Back
दरभंगा दौरे पर मुकेश साहनी ने बेटियों की सुरक्षा और नशे पर सवाल उठाए
MKMUKESH KUMAR
Feb 10, 2026 01:45:20
Darbhanga, Bihar
वीआईपी पार्टी के प्रमुख एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी सोमवार को दरभंगा पहुँचे। उन्होंने महज छह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की हृदयविदारक घटना से मर्माहत पीड़ित परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सहनी ने गांव के लोगों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी ली。
पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में मुकेश साहनी ने घटना पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में बिहार की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने मुजफ्फरपुर बालिका गृह और नीट छात्र पटना का उदाहरण दिया। और कहा की ऐसे घटनाये समाज में सामने आती रहती है लेकिन सजा देने के बजाय बचाने का काम सरकार में हो रहा है यही कारन है की ऐसे घटनाओ में बढ़ौतरी हो रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अस्वस्थ बताते हुए कहा कि नीतीश राज में प्रशासन खुद को मुख्यमंत्री समझने लगा है, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
पूर्व मंत्री ने बिहार में खुलेआम नशा सेवन और नशे की बिक्री पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में नशे का कारोबार इस कदर बढ़ गया है कि पुलिस थानों के आसपास तक शराब बेची जा रही है। साहनी का कहना था कि इस तरह की जघन्य घटनाओं के पीछे नशा एक बड़ी वजह बनता जा रहा है।
मुकेश साहनी ने पूरे मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही घटना के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि न्याय की मांग करने वालों को गिरफ्तार किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
साहनी ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर दरभंगा के एसएसपी से बातचीत की है और निष्पक्ष जांच व पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAman Singh Bhadouriya
FollowFeb 10, 2026 03:17:440
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 10, 2026 03:17:350
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 10, 2026 03:17:260
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 10, 2026 03:17:170
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 10, 2026 03:17:020
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 10, 2026 03:16:350
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 10, 2026 03:16:210
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 10, 2026 03:15:290
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 10, 2026 03:15:100
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report