802301
भारत बंद के दौरान ट्रेन रोका, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Arrah, Bihar:आज पूरे भारत में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया। जिसमें राजद, भाकपा माले, भीम आर्मी सहित कई अन्य दलों का समर्थन मिला। भारत बंद का असर सुबह से ही आरा में दिखने लगा। इसी कड़ी में आज बंद समर्थकों ने आरा रेलवे स्टेशन डाउन लाइन पर पटना की तरफ जा रही एक स्पेशल ट्रेन को रोक घंटों रेल परिचालन को पूरी तरह से बाधित कर दिया। इस दौरान आरा स्टेशन पर ट्रैक पर बैठे बंद समर्थकों ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथरस में एडीजी आगरा जोन ने लिया कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा, बांटी रिफ्लेक्टर जैकेट
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने एडीजी आगरा जोन एस.के. भगत हाथरस पहुंचे। उन्होंने नगला भुस स्थित कांवड़ कैंप का निरीक्षण किया और कांवड़ यात्रियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी जाने। सड़क हादसों की रोकथाम और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडीजी ने कांवड़ यात्रियों को रिफ्लेक्टर जैकेट भी वितरित कीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाथरस पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को यात्रा के दौरान लगातार सतर्क रहने और श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। फिलहाल सावन की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
समस्तीपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी पुलिस छापेमारी: 50 किलो गांजा बरामद
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। छापेमारी कर एक घर से 50 किलो गांजा, संदिग्ध मादक पदार्थ, 5 हजार डिब्बियां, तराजू और 4 बाइक बरामद, तीन महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के छापेमारी जारी। गुप्त सूचना के आधार पर चली सात घंटे छापेमारी। अशरफपुर सुपौल गांव में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 50 किलो गांजा समेत बड़ी मात्रा में संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने मौके से हजारों छोटी डिब्बियाँ, तराजू और कई वाहन भी जब्त किए हैं। कार्रवाई अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर से पूछताछ के बाद मिली सूचना के आधार पर की गई है। पूरी घटनाक्रम समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव की हैं, जहां रविवार को पुलिस ने एक संदिग्ध ठिकाने पर करीब सात घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक परिवार के यहां मादक पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचाई गई है। सूचना के बाद डीएसपी बीके मेधावी, थानाध्यक्ष अनिल Kumar समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बीडीओ कुमुद रंजन को दंडाधिकारी के रूप में साथ लेकर पुलिस ने संदिग्ध घर की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। पुलिस के पहुँचते ही घर के पुरुष सदस्य मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान करीब 50 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा तीन डिब्बों में रखा संदिग्ध मादक पदार्थ, करीब पांच हजार छोटी डिब्बियां, तराजू, कागजात और अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से चार मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की है। पुलिस को आशंका है कि जब्त साइकिल हाल में आसपास के इलाके से चोरी की गई हो सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच और सत्यापन के बाद ही होगी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित परिवार के कुछ सदस्य लंबे समय से गांजा और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त रहे हैं और पूर्व में भी गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर हाल में गिरफ्तार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर से पूछताछ के दौरान पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़ी जानकारी मिली थी। इसी आधार पर अशरफपुर सुपौल में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थों की कीमत करीब 50 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान है। हालांकि बरामदगी और कीमत को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी तलाशी और जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बरामद मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।0
0
Report
अलीगढ़: 9 साल से लापता भाजपा विधायक अनिल पारासर के लापता पोस्टर से आक्रोश
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग कोल विधानसभा के भमोला में लगे भाजपा विधायक अनिल पारासर लापता के पोस्टर, पोस्टर पर लिखा पूछता है भमोला, गुमशुदा भाजपा कोल विधायक 75, 9 साल से लापता विधायक चुनाव के समय नजर आए थे, भमोला इलाके की गली मोहल्ले चौक चौराहे पर लगे भाजपा विधायक अनिल पारासर के लापता होने की पोस्टर, भमोला इलाके की अधिकतर गलियों में गंदगी और कीचड़ को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, अधिकतर सड़क टूटी हुई और जल भराव के कारण स्थानीय लोगों को निकालने में हो रही परेशानी, स्थानी लोगों ने कहा आगामी समय में नहीं करेंगे वोट, स्थानीय लोगों ने कहा 9 वर्ष से विधायक जी के दर्शन नहीं हुए।0
0
Report
Advertisement
गौरी बाजार रामपुर चौराहे पर गिरा मिला कटा हुआ हाथ, मची सनसनी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहे पर रविवार देर रात सड़क पर एक युवक का कटा हुआ हाथ पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हाथ को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वकीलगंज चौराहे के पास एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक हाथ कट गया। बताया गया कि घायल को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कटा हुआ हाथ गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर गिर गया।वही चर्चा है कि दुर्घटना करने वाले वाहन में फसकर युवक का हाथ यहां तक आया है,जबकि दुर्घटना स्थल और रामपुर चौराहे की दूरी करीब 6 किलोमीटर है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस फिलहाल वाहन और हादसे में घायल व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है। गौरी बाजार थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि वकीलगंज चौराहे के पास एक व्यक्ति के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। लोग उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर चौराहे के पास उसका कटा हुआ हाथ गिर गया। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
