icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
841428
MKMadesh Kumar TiwariFollow18 Oct 2024, 06:23 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुजफ्फरनगर में दबंग गैंग का शिकंजा, 20 गिरफ्तारी और भारी हथियार बरामद

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में पुलिस का दबंगो पर बड़ा एक्शन, 20 दबंग 3 कारो और भारी हथियारों के साथ गिरफ्तार, विवादित जमीनों पर कब्जा करता है पूरा गिरोह, गिरोह से 6 तमंचे, 1 पिस्टल, 2 राइफल मिली, एक बंदूक और 48 कारतूस लाठी-डंडे मिले, दो स्कॉर्पियो कार व एक थार आरोपियों से पड़ी, हिस्ट्रीशीटर सहित यूपी-यूके हरियाणा के 20 दबंग गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र उत्तराखंड के मंगलौर का निवासी, खादर की जमीन को कब्जाने का काम करता है गिरोह, पुलिस ने पूछताछ के बाद 20 लोगों को जेल भेजा, भोपा थाना पुलिस ने शुक्रताल गंगा घाट से पकड़े。
0
0
Report

हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने अवैध हथियारों के गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार की बहादराबाद पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी मुकुल पाल के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर बौंगला तिराहे के पास घेराबंदी की गई थी। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध .32 बोर पिस्टल, एक .315 बोर तमंचा, सात जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
0
0
Report

अंकिता हत्याकांड: निजी चैट सार्वजनिक, विनोद आर्य के खिलाफ पहाड़ी महासभा ने हंगामा किया

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर विवाद गरमा गया है। पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री विनोद आर्य की ओर से एक दिन पहले अंकिता भंडारी से जुड़ी कथित निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के बाद सोमवार को पहाड़ी महासभा ने विरोध प्रदर्शन किया। महासभा के पदाधिकारियों ने कोतवाली नगर पहुंचकर विनोद आर्य के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। महासभा ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। पहाड़ी महासभा के पदाधिकारियों ने विनोद आर्य की कड़ी निंदा की और कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड बेहद संवेदनशील मामला है। ऐसे में मृतका की निजी बातचीत को सार्वजनिक करना उसकी निजता और गरिमा से जुड़ा गंभीर विषय है। अभी इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है। ऐसे में चैट सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए थी। बता दे कि पूर्व दर्जधारी राज्यमंत्री विनोद आर्य, अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता हैं। उन्होंने रविवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर अंकिता भंडारी से जुड़ी कथित चैट सार्वजनिक की थी। इस दौरान उन्होंने मामले की एसआईटी जांच पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद अंकिता प्रकरण को लेकर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया सामने आने लगी।
0
0
Report
Advertisement

महापर्व छठ में डूबते सूर्य के बीच बेटी का जन्म, छठी मैया का आशीर्वाद

Maharajganj, Uttar Pradesh:आस्था विश्वास और छठी मैया की महिमा देखने को मिला जब महराजगंज में छठ महापर्व के दौरान एक ऐसा भावुक पल सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पांच साल पहले संतान प्राप्ति की मन्नत मांगने वाली मनीषा ने सूर्य को अर्घ्य देते समय छठ घाट पर एक बेटी को जन्म दिया। परिवार इस खुशी को छठी मैया का आशीर्वाद मान रहा है। वी/ओ- जानकारी के मुताबिक महराजगंज की रहने वाली मनीषा पिछले पांच वर्षों से पूरी श्रद्धा के साथ छठ व्रत करती आ रही हैं। परिवार के मुताबिक शादी के बाद उन्होंने छठी मैया से संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी जिसके बाद उनके घर बेटे का जन्म हुआ।इस बार छठ पर्व पर मनीषा जब घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दे रही थीं तभी अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसी दौरान उन्होंने घाट पर ही एक बेटी को जन्म दिया। नवजात की किलकारी से पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। मनीषा को अस्पताल ले जाने के बाद उनके पति और सास ने पूजा की परंपरा को आगे बढ़ाया और विधि-विधान से पूजा संपन्न की। परिवार इस अनोखे संयोग को छठी मैया का विशेष आशीर्वाद और प्रसाद मान रहा है। आस्था के महापर्व पर परिवार के घर आई इस नन्ही परी की खुशियां हमेशा के लिए यादगार बन गईं। बाइट: मनीषा, व्रती महिला बाइट: शनि कुमार, पति
0
0
Report

उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध, कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हल्द्वानी में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हल्द्वानी के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म मामले से लेकर अंकिता भंडारी प्रकरण तक कई गंभीर सवाल उठाए। हल्द्वानी दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार एबीवीपी नेता धीरज बिष्ट को लेकर भी ज्योति रौतेला ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोपी को फांसी देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं पर महिलाओं और बच्चियों के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए। अपने बयान में उन्होंने कुलदीप सेंगर, बृजभूषण सिंह और भगवंत बोरा समेत कई नामों का जिक्र किया। ज्योति रौतेला का आरोप है कि हल्द्वानी दुष्कर्म मामले में घटना में इस्तेमाल हुई गाड़ी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है और वह भाजपा के एक बड़े नेता से जुड़ी है। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर भी ज्योति रौतेला ने सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि अंकिता की निजी चैट सार्वजनिक कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अंकिता को न्याय दिलाने के मामले में सरकार की कार्रवाई कहां तक पहुंची है?
0
0
Report

महोबा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ, छात्र-चालकों ने नियमों की शपथ ली

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम का छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाकर अपर जिलाधिकारी द्वारा आगाज कर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चों सहित सभी को नियमों का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एडीएम द्वारा जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर परिवहन विभाग, यातायात পুলিশ, पीडब्लडी, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। आज महोबा शहर के एक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के शुभारम्भ पर स्कूली बच्चे सहित मौजूद नागरिकों को शपथ दिलाई गई कि वह अपनी गाड़ी को ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक चलाएंगे। इसके बाद एडीएम इन्द्रनंदन सिंह द्वारा परिवहन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। एडीएम ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जिसे 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलाया जायेगा इसके माध्यम से संदेश वाहनों को रवाना किया गया है ताकि लोग नियमों का पालन करें क्योंकि एक हादसे से सिर्फ वही व्यक्ति नहीं जाता बल्कि उसके परिवार पर भी गहरा असर पड़ता है। एआरटीओ प्रवर्तन ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा 15 दिनों का पखवाड़ा मनाया जा रहा है और लोगों को जागरूक करेंगे ताकि वह यातायात नियमों का पालन करे और सुरक्षित वाहन चलाए।
0
0
Report
Advertisement

35 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच चुनाव, 46.3% मतदान

Begun, Rajasthan:बेगूं चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र की 35 ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज चुनाव के तहत सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक क्षेत्र में कुल 46.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया एवं तहसीलदार गोपाल जीनगर ने पारसोली, केरपुरा, बिछोर और शादी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान केंद्रों पर पहली बार बैलेट पेपर से मतदान करने वाले मतदाताओं और पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं महिला मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में भागीदारी निभाई।
0
0
Report

पदरोड़ा मतदान केंद्र 23 पर फर्जी मतदान को लेकर भारी बवाल

Jaisalmer, Rajasthan:जिले जैसलमेर में पंचायत समिति भणियाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पदरोड़ा में मतदान केंद्र संख्या 23 पर फर्जी मतदान के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मतदान केंद्र पर कथित रूप से धड़ल्ले से फर्जी वोटिंग की जा रही है और विरोध के बावजूद इसे रोक नहीं लगाई जा रही। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। संदिग्ध एवं कथित फर्जी मतदाताओं के पकड़े जाने के बावजूद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। मौके पर ग्रामीण विरोध जता रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा। पुलिस प्रशासन ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए तनाव को शांत करवाया।
0
0
Report

कलेक्टर ने खेतड़ी में मतदान बूथों की कड़ी सुरक्षा और नियमपालना की समीक्षा

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण दिव्यांग मतदाताओं से भी की चर्चा झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह भी रहे साथ मौजूद चुनावी नियमों की मतदान बूथों पर हो रही पालना झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र में चल रहे सरपंच और पंच के मतदान के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं और चुनावी नियमों की पालना की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने दिव्यांग मतदाताओं से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं मतदान से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया। इस दौरान एसपी कावेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मतदान बूथों पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्वाचन नियमों की पालना होती नजर आई। बाइट - डॉ. अरुण गर्ग, जिला कलेक्टर, झुंझुनूं
0
0
Report
Advertisement

103 साल की उम्र में पहली बार सरपंच मतदान, लोकतंत्र की मिसाल

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के छोटा डूंगरा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिम्मतगढ़ में पंचायत चुनाव के दौरान लोकतंत्र के प्रति उत्साह की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई। यहां 103 वर्षीय रिटायर्ड गिरदावर वली मोहम्मद सरपंच पद के लिए मतदान करने पहुंचे। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार सरपंच चुनाव में मतदान किया। 103 वर्ष की उम्र में मतदान केंद्र पहुंचकर उन्होंने मताधिकार का प्रयोग किया और ग्रामीणों के सामने लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने की मिसाल पेश की। उनकी मतदान के प्रति रुचि देखकर मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने भी उनकी सराहना की। वली मोहम्मद की यह पहल बताती है कि लोकतंत्र में हर एक वोट की अपनी अहमियत है और उम्र मतदान के उत्साह में बाधा नहीं बनती।
0
0
Report

