802301
आरा में युवाओं को मिला रोजगार, जिलाधिकारी ने दिए नियुक्ति पत्र
Arrah, Bihar:भोजपुर जिले के आरा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। सूचना के अनुसार जिलाधिकारी राजकुमार ने विशेष सर्वेक्षण सहायक, बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन और लिपिक पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। वहीं इस अवसर पर युवाओं में उत्साह देखा गया। साथ ही समारोह में उप-विकास-आयुक्त विक्रम वीर भी उपस्थित थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निशब्द विद्यालय में सांकेतिक भाषा दिवस पर रंगारंग प्रस्तुतियाँ
Karauli, Rajasthan:निशब्द विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुतियां, करौली। विश्व सांकेतिक भाषा दिवस के तहत निशब्द विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संस्था के कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया की निःशब्द विद्यालय में सांकेतिक भाषा दिवस एवं प्रवेश उत्सब आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल विशिष्ट अतिथि स्वामी प्रवीर देव पतंजलि योग पीठ ने सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की । इस दौरान विद्यालय के बालक बालिकाओ ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया ।0
0
Report
राजगढ़ के दिनेश सैनी ने 1500m-3000m में दो स्वर्ण जीते, क्षेत्र में जश्न
Alwar, Rajasthan:राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिनेश सैनी का शानदार प्रदर्शन, 1500 और 3000 मीटर में जीते स्वर्ण पदक राजगढ़ (अलवर)। राजस्थान स्टेट लेवल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजगढ़ के केदारनाथ धामानी माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, आम की वाल-बंकट की कोठी के छात्र दिनेश कुमार सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। दिनेश की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ राजगढ़ क्षेत्र और अलवर जिले का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा ने बताया कि दिनेश कुमार सैनी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, लगन और कड़ी मेहनत का परिचय देते हुए दोनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे दिनेश के सम्मान में विद्यालय परिवार, परिजनों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति ने किया सम्मान दिनेश सैनी के राजगढ़ पहुंचने पर महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति राजगढ़ की ओर से सैनी धर्मशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ी दिनेश सैनी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें माला पहनाई और साफा बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके परिवारजनों का भी सम्मान किया गया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। समिति पदाधिकारियों ने दिनेश की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीतना राजगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिनेश भविष्य में भी national और international स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। सम्मान समारोह में सभापति पीडी सैनी, गोवर्धन लाल सैनी, भगवान सैनी, कन्हैयालाल सैनी, कैशियर कैलाश सैनी, महेंद्र सैनी, होतिलाल सैनी, केदार सैनी, खेमचंद सहित समिति के कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे।0
0
Report
सोनभद्र में हाईवे हादसा: बाइक सवार की मौत, चालक गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-39 पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोलिन्डूबा गांव में मेदनी खांड लैम्पस के सामने ट्रक की चेचिस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चेचिस चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया, लेकिन ग्रामीणों और प्रशासन की सक्रियता से वाहन को रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर रोक लिया गया। पुलिस ने चेचिस और चालक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वाहन को रोकने के लिए प्रयास शुरू किए। इसी दौरान चेचिस को रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 के पास रोककर पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेचिस और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान अगस्त कुमार पुत्र राजेंद्र राम, निवासी धनराडीह, मकड़ी, भवनाथपुर, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल संख्या UP64 AV 2936 को भी कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
पाँचवीं लाइन कमीशन से छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर के यात्रियों पर असर
