icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
802114
SPSatya Prakash PandeyFollow29 Apr 2025, 08:58 am

Buxar - चौसा नगर पंचायत ने सुरक्षा के लिए 33 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

Chausa, Bihar:चौसा नगर पंचायत अब आधुनिक सुरक्षा तकनीकों की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। नगर क्षेत्र को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और स्मार्ट बनाने के उद्देश्य से चौसा नगर पंचायत द्वारा कुल 33 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें से 24 कैमरे कार्यशील हो चुके हैं, जबकि लगाए जाने वाले शेष 9 कैमरे अंतिम चरण में है। इन सभी कैमरों की निगरानी मुफस्सिल थाना परिसर में बने विशेष नियंत्रण कक्ष से की जा रही है।नगर पंचायत प्रशासन ने यह कदम अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहजहांपुर में दहेज विवाद के चलते पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी

SKSHIV KUMARJust now
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना में खास बात यह है कि आरोपी कल ही अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर घर लाया था। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पति को पुलिस ने मौके से ही धर दबोचा। फिलहाल पुलिस हत्या की असल वजह जानने में जुटी है। घटना थाना निगोही क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव की है। यहां का रहने वाला शिवम अपनी पत्नी रेशमा को बीते दिन ही मायके से विदा कराकर अपने घर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी और शिवम अपनी पत्नी पर लगातार शक करता था। आज सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आगबबूला होकर शिवम ने अवैध तमंचे से रेशमा पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही रेशमा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन जब तक दौड़कर मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों ने आरोपी पति पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही निगोही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पति से पूछताछ करके पत्नी की हत्या की असल वजह पता लगाएगी। फिलहाल मृतक लड़की के मायके वालों का कहना है कि उसकी बेटी की हत्या दहेज की मांग पूरी न होने पर की गई है क्योंकि रेशमा ने शिवम के साथ प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पत्नी की हत्या की इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है.
0
0
Report

मनीषा भनवाला बनीं भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन, 59 किलोग्राम में स्वर्ण

Jhanj Kalan, Haryana:फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात. कजाकिस्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 59 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन बनी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सानी ने इस उपलब्धि के लिए दी मनीषा को बधाई एवं शुभकामनाएं. मुख्यमंत्री जी ने दी बधाई और बढ़ाया मेरा हौसला- मनीषा भनवाला. ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण जीतना अगला लक्ष्य- मनीषा भनवाला. हरियाणा सरकार की तरफ से मिलने वाला कैश अवार्ड बढ़ाता है हर खिलाड़ी का हौसला. सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा और खेल मंत्री गौरव गौतम साथ में रहे मौजूद.
0
0
Report
Advertisement

झूलती हाई टेंशन लाइन से ट्रॉली पराली भिड़ी, चालक की सूझबूझ से हादसा टला

Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पनवाड़ क्षेत्र के आकोदिया गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में पराली भरकर घर लौट रहे चालक के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल मेन बाजार माइनर आकोदिया के पास सड़क से नीचे झूल रही हाइटेंशन विद्युत लाइन ट्रॉली में भरी पराली से टकरा गई। तारों के संपर्क में आते ही निकली चिंगारी से पराली में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी ट्रॉली आग की चपेट में आ गई। चालक कन्हैयालाल मेहता ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आनन-फानन में ट्रॉली में भरी पराली सड़क पर खाली कर दी। इसके बावजूद पूरी पराली जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने नीचे झूल रही हाइटेंशन विद्युत लाइनों को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते इन झूलते तारों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से लाइनों को निर्धारित ऊंचाई पर करने और क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की。
0
0
Report

