icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भोजपुर में महिला की मौत: पति के दावे के बाद पुलिस जांच जारी

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में सादेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत की घटना सामने आई है. मामला नगर थाना क्षेत्र के पुरानी अदालत वार्ड नंबर 7 मोहल्ले की है, जहां पर 35 वर्षीय अर्जुन राम की पत्नी 32 वर्षोयी लक्ष्मी देवी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के पति अर्जुन राम फौरन अपने घर पहुंचा और देखा कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी फंदे से लटकी हुई है. वही इस घटना की सूचना तत्काल उसके पति ने नगर थाना को दी इसके बाद police ने मृतिका लक्ष्मी देवी के शव का पोस्टमार्टम आरां के सदर अस्पताल में करवाया है और आगे की छानबीन में जुट गई है.हालांकि मृतका के पति अर्जुन राम ने बताया की घर में पति-पत्नी के बीच नोक झोक होती थी और वह अपने माइग्रेन की बीमारी से काफी परेशान थी.अर्जुन राम ने यह भी बताया कि कल भी परिवार में घर के कामकाज को लेकर कुछ कहा सुनी हुई थी. इसके बाद सब कुछ सामान्य था. वही आज हुए इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है. मृतिका लक्ष्मी देवी के दो छोटे-छोटे पुत्र भी हैं. फिलहाल पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं मौत के कारणों का स्पस्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले पर तत्काल कुछ भी कहने से इनकार किया है.
0
0
Report

वाराणसी में दीवार ढहने से 2 मासूम बहनों की मौत, एनडीआरएफ ने रेस्क्यू पूरा किया

JPJai Pal12m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव इलाके में बीती रात दर्दनाक हादसा。 • मकान की दीवार ढहने से दो मासूम बहनें मलबे के साथ मकान से सटे तालाब में जा गिरीं。 • हादसे में 6 वर्षीय आफिया और 4 वर्षीय फलक की दर्दनाक मौत。 • दीवार गिरने के दौरान बच्चियों के माता-पिता भी हुए घायल。 • हादसे के बाद इलाके में मची चीख-पुकार, मौके पर जुटे ग्रामीण。 • सूचना मिलते ही अखरी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे。 • पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली。 • रेस्क्यू में दिक्कत आने पर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया。 • एनडीआरएफ के जवानों ने रातभर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, तालाब और मलबे में की तलाश。 • करीब 7 से 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 8 बजे दोनों बच्चियों के शव बरामद。 • दो मासूम बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम, पूरे इलाके में पसरा मातम।
0
0
Report

पटियाली में तेज रफ्तार बाइक ने खड़े 11 वर्षीय मासूम को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Kasganj, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े 11 वर्षीय मासूम बालक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके पैर में कई जगह फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है. हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घायल बालक को परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर गए हैं, जबकि बाइक सवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पूरी घटना पटियाली कस्बे के गंजडुंडवारा रोड स्थित राजतिलक पेट्रोल पंप के पास का है. मोहल्ला काजी निवासी शाकिर कुरैशी के 11 वर्षीय बेटा जैद अपने चाचा की दुकान के सामने खड़ा था. तभी गंजडुंडवारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्प्लेंडर बाइक ने बालक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक की टक्कर से बालक के घायल होने की पूरी घटना कैद हुई है. परिजन घायल जैद को तत्काल अलीगढ़ लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं हादसे में बाइक चालक मोनू भी चोटिल हुआ है. पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिरासत में ले लिया.
0
0
Report
Advertisement

चंदौली के प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, चार दमलक लगन मौके पर राहत बचाव

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख - संकट मोचन इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग - बुधवार तड़के करीब चार बजे फैक्ट्री में लगी आग से मची अफरा-तफरी - आग की चपेट में आने से मशीनें और अन्य सामान जलकर राख - आग की भयावहता देखते हुए मौके पर बुलाए गए चार दमकल वाहन - दमकल कर्मियों ने करीब चार घंटे तक चलाया राहत एवं बचाव अभियान - अगल बगल कि फैक्ट्रीयों को हुआ नुकसान - सुबह आठ बजे आग पर पूरी तरह पाया गया काबू - अग्निशमन विभाग की तत्परता से आसपास की फैक्ट्रियों तक नहीं पहुंची आग - राहत की बात, हादसे में कोई जनहानि नहीं - फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है - चार घंटे तक धधकती रही फैक्ट्री, दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से टली बड़ी दुर्घटना - मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में पुलिस चौकी कि घटना。
0
0
Report

