भोजपुर में हीटवेव का कहर, 25 वर्षीय युवक की गई जान
Bhojpur, Bihar:भोजपुर जिले में हीटवेव का प्रकोप जारी है। धोबहा थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव के 25 वर्षीय युवक खेत में काम कर रहा था इसी दौरान भीषण लू की चपेट में आ गया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे आर के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी जान चली गई। सदर अस्पताल के डीएस अरुण कुमार ने पुष्टि की है कि आरा सदर अस्पताल में हीटवेव से प्रभावित 7 लोग भर्ती हैं जिनमें से एक की जान चली गई है। जिले में आज तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