सहकारी समितियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

SSSumant SinghFollow11m ago
Bhadaura, Uttar Pradesh:सहकारी समितियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, खाद वितरण व्यवस्था मिली सुचारु सेवराई (गाजीपुर)। किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने स्थानीय तहसील क्षेत्र के भदौरा विकास खंड की विभिन्न ग्रामीण सहकारी समितियों का निरीक्षण एवं सत्यापन किया। इस दौरान अधिकारियों ने बारा, गहमर और मनिया स्थित ग्रामीण सहकारी समितियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खाद वितरण की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती मिली। निरीक्षण टीम में उपजिलाधिकारी सेवराई गजराज यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी विकास राय तथा गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी शामिल रहे। अधिकारियों ने समितियों पर पहुंचकर खाद वितरण से संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और उपलब्ध व्यवस्थाओं का सत्यापन किया। इस दौरान अधिकारियों ने वितरण व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। निरीक्षण के पश्चात उपजिलाधिकारी ने बताया कि समितियों पर खाद वितरण का कार्य सामान्य एवं सुचारु रूप से चलता पाया गया। किसानों को खाद, बीज आदि किसी भी प्रकार से बिना किसी समस्या को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों के इस निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को निर्धारित व्यवस्था के तहत खाद उपलब्ध कराना तथा वितरण प्रक्रिया पर निगरानी बनाए रखना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने समितियों की व्यवस्थाओं का सत्यापन कर वितरण की स्थिति का जायजा लिया।
0
0
Report

आगरा: महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का दौरा किया

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भ्रमण। 3 नवंबर 2026 को राजकीय गांधी शिशु बालिका विद्यालय बरौली में पहुंचीं बबीता चौहान। छात्राओं के साथ बैठकर उनके भविष्य और योजनाओं को लेकर किया संवाद। विद्यालय में छात्राओं की पढ़ाई, भोजन और रहने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। विद्यालय में उपलब्ध सभी सुविधाओं की अध्यक्ष ने ली विस्तृत जानकारी। छात्राओं को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर जताया संतोष। विद्यालय में कार्यरत शिक्षिकाओं के कार्यों की सराहना की। शिक्षिकाओं को छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में पूर्ण योगदान देने के दिए निर्देश।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 42.48% मतदान

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिला परिषद सदस्य के लिए 42.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पंचायत समिति सदस्य चुनाव में दलोट में सबसे ज्यादा 46.85 प्रतिशत मतदान रहा और छोटीसादड़ी में 46.66 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि धमोतर में सबसे कम 38.66 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजे तक जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए कुल 3 लाख 61 हजार 230 मतदाताओं में से 1 लाख 53 हजार 459 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यह मतदान प्रतिशत 42.48 रहा। जिला परिषद की 13 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 10 बजे तक जिले में 17.07 प्रतिशत मतदान हुआ था, यानी तीन घंटे में मतदान प्रतिशत में तेजी आई। पंचायत समिति सदस्य चुनाव में छोटीसादड़ी पंचायत समिति के 92 हजार 431 मतदाताओं में से दोपहर 1 बजे तक 43 हजार 130 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 46.66 रहा। सुबह 10 बजे तक यहां 19.92 प्रतिशत मतदान हुआ था। छोटीसादड़ी में पंचायत समिति की 19 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दलोट पंचायत समिति में कुल 59 हजार 192 मतदाताओं में से लगभग 27 हजार 732 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया और यहाँ सबसे ज्यादा 46.85 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। सुबह 10 बजे तक यहां 19.39 प्रतिशत वोट पड़े थे। दलोट में 15 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। धमोतर पंचायत समिति में कुल 75 हजार 447 मतदाताओं में से लगभग 29 हजार 165 मतदाताओं ने वोट डाले, जहां मतदान प्रतिशत 38.66 रहा। सुबह 10 बजे तक यहां 15.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। धमोतर में भी 15 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। धरियावद पंचायत समिति में कुल 1 लाख 34 हजार 160 मतदाताओं में से लगभग 53 हजार 432 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया और यहां मतदान प्रतिशत 39.83 रहा। सुबह 10 बजे तक यहां 14.80 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। धरियावद में पंचायत समिति की 25 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। सभी चार पंचायत समिति क्षेत्रों में सुबह 7.15 बजे से शांतिपूर्ण मतदान शुरू हुआ था। दोपहर 3 बजे और शाम 6 बजे तक के आंकड़े आने बाकी हैं, जिसके बाद अंतिम मतदान प्रतिशत स्पष्ट होगा।
0
0
Report

