भोजपुर में तरारी उपचुनाव के लिए भाकपा माले के नेता राजू यादव ने दाखिल किया नामांकन
Bhojpur, Bihar:भोजपुर जिले में तरारी उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और भाकपा माले पार्टी के नेता राजू यादव ने जिले के पीरो अनुमंडल में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी रही। राजू यादव के जुलूस में गाजे-बाजे के साथ भारी संख्या में घोड़े भी शामिल थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