नवनिर्वाचित सरपंच विजयलक्ष्मी ने बिरकाली पंचायत का पदभार संभाला

Hanumangarh, Rajasthan:बिरकाळी में नवनिर्वाचित सरपंच विजयलक्ष्मी संग्राम सिंह राठौड़ ने पंचायत कार्यालय में विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। ग्राम विकास अधिकारी अंजू न्यौल एवं पूर्व सरपंच भंवरलाल ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। पदभार संभालने के बाद सरपंच विजयलक्ष्मी संग्राम सिंह राठौड़ ने कहा कि ग्राम पंचायत का विकास करवाना और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी वार्ड पंचों और उपसरपंच को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के गांव में विकास कार्य करवाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नवनियुक्त सरपंच का पुष्पगुच्छ भेंट सहित माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया।
0
0
Report

रीवा में तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचल दिया, चालक फरार

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में तेज रफ्तार का एक बार फिर कहर देखने को मिला है। शहर के जेपी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क से गुजर रही महिला को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन महिला के कमर के निचले हिस्से पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सिरमौर थाना क्षेत्र के दुलहरा निवासी रिवांगी सेन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अमरैया से चिरहुला मंदिर जा रही थी, तभी जेपी मोड़ के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद घायल महिला को तत्काल संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। वहीं, हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं अस्पताल में भर्ती महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रपति ने मंडला के एकलव्य विद्यालय को राष्ट्रीय सम्मान दिया

Mandla, Madhya Pradesh:Mandla के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के सम्मान से नवाजा गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के सम्मान से नवाजा है। मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। यह उपलब्धि न सिर्फ मंडला बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन में मंडला के नाम का गौरवगान... जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाई है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किए गए मूल्यांकन में विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत हुए इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वयं सम्मान प्रदान किया। मध्यप्रदेश की ओर से जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव और एमपी सरस की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष गुलशन बामरा ने पुरस्कार ग्रहण किया। वहीं मंडला जिले की ओर से कलेक्टर और विद्यालय के अध्यक्ष राहुल नामदेव धोटे तथा प्राचार्य रीना ने सम्मान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद भी किया। मंडला के विद्यालय को मिला यह सम्मान शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की प्रतिभा और जनजातीय कार्य विभाग के सतत प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान है।
0
0
Report

बड़वानी-सेंधवा में अवैध गैस सिलेंडर परिवहन: कार से 14 सिलेंडर बरामद

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का परिवहन करते हुए पकड़ाई कार, वाहन से 14 सिलेंडर बरामद; कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने मौका पंचनामा बनाकर सिलेंडर गैस एजेंसी के सुपुर्द कर कार जप्त की गई. सेंधवा शहर के बायपास मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक कार से घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने वाहन रोका. तलाशी के दौरान गैस सिलेंडर भरे मिले. वाहन ग्रामीण थाने लाया गया जहाँ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी लवीना सोलंकी ने बताया कि घरेलू उपयोग में आने वाले गैस सिलेंडर का ऐसा परिवहन गैरकानूनी है. कार चालक ने कहा कि सिलेंडर जुलवानिया से हितग्राहियों के लिए शादी में ले जा रहे थे, लेकिन यह परिवहन गैरकानूनी है. जप्त किया गया है और जप्त सिलेंडर गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिए गए हैं. मौका पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी जाएगी.
0
0
Report

24 वर्षीय लेखक प्रणव शर्मा की जीवनी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सफर को प्रेरणा दी

Ujjain, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री की जीवनी, सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बनने के सफर को किया शब्दों में बयां। उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जीवन और उनके राजनीतिक सफर पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष से शिखर तक : डॉ. मोहन यादव (सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बनने की यात्रा)’ का लोकार्पण किया गया। कालिदास संस्कृत अकादमी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक के युवा लेखक प्रणव शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अतुलेशानंद सरस्वती ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज उपस्थित रहे। वहीं बाल योगी उमेशनाथ, डॉ. राजेश सिंह कुशवाह और प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा सहित अन्य अतिथि भी शामिल हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने उनके सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को लेकर चर्चा की। इस पुस्तक की खास बात यह है कि इसके लेखक प्रणव शर्मा की उम्र महज 24 साल है। इतनी कम उम्र में उन्होंने एक राजनीतिक जीवनी लिखी है। कार्यक्रम में अतिथियों ने युवा लेखक के प्रयास की सराहना की और पुस्तक को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top