Back
दरभंगा अदालत ने तिहरे हत्याकांड में चार आरोपियों को सिद्ध किया; तीन नए नाम शामिल
MKMUKESH KUMAR
Oct 10, 2025 15:48:53
Darbhanga, Bihar
पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला कर हत्या करने के मामले में दरभंगा की अदालत ने चार लोगों पर आरोप सिद्ध कर दिए। तीन नए आरोपी बनाए गए हैं जिनमें दरभंगा राज परिवार के कुमार कपालेश्वर सिंह का नाम भी शामिल है। नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड, राजकुमार गंज में वर्ष 2022 में हुए तिहरा हत्या मामले में नया मोड़ आया है। नगर थाना कांड सं. 39/22 का सत्रवाद सं. 217/22 में अपर लोक अभियोजक रेणु झा ने अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में दप्रसं की धारा 319 के तहत नए आरोपियों को नामजद करने का आवेदन प्रस्तुत किया। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि इस भयावह हत्या कांड में दरभंगा राज परिवार के सदस्य स्व. राजकुमार शुभेष्वर सिंह का पुत्र कपिलेश्वर सिंह, अमरकांत झा और मंटून दास की संलिप्तता पाई गई है। अदालत ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य का गहन परिशीलन करने के बाद आवेदन को स्वीकृत कर दिया और तीनों को नोटिस जारी किया, ताकि वे अलग सत्रवाद में उपस्थित होकर ट्रायल का सामना कर सकें। इस मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। एडिशनल पीपी रेणु झा ने बताया कि यह मामला 10 फरवरी 2022 की शाम लगभग 7 बजे की घटना से संबंधित है। शिवकुमार झा ने करीब 50 लोगों के साथ मिलकर जमीन कब्जा करने के प्रयास के दौरान पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग में संतोष झा और पिंकी झा और गर्भवती पिंकी के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। इस मामले में कुल 10 आरोपियों पर ट्रायल चल रहा है। पहले से मुकदमे में शामिल शिवकुमार झा, भास्कर कुमार, मिथिलेश पासवान और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ अदालत ने आरोप सिद्ध कर दिया है। अब नए आरोपी कपिलेश्वर सिंह, अमरकांत झा और मंटून दास को सर्वप्रथम जमानत लेकर ट्रायल का सामना करना पड़ेगा।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowNov 13, 2025 18:31:170
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 13, 2025 18:30:350
Report
KBKuldeep Babele
FollowNov 13, 2025 18:30:150
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 13, 2025 18:18:2194
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 13, 2025 18:18:00155
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowNov 13, 2025 18:17:3090
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowNov 13, 2025 18:16:55115
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 13, 2025 18:16:45153
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowNov 13, 2025 18:16:20123
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 13, 2025 18:15:49164
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 13, 2025 18:15:2664
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 13, 2025 18:03:25119
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 13, 2025 18:03:11171
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 13, 2025 18:02:53163
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 13, 2025 18:02:2081
Report