मोतीहारी में डीआईजी ने किया नगर थाने का निरीक्षण
Motihari, Bihar:मोतीहारी के चंपारण क्षेत्र के डीआईजी जयंतकांत ने पूर्वी चंपारण के नगर थाने का निरीक्षण किया। सूचना के अनुसार उन्होंने अधिकारियों को नए अपराधिक कानून की जानकारी दी और इसे आम जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया। वहीं शहर की कानून व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। आपको बता दें कि डीआईजी ने इसे रुटीन निरीक्षण बताया और सब कुछ संतोषजनक पाया। सूचना के अनुसार निरीक्षण के दौरान एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा, एएसपी शिखर चौधरी, ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक कुमार और नगर थाना इंस्पेक्टर उपस्थित थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
