icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
802129
SPSatya Prakash PandeyFollow16 Apr 2025, 03:00 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इलाहाबाद HC ने मौलाना तौकीर र zxa की जमानत याचिका खारिज कर दी

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, मौलाना तौक़ीर रज़ा की जमानत याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने की तल्ख़ टिप्पणी, "सर तन से जुदा" के नारे को लेकर हाईकोर्ट ने की तल्ख़ टिप्पणी, कहा "सर तन से जुदा" का नारा कानून के शासन और देश की संप्रभुता को चुनौती देने वाला है, हाईकोर्ट ने कहा यह नारा सशस्त्र विद्रोह के लिए उकसाने वाला है, कोर्ट ने कहा सर तन से जुदा की तुलना...नारा ए तकबीर अल्लाहु अकबर, जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल, जय श्रीराम या हर हर महादेव जैसे धार्मिक नारों से नहीं की जा सकती, 26 सितम्बर 2025 को बरेली में हुए बवाल मामले में मौलाना तौकीर रजा मास्टरमाइंड हैं, जेल में बंद मौलाना तौक़ीर रज़ा ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, हाईकोर्ट ने कल अपना फैसला सुनाते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
0
0
Report

हाईकोर्ट: निजी शरिया अदालतों को कानूनन दर्जा नहीं, तलाक सिर्फ सरकारी अदालतों से

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। शरिया कोर्ट तलाक का कानूनी फैसला नहीं सुना सकता,छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक मामले में अहम टिप्पणी करते हुए साफ किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत का दर्जा नहीं रखता। ऐसी संस्थाएं धार्मिक राय दे सकती हैं, लेकिन किसी व्यक्ति के वैवाहिक दर्जे या विवाह खत्म होने का कानूनी फैसला नहीं कर सकतीं। रायपुर के इदारा-ए-शरिया इस्लामी कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की अदालत ने यह टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि विवाह समाप्त होने या वैवाहिक अधिकारों में बदलाव का फैसला कानून के तहत सक्षम अदालत या संबंधित प्राधिकारी ही कर सकता है।मामला रायपुर टिकरापारा निवासी निरोश अब्बासी से जुड़ा है। उनके पहले पति की साल 2015 में मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने 18 जुलाई 2020 को मोहम्मद आबिद खान से निकाह किया। शादी के बाद बच्चों के नए परिवार में तालमेल को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।महिला के मुताबिक, विवाद के बाद पति ने उन्हें तलाक देने की प्रक्रिया शुरू की। पति का दावा था कि उन्होंने तलाक-ए-हसन तीन चरणों में 31 अगस्त, 30 सितंबर और 30 अक्टूबर 2021 को संचार के माध्यम से घोषित किया था। वहीं महिला ने पति और ससुराल वालों पर उत्पीड़न, क्रूरता और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। मामले में वन स्टॉप सखी सेंटर में काउंसिलिंग भी हुई, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका।महिला ने 7 अक्टूबर 2021 को पुलिस अधीक्षक के सामने शिकायत की। इसके बाद 1 नवंबर 2021 को महिला थाना रायपुर में पति और अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498-A और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।इसी बीच रायपुर के इदारा-ए-शरिया इस्लामी कोर्ट ने 18 जनवरी 2022 के आदेश में महिला को उसके पति से तलाकशुदा बताया। इसी आदेश के कानूनी अधिकार को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के विश्व लोचन मदन बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले का हवाला देते हुए कहा कि दारुल कजा या फतवा जारी करने वाली निजी संस्थाओं को कानून से स्थापित अदालत का दर्जा हासिल नहीं है। इनके फैसले बाध्यकारी नहीं होते और इन्हें कानूनी प्रक्रिया के जरिए लागू नहीं कराया जा सकता।हाईकोर्ट ने साफ कहा कि धार्मिक संस्था अपनी धार्मिक राय दे सकती है, लेकिन यह राय किसी व्यक्ति के कानूनी अधिकार या वैवाहिक स्थिति पर बाध्यकारी नहीं हो सकती। यानी किसी निजी धार्मिक संस्था के आदेश से न तो विवाह अपने आप खत्म हो सकता है और न ही किसी पक्ष के कानूनी अधिकार, स्थिति या जिम्मेदारी बदल सकती है।हालांकि, कोर्ट ने तलाक-ए-हसन की संवैधानिक वैधता के सवाल पर कोई फैसला नहीं दिया। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके आदेश का एफआईआर या पक्षकारों के अन्य कानूनी उपायों पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।हाईकोर्ट ने याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए इदारा-ए-शरिया इस्लामी कोर्ट के 18 जनवरी 2022 के आदेश को कानूनी अधिकार के बिना जारी किया गया आदेश माना। कोर्ट ने दोहराया कि किसी निजी धार्मिक संस्था का आदेश किसी व्यक्ति की वैवाहिक स्थिति या कानूनी अधिकारों को अपने आप नहीं बदल सकता.
0
0
Report

