मोतिहारी के कल्याणपुर में BRC लेखापाल पर हुआ हमला
Semrahiya, Bihar:मोतिहारी के कल्याणपुर के सेमरा बाजार के पास रोहुआरा पुल पर तीन अज्ञात आरोपियों ने बीआरसी लेखापाल रितेश कुमार शर्मा पर हमला किया। सूचना के अनुसार उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर लेखापाल की मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिया था। साथ ही घायल लेखापाल को पहले कल्याणपुर अस्पताल ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर किया गया। आपको बता दें कि घटना उस समय हुई जब लेखापाल काम निपटाकर घर लौट रहे थे और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida, Uttar Pradesh:गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत। संदिग्ध परिस्थितियों में 5 की मौत। माता-पिता और तीन बच्चों की मौत। फूड पॉइजनिंग से मौत की आशंका है। घर के अंदर 5 लोगों की बॉडी मिली। ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा क्षेत्र की घटना।
