icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सादुलपुर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता: कुश्ती–कबड्डी समेत रोमांचक मुकाबले

Churu, Rajasthan:चूरू\nविधानसभा-सादुलपुर\nलोकेशन-सादुलपुर\nखेल स्टेडियम में कुश्ती-कबड्डी समेत होंगे रोमांचक मुकाबले\n\nपद्मश्री कृष्णा पूनिया फाउंडेशन की ओर से खेल प्रतियोगिता, तैयारियों को लेकर हुई बैठक\n\nसादुलपुर पद्मश्री कृष्णा पूनिया फाउंडेशन के तत्वावधान में सतीस पूनिया की स्मृति में आगामी 15 एवं 16 अगस्त 2026 को खेल स्टेडियम में विभिन्न ईनामी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन को लेकर रविवार को बैठक का आयोजन हुआ। पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। खिलाड़ियों के पंजीकरण, खेल मैदान की व्यवस्थाओं, प्रतियोगिताओं के संचालन, अनुशासन, खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। तथा स्वयंसेवकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा कि खेल प्रतियोगिता क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का काम करेगी उन्होंने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स और बुजुर्ग दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बीसीसी अध्यक्ष अशोक पूनिया, कुश्ती कोच संजीव पूनिया, कबड्डी कोच सरस्वती मुंडे एवं सुनील पूनिया, एथलेटिक्स कोच जसवंत सिंह, वेदप्रकाश रेडु, संदीप भांभू सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।\n\nबाइट: कृष्णा पूनिया पूर्व विधायक सादुलपुर
0
0
Report

दिल्ली विधानसभा मानसून सत्र: CAG रिपोर्ट व बिलों पर आज चर्चा

Delhi, Delhi:दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का कल दूसरा दिन सदन में दिल्ली लक्ष्मी योजना पर बधाई प्रस्ताव पर भी चर्चा जारी रहेगी जो स्पेशल मेंशन के तहत सदस्य अपने अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाएंगे CAG की दिल्ली सरकार से संबंधित रिपोर्ट पर भी विधानसभा में चर्चा होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता CAG की रिपोर्ट पेश करेंगी सदन में ‘दिल्ली राइट ऑफ सिटिजन टू टाइम बाउंड एंड ईज ऑफ डिलीवरी ऑफ सर्विसेज बिल, 2026’ पेश होगा। कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह विधेयक सदन में पेश करेंगे। ‘दिल्ली बेड एंड ब्रेकफस्ट एस्टैब्लिशमेंट्स (रिपील) बिल, 2026’ पर सदन में विचार और पारित कराने की प्रक्रिया होगी। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा इस विधेयक को चर्चा एवं पारित करने के लिए पेश करेंगे।
0
0
Report

करनाल में संत रविदास जयंती: कलश वंदन यात्रा में भक्तों का उत्साह

Karnal, Haryana:करनाल । संत गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश दिवस पर करनाल में निकली कलश वंदन यात्रा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत, श्रद्धालुओं ने लिया संत रविदास जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प करनाल , संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में आज करनाल के गांव कम्बोपूरा स्थित संत श्री गुरु रविदास मंदिर में भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और संत गुरु रविदास को नमन किया। कलश वंदन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिर पर कलश धारण कर धार्मिक श्रद्धा के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान संत गुरु रविदास के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे, मानवता और आपसी प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैली ऊंच-नीच और भेदभाव की कुरीतियों का विरोध करते हुए सभी मनुष्यों को समान मानने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए। हरविंद्र कल्याण ने पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित के कार्यों को भी बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण उपलब्ध करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसे पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर संत गुरु रविदास जी का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि 650वें प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर गांव के गणमान्य व्यक्ति, मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