सीहोर जिले के किसानों ने खराब सोयाबीन के मुआवजे के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्श나요

Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर खराब सोयाबीन की फसल ने बढ़ाई किसानों की चिंता, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान सीहोर जिले के दोराहा तहसील क्षेत्र में सोयाबीन की फसल खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल खराब होने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जल्द फसल सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान अपने साथ खराब हुई सोयाबीन की फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने प्रशासन को अपनी फसल की स्थिति दिखाई और बताया कि क्षेत्र में कई किसानों की सोयाबीन की फसल खराब हो चुकी है। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि सोयाबीन की फसल उनके लिए आय का प्रमुख साधन है। फसल खराब होने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने कहा कि यदि समय पर मुआवजा नहीं मिला तो परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। वहीं बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी खर्चों को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने आरोप लगाया कि फसल खराब होने के बावजूद क्षेत्र में अभी तक सर्वे का काम शुरू नहीं हुआ है। किसानों के मुताबिक, फसल खराब हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन सर्वे के लिये संबंधित अधिकारी या कर्मचारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। मामले को लेकर दोराहा के नायब तहसीलदार दयाराम मार्को ने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही फसल का सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण सर्वे की प्रक्रिया में देरी हुई है। जल्द ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से सर्वे कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब किसानों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है। किसानों ने मांग की है कि खराब फसल का शीघ्र सर्वे कराकर पात्र किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक संकट से राहत मिल सके।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

उदयपुरवाटी वार्ड 11 के वीडियो से आचार संहिता पर सवाल उठे

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी वार्ड 11 का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कांग्रेस प्रत्याशी श्यामाराम सैनी के कार्यालय का बताया जा रहा वीडियो वीडियो में बुजुर्गों के पैर छूकर 100 रुपये और मिठाई देते दिखे प्रत्याशी वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आचार संहिता की पालना पर उठे सवाल सोशल मीडिया पर वीडियो को आशीर्वाद और नेक की रस्म से भी जोड़ा जा रहा वीडियो की सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते नगरीय निकाय चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो उदयपुरवाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर 11 का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के अनुसार यह वीडियो कांग्रेस प्रत्याशी श्यामाराम सैनी के कार्यालय का बताया जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते है। वायरल वीडियो में प्रत्याशी कार्यालय में मौजूद बुजुर्गों के पैर छुकर 100 रुपये तथा मिठाई देते दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों द्वारा इसे चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने से जोड़कर देखा जा रहा है, जबकि सोशल मीडिया पर ही कुछ लोग इसे आशीर्वाद और नेक की पारंपरिक रस्म से जोड़कर बता रहे हैं।चुनावी माहौल में वीडियो वायरल होने के बाद निर्वाचन आचार संहिता की पालना को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सवाल यह भी उठ रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग अथवा स्थानीय निर्वाचन प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर इसकी जांच करेगा या नहीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

आगरा नगर निगम का एक्शन: अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई, होटल होलीडे इन पर नोटिस

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग एक्शन मोड में दिख रहा नगर निगम आगरा एक तरफ तो दूसरी तरफ अवैध कब्जों को लेकर लगातार दिख रहा एक्शन फतेहाबाद रोड के होटल रेस्टोरेंट पर कोयले की भट्टियों को लेकर कार्यवाही और जुर्माना आगरा के हरिपर्वत चौराहे पर स्थित होटल होली डे इन ने किया पब्लिक पार्किंग पर अवैध कब्जे बाउंड्रीवाल लगातार बंद की पब्लिक पार्किंग नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंच होटल संचालक को दी चेतावनी,नोटिस जारी अगर तय समय में नहीं हटाई बाउंड्रीवाल तो होगी कार्यवाही शहर में लगातार इसी तरफ के चलते रहे अभियान/नगरायुक्त
0
0
Report

