802101
Buxar: भू-माफियाओं की नजर ऐतिहासिक जमीन पर, ग्रामीणों में आक्रोश
Buxar, Bihar:डुमरांव नगर परिषद के पुराना भोजपुर और नावाडेरा गांव की एक पुरानी सार्वजनिक जमीन पर भू-माफियाओं की नजर है। यह जमीन 1857 की आज़ादी की लड़ाई में भाग लेने वाले वीर सेनानियों ने गांव वालों के भले के लिए दी थी। इस जमीन का आज भी इस्तेमाल लोग मछली पालन, मंदिर सेवा और अन्य जनहित के कामों में करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 2023 से ही कुछ लोग इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर गांव के लोगों में बहुत गुस्सा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राज्यसभा में 12 बिल पास, विपक्ष के बिना सहयोग के बावजूद बीजेपी सांसद ब्रिजलाल पर प्रतिक्रिया
Delhi, Delhi:कितने बिल पास हुए? - इस मुद्दे पर बीजेपी के सांसद ब्रिजलाल के प्रति प्रतिक्रिया - विपक्ष ने साथ नहीं दिया लेकिन इसके बावजूद राज्यसभा से 12 बिल पास रहे, प्रोडक्शन कम रहा, पूरा सेशन विपक्ष ने डिस्टर्ब किया, विपक्ष का सहयोग नहीं रहा, लोगों का पैसा लगता है सेशन में0
0
Report
घटमुण्डा राशन घोटाला: 93 क्विंटल चावल कम, जांच तेज
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर घटमुण्डा पंचायत में राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने की शिकायत, ग्राम पंचायत घटमुण्डा की सरपंच व राशन विक्रेता निशा केरकेट्टा के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची जांच टीम, जांच टीम ने राशन वितरण, स्टॉक पंजी, समेत गोदाम के निरीक्षण के दौरान पाई भारी अनियमितता, जांच के दौरान 93 क्विंटल चावल पाया गया कम, पंचनामा बनाकर जांच टीम ने उच्चाधिकारियों को भेजा, राशन वितरण में अनियमितता को लेकर कलेक्टर से हुई थी शिकायत, कुनकुरी विकासखंड के घटमुंडा का मामला。0
0
Report
गांदरबल में Mega Tiranga Rally ने देशभक्ति का उमंग दिखाया
Aram Pora, Ganderbal, गांदरबल में Tiranga के रंगों के साथ हजारों नागरिक, छात्र, युवा, civil administration के अधिकारी, पुलिस कर्मी और नागरिक समाज के सदस्य #HarGharTiranga Campaign-2026 के हिस्से के तौर पर एक vibrant Mega Tiranga Rally में जुटे। डिप्टी कमिश्नर गांदरबल जगत kishore Jatin Kishore के नेतृत्व में रैली में उत्साही भागीदारी और देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का शक्तिशाली प्रदर्शन देखा गया।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने एचकेआरएन मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कराने की मांग
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र ने खास बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से 19 अगस्त को पंचकूला में एचकेआरएन के मुद्दे पर एक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के तमाम सीनियर नेता शामिल होंगे। इस प्रदर्शन में सरकार से यही मांग की जाएगी कि सरकार एचकेआरएन जैसी संस्था को बंद करे और युवाओं को कच्ची नौकरी की जगह पक्की नौकरी दे। एचकेआरएन जैसी संस्थाएं युवाओं का शोषण कर रही है। न तो युवाओं को नहीं पक्की नौकरी मिल रही और न ही उन्हें रेगुलर कर्मचारियों की तरह कोई अन्य सुविधा मिल रही। इसलिए सरकार युवाओं का शोषण न करें और उन्हें पक्की नौकरी दे। पंजाब द्वारा हरियाणा से बीबीएमबी डैम के रखरखाव को लेकर मांगी गई धनराशि के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। इसलिए मैं इस मुद्दे पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एसवाईएल का पानी लेने में नाकाम रही है जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में आ चुका है तो हरियाणा सरकार एसवाईएल का पानी क्यों नहीं ले पाई। 121- राव नरेंद्र, प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा कांग्रेस0
0
Report
तलवाड़ा-ऊना सड़क हादसा: एक मौत, एक गंभीर घायल; ट्रक चालक की तलाश
Hoshiarpur, Punjab:तलवाड़ा-ऊना मार्ग पर खोखा मार्केट के समीप लेबर चौक में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे एक अज्ञात टिप्पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव शहरक निवासी विशम्बर सिंह पुत्र त्रिलोक चंद अपने ससुर राजिंदर सिंह पुत्र प्यारे लाल के साथ मोटरसाइकाइल पर हिमाचल प्रदेश के संसारपुर टैरेस में अपने संबंधी के घर जा रहे थे। दोनों तलवाड़ा-ऊना मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान खोखा मार्केट के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात टिप्पर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकाइल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशम्बर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दसूहा के शिवाल अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही तलवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीबीएमबी अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे के बाद अस्पताल में सड़क हादसे के दो मामले आए थे। इनमें राजिंदर सिंह को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया, जबकि विशम्बर सिंह गंभीर रूप से घायल थे। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर उपचार के लिए शिवाल अस्पताल, दसूहा रेफर कर दिया गया।0