महर के अमरपाटन में जलभराव: बच्चे पानी में तैरते, नगर परिषद पर सवाल

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 उमराही बस्ती में इन दिनों हालात कुछ ऐसे हैं कि सड़क पर पानी और पानी में बच्चे नजर आ रहे हैं। नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। लेकिन इन हालातों के बीच बच्चों ने भी इसका अपना तरीका खोज लिया। जिस जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है, उसी को बच्चों ने स्विमिंग पूल समझ लिया और पानी में तैरते नजर आने लगे। तस्वीरें देखकर पहली नजर में लग सकता है कि किसी गांव में बच्चों के लिए नया स्विमिंग पूल बनाया गया है, लेकिन हकीकत में यह नगर परिषद की नाली सफाई और जल निकासी व्यवस्था की तस्वीर है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाये है और आरोप हैं कि बारिश के दिनों में हर सवाल ऐसी स्थिति बनती है कई घरों के तो घुटनों तक पानी भी भर जाता है तस्वीरें सामने आ के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा: 85 हजार नकद और स्विफ्ट कारें जब्त

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 85हजार नगद और दो स्विफ्ट कार जप्त जबलपुर के पनागर के पर्यटन इलाके में जुआ फड़ पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान 14 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है वहीं जुआ खिलाने वाला कृष्णा यादव और उसके दो साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश पनागर पुलिस कर रही है. पनागर पुलिस को सूचना मिली थी कि पर्यट में एक बड़ा जुआ फड़ चल रहा है जिसके बाद टीम ने जाकर मौके पर दबिश दी. फड़ संचालक कृष्णा यादव और उसके साथी मौके से फरार हो गए वहीं 14 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है जो अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. इनसे 85 हजार रुपए नगद जप्त किए गए हैं साथ ही दो स्विफ्ट कार जप्त हुई है. पनागर पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप की स्थिति है. पुलिस अधीक्षक विपिन बिहारी सिंह का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा और जुआ फंड संचालक कृष्णा यादव और उसके साथियों की सगंता से तलाशी की जा रही है और इन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

विश्व आदिवासी दिवस: गीदम में संस्कृति की धूम, जल-जंगल-ज़मीन आधारित पहचान पर जोर

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा जिले के गीदम में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्व आदिवासी समाज गीदम ब्लॉक इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, युवा, महिलाएं और समाजजन शामिल हुए। इस दौरान पूरा गीदम क्षेत्र जल, जंगल और जमीन के नारों से गूंज उठा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गीदम में आदिवासी संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिली। समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा, रीति-रिवाज, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने समाज की एकता और अधिकारों को लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही युवा वर्ग से अपनी संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाजों को बचाए रखने और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की। पदाधिकारियों ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा और जल, जंगल, जमीन से जुड़ी जीवनशैली से है। आधुनिकता के दौर में अपनी जड़ों और पहचान को बचाए रखना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
0
0
Report

इलाज में देरी से युवक की मौत, परिजनों ने आधार पर्ची बाधा को बताया

Vidisha, Madhya Pradesh:इलाज में देरी और समय पर पर्चा न बनने से मरीज की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप. जानकारी के अनुसार, अशोकनगर जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कनीखेड़ी निवासी 35 वर्षीय कल्लू आदिवासी पिता मथुरा आदिवासी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले गुलाबगंज और फिर विदिशा स्थित मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। मृतक के भाई और परिजनों के अनुसार, वे दोपहर करीब 12:30 बजे मरीज को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने आधार कार्ड न होने के कारण पर्ची बनाने और भर्ती करने से मना कर दिया। आधार कार्ड लाने के चक्कर में 2 से 3 घंटे की देरी हुई। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर पर्ची बन जाता और इलाज शुरू हो जाता, तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी। वहीं, पुलिस और अस्पताल मर्ग इंटीमेशन के अनुसार, मरीज को दोपहर 3:00 बजे मृत घोषित किया गया, जिसकी सूचना शाम 5:06 बजे कोतवाली थाना विदिशा को दी गई। जांच अधिकारी का कहना है कि डॉक्टर द्वारा दी गई तहरीर में मृत्यु का कारण फिलहाल 'अज्ञात' बताया गया है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अग्रिम जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मृतक: कल्लू आदिवासी (उम्र 35 वर्ष), निवासी- कनीखेड़ी, थाना बहादुरपुर, जिला अशोकनगर।
0
0
Report
Advertisement

