802301
भोजपुर में कार दुर्घटना के चलते महिला जज, बॉडीगार्ड और ड्राइवर हुए घायल
Arrah, Bihar:भोजपुर जिले के जगदीशपुर के दुल्हन बाजार मोड़ पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। आरा से जगदीशपुर कोर्ट जा रही सब जज पूजा शर्मा की कार विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में जज पूजा शर्मा, उनके बॉडीगार्ड और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोकारो के बरई में भारी बारिश से पुलिया टूट गई, धान फसल खतरे में
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के ऊपर घाट के बरई में भारी बारिश से पुलिया टूट गई है। अब टूटी पुलिया लोगो के लिए आफत बन गई है, एक तरफ आवागमन में दिक्कत तो दूसरी और जलजमाव से धान की फसल सड़ने के कगार पर। बोकारो के बेरमो के नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट स्थित बरई पंचायत में एक टूटी हुई पुलिया ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। पुलिया टूटने के बाद उस पर मिट्टी भर दिए जाने से पानी की निकासी बंद हो गई थी , जिससे आसपास के खेतों में जलजमाव हो गया है। बरई पंचायत के रैयत सह समाजसेवी कुंदन साव ने बताया कि खेतों में लगी धान की फसल पानी में डूब गई है और लगातार पानी भरे रहने से धान गलने की स्थिति में आ गया है। उन्होंने कहा कि यहाँ पहले एक पुलिया थी, जो भारी वाहनों के कारण टूट गई थी और बाद में उसकी मरम्मत के बजाय मिट्टी से भर दिया गया था। कुंदन साव ने बताया कि यह सड़क बरई पंचायत को नावाडीह प्रखंड मुख्यालय और बोकारो जिला से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से रोजाना बड़े-बड़े कोयला लदे ट्रक गुजरते हैं, जिसके दबाव से पुलिया धंस कर टूट गई। सड़क अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और उन्हें कई किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा है। लोगो का कहना है की पुलिया बन जाता है तो किसानों की फसल बर्बाद होने से बच सके और ग्रामीणों की आवागमन की समस्या दूर हो सके।0
0
Report
ईद जुलूस के बाद तेज डीजे पर रोक: गोलबाजार में भारी कार्रवाई
Begun, Rajasthan:रायपुर ईद जुलूस के बाद तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी बिना अनुमति और तय समय के बाद तेज आवाज में DJ बजाने पर कार्रवाई गोलबाजार पुलिस ने DJ वाहन किया जब्त DJ संचालक और ड्राइवर चुन्नम लाल साहू व सुनील निर्मलकर गिरफ्तार कोलाहल अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत कार्रवाई समझाइश के दौरान दोनों पुलिस से हुज्जतबाजी और मारपीट पर हुए आमादा दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, भेजे गए केंद्रीय जेल0
0
Report
पटना के श्रीकृष्णापुरी में कोल्ड ड्रिंक विवाद के बाद चाकूबाजी, दुकानदार घायल
Patna, Bihar:पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में ठंडी कोल्ड ड्रिंक को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। कस्तूरबा पथ नाला के पास शिव मंदिर के समीप एक दुकान पर हुई इस घटना में दुकानदार नीतीश और उसका दोस्त निशांत घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पहले गार्डिनर अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ग्राहक बनकर दुकान पर आया था। उसने एक कोल्ड ड्रिंक खरीदी, लेकिन वह ठंडी नहीं थी। इस पर आरोपी ने नाराजगी जताते हुए कोल्ड ड्रिंक वापस करने और पैसे लौटाने की मांग की। इसी बात को लेकर दुकानदार नीतीश से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू निकालकर नीतीश पर हमला कर दिया। नीतीश को बचाने के लिए उसका दोस्त निशांत बीच में आया, तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। चाकूबाजी में एक युवक के पेट और दूसरे की पीठ में चोट लगी है。 घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। श्रीकृष्णापुरी थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए गार्डिनर अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
रोहतक हत्या केस: बाली पहलवान समेत सात आरोपी दोषी, आज सजा सुनाई जाएगी
