802133
नल जल योजना में विफलता, बड़हरा इलाके में आम लोगों को नुकसान
Bhojpur, Bihar:भोजपुर जिले के बड़हरा इलाके में सरकार की नल जल योजना का मजाक बन गया है। कई गांवों में यह योजना अब फेल होते दिखाई दे रही है जिसके चलते लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नल टूट गया है और पानी भी जल मीनार से मनमाने तरीके से आता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोकसभा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के शोक में संकल्प सभा झुंझुनूं के किसान मजदूर भवन में हुआ आयोजन भाकपा माले की ओर से हुआ कार्यक्रम कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य को दी साथी कॉमरेडों ने श्रद्धांजलि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी की तरफ से झुंझुनूं शहर के बाकरा रोड स्थित किसान मजदूर भवन में पार्टी की द्वितीय पुनर्गठित केंद्रीय कमेटी के एकमात्र जीवित सदस्य, पार्टी के पोलिट ब्यूरो मेंबर कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर उनके शोक में संकल्प सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला सचिव कॉमरेड रामचंद्र कुलहरि ने कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के जीवन पर प्रकाश डाला। सभा में दो मिनट का मौन धारण कर कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य को श्रद्धांजलि दी। पार्टी के केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड फूलचंद ढेवा ने कहा कि कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के दलितों, शोषितों व उत्पीड़ित जनता की शोषण से मुक्ति के लिए सामंतवाद के खिलाफ अनवरत संघर्ष किया। कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य ताजिंदगी 84 वर्ष की उम्र तक शोषितों की बेहतरी के लिए संघर्ष करते हुए सादगीपूर्ण जीवन जीया। इस अवसर पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के राज्य सचिवालय सदस्य कॉमरेड फूलचंद बर्वर आदि ने सांप्रदायिक फासीवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष के इस दौर में आज कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य की कमी महसूस करते हुए कहा कि हम उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हुए एक सही मायने में सच्चे लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करेंगे। सभा में संकल्प लिया गया कि समाज के शोषितों, उत्पीड़ितों की शोषण से मुक्ति के लिए कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य के बताए रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे।0
0
Report
उत्तरकाशी में वाहन दुर्घटना, तीन यात्री घायल, एक की हालत गंभीर
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के ब्रम्हखाल मजगाॉव सड़क मार्ग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 03 लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति हालत काफी गंभीर घायल है और 02 अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों का रेस्क्यू कर सड़क मार्ग तक पहुंचाया। 108 को सूचना देने पर 108 समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से ब्रम्हाखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए लाया गया। वहीं डॉक्टरों ने गंभीर घायल एक व्यक्ति को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया।0
0
Report
छठ पूजा के लिए छपरवाह नदी घाटों पर तैयारियाँ तेज, हजारों श्रद्धालु उमड़ेंगे
Katni, Madhya Pradesh:छठ पूजा के लिए छपरवाह नदी के घाट पर तैयारी चल रही है। नदी घाटों पर साज-सज्जा का काम चल रहा है। दोपहर 3 से 4 बजे तक हजारों की संख्या में परिवार, महिला, पुरुष और बच्चे इस पूजा में शामिल होंगे।0
0
Report
Advertisement
मुंगेर में ब्रेकर हटाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प; युवक हथियार के साथ पकड़ा गया
Munger, Bihar:मुंगेर:ब्रेकर हटाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, हथियार लेकर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पीटा,पीर पहाड़ चांद टोला में देर रात हुई घटना, हथियार के साथ युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में; मारपीट का वीडियो वायरल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीर पहाड़ चांद टोला के पास शनिवार की देर रात छठ पूजा को लेकर बनाए गए ब्रेकर को हटाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर झड़प और मारपीट हुई। इस दौरान हथियार लेकर पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे प्लास्टिक की मोटी रस्सी से बांधकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पीर पहाड़ चांद टोला में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर छठी मैया की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूजा समिति की ओर से सड़क पर ब्रेकर बनाया गया था। ब्रेकर लगाने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई थी। जहां शनिवार की दोपहर भी ग्रामीण एवं पूजा समिति के द्वारा ब्रेकर हटाने को लेकर कहा सुनी हुई थी!शनिवार की देर रात एक पक्ष के लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और ब्रेकर हटाने लगे। इसका पूजा समिति के सदस्यों ने विरोध किया।इसी दौरान गांव के मुख्तार यादव के पुत्र मृत्युंजय कुमार समेत कई अन्य युवक कथित तौर पर हथियार लेकर मौके पर पहुंचे गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों ने मृत्युंजय कुमार को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हथियार के साथ हिरासत में ले लिया। वहीं, घटना में शामिल बताए जा रहे दो अन्य युवक रमेश कुमार और फंटूश कुमार मौके से फरार हो गए。 घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