0
Report
अजमेर नगर परिषद एवं जिला परिषद भवन के विजुअल्स ने लोगों का ध्यान खींचा
Ajmer, Rajasthan:अजमेर नगर परिषद भवन और जिला परिषद भवन के विजुअल0
0
Report
Advertisement
केशव मौर्या ने SP पर तुष्टीकरण के आरोप, मुस्लिम वोट बैंक के खेल की करारी मार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "समाजवादी पार्टी का जो हिंदू विरोधी चरित्र है, जो अपराधियों का साथ देने वाला चरित्र है, दंगाइयों का साथ देने वाला चरित्र है...यह जनता देख रही है लेकिन अभी तो इनकी सरकार बनने वाली नहीं है लेकिन मुसलिम वोट बैंक जुटाने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।"0
0
Report
देहरादून: सीएम धामी ने Doon विश्वविद्यालय में 88.4 FM के उद्घाटन के बाद युवाओं को संदेश दिया
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): CM Pushkar Singh Dhami Delivers Message To Youth After Inauguration Of Community Radio 88.4 Fm At Doon University0
0
Report
NH-30 पर बठिया के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो दर्जन मजदूर घायल, चार गंभीर
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर। जिले के नादन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर बठिया के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ट्रॉली में सवार मजदूरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी मजदूर रोपा लगाने के लिए जा रहे थे। बठिया के पास पहुंचने के दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते ट्रॉली पलट गई। हादसे में करीब दो दर्जन मजदूर घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
पुलगांव चौक में कार से पीछे से टक्कर देकर हत्या का प्रयास: आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलगांव चौक में एक युवक को कार से पीछे से टक्कर मार कर 50 मीटर तक घसीटकर हत्या का प्रयास करने वाले मामले में दुर्ग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है दरअसल पीड़ित विजय वैष्णव भुवनेश्वर निषाद और हरी निषाद अपने मित्रों के साथ पुलगांव चौक के पास खड़े थे इसी दौरान राजनांदगांव की ओर से आ रही है कार ने विजय को टक्कर मार दी जिसके बाद कार चालक अजय कुमार और विजय के बीच जमकर बहस और विवाद हो गया अजय ने कार से उतरकर विजय के साथ मारपीट की और विजय को कार से घसीटता हुआ 50 मीटर तक ले गया जिससे विजय बुरी तरह घायल हो गया इसके बाद कार चालक वाहन से फरार हो गया विजय को फौरन आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है विजय की शिकायत पर पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपी अजय कुमार को वाहन नंबर के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.0
0
Report
हिसार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल सफल, मौसम के बावजूद कॉलेज मैदान में आयोजन
Hisar, Haryana:हिसार के गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय के मैदान में स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह की फाइनल रिहर्सल आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। खराब मौसम और बारिश की संभावना को देखते हुए इस बार समारोह का आयोजन स्टेडियम की बजाय कॉलेज मैदान में किया जा रहा है। हमेशा की तरह शानदार परेड और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हिसार के स्वतंत्रता दिवस समारोह की खास पहचान रहेंगे। तैयारियों का जायजा लेते हुए उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने सुरक्षा, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और पेयजल समेत सभी प्रबंध पुख्ता होने की बात कही ताकि राष्ट्रीय पर्व को पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जा सके। इसके साथ ही उपायुक्त ने हिसार जिले के समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
राजनांदगांव: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूर्ण, ध्वजारोहण कल