अभिषेक दत्त ने महाराजगंज में मोदी-भाजपा पर तीखा हमला

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त महराजगंज में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद,दिल्ली मामले और प्रधानमंत्री के नाराज फूफा के बयान पर भाजपा पर जमकर बरसे एंकर : आगामी 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जमीन पर अपनी पकड़ मजबूत करने को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त एंव  प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र महराजगंज जनपद पहुंचे । यहां पर कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई । मीडिया के साथ बातचीत के दौरान अभिषेक दत्त ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में 6 पदाधिकारियो को यूपी का सहप्रभारी बनाया गया है जिन जिन क्षेत्र का प्रभार मिला है वहां पर जाकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ किन मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाए चुनाव में क्या कुछ मुद्दे होंगे इस पर संवाद किया जा रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के 100वें स्थापना दिवस समारोह में विपक्ष और आलोचकों पर तीखा तंज कसते हुए उन्हें 'नाराज फूफा' तंज पर अभिषेक दत्त ने पलटवार करते हुए कहा मोदी जी 14 साल के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे थे मोदी जी केवल चुनाव प्रसार रील बनाने झूठ बोलते और जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं । मोदी जी अगर देश हित में काम करते तो आज महंगाई बेरोजगारी नहीं होती । दिल्ली बिल्डिंग हादसे पर अभिषेक दत्त ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा 10 दिसंबर 1985 में जब केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी उस समय स्वर्गीय राजीव गांधी ने डीएमसी एक्ट लेकर आई थी जिसको 4 सीसी एक्ट कहा जाता था इस एक्ट के अंदर कोई भी व्यक्ति अगर अवैध बिल्डिंग का निर्माण करता था तो उसके खिलाफ 6 महीने की सजा का प्रावधान था बिल्डर माफिया डरते थे कि उन्हें सजना हो जाए लेकिन आज के समय में भारतीय जनता पार्टी और उनके नेता अवैध बिल्डर माफिया के साथ दिखते हैं उनके साथ कार्य करते हैं ।  2024 में केंद्र में मोदी जी के माध्यम से दिल्ली से यह एक्ट हटवा दिया गया और आज दिल्ली में केवल अवैध बिल्डर माफिया का बोलबाला है जिसके चलते दिल्ली में यह बड़ा हादसा हुआ है । कांग्रेस पार्टी की मांग है कि जिन 6 लोगों को अरेस्ट किया गया है उनको नौकरी से बर्खास्त किया जाए
0
0
Report

हांसी में घरेलू विवाद के बाद गोलीबारी, जीजा-साला पर लगी दो गोलियाँ

Hansi, Haryana:हांसी में जीजा ने सालों पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे दोनों भाई हांसी में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़ हांसी के मॉडल टाऊन में बहन से मारपीट की सूचना मिलने पर उसके दो भाई बहन की ससुराल पहुंचे थे, लेकिन गली में जीजा और सालों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया। मामला हांसी के न्यू मिनी मॉडल टाउन का है, जहां मंगलवार को एक जीजा ने अपने दो सालों पर कथित तौर पर दो गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि दोनों भाई किसी तरह मौके से भाग निकले और बाल-बाल बच गए。 आपको बता दे कि खरक पूनिया गांव निवासी जसबीर और मनदीप की बहन सरोज की शादी वर्ष 2010 में बास गांव निवासी बारू के साथ हुई थी। सरोज फिलहाल हांसी के न्यू मिनी मॉडल टाउन में रह रही थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सरोज ने अपने भाइयों को फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। सूचना मिलने पर जसबीर और मनदीप अपनी बहन के घर पहुंचे।आरोप है कि दोनों भाइयों को गेट पर देखते ही बारू भड़क गया। उसके साथ उसका भाई नरेश भी मौजूद था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गली में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान आरोप है कि बारू ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दो फायर किए, जिसमें एक गोली मिस हो गई। दूसरी गोली चलाने की कोशिश के दौरान दोनों भाइयों ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद हांसी शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं जसबीर ने आरोप के लगाया कि शादी के शुरुआती वर्षों के बाद बारू नशा करने लगा और सरोज के साथ मारपीट करता था। बहन के दो बच्चे भी है। हांसी शहर बस स्टैंड जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मॉडल टाउन में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने अपने भाइयों को बुलाया था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और बारू ने पिस्टल से दो फायर किए। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दो पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

नेहरू विहार की जर्जर इमारत खतरनाक, नगरपालिका कब करेगी कार्रवाई?