NH-19 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर, छह घायल
Mathura, Uttar Pradesh:छाता में NH-19 पर भीषण सड़क हादसा: ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर, आधा दर्जन यात्री घायल (मथुरा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) स्थित शुगर मिल के सामने रविवार सुबह करीब 6:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुरुक्षेत्र से उज्जैन जा रही यात्रियों से भरी एक 20-सीटर ट्रैवलर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं。 कैसे हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईंटों से भरी ट्रॉली बीच हाईवे पर पलट गई और ईंटें सड़क पर बिखर गईं। वहीं, टक्कर लगने के बाद ट्रैवलर भी अनियंत्रित होकर उल्टी दिशा में घूम गई। सुबह के समय कोहरे और तेज रफ्तार के चलते पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी संभल नहीं पाए और एक-एक कर क्षतिग्रस्त ट्रैवलर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया。 पुलिस की कार्रवाई और रेस्क्यू दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैवलर में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हाईवे पर पलटी ईंटों की ट्रॉली और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए पुलिस को हाइड्रा मशीन बुलानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को सड़क किनारे करवाकर और बिखरी ईंटों को हटवाकर पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया0
0
Report
रायबरेली के बदावर गांव में धान के पैरा विवाद पर लाठीचार्ज, दर्जन भर घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली धान का पैरा रखने के विवाद में चली लाठियां दो पक्षों में जमकर सरेराह चली लाठियां लाठियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग घायल शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बदावर गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
इंद्रापुरि हिंसक वारदात: विवाद के बाद पूजा की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव
Ghaziabad, Uttar Pradesh:लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भाई के साथ हुई मारपीट का विरोध करने पहुंची 35 वर्षीय पूजा की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान महिला के साथ आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट और फायरिंग की गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। दो नंबर स्थित मूवी मैजिक सिनेमा के पास हुई वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया। इंद्रापुरी निवासी बाबूलाल की बेटी पूजा की शादी दादरी निवासी नरेंद्र से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। इन दिनों वह मायके आई हुई थी। उसका भाई अमन घर से करीब 50 मीटर दूर बैठा था। इसी दौरान डी-ब्लॉक की दूसरी गली में रहने वाले कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। युवकों ने अमन के साथ मारपीट कर तमंचे की बट से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। भाई के घायल होने की जानकारी मिलने पर पूजा अपने मौसेरे भाई अमित और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची। वहां दोबारा विवाद होने पर आरोपियों ने पूजा के सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में पूजा की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया.0
0
Report
हरिद्वार लक्सर: देर रात ट्रक ने डायल 112 वैन को पीछे से टक्कर, 4 घायल
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार जनपद के लक्सर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालावाली तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ड्यूटी पर खड़ी डायल 112 पुलिस वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में एसएसआई राजेश बिष्ट भी शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब साढ़े दस बजे बालावाली तिराहे पर हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक पुरकाजी से लक्सर होते हुए रायसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने सड़क किनारे ड्यूटी पर खड़ी डायल 112 पुलिस वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एसएसआई राजेश बिष्ट, प्रदीप धीमान, कपिल गोला और मनोज मिनान घायल हो गए। एसएसआई राजेश बिष्ट को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य तीन पुलिसकर्मियों का लक्सर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रवीण कौशियारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक और उसमें सवार दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