Rohtak, Haryana:रोहतक हत्या के मामले में पूर्व इनेलो विधायक बाली पहलवान सहित सात आरोपियों को दोषी करार किया गया है; आज सजा सुनाई जाएगी. बाली पहलवान महम से इनेलो के टिकट पर दो बार विधायक रहे हैं. 2011 में कलानौर मंडी में निगाना गांव के युवक विष्णु की गोली लगने से मौत हो गई थी. विष्णु के जीजा एवं बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम की तरफ से बाली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था. अदालत ने हत्या के एक मामले में बाली के अलावा अन्य आरोपियों को दोषी माना है. अदालत ने यह निर्णय ASJ कपिल राठी की अदालत ने सुनाया. दोषियों को सजा आज सुनाई जाएगी. पुलिस अदालत में यह साबित नहीं कर सकी कि दोषी करार ओम, रूप दर्शन व रामभज का पूर्व विधायक से कोई कनेक्शन था. सुबूतों के अभाव में अदालत ने बाली के साथ दूसरे आरोपी सज्जन सिंह को बरी कर दिया.0
0
Report
प्रेम नगर में चार बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप
New Delhi, Delhi:लोकेशन – प्रेम नगर, दिल्ली स्टोरी रक्षाबंधन से महज दो दिन पहले दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. चार बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 8 साल के मासूम का शव खाली जमीन पर बने एक तालाब से बरामद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बच्चा मंगलवार रात से ही अपने घर से लापता था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. बुधवार दोपहर के समय परिवार को बच्चे के शव के तालाब में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रेम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाला. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए. परिजनों का दावा है कि बच्चे के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. ऐसे में परिवार की ओर से बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. बाइट – मृतक के पिता वीओ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चे की मौत किसी हादसे की वजह से हुई है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है. रक्षाबंधन से ठीक पहले चार बहनों के इकलौते भाई की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इस दर्दनाक मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी.0
0
Report
सीईओ व्यवस्था पर बैठक में बड़ा फैसला आ सकता है
Noida, Uttar Pradesh:सूत्रों के अनुसार, दो सितंबर को होने वाली बैठक में सीईओ के कार्य, अधिकार, जिम्मेदारियों और जवाबदेही के प्रस्तावित ढांचे पर निर्णायक चर्चा हो सकती है। सदस्यों की सहमति के बाद इस व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद ही सीईओ के संभावित नामों पर निर्णय की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी。 सीईओ की नियुक्ति से पहले सबसे अहम सवाल यही है कि उसका कार्यक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव और दूसरे पदाधिकारियों से किस तरह अलग होगा। ट्रस्ट इसी बिंदु पर विस्तृत खाका तैयार कर रहा है, ताकि भविष्य में अधिकारों को लेकर किसी तरह का टकराव न हो。 सीईओ के मामले में ट्रस्ट का मौजूदा फोकस नाम से ज्यादा पद की भूमिका तय करने पर है। यानी पहले यह तय होगा कि सीईओ क्या करेगा, किन मामलों में निर्णय ले सकेगा और किन विषयों पर ट्रस्ट या उसके पदाधिकारियों की मंजूरी जरूरी होगी। इसके बाद संभावित चेहरों पर विचार होने की संभावना है। फिलहाल किसी नाम को अंतिम नहीं माना जा रहा है बैठक सिर्फ सीईओ व्यवस्था के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं होगी। ट्रस्ट के प्रवक्ता और रिक्त पदों पर नियुक्ति का फैसला भी इसी बैठक में होने की संभावना है। प्रवक्ता पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। इनमें राज परिवार के सदस्य यतींद्र मोहन मिश्र का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। उन्हें ट्रस्ट में सदस्य के रूप में शामिल कर प्रवक्ता की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे से खाली हुए पद पर किसी संघ पदाधिकारी की नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि अंतिम निर्णय ट्रस्ट की बैठक में ही होगा।0
0
Report
Advertisement
यूपी स्टार्टअप नीति से युवा उद्यमी बनेंगे, 107 स्टार्टअप्स को करोड़ों का वितरण
Noida, Uttar Pradesh:युवाओं के आइडिया को अवसर, इनोवेशन को प्रोत्साहन और स्टार्टअप को सामर्थ्य देकर उत्तर प्रदेश आज 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बनने की नई संस्कृति को गति दे रहा है। आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति के अंतर्गत 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ से अधिक तथा 9 इनक्यूबेटर्स को ₹1.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण होगा। साथ ही, 'उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026' पुस्तिका का विमोचन एवं उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल का शुभारंभ भी होगा। नए विचार से नए उद्यम और नए उद्यम से नए रोजगार, यही है 'नए उत्तर प्रदेश' की नई पहचान।0