फर्रुखाबाद में भाई दूज पर बड़ा हादसा टला; स्लीपर बस प्रतीक्षालय से टकराई

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद ब्रेकिंग भाई दूज पर बड़ा हादसा टला, 70 यात्रियों से भरी स्डबल डेकर लीपर बस प्रतीक्षालय से टकराई, बाल बाल बच्चे यात्री जिला - फर्रुखाबाद रिपोर्ट - अमर साइमन तारीख - 11-11-2026 फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर बेकाबू स्लीپر बस यात्री प्रतीक्षालय से टकराई टेढ़ीकोन के पास बरझाला से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा बस में सवार करीब 60 से 70 यात्रियों की बाल-बाल बची जान टक्कर से यात्री प्रतीक्षालय क्षतिग्रस्त, मौके पर मची अफरा-तफरी कायमगंज कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया हादसे में में कोई जनहानि नहीं हुई सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने में हुआ हादसा - पुलिस भाई दूज पर घर जा रहे थे अधिकांश यात्री, पुलिस ने शुरू की जांच
0
0
Report
Advertisement

नांता नहर में डूबने से 45 वर्षीय राजेंद्र उपाध्याय की मौत

Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग कोटा…! नांता में नहर में डूबने से 45 वर्षीय युवक की मौत कोटा के नांता थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से युवक की मौत। मृतक की पहचान राजेंद्र उपाध्याय (45), निवासी पार्श्वनाथ कॉलोनी नांता के रूप में हुई। युवक सुबह करीब 5:30 बजे पत्नी के साथ नहर में नहाने गया था。 नहाने के दौरान युवक नहर में डूब गया。 सूचना पर NDRF, SDRF, नगर निगम गोताखोर और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंचीं。 रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर युवक का शव मिला。 शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए MBS अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया| नांता थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी。
0
0
Report

मंडला के पुल पर रेलिंग गायब, बड़े हादसे का खतरा जगजाहिर

Mandla, Madhya Pradesh:छोटे पुल पर हादसे को खुला न्योता रेलिंग गायब, स्वागत द्वार धराशायी आखिर किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा जिम्मेदार विभाग? मॉर्निंग, इव्हनिग वाक करने वालों को खतरा मंडला - जिम्मेदार विभाग की लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है... शहर के छोटे पुल यानी रपटा, जिसे रेवा पथ के नाम से भी जाना जाता है, की बदहाली किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। हैरानी की बात ये है कि बारिश के पहले सुरक्षा के लिहाज से हटाई गई पुल की रेलिंग आज तक दोबारा नहीं लगाई गई... जबकि इसी पुल से हर सुबह बच्चों, बुजर्गों, महिलाओं और युवाओं की आवाजाही बनी रहती है जबकि लोग यंहा पर रोज बड़ी संख्या में मॉर्निंग ओर इव्हनिंग वाक करने भी आते हैं । पुल के दोनों ओर बने स्वागत द्वार भी जमींदोज हो चुके हैं... सड़क के कई हिस्सों का डामर उखड़ चुका है... लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम नजर नहीं आ रहे। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या विभाग किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा? या फिर लोगों की जान जोखिम में डालने से पहले ही पुल की रेलिंग और सड़क की मरम्मत कराई जाएगी?
0
0
Report
Advertisement

झाड़ियों में मिले युवक के शव: धुर्वा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सिठियो डैम के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों संजय कुमार सिंह और बॉबी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय बिट्टू सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर की सुबह सिठियो डैम के पास झाड़ियों में बिट्टू सिंह का शव बरामद हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने के बाद धुर्वा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिका दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के निर्देशन और हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान मृतक और दोनों आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी में रखे लकड़ी के बेंत से बिट्टू सिंह के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बेंत बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
0
0
Report