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चक्रधरपुर रेल मंडल में पांचवीं रेल लाइन की कमीशनिंग के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी किया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन बिछाने और उसे कमीशन करने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इसी वजह से 25 सितंबर से 13 अक्टूबर के बीच कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस और बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा नांदेड़-सांतरागाछी, सांतरागाछी-नांदेड़, हटिया-दुर्ग और दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस के साथ बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस का परिचालन भी निर्धारित तारीखों पर प्रभावित रहेगा।रेलवे ने हटिया-एलटीटी, एलटीटी-हटिया, हावड़ा-सीएसएमटी दूरंतो और सीएसएमटी-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस को भी कुछ तारीखों पर रद्द करने का निर्णय लिया है। वहीं आरा-दुर्ग और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस भी एक अक्टूबर को प्रभावित रहेगी।यात्रियों के लिए एक और अहम अपडेट है। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।यह ट्रेन भोपाल, मक्सी, नागदा और मथुरा के रास्ते अमृतसर पहुंचेगी। वहीं 8 अक्टूबर की दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस कटनी, ओहन और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी।इसी तरह 7 अक्टूबर की पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। रेलवे के इस फैसले का सीधा असर बिलासपुर और छत्तीसगढ़ से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस और निर्धारित रूट जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
खूँटी में चक्रवात का असर, तीन दिन से बारिश जारी
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - साइक्लोन से खूँटी में जनजीवन प्रभावित, तीन दिनों से हो रही बारिश । खूँटी में चक्रवात का असर विगत तीन दिनों से दिखाई दे रहा है। बुधवार से हो रही बारिश है। हल्की हवा के साथ हो रही बारिश के कारण लोग बाजार में कम निकलने लगे हैं। खेत खलिहान और सड़कों पर भी बारिश का पानी भर गया है। वहीं नदियों में भी पानी का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल बारिश होता रहेगा।0
0
Report
केशव मौर्य ने अमित शाह से मुलाकात की; UP में बीजेपी सरकार की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की। उन्होंने कहा, "साल 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार BJP सरकार बनाने के संकल्प और संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।"0
0
Report
Advertisement
हाईटेंशन तार टूटकर डम्फर में आग लगने से हादसा, चालक बचा गया
Mahoba, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग महोबा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने पर डम्फर में लगी आग चालक ने कूदकर बचाई जान हाईटेंशन तार टूटकर डम्फर में गिरने से हुआ हादसा आग का गोला बनकर जलने लगा डम्फर पहाड़ से पत्थर लोडकर आ रहा था डम्फर महाबीर ग्रेनाइड का बताया जा रहा डम्फर कबरी क्षेत्र के मकरबई इलाके का मामला ।0
0
Report
PM मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंस: वाराणसी से वडनगर तक सेवा यात्रियों से सीधी बातचीत
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी से वडनगर की यात्रा कर रहे सेवा यात्रियों से संवाद किया。 दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी से वडनगर की यात्रा कर रहे सेवा यात्रियों से संवाद किया।0
0
Report
सीवान के बसंतपुर में महावीरी मेले से पहले शराब तस्करी पर बड़ा छापा
Siwan, Bihar:एंकर सीवान के बसंर्तपुर में महावीरी मेले से पहले पुलिस अलर्ट मोड में है।बसंतपुर थाना की पुलिस लगातार सघन वाहन जांच कर रही है।इसी बीच बसंतपुर पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। बोलेरो से 15 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने शराब लदी बोलेरो को जब्त करते हुए चालक को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोडर गांव के पास की है। इससे पहले भी बसंतपुर पुलिस ने कोडर के पास कार्रवाई करते हुए तीन गाड़ियों से करीब 18 लाख रुपये की शराब बरामद की थी। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महावीरी मेले में खपाने के लिए शराब की बड़ी खेप भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोडर के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान सिल्वर रंग की बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बोलेरो से 15 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुए। पुलिस ने शराब के साथ बोलेरो को जब्त कर लिया है और चालक मुकेश कुमार राजभर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के जैदपुरा का रहने वाला है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