0
Report
अकाल तख्त अरदास के बाद पंथक संगठनों ने धार्मिक स्वतंत्रता पर बयान दिया
Ludhiana, Punjab:अकाल तख्त साहिब में पांच प्यारों द्वारा अरदास किए जाने के बाद पंथक संगठनों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान पंथक नेताओं ने धार्मिक स्वतंत्रता, सिख धर्म के मूल सिद्धांतों और किसी भी धार्मिक विचार या प्रथा को जबरन लागू करने से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता सिमरनजीत सिंह मान के पुत्र ईमान सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी के केंद्र में अकाल पुरख और ‘इक ओंकार’ का सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान ने लोगों को समझाने के लिए अलग-अलग नामों और प्रतीकों का इस्तेमाल किया, लेकिन अंतिम सत्ता को अकाल पुरख से ही Joड़ा। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी की बाणी में भी यह स्पष्ट किया गया है कि सिख धर्म किसी एक विशेष धार्मिक ग्रंथ या परंपरा को सिखी का आधार नहीं मानता, बल्कि गुरु की बाणी को केंद्रीय स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग धार्मिक नामों का उल्लेख लोगों को आध्यात्मिक सच्चाई समझाने के लिए किया गया है और अंततः सारी शक्ति अकाल पुरख से ही संबंधित है। इस मौके पर सिख नेता भाई रणजीत सिंह दमदमी टकसाल, जो सिख यूथ फेडरेशन भिंडरांवाला के अध्यक्ष हैं, ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सिख अपने धार्मिक विश्वासों और परंपराओं के अनुसार जीवन व्यतीत करते हैं, लेकिन भारतीय संविधान के दायरे में रहते हुए हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। भाई रणजीत सिंह ने किसी धार्मिक रस्म या विचार को कानून के जरिए हर व्यक्ति पर अनिवार्य किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भारत एक बहुधर्मी और बहुभाषी देश है, जहां विभिन्न समुदायों, धर्मों और विचारधाराओं के लोग रहते हैं। ऐसे हालात में किसी एक धार्मिक प्रथा को जबरन लागू करना देश की विविधतापूर्ण नींव के लिए चुनौती बन सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के भीतर भी अलग-अलग विचारधाराएं मौजूद हैं और कुछ लोग देवी-देवताओं की अवधारणा को नहीं मानते। इसी तरह देश में ऐसे लोग भी हैं जो किसी धार्मिक विश्वास को नहीं मानते। इसलिए हर नागरिक के विश्वास और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए। पंथक नेताओं ने कहा कि वे किसी अन्य धर्म या उसकी मान्यताओं का विरोध नहीं करते, लेकिन सिखों की धार्मिक भावनाओं और स्वतंत्रता को भी संवैधानिक दायरे में सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब से इस मामले में स्पष्टता की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक मामलों में किसी भी तरह की जबरदस्ती के बजाय आपसी सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बाइट: ईमान सिंह मान, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेता बाइट: सिख नेता भाई रणजीत सिंह दमदमी टकसाल0
0
Report
बभनजोत क्षेत्र में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, सरकार की आमद पर झूमे आशिक-ए-रसूल
LahnGaura, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोंडा 12 रबी-अव्वल के मौके पर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौम-ए-पैदाइश के जश्न में बभनजोत क्षेत्र के दर्जनों गांव से शामिल होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़ी शानो-शौकत और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत सुबह मदरसा कस्बा खास से हुई। हरे झंडे, ताज और "सरकार की आमद - मरहबा, दिलदार की आमद - मरहबा" और "लब्बैक या रसूल अल्लाह" के नारों से पूरा गौरा चौकी चौराहा गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस पर मिठाई, पानी और शरबत व लंगर तकसीम किया। जुलूस में उलेमा-ए-किराम ने हुजूर की सीरत-ए-पाक पर रोशनी डालते हुए कहा कि आप सल्लo पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनकर आए। आपकी तालीम अमन, मोहब्बत और भाईचारे की तालीम है। जुलूस कस्बा खास मदरसा से होते हुए पिपरा अदाई, गौरा चौकी बद्री पेट्रोल पंप दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवारुल रजा से वापस होते हुए गौरा चौकी चौराहे से आस्ताना कदमें रसूल पर पहुंचकर दुआ-ए-खैर पर खत्म हुआ।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ उदित नारायण पालीवाल खोडारे पुलिस थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय व चौकी प्रभारी मयंक वर्मा तथा प्रशासन के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौलाना मसीदुद्दीन, कारी मोहम्मद आसिफ, मौलाना तनवीर, रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान, महिम बाबा महबूब अहमद, शाहबाज बेग सैकड़ो ओलमा सहित हजारों आशिकान-ए-रसूल मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
