Back
हरिनगर के मजदूरी विवाद से जातीय टकराव: 12 गिरफ्तार, SC/ST एक्ट प्रभावी कार्रवाई
MKMUKESH KUMAR
Feb 05, 2026 04:46:24
Darbhanga, Bihar
Sl g_मजदूरी विवाद से शुरू हुआ झगड़ा जातीय हिंसा में बदला, पूरे गांव के ब्राह्मणों पर प्राथमिकी दर्ज, SC/ST के द्वारा दर्ज में 70 नामजद और 150 ब्राह्मण पर प्राथमिकी हुई दर्ज ,हरिनगर गांव से सभी पुरुष गिरफ्तारी के डर से भागे,पूरा गांव सुना,महिलाये,एक जगह जमा हो डर से बिता रही रात, लेन-देन का था विवाद बना सामूहिक टकराव, रूपये की मांग को लेकर विवाद हुआ शुरू जिसका लाइव वीडियो आया सामने, पैसों के विवाद से बढ़ा मामला, जातीय रंग लेने पर 12 गिरफ्तार। गांव से पुरुष गिरफ्तारी के डर से भागे। SC ST के लिए काम करने वाले भी सहमत जो दोषी नहीं उनका भी नाम जुड़ा,ब्राह्मण महिलाओ ने लगाया आरोप,कहा sc st एक्ट के हो रहा दुरुपयोग,ब्रह्मण जमीन बेच लड़ेंगे केश ,SC, ST के केश लड़ने के लिये मिलेगा पैसा,ब्राह्मण परिवार की महिलाओ के इस्मत बचाने की कही बात,
,राज्य अनुसूचित जाति–जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी पहुंचे दरभंगा DMCH कहा पीड़ितों को जल्द मिलेगा मुआवजा और उचित इलाज। प्राथमिकी दोनों पक्षों से हुआ दर्ज।
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में मजदूरी के बकाया पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद अब जातीय टकराव का रूप ले चुका है। 30 जनवरी से शुरू हुए इस मामले में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घर निर्माण के बकाया की मांग को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव और झड़प की स्थिति दिखाई दे रही है।
आरोप है कि 30 जनवरी को हेमकांत झा के बहन-बहनोई के रास्ते से गुजरने के दौरान कैलाश पासवान ने मजदूरी के बकाया लगभग 2 लाख 47 हजार रुपये की मांग को लेकर उनकी बाइक रोक दी, जिसके बाद कहासुनी, धक्का-मुक्की हुई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बावजूद विवाद बढ़تا गया और बाद में पंचायत के दौरान भी तनाव बना रहा,
जो 31 तारीख को पासवान और ब्राह्मण समुदाय के बीच हिंसक झड़प में बदल गया।ब्राह्मण समुदाय के लोगो पर आरोप है की बड़ी संख्या में पासवान टोला पर हमला कर दिए दुकान घर का सामन और 11 लोगो को जख्मी कर दिया。
ब्राह्मण पक्ष का कहना था कि जब रुपया जो बकाया था वो हेमकांत झा और कैलाश पासवान के बीच का बात था लेकिन उनके बहन और बहनौई को क्यों बीच रास्ते में रोक कर धक्का मुक्की और अपमानित किया गया ग्रामीण के समझाने पर भी उनके साथ भी धक्का मुक्की किया गया जिसका लाइव वीडियो भी आया है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मजदूरी मांगने पर दबंगों ने दलित परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें 11 लोग घायल हुए और उनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। अशर्फी पासवान द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने 70 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ SC/ST सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
इस मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।जिसकी पुष्टि खुद SDPO बिरौल ने किया है। उन्होंने भी रुपया बकाया से ही विवाद भड़कने की बात कही।
वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि मूल विवाद केवल पैसों के लेन-देन का था, जिसे बाद में जातीय रंग दे दिया गया। उनका आरोप है कि प्राथमिकी में ऐसे लोगों को भी नामजद कर दिया गया है जो गांव में मौजूद ही नहीं थे या बाहर रहते हैं।ये बातें खुद SC ST के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ने भी माना है उनकी मांग है की जो दोषी है उनका नाम छूटा हुआ है उन्हें जोड़े और जो दोषी नहीं है उनका नाम हटाया जाय।
पूरा गांव में माहौल है की गांव से पुरुष ब्राह्मण के तरफ से फरार है गिरफ्तारी की डर से तो वही घायल घटना की जिक्र कर काँप जाते है। माहौल गांव का अभी भी बिगड़ा हुआ है।
फिलहाल राज्य अनुसूचित जाति–जनजाति आयोग के अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान ने डीएमसीएच का निरीक्षण किया। इस दौरान हरिनगर गांव में हुई मारपीट की घटना में घायल मरीजों से मुलाकात कर कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने छोटे विवाद को बड़ा रूप दे दिया, जबकि मामला महज पैसे के लेन-देन से जुड़ा था, जिसे बातचीत से सुलझाया जा सकता था। समाज में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मामला लगभग दंगे का रूप ले चुका था, जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे।अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सांसद चिराग पासवान ने भी उन्हें फोन कर स्वयं मौके पर जाकर मामले की जांच करने को कहा था। साथ ही बिहार सरकार के निर्देश पर भी वह स्वयं दरभंगा पहुंचे हैं。
बाइट
1,जानकी देवी,बेटा आरोप में जेल गया ब्राह्मण पक्ष
2,बिक्रम पासवान ,घायल DMCH में भर्ती
3,बीरेंद्र पासवान उर्फ़ गुरु ,समाजिक कार्यकर्ता
4 , धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान,राज्य अनुसूचित जाति–जनजाति आयोग के अध्यक्ष
5 ,प्रभाकर तिवारी ,SDPO बिरौल
6. पीड़ित
7. पीड़ित
8. पीड़ित
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 05, 2026 06:03:33Noida, Uttar Pradesh:रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उत्तराखंड के दीपक कुमार से बात कर निर्दोष बचाने की कोशिश संसद में उठाएंगे
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 06:03:11Noida, Uttar Pradesh:Delhi | Meeting of the INDIA bloc floor leaders, underway in Parliament House
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 05, 2026 06:02:480
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 06:02:370
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 05, 2026 06:02:240
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 05, 2026 06:02:060
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 06:01:360
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 06:01:150
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 05, 2026 06:00:290
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowFeb 05, 2026 06:00:150
Report
0
Report
0
Report
0
Report