सीवान में प्रेम प्रसंग: युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा

Siwan, Bihar:सीवान में प्रेम प्रसंग में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।युवती शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी हुई थी।पुलिस और स्थानीय लोगों के द्वारा काफी समझाने के बाद युवती को नीचे उतारा जा सका।पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के बहादुरपुर बाजार का है।बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर गांव की रहने वाली युवती का बहुआरा कादिर गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब शादी से मुकर रहा है। शादी की मांग को लेकर युवती आज मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती ने साफ कहा कि जब तक युवक मौके पर आकर शादी के लिए राजी नहीं होता, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। युवती ने अपने प्रेम प्रसंग और शादी के वादे की बात बताई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जामो थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर आसपास के गांवों में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने युवती को टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया है।फिलहाल पुलिस युवती और युवक को अपने साथ लेकर चली गई,जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

रत्नागिरी में उद्धव गट के विनायक राऊत के बयानों से राजनीतिक घमासान

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी- उद्धव ठाकरे गटाचे सचिव माजी खासदार विनायक राऊत बाईट पाॅईटर्स या प्रवासातून राजकीय षडयंत्र रचलंय असं काही नाही टक्केवारी देवून मुंबई गोवा महामार्गावरील ठेके घेतले गेले त्यामुळे सध्याच्या शासनकर्त्यांच्या भल्यासाठी आणि ठेकेदारांचे खिसे भरण्यासाठी प्रत्यक्ष नागरिकांना याचा फायदा नाही, निकृष्ठ कामे होत आहेत शरद पवार खासदार मोदी भेट सुप्रियाताई वक्तव्य आम्ही ऐकले आहे महाराष्ट्राच्या विकासासाठी आम्ही भेटतोय असं त्या म्हणाल्यात पण यातून निष्पन्न काय होणार ते देव जाणे भेट न घेता डि-лимिटेशनला आमचा विरोध आहे हे ते खासदार सांगू शकले असते रामदास कदम यांच्या पायफळ वक्तव्याकडे आम्ही गांभिर्यपुर्वक पहात नाही त्यांच्या बोलण्याला आम्ही किंमत देखिल देत नाही जरांगे पाटील उपोषण जरांगे पाटील यांनी उपोषण एकेउपोषण असा पॅटर्न न राबवता तुम्ही एकदा उपोषण केल्यावर कोणावर विश्वास ठेवायचा आणि कोणावर विश्वास ठेवून उपोषण सोडायचं याचा विचार केला असता तर मराठा समाज्याला तोडघाशी पडण्याची वेळ आली नसती प्रसाद लाड काय बोलावे त्यांना खुप मोठे नेते होवून बसलेत एक पाय तळ्यात एक पाय मळ्यात असे असणारे ते नेते
0
0
Report

आगरा के फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, 2 करोड़ से अधिक की ठगी का दावा

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग फर्जी कॉल सेंटर के बड़े खुलासे से मचा हड़कंप。 सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी के नाम पर करते थे ठगी。 सोशल मीडिया पर फर्जी कंपनी के नाम से देते थे विज्ञापन。 लोकल की रहने वाली दो लड़कियों को भी नौकरी पर रखा था。 तीन चरणों में लोगों को ठगी के जाल में फंसाते थे आरोपी。 पहले रजिस्ट्रेशन फीस, फिर पद के हिसाब से लेते थे रकम。 फाइनल ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर भी वसूली जाती थी रकम。 देशभर से 100 से ज्यादा शिकायतें मिलने की बात सामने आई。 2500 से ज्यादा लोगों को ठगी के शिकार बनाने का दावा。 दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का हुआ खुलासा。 रजिस्टर, 32 बैंक पासबुक, 28 एटीएम और 8 सिम बरामद。 12 QR कोड मिले, आरोपी बिहार और जौनपुर के बताए जा रहे。 आगरा थाना ताजगंज क्षेत्र में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने किया खुलासा,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top