Noida, Uttar Pradesh:उत्तरी दिल्ली के नेहरू विहार में एक और मकान हादसों का इंतजार कर रहा है. यह मकान तिरछा और जर्जर है लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. ये इमारत लोगों के लिए खतरा बनी हुई है. करीब तीन साल पहले नगर निगम ने इसे डेंजर घोषित कर नोटिस चस्पा किया था, लेकिन अब तक इसे गिराने की कार्रवाई नहीं हुई. 18-7-2023 को ही इस इमारत पर नोटिस चस्पा किया गया था लेकिन अभी भी मकान ऐसे ही खड़ा है. इमारत के ठीक सामने कोचिंग सेंटर है जहां सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं. हालांकि इमारत में अब कोई नहीं रहता है; यह मकान खाली पड़ी हुआ है लेकिन इस मकान में गैप आ चुका है. लगभग 3 साल पहले इस पर नोटिस जारी करने के बाद भी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने इसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की है. मकान गिरती है तो अगल-बगल की मकान को भी जड़ में ले सकती है.
0
0
Report

बरवाअड्डा के बड़ा जमुआ तुरी टोला में पक्का सड़क के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -आजादी 80 वर्ष गुजर जाने के बाद भी सरकारी उदासीनता का दंश झेल रहे हैं बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बडा जमुआ तुरी टोला निवासी आज भारी संख्या में ग्रामीण महीला और बच्चे धनबाद के उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर गांव में पक्की सड़क बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया ग्रामीणों की माने तो बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा जमुआ तुरी टोला में आजादी के बाद से आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं करवाया गया है इसको लेकर कई पीढियां स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर मुख्यमंत्री तक से गुहार लगा चुके हैं इसके बावजूद भी आज तक गांव में पक्की सड़क नहीं बनी जिससे लोगों में सरकारी उदासीनता के खिलाफ नाराजगी भी देखी गई ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य दिनों में तो जैसे तैसे काम चल जाता है पर बारिश के दिनों में कच्ची सड़क होने के वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है खासकर सड़क नहीं होने की वजह से गांव में मरीज को लाने ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है यदि इस बार उनकी मांगों को नहीं पूरा किया गया वह उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे
0
0
Report

जम्मू के इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में 30,000₹ की मांग तेज़

Jammu, जम्मू में इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन 9 दिन से जारी है। जीएमसी जम्मू में इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों की सबसे बड़ी मांग स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें फिलहाल हर महीने ₹12,300 का स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जबकि वे इसे बढ़ाकर ₹30,000 प्रति माह करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पतालों में इंटर्नशिप के दौरान उन्हें मरीजों की देखभाल, वार्ड ड्यूटी और इमरजेंसी सेवाओं समेत कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। लंबे ड्यूटी घंटों और बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा स्टाइपेंड को डॉक्टर पर्याप्त नहीं मान रहे हैं। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि दूसरे राज्यों में इंटर्न डॉक्टरों को मिलने वाले स्टाइपेंड की तुलना में जम्मू-कश्मीर में दी जा रही राशि कम है। इसी वजह से वे सरकार से स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले में जल्द हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनका कहना है कि उनकी मांग को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अब देखना होगा कि इंटर्न डॉक्टरों की ₹12,300 से ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग पर सरकार क्या फैसला लेती है और प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए प्रशासन की ओर से क्या पहल की जाती है।
0
0
Report
Advertisement

