Back
संजीव श्याम सिंह: नीतीश से मुलाकात मुश्किल, प्रशांत किशोर बिहार का नया विकल्प
JPJAY PRAKASH KUMAR
Oct 19, 2025 13:40:13
Gaya, Bihar
जदयू के पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह ने बदलते बिहार को लेकर जन सुराज पर अपना भरोसा जताया है और जन सुराज से गुरुआ विधानसभा से टिकट मिलने के अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को आयोजित किया गया। आयोजित प्रेसवार्ता में जदयू के पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह ने कहा कि जदयू पुरानी पार्टी थी जो अपना स्वरूप खो चुकी है। वहां एक तरह से नीतीश कुमार को अपने कब्जे में कर लिए है। जिसके कारण अब वह जदयू नहीं है। एक जमाने में 1994 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की थी। समावेशी विकास की चर्चा है। नीतीश कुमार परिवारवाद पर विश्वास नहीं करते लेकिन अगल बगल देखेंगे तो सरा परिवारवाद की कहानी चल रही है। भ्रष्ट लोग बने हुए है। इस बार टिकट में भी पैसे का लेनदेन हुआ। सब नीतीश कुमार को अंधेरे में रखा। हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए कोई जगह नहीं रखी। हमलोग वहां अपमानित महसूस करते है। एक समय था जब नीतीश कुमार से मिलने के लिए बहुत मशक्कत नहीं करनी पड़ती थी। जदयू के साथ 30 वर्षों का अनुभव है। अपनी प्रतिबद्धता के साथ काम किया। 12 साल एमएलसी भी रहे। लेकिन आज नीतीश कुमार से मिलने के लिए 3 महीने से समय नहीं मिल रहा है। दूसरे लोग हावी हो गए है जो नहीं चाहते है कि वैसे लोग मिले जो बिहार की वर्तमान स्थिति के बारे में सही से जानकारी दें। बिहार में जिस तरह से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बदलाव आया है इससे हम इंकार नहीं करते है। नीतीश कुमार ने बर्बाद बिहार को बाहर निकाला है। अब बिहार को विकसित राज्य के लिए एक छलांग लगाना है उसके लिए नीतीश कुमार अब असक्षम हो गए है। अब उनकी तबियत ठीक नहीं रहती है। जिस रफ्तार से विकास के लिए जाने जाते थे वह अब आगे हो पायेगा। अभी के जमात में पीके से अच्छा कोई नहीं है। विकासशील बिहार को विकसित बिहार बनाने की क्षमता है। लगातार 3 वर्षों से संघर्ष कर रहे है। उन्होंने पदयात्रा कर बिहार को जाना है। विरासत में वह राजनीति हासिल नहीं किए है। आज के समय में जन सुराज फिट है। जैसे 1994 में नीतीश कुमार में दिखा था वह प्रशांत किशोर में है। उस वक्त लालू को हटाकर विकास करने के लिए नीतीश कुमार में जोश था सोच और प्रतिबद्धता थी। वहीं सोचकर आए थे वह अब क्षरण हो चुका है। अब युवा नेतृत्व में पीके का है। बिहार की जनता अगर मौका देगी तो पलायनवाद, गुणवत्तायुक्त शिक्षा से जो जूझ रहे है। रोजगार के अवसर प्रदान करने की क्षमता है। वह पैदा कर सकते है यहां से युवाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। बिहार के लोग नगालैंड से लेकर एमपी सहित विभिन्न राज्यों में है। वहां से लोग बिहार नहीं आते है। अपने परिवार को छोड़कर बाहर रोजगार और पेट के लिए जा रहे है। उसके लिए ठोस निर्णय लेने वाला व्यक्ति को जनता को मौका देना चाहिए। नीतीश कुमार ने बिहार के साथ न्याय किया। जिस गड्ढे में बिहार पड़ा था उससे उबार कर लाया था। एक निश्चित रूप से समावेशी विकास हुआ है। अब उससे ऊंचा स्थान पर जाने की जरूरत है। शिक्षा में पीछे है अपराध में ऊपर जा रहे है। बहुत अवसर मिला नीतीश कुमार को। अब आगे 5 साल देने से कोई फायदा नहीं है। सिर्फ लूटेंगे। उससे बचने की जरूरत है जन सुराज ने एक नया विकल्प दिया है। बाइट: संजीव श्याम सिंह, जन सुराज के गुरुआ विधानसभा के प्रत्याशी सह पूर्व एमएलसी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AGAdarsh Gautam
FollowOct 19, 2025 15:48:466
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 19, 2025 15:48:290
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 19, 2025 15:48:140
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowOct 19, 2025 15:47:550
Report
Jamduwa, Uttar Pradesh:
नवल किशोर मिश्रा, जिला अध्यक्ष, आजाद अधिकार सेना, सीतापुर की ओर से सभी जनपद वासियों को दीपावली ,भैया दूज और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं ।
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 19, 2025 15:47:420
Report
AMAnkit Mittal
FollowOct 19, 2025 15:47:150
Report
KBKuldeep Babele
FollowOct 19, 2025 15:47:03Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:के ग्वारीघाट में दूध को शाकाहारी नहीं बताए जाने का पोस्टर लगाया गया था जिसको लेकर अब लोग नाराजगी भी जता रहे हैं विश्व हिंदू परिषद के साथ हिंदू संगठनों में भी इस बात को लेकर नाराजगी है उन्हें लग रहा है कि यह किसी की साजिश है लिहाजा वो इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं उनका कहना है कि इस देश में दूध हमेशा से शाकाहारी रहा है और आगे भी रहेगा
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowOct 19, 2025 15:46:520
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowOct 19, 2025 15:46:360
Report
HBHemang Barua
FollowOct 19, 2025 15:46:200
Report
RZRajnish zee
FollowOct 19, 2025 15:46:120
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 19, 2025 15:46:010
Report
0
Report
AYAmit Yadav
FollowOct 19, 2025 15:32:424
Report