यह निशुल्क सेवा बंद होने से अब गरीब परिवारों को निजी वाहनों के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। कहीं महिलाओं का प्रसव बसों में या अन्य साधन से चिकित्सा जाना पड़ता है एम्बुलेंस के समय पर न पहुंचने के कारण कई मामले ऐसे सामने आए हैं जहाँ महिलाओं को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही प्रसव हो जाता है मजबूरी में ऑटो या निजी वाहन में ही प्रसव के लिए मजबूर होना पड़ा। निजी वाहन संचालक मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। शाहाबाद जैसे क्षेत्रों में, जहाँ गरीबी का स्तर ऊंचा है, वहां यह अतिरिक्त खर्चा परिवारों की कमर तोड़ रहा है।कच्चे रास्ते और पथरीले रास्तों के कारण 108 एम्बुलेंस अक्सर समय पर नहीं पहुंच पाती। ऐसे में छोटी और सुलभ 'जननी एक्सप्रेस' की कमी खल रही है。 शाहाबाद जैसे क्षेत्रों में, जहाँ आज भी प्रसूता को स्ट्रेचर पर लिटाकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है, वहां जननी एक्सप्रेस का बंद होना किसी आपदा से कम नहीं है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में MD ड्रग्स बरामद; 23.14 ग्राम कीमत ₹2.5 लाख, रिहान सप्लाई करता था
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल के आरोपियों के कब्जे से 23.14 ग्राम MD ड्रग्स की बरामद हुई. बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग ₹2.5 लाख. आरोपी रिहान को भोपाल में MD सप्लाई करता था. आरोपियों से मोबाइल भी जप्त किये गए. दोनो आरोपियों पर NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है.0
0
Report
CM योगी के नेतृत्व, लखनऊ में 357 औषधि विश्लेषक और 252 दंत स्वास्थ्य वैज्ञानिक नियुक्त
Noida, Uttar Pradesh:नव चयनित कनिष्ठ विश्लेषकों (औषधि) व दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों को लखनऊ में नियुक्ति-पत्र वितरण निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के लिए नव चयनित 357 कनिष्ठ विश्लेषकों (औषधि) तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नव चयनित 252 दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों को लखनऊ में नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी0
0
Report
विवेक विहार आग हादसे में 9 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है। हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन, DDMA, दिल्ली फ़ायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के सभी आला अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटे हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। हमारे स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी राहत कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है。0
0
Report
Advertisement