चंद्रपुर में महारुद्राभिषेक धार्मिक समारोह में अमृता फडणवीस की विशेष उपस्थिति

Chandrapur, Maharashtra:टायटल:---चंद्रपुरात आज महारुद्राभिषेक धार्मिक सोहळा, अमृता फडणवीस यांची विशेष उपस्थिती अँकर:---- चंद्रपुरातील लालपेठ कॉलरी येथील पुरातन विशाल महाशिवलिंग मंदिराच्या जीर्णोद्धारानिमित्त आज भव्य धार्मिक सोहळ्याचे आयोजन करण्यात आले आहे. या सोहळ्याला अमृता फडणवीस यांची विशेष उपस्थिती राहणार आहे.आ. किशोर जोरगेवार यांच्या पुढाकारातून आयोजित या सोहळ्यात दुपारी तीन वाजता भव्य कावड यात्रेला सुरुवात होणार आहे. त्यानंतर महारुद्राभिषेक, महाआरती आणि महाकाल शृंगार दर्शन होणार असून, सायंकाळी सात वाजता महाप्रसादाचे आयोजन करण्यात आले आहे. अमृता फडणवीस यांच्या उपस्थितीमुळे या धार्मिक सोहळ्याला विशेष महत्त्व प्राप्त झाले असून, जिल्ह्यातील मोठ्या संख्येने शिवभक्त उपस्थित राहण्याची अपेक्षा आहे.
0
0
Report

रेवाड़ी में भाजपा नेता के भतीजे की हत्या: बचपन के दोस्त ने रॉड से मौत के घाट उतारा, CCTV कैद

Rewari, Haryana:रेवाड़ी में भाजपा नेता के भतीजे की बेरहमी से हत्या, बचपन के दोस्त ने ही रॉड से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट.... रेवाड़ी के ​भाड़ावास रोड पर HPCL प्लांट के पास सरेराह दिया वारदात को अंजाम, CCTV में कैद हुई पूरी घटना.... थार से उतरते ही सिर पर रॉड से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर ही तोड़ा दम.... बचपन की दोस्ती के बावजूद वारदात से परिवार हैरान, ठेकेदार दोस्त समेत 3 पर केस दर्ज..... एंकर - हरियाणा के रेवाड़ी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां भाड़ावास रोड पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के 40 वर्षीय भतीजे जितेंद्र यादव की लोहे की रॉड से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। यह पूरी खूनी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतक के परिजनों ने इस जघन्य हत्याकांड का आरोप जितेंद्र के ही बचपन के दोस्त और कंस्ट्रक्शन ठेकेदार प्रवीण पर लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। विओ -सीसीटीवी फुटेज में कैद ये तस्वीरें किसी की भी रूह कंपा देने के लिए काफी हैं। सोमवार शाम भाड़ावास रोड पर एचपीसीएल प्लांट के पास एक सुनसान सड़क पर आकर काले रंग की थार रुकती है। गाड़ी से 40 वर्षीय जितेंद्र यादव उतरकर सड़क किनारे जाते हैं, तभी पीछे से उनका दोस्त प्रवीण अपने एक साथी के साथ उतरता है। प्रवीण हाथ में लोहे की भारी रॉड लिए दबे पांव जितेंद्र के पीछे पहुंचता है और बिना संभलने का मौका दिए सीधे सिर पर जोरदार हमला कर देता है। जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी जितेंद्र के सिर पर लगातार वार करता रहता है, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो जाती है। वारदात के बाद सभी आरोपी थार में बैठकर फरार हो जाते हैं。 विओ -मृतक जितेंद्र कमालपुर गांव के रहने वाले थे और उनके चाचा उत्तम सिंह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। परिजनों के मुताबिक, जितेंद्र लगभग पांच साल विदेश में रहने के बाद अपने पिता के निधन पर गांव लौटे थे और यहां खेती-बाड़ी संभाल रहे थे। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक से डेयरी के लिए निकले थे, लेकिन शाम को परिजनों को उनकी हत्या की सूचना मिली। परिवार का कहना है कि आरोपी प्रवीण और जितेंद्र के बीच गहरी दोस्ती थी और उनके बीच किसी भी तरह के विवाद की बात सामने नहीं आई थी, जिससे परिवार भी इस वारदात से स्तब्ध है। विओ -मॉडल टाउन थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुख्य आरोपी प्रवीण समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर हत्याकांड की असली वजह का खुलासा किया जाएगा। बाइट - मनोज कुमार, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन बाइट -परिजन
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top