Advertisement
भोजपुर नदी में अवैध बालू खनन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई; 13 गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में वर्षों से सोन नद के पीले बालू का अवैध खेल चलता आ रहा है। अवैध खनन को ले कई बार प्रशासन ने कड़ी कारवाई की है मगर बालू माफियाओं ने खुलेआम कानून को धत्ता बताते हुए अपने खेल में मशगूल हैं। जिले के सोन नदी में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भोजपुर अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कोईलवर थाना क्षेत्र में देर रात छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान सोन नदी में अवैध तरीके से बालू खनन और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक बड़ी नाव बरामद की है। नाव पर ड्रेजर मशीन, जिसे स्थानीय स्तर पर डुबिया मशीन भी कहा जाता है, फिट की गई थी जो जिला प्रशासन को चौंकाने पर मजबूर कर दी है। पुलिस ने नाव पर लदे बालू और ड्रेजर मशीन को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान अवैध खनन और परिवहन में संलिप्तता के आरोप में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध कोईलवर थाना में संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जबकि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी के निर्देश के तहत 15 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक बालू के उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद सोन नदी क्षेत्र में कथित रूप से संगठित तरीके से अवैध बालू खनन और परिवहन किया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियों में हड़कंप की स्थिति है।0
0
Report
खूंटी में 28-30 सितम्बर तीन दिन की हड़ताल: सरकारी बैंकों का ठप होना अनुमानित
Khunti, Jharkhand:रिपोर्ट: ब्रजेश कुमार. क्षेत्र: खूँटी. पूरे देश के सभी सरकारी बैंकों की तीन दिनों की हड़ताल की घोषणा की गई है। 28 से 30 सितम्बर तक खूँटी में सभी सरकारी बैंक बंद रहेंगे, जिससे बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। बैंकर यूनियन मांगों पर अड़े हैं: यूनिफॉर्म परफॉर्मेंस लिंक इनसेटिव (PLFI) और सप्ताह में पांच दिन ड्यूटी। तीन दिन की हड़ताल पहले से तय है; एक दिन पूर्व रविवार को बैंक खुले रहेंगे। बैंक क्लर्क जुएल तोपनो ने कहा यूनिफॉर्म PLFI और पांच दिन ड्यूटी की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है। रविवार 27 तारीख को बैंक खुले रहेंगे।0
0
Report
चमोली के ऊँचे हिमालय में पहली बर्फबारी, बद्रीनाथ से चक्रतीर्थ तक सफेद चादर
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बद्रीनाथ धाम से आगे सतोपंथ मार्ग पर स्थित चक्रतीर्थ में इस वर्ष की पहली बर्फबारी हुई है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी का यह खूबसूरत नजारा देखते ही बन रहा है। अचानक हुई बर्फबारी से जहां निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है, वहीं ऊंचाई वाले ट्रैक पर गए ट्रेकर्स के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।0
0
Report
Advertisement
सर्पदंश से असर्फी भुइयां की मौत, विंढमगंज में शोक
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के विंढमगंज क्षेत्र में खेत में काम कर रहे अधेड़ की सर्पदंश से मौत हो गई। जहरीले सर्प के डंसने के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। VO: मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव का है, जहां रहने वाले 58 वर्षीय असर्फी भुइयां पुत्र केशव भुइयां खेत में काम कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, इसी दौरान जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद असर्फी भुइयां को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव हमराह आयुष्मान के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। सूचना मिलने पर पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना लाल गौतम सहित अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे। सर्पदंश से हुई इस मौत के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। यह पूरा मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव का है।0
0
Report
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों की निष्ठा पर दो इम्तहानों, वोटिंग की चर्चाएं तेज