नेपाल बाढ़ पर भारत की राहत मदद; पहाड़ियों में जुलाई-अगस्त में यात्रा नहीं
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता (WB): दिलिप घोष (WB मंत्री) नेपाल बाढ़ पर—भारत की राहत सहायता नेपाल के लिए; अमित शाह इन्फिल्ट्रेशन स्टेटमेंट। पहाड़ों में जुलाई-अगस्त नहीं जाना चाहिए। सरकार प्रयास कर रही है। बाडी मिलेगी, परिजनों को सौंपेंगे।0
0
Report
वायरल के लिए कोई स्पष्ट खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
कोई खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
वायरल ट्रेंड्स पर नई खबरें अब देखें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
पूर्णिया के कबाड़ी दुकान से चोरी का तांबा बरामद, दो गिरफ्तार
Purnia, Bihar:पूर्णिया. मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलौरी के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान में छापेमारी कर चोरी का तांबा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से कबाड़ी दुकान मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद तांबे के तार और एसी पाइप का कुल वजन बोरा सहित 21 किलो 750 ग्राम बताया गया है। एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने बताया 25 अगस्त को सूचना मिली थी कि बेलौरी में अनचित साह स्कूल से करीब 100 मीटर आगे एनएच-131ए के पश्चिमी लेन के पास मो. हबीब उर्फ बबलू की सीमांचल इंटरप्राइजेज कबाड़ी दुकान में चोरी का तांबा लाकर बेचा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई और टीम गठित कर दुकान की घेराबंदी करते हुए छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दुकान से तांबे का तार और तांबे का एसी पाइप बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर बोरा सहित सामान का कुल वजन 21 किलो 750 ग्राम निकला। पुलिस ने बरामद सामान से संबंधित कागजात मांगे, लेकिन दुकान पर मौजूद दोनों लोग कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में भी दोनों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद पुलिस ने चोरी का सामान रखने और बेचने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. हबीब उर्फ बबलू (38), पिता मो. फरजन अली, रामघाट वार्ड नंबर 43, मुफस्सिल थाना क्षेत्र शामिल है। वह कबाड़ी दुकान का मालिक बताया गया है। दूसरा आरोपी जतन पाल (50), पिता स्व. मनोरंजन पाल, खुश्कीबाग मिलन पाड़ा वार्ड नंबर 41, सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने बरामद तांबे के सामान को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।0
0
Report
तीन माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, डीलर के खिलाफ कार्रवाई
Ansar Nagar, Jharkhand:तीन माह से राशन नहीं मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा। आक्रोशित Cardधारीयों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने डीलर सविता देवी पर मई, जून और जुलाई का राशन नहीं देने तथा राशन मांगने पर कार्डधारियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और लाठी लेकर मारने के लिए दौड़ाने का गंभीर आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन माह से अनाज नहीं मिलने के कारण गरीब परिवारों के समक्ष भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। आरोप लगाया गया कि डीलर द्वारा राशन देने के बजाय कुछ कार्डधारियों से तराजू पर बालू रखकर अंगूठे का निशान ले लिया जाता है और बाद में राशन लेने आने की बात कही जाती है। दोबारा राशन मांगने पहुंचने पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया जाता है। कार्डधार$_ाियों ने बताया कि सुंदर भारती राशन मांगने डीलर के पास गया था, जहां विवाद के दौरान डीलर ने कथित तौर पर लाठी से मारकर उसे घायल कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया।0
0
Report
Advertisement
