Buxar - गेंहू के डंठल में पकड़ी आग ने दलितों की झोपड़ियों को किया तबाह
Chausa, Bihar:बक्सर जिले के सिकरौल में गेंहू के डंठल में पकड़ी आग ने विकराल रूप ले लिया और दलित के झोपड़ियों तक पहुंच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते विकराल आग में नट टोली में स्थित 10 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इसमें घर का घरेलू सामान सहित खाने-पीने का राशन जल कर राख हो गया। इस क्रम में आनन-फानन में ग्रामीणों ने अगलगी की सूचना फायर बिग्रेड को दी। ग्रामीणों व फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसकी पुष्टि करते सिकरौल थानाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि जलील नट, शत्रुधन नट, त्रिलोकी नट, पप्पू नट, सोनू नट, पवन नट सहित अन्य कई लोगों की झोपड़ियां जली हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
