icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंचकुला में 221 फुट का रावण दहन: देश का सबसे ऊँचा पुतला

DRDivya RaniJust now
Panchkula, Haryana:पंचकूला में विश्व के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन....221 फुट के रावण का होगा दहन... निर्माण पर खर्च हुए 34 से 35 लाख रुपए... इको-फ्रेंडली पटाखों से होगा आतिशी नजारा, सुरक्षा के लिए होगी बैरिकेडिंग... पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में इस बार दशहरा महोत्सव पर 221 फुट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा। रावण के निर्माण पर करीब 34 से 35 लाख रुपये की लागत आई है। रावण दहन के दौरान इको-फ्रेंडली पटाखों से आतिशी नजारा देखने को मिलेगा। विशालकाय रावण को खड़ा करने के लिए कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है। विशाल दशहरा महोत्सव को लेकर श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट दशहरा कमेटी पंचकूला और आदर्श रामलीला ड्रामेटिक स क्लब पंचकूला की ओर से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णু गोयल ने महोत्सव की तैयारियों और 221 फुट ऊंचे रावण के निर्माण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी। भारत में पहली बार तैयार हो रहे 221 फुट के दो रावण आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस बार भारत में पहली बार विश्व के सबसे ऊंचे रावण के पुतले यानी 221 फुट ऊंचा रावण तैयार किया जा रहा है。 कारीगर तजिंदर पाल चौहान के मुताबिक, इनमें से एक रावण पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में तैयार किया गया है। 221 फुट ऊंचे रावण की विशालता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। रावण को खड़ा करने के बाद उसके आसपास बैरिकेडिंग की जाएगी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति निर्धारित सुरक्षा घेरे में प्रवेश न कर सके। आयोजकों का लक्ष्य कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है। पंचकूला में इस बार 221 फुट ऊंचे रावण का दहन दशहरा महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहने वाला है। शहरवासियों को उस भव्य पल का इंतजार है, जब बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा।
0
0
Report

अमरोहा के पेट्रोल पंप पर डीजल चोरी, CCTV में चोरों की करतूत कैद

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में अमरोहा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी डीसीएम से डीजल चोरी, स्विफ्ट कार सवारों की करतूत CCTV में कैद अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। जोया-अमरोहा मार्ग पर नवादा स्थित सरकार फिलिंग सेंटर के बाहर खड़ी डीसीएम से डीजल चोरी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार सवार लोग डीसीएम से डीजल चोरी कर मौके से फरार हो गए। चोरी की पूरीवारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप के बाहर खड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें कब तक गिरफ्तार कर पाती है।
0
0
Report
Advertisement

ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने गोलगप्पे के ठेले मारी टक्कर, बाल बाल बचा संचालक

Chandausi, Uttar Pradesh:जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में असालतपुर जारई मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चाट-पकौड़ी का ठेला पलट गया। असालतपुर जारई निवासी प्रवीन जोशी सोमवार दोपहर करीब तीन बजे रोजाना की तरह ठेला लेकर भैंतरी फाटक पर मजदूरी करने जा रहे थे। तभी चंदौसी की ओर से आ रही पराली से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ठेले में साइड मार दी। हादसे में संचालक बाल-बाल बच गए, लेकिन खाने-पीने का सामान सड़क पर बिखर गया और काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को रोक लिया। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास जारी है।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में पाकिस्तान से आई 9.821 किलो हेरोइन पकड़ी, 4 गिरफ्तार, 25 करोड़ मूल्य

Hanumangarh, Rajasthan:पाकिस्तान सीमा से आई 25 करोड़ की 9 किलो 821 ग्राम हेरोइन बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार, 1.85 लाख रुपए नकद और दो लग्जरी गाड़ियां भी जब्त. हनुमानगढ़ नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी का पर्दाफाश किया है. गोलूवाला थाना पुलिस ने रोही अयालकी में नहर के पास खड़े दो संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर 19 पैकेटों में रखी 9 किलो 821 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की. पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 1 लाख 85 हजार रुपए नकद और दो लग्जरी गाड़ियां भीजब्त की हैं. बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ रुपए बताई गई है. पुलिस के अनुसार, जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी है. प्रारम्भिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बरामद हेरोइन पाकिस्तान की सीमा से आई है.
0
0
Report
Advertisement