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मुख्य आयोजन स्थल पीटीएस मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप दिया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह से पहले पुलिस जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल कर परेड का अभ्यास किया। इस दौरान हर्ष फायर के साथ जवानों ने अनुशासन और देशभक्ति से भरी परेड की प्रस्तुति दी। वहीं शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की वेशभूषा में अंतिम अभ्यास किया। स्कूली बच्चों में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर खासा उत्साह नजर आया। मैदान में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारियां भी जोर-शोर से चलती रहीं। 15 अगस्त की सुबह 9 बजे पीटीएस मैदान में मुख्य समारोह की शुरुआत होगी। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे ध्वजारोहण करेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। समारोह में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी और शहरवासी मौजूद रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूरे आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अंतिम रिहर्सल के दौरान अधिकारियों ने समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। आजादी के 80वें वर्ष के इस राष्ट्रीय पर्व को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।0
0
Report
Advertisement
सीएम आवास के रास्ते रोके जाने पर छात्र बोले सरकार डरी, चार दिन से चुप
Ranchi, Jharkhand:*सीएम हाउस के रास्ते रोके जाने पर भड़के छात्र बोले सीएम छात्रों से डर रहे है,सरकार चार दिनों से चुप्पी साधे हुए है* झारखंड की सोरेन सरकार 4 दिन से चुप्पी साधे हुए हैं... छात्रों की मांग को लेकर बातचीत नहीं कर रही है... - इस बीच सीएम हाउस के रास्ते बंद किए जाने पर छात्रों ने कहा सरकार उनसे बात नहीं करना चाहती... - उनकी मांग नहीं मनाना चाहती सरकार संवैधानिक हिसाब से नहीं चल रही है... - छात्रों से सरकार डर गई है इसीलिए सीएम हाउस के रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर बंद की जा रही है...0
0
Report
सांप काटने से युवक की मौत, अस्पताल में देरी से इलाज शुरू
Purnia, Bihar:जिले के बी कोठी थाना के तहत हर राही गांव में घर में काम करते समय एक युवक को सांप ने काट लिया. परिजन आनन फानन में बी कोठी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने पानी चढ़ाने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पूर्णिया भेज दिया. इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान आशीष पासवान के रूप में की गई है. मौत के बाद परिजनों में कोहरा मच गया. मृतक के परिजन ने कहा कि बी कोठी प्राथमिक चिकित्सालय में समुचित व्यवस्था नहीं थी, इसलिए वहां पानी चढ़कर एक इंजेक्शन देकर पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया गया. आने में समय लगे कारण डॉक्टर ने आते साथ मृत घोषित कर दिया, इलाज में देरी के वजह से मौत हुई.0
0
Report
रायपुर: स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए 17 टोली, CM विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि
Begun, Rajasthan:रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं... 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और तिरंगा फहराएंगे... समारोह को लेकर पुलिस परेड ग्राउंड में आज फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ.. सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है... स्वतंत्रता दिवस की परेड में इस बार कुल 17 टोलियां शामिल होंगी, जो सलामी देंगी.. परेड में BSF, CRPF, ITBP, CISF और SSB की टुकड़ियां शामिल होंगी... खास बात यह है कि इस बार बिहार पुलिस की टोली भी परेड का हिस्सा बनेगी... इसके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ियों के साथ जेल पुलिस की टुकड़ी भी परेड में शामिल रहेगी... नगर सेना और NCC की टुकड़ियां भी कदमताल करती नजर आएंगी... परेड में घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे... डॉग स्क्वायड की टीम अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन करेगी, जबकि घुड़सवार दल की प्रस्तुति भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी... स्वतंत्रता दिवस परेड की कमान IPS विमल कुमार पाठक संभालेंगे... वहीं परेड कमांडर-2IC की जिम्मेदारी निशांत कुमार कुर्रे निभाएंगे... फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी टुकड़ियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड का अभ्यास कर रही हैं ताकि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पूरी भव्यता और अनुशासन के साथ संपन्न हो सके0
0
Report
Advertisement