फिरोजाबाद में मुठभेड़: बैग लूट केस में एक आरोपी गोली से घायल, दूसरा गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:मुठभेड़ यूपी के फिरोजाबाद में थाना रसूलपुर क्षेत्र की महिला अधिवक्ता शीबा खान से हुई बैग लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शनिवार रात मोती नगर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी मोहित के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं दूसरे आरोपी विकास वर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी रसूलपुर और बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में लूट की वारदातों में शामिल थे। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 13,100 रुपये नकद, अधिवक्ता का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पर्स और अन्य जरूरी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - बहादुरगढ़ में गंगा किनारे ताबड़तोड़ फायरिंग, कब्जे की लड़ाई में आधा दर्जन लोग घायल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गंगा किनारे जमीन के अवैध कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और गंगा किनारे गोलियां चलने लगीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। लोग घरों में छिप गए गोलीबारी के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से भी जमकर मारपीट हुई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है इतना ही नहीं, दबंगों ने एक ट्रैक्टर को भी गंगा में डाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खाली खोके बरामद किए हैं। पुलिस फायरिंग करने वालों की पहचान कर रही है।0
0
Report
नवादा के मेन रोड पर छठ बाजार मचा रहा बड़ा उत्साह; सुरक्षा चुस्त
Nawada, Bihar:नवादा के मेन रोड पर छठ की खरीदारी को उमड़ी भारी भीड़, 14 प्रखंडों के 1099 गांवों से पहुंच रहे लोग, फल और पूजन सामग्री से सजा बाजार, सुबह से देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी छठ महापर्व को लेकर नवादा का मेन रोड बना खरीदारी का बड़ा केंद्र, प्रशासन ने संभाली सुरक्षा की कमान नवादा। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर नवादा शहर में उत्साह और रौनक देखते ही बन रही है। छठ महापर्व के अवसर पर शहर का मेन रोड पूरी तरह से पूजा सामग्री और फलों के बाजार में तब्दील हो गया है। सड़क के दोनों किनारों पर सजी दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में छठ पूजा से जुड़ी हर जरूरी सामग्री उपलब्ध है। खासकर फलों की दुकानों पर लोगों की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। नवादा का मेन रोड इस अवसर पर जिले के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए खरीदारी का प्रमुख केंद्र बन गया है। बताया जाता है कि जिले के 14 प्रखंडों के 1099 गांवों से बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा की खरीदारी करने नवादा पहुंचते हैं। इसके अलावा आसपास के दूर-दराज के इलाकों से भी लोग यहां बाजार करने आते हैं। लोग अपनी जरूरत के अनुसार केला, सेब, संतरा, नारियल, गन्ना सहित विभिन्न प्रकार के फल और पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री खरीद रहे हैं। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि छठ पूजा को लेकर इस बार बाजार में अच्छी रौनक है। वहीं फल विक्रेताओं के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि छठ महापर्व के कारण बिक्री में तेजी आई है और सुबह से ही ग्राहकों का आना-जाना लगा हुआ है। इधर, बाजार में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रमुख बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता देखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को खरीदारी के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। कुल मिलाकर छठ महापर्व को लेकर नवादा का मेन रोड आस्था, उत्साह और बाजार की रौनक से गुलजार है। चारों तरफ छठी मइया के गीत और खरीदारी की चहल-पहल से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।0
0
Report
बदरीनाथ धाम पर बर्फबारी से हिमाकारी दृश्य, कपाट बंदी के पूर्व दिखा स्वर्गीय नजारा
Karnaprayag, Uttarakhand:विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में मौसम ने करवट ले ली है। धाम में बर्फबारी होने से पूरा बदरीनाथ क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। पहाड़ों, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बर्फ की सफेद परत बिछने से यहां का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। कपाट बंद होने से ठीक पहले हुई इस बर्फबारी ने बदरीनाथ धाम की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं. बदरीनाथ धाम में मौसम इन दिनों काफी ठंडा हो गया है। लगातार गिरते तापमान के बीच बर्फबारी ने सर्दियों के आगमन का एहसास करा दिया है। ऊंची चोटियों से लेकर धाम के आसपास के इलाकों तक बर्फ की सफेद चादर दिखाई दे रही है। बर्फबारी के बाद पूरा क्षेत्र किसी स्वर्गलोक जैसा नजर आ रहा है। धाम में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए इस वर्ष की यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के साथ ही बदरीनाथ धाम की नियमित पूजा-अर्चना और दर्शन की प्रक्रिया शीतकाल के लिए विराम ले लेगी। कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के साथ ही धाम में धार्मिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। परंपरानुसार कपाट बंद होने से पहले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ संपन्न कराए जाते हैं। कपाट बंद होने के बाद भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना शीतकालीन प्रवास स्थल पर विधि-विधान के साथ जारी रहेगी। बदरीनाथ धाम में हुई ताजा बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। ऊंचाई वाले इस क्षेत्र में पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं बर्फबारी के बाद ठंड और बढ़ गई है। चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ और सफेद वादियां धाम की अलौकिक सुंदरता को दर्शा रही हैं। बदरीनाथ धाम में हर वर्ष सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी होती है। इसी कारण शीतकाल के दौरान यहां जनजीवन काफी कठिन हो जाता है और मंदिर के कपाट परंपरानुसार बंद कर दिए जाते हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना शीतकालीन गद्दी स्थल पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ में निर्धारित धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न होती है। श्रद्धालु शीतकाल में भी भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कुल मिलाकर, कपाट बंद होने से ठीक पहले बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी ने इस पवित्र धाम को सफेद चादर में लपेट दिया है। एक ओर जहां कपाट बंद होने के साथ यात्रा का समापन होने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बर्फ से ढका बदरीनाथ धाम प्रकृति की अद्भुत छटा और आध्यात्मिक आस्था का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, ठंड बढ़ी; कपाट 16 नवंबर को बंद