अंबाजी शक्तिपीठ में ज्वेरा उत्थापन के साथ नवरात्रि की धार्मिक गतिविधियाँ पूर्ण

Ambaji, Gujarat:ગુજરાતના સુપ્રસિદ્ધ યાત્રાધામ અને લાખો શ્રદ્ધાળુઓની આસ્થા આ કેન્દ્ર એવા શક્તિપીઠ અંબાજી ખાતે આજે દુર્ગાષ્ટમીના પાવન પર્વે નવરાત્રિની ધાર્મિક વિધિઓ પૂર્ણતા તરફ આગળ વધી છે. ત્યારે નવરાત્રિના પ્રથમ નોરતે ઘટસ્થાપન સમયે વવામાં આવેલા જવેરાનો આજે શાસ્ત્રოკ્ત વિધિ-વિધાન અનુસાર વિધિવત્ ઉત્થાપન કરવામાં આવ્યું હતું. મહત્ત્વની વાત એ છે કે, નવરાત્રિ દરમિયાન વિશેષ રીતે કરવામાં આવતી જવેરાની આરતી પણ આજે પૂર્ણ કરવામાં આવી હતી. જ્યારે આવતીકાલથી માતાજીની સવાર અને સાંજની આરતી સહિતની ધાર્મિક વિધિઓ રાબેતા મુજબ ચાલુ રહેશે. આજે કરવામાં આવેલા જવેરાના ઉત્થાપન દરમિયાન דזשવેરાનો સારો વિકાસ જોવા મળ્યો હતો. જેને લઈને મંદિરના ભટ્ટજી મહારાજ દેવાંગ ઠાકરે જણાવ્યું હતું કે, આ વર્ષે જવેરાનો વિકાસ સારો જોવા મળ્યો છે. ધાર્મિક માન્યતા અનુસાર તેને શુભ સંકેત તરીકે જોવામાં આવે છે અને આગામી સમયમાં અંબાજી મંદિર ટ્રસ્ટ તથા ગુજરાતના વિકાસ માટે આશાવાદ વ્યક્ત કરવામાં આવ્યું છે.bait: દેવાંગ ઠાકર (ભટ્ટજી મહારાજ), અંબાજી મંદિર ટ્રસ્ટ આમ, દુર્ગાષ્ટમીના પવિત્ર અવસરે અંબાજી શક્તિપીઠ ખાતે જવેરાના વિધિવત ઉત્થાપન સાથે નવરાત્રિની વિશેષ ધાર્મિક પરંપરાની પૂર્ણાહુતિ થઈ હતી. પરખ અગ્રવાલ ઝી મીડીયા અંબાજી, બનાસકાંઠા
0
0
Report
Advertisement

शामली में महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा, बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा

Amit TararAmit TararFollow3m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महाराजा अग्रसेन जी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। अग्रवाल समाज के लोगों ने एकजुट होकर शोभायात्रा में सहभागिता की और अपनी सामाजिक एकता का परिचय दिया। महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, समाज सेवा और आपसी भाईचारे के संदेश को समर्पित इस आयोजन में समाज के लोगों की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
0
0
Report

चंडीगढ़ समेत 13 जगह कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, हुड्डा और शैलजा बनाम बीजेपी

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा बीजेपी के तीसरे कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस की पीसी 21 अक्टूबर बुधवार को होगी कांग्रेस ने दिल्ली समेत प्रदेश में 13 जगह पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है सिरसा में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह करेंगे प्रेस कांफ्रेंस दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष में भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस महासचिव एवं सांसद कुमारी शैलजा चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी इसी तरीके से चौधरी बीरेंद्र सिंह फरीदाबाद और अशोक तंवर भिवानी में पीसी करेंगे
0
0
Report

रेस कोर्स के पास 130 साल पुरानी मस्जिद खाली करने का आदेश जारी

New Delhi, Delhi:130 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर की लड़की तलवार केंद्र सरकार के लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस ने रेस कोर्स में मौजूद 130 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का आदेश दे दिया है आपको बतादे कि यह मस्जिद आजादी से पहले साल 1934 से यहां मौजूद है सबसे बड़ी बात यह है कि साल 1970 का गैजेट नोटिफिकेशन भी मौजूद है उसके बाद दिल्ली क बोर्ड में यह मस्जिद दर्ज है अब ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि जब सरकारी दस्तावेजों में दो बीघा जमीन मस्जिद के नाम दर्ज है तो l&do किस बुनियाद पर इसको सरकारी जमीन बता रहा है हमने जब यह जांच करने की कोशिश की तो वहां पर पुलिस का काफी पहरा था और मीडिया को आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई जिसके चलते आज सुबह ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी और वक़्फ बोर्ड के 30 से ज्यादा इमाम वर्क बोर्ड के दफ्तर पहुंचे हालांकि उनकी मुलाकात वक्फ़ बोर्ड के सीईओ से नहीं हो पाई लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद यह आश्वासन मिला कि हम आज शाम 4:00 बजे तक सभी संबंधित डिपार्टमेंट को लेटर भेज देंगे ताकि इस मस्जिद पर किसी तरह की बुलडोजर कार्रवाई न हो पाए मौलाना साजिद अर्शीदी का कहना है कि अगर आज शाम तक कोई माकूल जवाब नहीं दिया जाता है तो हम परसों वर्क बोर्ड के बाहर धरने पर बैठेंगे अब ऐसे में सवाल वक्त बोर्ड के ऊपर भी खड़ा होता है कि 2 साल पहले भी इसी तरीके का नोटिस मस्जिद खाली करने के लिए इंडो की तरफ से दिया जा चुका है उसके बावजूद भी वक्त बोर्ड की नींद नहीं खुली जिसके बाद कुछ दिन पहले दोबारा मस्जिद खाली करने का आदेश दिया गया सबसे अहम बात की एल एंड दियो ने किसी तरह का कोई सरकारी दस्तावेज या नोटिस नहीं दिया सिर्फ मस्जिद में मौजूद मौलाना और मस्जिद के इमाम हारून को यह कहा गया कि आप मस्जिद खाली कर दें सलाम टीवी ने जब वक्त बोर्ड के सीईओ से बात करने की कोशिश की तो उनका कहना था की मीटिंग में बिजी है इसलिए ज्यादा बात नहीं कर सकते लेकिन वक्त बोर्ड के अधिकारियों कहना है कि हम संबंधित डिपार्टमेंट को लेटर लिख रहे हैं mkt मस्जिद के बाहर से बाइट अनीस अंसारी नमाज पढ़ने आने वाले टीटी मौलाना साजिद रशीदी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top