Noida, Uttar Pradesh:यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों की निष्ठा पर दो इम्तहान, वोटिंग की चर्चाएं तेज यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 की आचार संहिता लागू होने के पहले विधायकों की निष्ठा का दो इम्तेहान होगा। अक्टूबर में होने वाले राज्यसभा चुनाव और विधान परिषद की 10 सीटों पर कार्यकाल अगले साल 30 जनवरी को खत्म हो रहा है। इनका चुनाव विधायकों के वोट से होना है। ऐसे में विधायको के क्रॉस वोट करने की सम्भावनाये बढ़ गयी है। परिषद की खाली होने वाली 10 सीटों में 9 बीजेपी और एक सपा के खाते में हैं। बीजेपी से कुंवर मानवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, अश्विनी त्यागी, गोविंद नारायण शुक्ला, धर्मवीर प्रजापति, सलिल विश्ननोई और सुरेंद्र चौधरी का कार्यकाल समाप्त होगा। वहीं, सपा से राजेंद्र चौधरी का नाम कार्यकाल खत्म होने वालों की सूची में शामिल है। इन सीटों के लिए नवंबर या दिसंबर में चुनाव होने के आसार हैं। विधानसभा में 7 सीटें खाली हैं। ऐसे में 396 विधायक ही वोटर लिस्ट का हिस्सा होंगे। विधान परिषद में एक सीट का कोटा (कुल वैध वोट ÷ सीट + 1) +1 के आधार पर निकाला जाता है। फ्लोर वैल्यू में दशमलव को जोड़ा नहीं जाता। ऐसे में एक सीट जीतने के लिए 37 वोटों की जरूरत होगी। सत्तारूढ़ बीजेपी के पास इस समय 255 विधायक हैं। सहयोगी दलों के 33 सदस्य हैं। तीन असंबद्ध सदस्य भी बीजेपी के पाले में हैं। राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक भी अपने दो विधायाकों का वोट बीजेपी को दिलाती रही है। ऐसे में सदस्य संख्या 293 पहुंचती है। इस तरह सात सीटों पर बीजेपी की जीत तय है और 8वीं के लिए उसके पास 34 अतिरिक्त वोट बचेंगे। अगर सुभासपा के दो विधायक पहले की तरह पाला बदलते हैं तो बीजेपी की गणित सपा के बागी विधायकों से सधेगी। सपा के खाते में गिने जाने वाले विनोद चतुर्वेदी बीजेपी का झंडा लगाकर घूम रहे हैं। पूजा पाल पार्टी की पदाधिकारी ही बन चुकी है। ऐसे में 8वीं सीट के लिए आवश्यक संख्या तक एनडीए पहुंचता नजर आ रहा है। कमी की भरपाई दूसरे वरीयता के वोट से हो सकती है। इन हालात में पक्ष या विपक्ष से अतिरिक्त उम्मीदवार आने पर सेंधमारी का खेल दिख सकता है। विधानसभा में इस समय सपा के पास 101 विधायक हैं। एक सीट के लिए 37 विधायकों की जरूरत होगी। ऐसे में 74 विधायकों से उसकी दो सीटें पक्की हो जाएंगी। वहीं, तीसरी सीट के लिए 27 वोट अतिरिक्त बचेंगे। कांग्रेस के पास दो विधायक है। फिलहाल दोनों दल इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। कांग्रेस का साथ मिलने पर 29 अतिरिक्त वोट हो जाएंगे। सुभासपा के दो विधायक पहले से सपा का झंडा लगाकर घूम रहे हैं। इनके साथ मिला तो आंकड़ा 31 पर पहुंच सकता है। इसमें किसी ने पाला नहीं बदला तो भी 6 अतिरिक्त वोट की जरूरत होगी। समस्या यह है कि सपा के खाते में गिने जा रहे, आशुतोष मौर्य, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल और महाराजी प्रजापति ने बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया था। यूपी में 10 राज्यसभा सीटों के लिए भी चुनावी मुकाबला होना है. विधानसभा में संख्या बल के लिहाज से बीजेपी अपने सहयोगी दलों के सहारे आसानी से 7 सीटें जीतने की स्थिति में है तो सपा अपने विधायकों के दम पर 2 सीटें जीत लेगी. असल जंग 10वीं राज्यसभा सीट के लिए होनी है. राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए सपा को और 8वीं सीट के लिए भाजपा को अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी.राज्यसभा की 10वीं सीट का मुकाबला बेहद रोमांचक बन रहा है.0
0
Report
खैरागढ़ के रीवागहन में आग से किसान उत्तम वर्मा की संपत्ति जलकर राख
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। 20 मार्च की देर रात ग्राम पंचायत जुरलाकला के आश्रित ग्राम रीवागहन में किसान उत्तम वर्मा के कोठार में लगी आग ने उनकी मेहनत की कमाई और घर-गृहस्थी को तबाह कर दिया। पैरावट से शुरू हुई आग इतनी तेजी से फैली कि कोठार में खड़ी मोटरसाइकिल, छह कट्टा बटरी और घर का काफी हिस्सा जलकर राख हो गया। हादसे में दो गायें भी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के वक्त परिवार घर के अंदर सो रहा था। आसपास के लोगों ने आवाज देकर परिवार को जगाया, जिसके बाद डायल-112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसान के मुताबिक हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद उत्तम वर्मा ने खैरागढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अब इस घटना के करीब छह महीने बाद किसान की परेशानी आग से हुए नुकसान तक सीमित नहीं है। नुकसान के बाद राहत और मुआवजे की उम्मीद लेकर वह लगातार कलेक्टर और तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा है। किसान का कहना है कि आग ने उसकी संपत्ति के साथ पशुधन भी छीन लिया, लेकिन आर्थिक मदद के लिए उसे अब भी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। सवाल यह है कि हादसे में सब कुछ गंवाने वाले किसान को राहत कब मिलेगी? उत्तम वर्मा ने प्रशासन से नुकसान का उचित आकलन कर जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। बाइट - उत्तम वर्मा पीड़ित किसान0
0
Report
Advertisement