बूंदी पंचायत चुनाव: रोजगार और पेयजल मुद्दे पर ग्रामीण मतदान में उत्साह

Noida, Uttar Pradesh:बून्दी में पंचायतीराज चुनाव 2026 गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह, रोजगार-सड़क-पेयजल बने प्रमुख मुद्दे, 12:00 तक 30• 60% मतदान दर्ज किया गया बूंदी। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तृतीय चरण के तहत मंगलवार को बूंदी जिले की तालेड़ा पंचायत समिति के 25 वार्डों और जिला परिषद के 5 वार्डों के लिए मतदान जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्राउंड जीरो पर जाकर मतदाताओं से बातचीत कर जाना कि आखिर किन मुद्दों को लेकर वे गांव की सरकार चुनने पहुंचे हैं। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आ रही हैं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदाताओं की बातचीत में रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं जैसे बुनियादी मुद्दे प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि चुने जाने वाले जनप्रतिनिधि इन समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव, पर्यवेक्षक भावना शर्मा और पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा भी विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए निगरानी रखी जा रही है। बूंदी से ZEE मीडिया संवाददाता रामफूल मेहरा की ग्राउंड रिपोर्ट।
0
0
Report
Advertisement

सक्सेना तिराहे पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद वितरण, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह हुए

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow15m ago
Siswa Babu, Uttar Pradesh:महराजगंज, 3 नवंबर। नगर के सक्सेना तिराहे पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया द्वारा आयोजित महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने बजरंगबली के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता एवं प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर विवेक गुप्ता ने भी हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, साहस, समर्पण और सेवा के प्रतीक हैं। उनकी आराधना से मनुष्य को कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। हनुमान जी का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और प्रभु के प्रति अटूट समर्पण की सीख देता है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस मौके पर जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, मानवेंद्र द्विवेदी, अजय पटेल, मानवेंद्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश अग्रहरी, राम नारायण निगम, संजीव शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0
0
Report

राहुल गांधी के बयान के बाद संसद में ईवीएम-एसआईआर पर सेशन की मांग तेज

Patna, Bihar:लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी 1 नवंबर को रामलीला मैदान में हुई रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेल जाने की बात कहे इसके बाद सियासत शुरू हो गई इस बयान के आने के बाद गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया कहा EVM और SIR पर विशेष सत्र विपक्ष कॉल करें बुलाने के लिए  सदन में बहस हो, हम भी बहस के लिए तैयार हैं यह देश संविधान और कानून से चलेगा,आतंक से नहीं चुनौती है... एसआईआर पर, ईवीएम पर, चुनाव पर... तुम स्पेशल सेशन कॉल करो, हम भी तैयार हैं। बहस करो। और यह देश संविधान से चलेगा, आतंक से नहीं चलेगा। यह देश कानून से चलेगा बाबा साहेब अंबेडकर के। राहुल गांधी की जागीर नहीं है, जो कहेंगे मोदी को जेल भेजेंगे। जेल और बेल पर तो... राहुल गांधी बेल पर तो तुम हो, दूसरों को वही RJD के पूर्व विधायक और मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा ईवीएम पर बहस करने के लिए पटना गांधी मैदान पहुंचें, गिरिराज सिंह जी खुली चुनौती है उनको। देश में वोट लूटा गया है। बिहार और बंगाल की सरकार अनैतिक बनी है। नाम तो काटे ही गए जिंदा लोगों के, फर्जी लोगों का नाम भी जोड़ा गया। प्रमाण भी सौंपा गया। उच्चतम न्यायालय में फिजिकल वहां पर प्रेजेंटेशन कराया गया। चोरी के आरोप से ज्ञानेश कुमार कहीं भाग नहीं सकते, ना उनके बचाने वाले。 देश चलेगा संविधान के रास्ते से। बंच ऑफ थॉट्स... गोलवलकर की विचारधारा से चलेगा? सावरकर और गोलवलकर की विचारधारा से तो नहीं चलेगा देश। देश चलेगा बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान से। संवैधानिक संस्थाएं कराती रहेगी? अधीनस्थ करेंगे? गुलाम बना के रखेंगे? दायित्वों का जो निर्वहन करना है निष्पक्षता के तौर पर, वो भाजपा के लिए काम करेगा, सवाल खड़े नहीं होंगे? अपराध करके कोई देश छोड़ के भाग जाए, ये संभव तो नहीं है। डर क्यों लग रहा है? ज्ञानेश कुमार को तो देना ही पड़ेगा इस्तीफा। राधे दें या विरोधे। चिल्लाने से बातें स्पष्ट नहीं होती हैं। जो बात है वो रहेगी। प्रतिमा कुमारी पूर्व विधायक कांग्रेस कॉन्ग्रेस की पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी 1 नवंबर की महारैली के बाद बौखलाई हुई है और डरी हुई है। डर के कारण भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं और आदरणीय राहुल गांधी जी को चैलेंज कर रहे हैं। मैं कांग्रेस पार्टी की सदस्य होने के नाते, एक साधारण वर्कर होने के नाते, मैं खुद चैलेंज करती हूं कि कांग्रेस पार्टी हर मुद्दों पर, जो जन सरोकार का मुद्दा है, उस पर मजबूती से सरकार के साथ डिबेट करने के लिए तैयार है, सदन से लेकर सड़क तक। विशेष सत्र बुलाइए और इस पर, एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर बहस होनी चाहिए। 13 करोड़ लोगों का, जो इस देश के नागरिक हैं, जिनको सरकारी योजनाओं से वंचित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एसआईर के माध्यम से, इलेक्शन कमीशन के सहयोग से उनका नाम कटवाया है। इस पर भी जवाब देना होगा। कांग्रेस पार्टी डरने वाली पार्टी नहीं है। सड़क से लेकर सदन तक जनता के लिए आंदोलन करने के लिए हमारे नेता तैयार हैं।
0
0
Report