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:शीतकाल के लिए कपाट बंद होने से पहले मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी के चलते बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ धाम में रविवार को हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है। धाम में तापमान में गिरावट के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। इसके बावजूद भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए श्रद्धालु लगातार धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं। वही सोमवार 16 नवंबर को शाम 9 बजकर 37 मिनट पर विधि-विधान के साथ भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया को लेकर मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की बदरीनाथ धाम यात्रा का समापन हो जाएगा।0
0
Report
बस्सी-तुंगा में चौथा चरण: कल मतदान, 1.28 लाख बस्सी व 63 हजार तुंगा मतदाता
Dudu, Rajasthan:बस्सी(जयपुर ग्रामीण) बस्सी-तुंगा में पंचायत राज चुनाव चौथा चरण, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन। बस्सी में 1 लाख 28 हजार 504 और तुंगा में 63 हजार 842 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला। कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रशासन अलर्ट। बस्सी की 42 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 412 वार्ड पंच पदों, तुंगा की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 210 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान। बस्सी SDM एवं रिटर्निंग अधिकारी दीपक सिंह और तुंगा ACM एवं रिटर्निंग अधिकारी शिप्रा जैन चुनावी व्यवस्थाओं की कमान संभालेंगे। रिटर्निंग अधिकारी मतदान केंद्रों पर निरीक्षण करेंगे, सुरक्षा एवं व्यवस्ठाओं पर प्रशासन की नजर रहेगी।0
0
Report
भाजपा ने गोठड़ा-नवलगढ़ के प्रधान पद के लिए देव-दर्शन यात्रा शुरू की
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं प्रधान पद को लेकर भाजपा की बाड़ेबंदी! गोठड़ा और नवलगढ़ पंचायत समिति में भाजपा ने शुरू की बाड़ेबंदी विधायक विक्रम सिंह जाखल ने संभाली प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कमान भाजपा प्रत्याशियों को देव-दर्शन यात्रा पर लेकर निकले विधायक विधायक खुद बस की स्टेयरिंग संभालकर ले जा रहे प्रत्याशियों को बस में पीछे बैठे प्रत्याशी भजन गाते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल मंदिरों और देवस्थलों पर धोक लगाकर कर रहे जीत की कामना प्रधान पद पर कब्जे को लेकर भाजपा ने तेज की सियासी जोड़-तोड़ झुंझुनूं जिले की गोठड़ा और नवलगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रधान पद पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा ने अपने पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों और समर्थित सदस्यों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। इसके तहत भाजपा नेता प्रत्याशियों को देव-दर्शन यात्रा पर लेकर निकले हैं। इस पूरी कवायद की कमान क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह जाखल ने संभाल रखी है। इस बीच विधायक विक्रम सिंह जाखल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे खुद बस की स्टेयरिंग संभालकर प्रत्याशियों को देव-दर्शन यात्रा पर लेकर जाते नजर आ रहे हैं। बस में पीछे बैठे प्रत्याशी भजन गाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में पंचायत समिति प्रधान चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।विधायक जाखल के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी देव-दर्शन यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान प्रत्याशी क्षेत्र के अलग-अलग मंदिरों और देवस्थलों पर पहुंचकर धोक लगा रहे हैं। विधायक भी प्रत्याशियों के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं। धार्मिक यात्रा के बहाने प्रत्याशियों को एकजुट रखने और उन्हें साथ लेकर चलने की रणनीति भी इस पूरे घटनाक्रम में नजर आ रही है।गौरतलब है कि नवलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुआ था। अब पंचायत समिति में प्रधान बनाने को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। गोठड़ा और नवलगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए बहुमत जुटाना दोनों ही दलों के सामने चुनौती है। ऐसे में भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी और देव-दर्शन यात्रा को चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।अब सबकी नजर प्रधान पद के चुनाव पर टिकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा अपनी रणनीति के जरिए दोनों पंचायत समितियों में प्रधान पद पर कितनी सफलता हासिल कर पाती है.0
0
Report
Advertisement