वाराणसी: दो बाइकों की जोरदार टक्कर, युवक समेत वृद्ध महिला और वृद्ध पुरुष गंभीर रूप से घायल

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदलपुरा मार्ग के समीप दो बाइकों की आमने-सामने से बेहद जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक नौजवान समेत एक वृद्ध महिला और एक वृद्ध पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मातलदेई चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत 108 नंबर एम्बुलेंस बुलाकर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

धार्म‍िक स्‍थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो मह‍िलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल

SShyamFollow21m ago
Gwalior, Madhya Pradesh:

​ग्‍वाल‍ियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

​त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है।  पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
​

0
0
Report
Advertisement

मीरजापुर में फिरौती न मिलने पर अपहृत बच्चे की हत्या, पुलिस पर सवाल

Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र, मीरजापुर: मीरजापुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 50 लाख रुपये की फिरौती न मिलने पर एक अपहृत बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बच्चे के दादा ने हाल ही में 50 लाख रुपये में अपना खेत बेचा था। इसी रकम को हथियाने के लालच में पिंटू नामक बदमाश ने वारदात रची। दो दिन पहले वह बाइक सिखाने के बहाने बच्चे को अपने साथ ले गया और उसका अपहरण कर लिया। फिरौती की रकम न मिलने पर आरोपी ने मासूम को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही बच्चे की जान गई है। आक्रोश तब और भड़क गया जब पुलिस ने परिजनों को बच्चे का शव तक नहीं देखने दिया। बच्चे का शव मिलने के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रयागराज-मीरजापुर मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। हालात बेकाबू होते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दूसरी ओर, पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। एक मुठभेड़ के दौरान बदमाश पिंटू के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन आक्रोशित परिजनों को समझाने और इलाके में शांति बहाल करने के प्रयास में जुटा है।
0
0
Report

रांची के रातू में चोरी: चार गिरफ्तार, सोने-चांदी समेत नकद बरामद

Ranchi, Jharkhand:रांची के रातू थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला आकाश महतो उर्फ आकाश कुमार भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और 7 हजार 850 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सोने की कीमत करीब 3 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है。
0
0
Report

कोटा की दीपावली आतिशबाजी हादसे: 200 से अधिक झुलसे, आंखों में चोट

Kota, Rajasthan:कोटा में दीपावली पर आतिशबाजी से 200 से ज्यादा लोग झुलसे, 40 की आंखों में चोट, सूतली बम से कॉर्निया तक फटा दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान कोटा में हादसों के 200 से ज्यादा मामले सामने आए।पटाखों से जलने, चोट लगने और आंखों को नुकसान पहुंचने के मामले शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचे। आतिशबाजी से करीब 40 लोगों की आंखों में चोट आई, इनमें 14 मरीजों की आंखों को गंभीर नुकसान हुआ। करीब 150 लोग अन्य तरह से जलने और झुलसने की घटनाओं में घायल हुए。 एमबीएस अस्पताल और तलवंडी स्थित निजी अस्पताल समेत शहर के अस्पतालों में पटाखों से घायल मरीज पहुंचे। आंखों के विभाग में 25 मरीज पहुंचे, इनमें करीब 80 प्रतिशत बच्चे और युवा थे。 करीब 10 मरीजों की आंखों में गंभीर चोटें आईं, चार की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई गई. सूतली बम के धमाके से एक मरीज की आंख में पटाखे का टुकड़ा घुस गया, जिससे कॉर्निया को नुकसान पहुंचपा। पटाखों की तेज आवाज और धमाके से कई लोगों की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई। एक 45 वर्षीय महिला साड़ी में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। महिला 50 से 60 प्रतिशत तक जली。 मेडिकल कॉलेज और इमरजेंसी में दो दिन के दौरान करीब 100 झुलसे मरीज पहुंचे।प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अनुसार तीन दिन में जलने के 40 मामले सामने आए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top