परतावल में बंदरों का आतंक, छत से सीढ़ियों तक आवाजाही मुश्किल; बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

Dipu RawatDipu RawatFollow17m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल में बंदरों के बढ़ते आतंक से नगरवासी परेशान हैं। बंदरों का झुंड घरों की छतों से लेकर नीचे गलियों और सीढ़ियों तक पहुंच रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को घरों की छत पर आने-जाने और सीढ़ियों का इस्तेमाल करने में भी डर लग रहा है। वहीं छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बंदरों के कारण आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों के आसपास बंदरों की मौजूदगी से लोग सतर्क रहने को मजबूर हैं। खासकर छोटे बच्चों के लिए बंदरों का आतंक खतरा बना हुआ है। इस संबंध में दशरथ, अजय, राहुल और अशोक मौर्या ने बताया कि बंदरों का आतंक अब गंभीर समस्या बनता जा रहा है। नगरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि बंदरों को पकड़वाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
0
0
Report
Advertisement

गरियाबंद में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था बाधित

Majarkata, Chhattisgarh:स्थान...गरियाबन्द गरियाबंद जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर असर पड़ने लगा है। छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले जिले के पटवारी 13 अक्टूबर से अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से किसानों के राजस्व संबंधी काम अटक गए हैं, वहीं आम जनता के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटवारी संघ ने दो टूक कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी。 दरअसल, छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन से गुहार लगा रहा है। मांगों पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पटवारी 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पटवारी संघ की चार सूत्रीय मांगों में पहली मांग पीवी ऐप में कार्य का बहिष्कार, दूसरी दमनकारी निलंबन एवं स्थानांतरण की कार्रवाई को बिना शर्त वापस लेने, तीसरी वेतन विसंगति दूर करने और चौथी राजस्व निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति देने की है। पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को जमीन संबंधी कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं स्कूली बच्चों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने में भी परेशानी हो रही है।ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक पटवारियों की हड़ताल जारी रहेगी और आम जनता को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी? बाइट 1...गुलशन यदु पटवारी संघ जिला अध्यक्ष ,पीछे फ्लेक्स लगा हुआ है बाइट 2..मनोज खरे पटवारी चश्मा लगाए हुए हैं
0
0
Report

मकराना व इटावा बामणिया पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान जारी

Didwana, Rajasthan:मकराना में मकराना पंचायत समिति के सभी 109 मतदान केंद्रों पर 17 पंचायत समिति सदस्य व इटावा बामनिया पंचायत समिति के 100 मतदान केंद्रों पर 15 पंचायत समिति सदस्य तथा तीन-तीन जिला परिषद सदस्यों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से दोपहर तक मतदान प्रक्रिया जारी है। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहे हैं और सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। सुबह-सुबह तो काफी मतदाताओं में उत्साह नजर आया, लेकिन दोपहर होते-होते अधिकांश मतदान केंद्रों पर इक्के दुक्के ही मतदाता दिखाई दे रहे हैं। आपकों बता दें कि मकराना पंचायत समिति क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 37.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, नवसृजित इटावा बामणिया पंचायत समिति क्षेत्र में 32.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top