वाहन ने तीन महिला को रौंदा ,तीनि की हुई मौत।घटना बेनीपट्टी थाना के सरिसब गांव के पास की है।
Madhubani, Bihar:ACCIDENT,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR, मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर ,अज्ञात वाहन ने तीन महिला को रौंदा ,तीनों की हुई मौत।घटना बेनीपट्टी थाना के सरिसब गांव के पास की है। भीषण सड़क हादसा 3 महिलाओं की मौत के बाद घण्टो से है सड़क जाम। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान तीन महिलाओं को तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो द्वारा कुचल दिया गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। लोगों के विरोध के कारण सड़क पर पड़े शव को हटाने को लेकर पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि और परिजनों से वार्ता कर रहे हैं। हादसे के बाद सड़क जाम होने से घटनास्थल के दोनों तरफ एक किलोमीटर से अधिक वाहनों की लंबी कतार और जाम लगा हुआ है। मृतक तीनों महिलाएं नवटोली (धकजरी) गांव की निवासी बताई गई हैं।मृतिका की पहचान रीता देवी (42 वर्ष), किरण देवी (40 वर्ष),फूलदाई देवी (70 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 महिलाओं का समूह आम दिनों की तरह प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए इसी रास्ते से गुजरती थीं। आज भी सभी महिला मॉर्निंग वाक के बाद घर लौटने के क्रम में बेनीपट्टी स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे थी, इसी क्रम में अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी ने महिलाओं को बुरी तरह कुचल दिया। किसी को भी सम्हलने का मौका नहीं मिला, मौके पर ही तीनों महिलाओं की जान चली गई। दर्दनाक हादसे के बाद धकजरी -नवटोली गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं घटनास्थल पर लोगों में भारी आक्रोश है। बेनीपट्टी व अरेर थाना की पुलिस प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और परिजनों से वार्ता कर सड़क जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं।पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने को लेकर आक्रोशित लोगों को समझा रही है।0
0
Report
पलवल में 44वीं नेटबॉल चैंपियनशिप के साथ तिरंगा यात्रा—गौरव गौतम ने प्रदर्शन की प्रशंसा
Palwal, Haryana:पलवल में 44वीं राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस समय उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश के सिरमौर हैं और पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह खिलाड़ियों ने, खासकर बेटियों ने, भारत को गौरवान्वित किया है, उसके लिए सभी खिलाड़ी बधाई और शुभकामनाओं के पात्र हैं। गौरव गौतम ने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खिलाड़ियों का अभिनंदन करेंगे। साथ ही हरियाणा सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि और योग्य खिलाड़ियों को नौकरी देने का भी कार्य किया जाएगा। वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा उठाए गए सवाल पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा की मानसिकता छोटी है, जबकि हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना देखते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेलों की एक मजबूत संस्कृति है और सरकार चाहती है कि देश के हर कोने में खेलों का बेहतर कल्चर विकसित हो। गौरव गौतम ने कहा कि 2010 में भी हरियाणा खेलों का पावर हाउस था और आज भी हरियाणा खेलों का पावर हाउस है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस ने हरियाणा में बड़े खेल आयोजनों की मांग क्यों नहीं की। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य पूरे भारत में खेलों को बढ़ावा देना है। 13 अगस्त को पलवल में भव्य तिरंगा यात्रा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि 13 अगस्त को पलवल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह तिरंगा यात्रा करीब 5 किलोमीटर लंबी होगी और 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा इस ऐतिहासिक और भव्य तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनें और देशभक्ति की इस यात्रा को सफल बनाएं।0
0
Report
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्या का दावा: 2047 तक सपा सत्ता में नहीं, 2027 भी नहीं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "...पिछड़ों, ब्राह्मणों, दलितों को गुमराह करके वो(समाजवादी पार्टी)मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं कि 2027 में सत्ता में आ जाएंगे लेकिन 2047 तक समाजवादी पार्टी (सत्ता में) आने वाली नहीं है..."0
0
Report
मधुश्रावणी में मिथिला हाट में डाली सज्जा प्रतियोगिता में दर्जनों नवविवाहिताओं ने की शिरकत।
Madhubani, Bihar:मधुबनी के मिथिला हाट में मधुश्रावणी प्रतियोगिता। बिन्दु भूषण ठाकुर। मिथिलांचल में इन दिनों मिथिला की लोक परंपरा और संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है। नवविवाहित युवतियां हर्षोल्लास के साथ बारह दिवसीय मधुश्रावणी पर्व मना रही हैं। तीन अगस्त से पारम्भ हुई मधुश्रावणी पर्व का 14 अगस्त को समापन होगा।इस पर्व में विवाहित युवतियां बगीचे और मंदिर परिसरों में डाला को फूल पत्तियों से सजाती हैं।मधुश्रावणी पर्व के अवसर पर मिथिला हाट में विगत कई वर्षो से डाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में नवविवाहित युवतियां पारंपरिक तरीके से डाली सजाकर अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर रही हैं।मधुश्रावणी मिथिला की महत्वपूर्ण लोक परंपराओं में से एक है। इस पर्व में नवविवाहित महिलाओं द्वारा विशेष पूजा-अनुष्ठान किए जाते हैं और प्रकृति और लोक संस्कृति से जुड़ी परंपराओं को निभाती हैं। दर्जनों युवतियों की रंग विरंगी परिधानों में सुसज्जित तस्वीर मधुबनी के मिथिला हाट की हैं, जहां मधुश्रावणी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगे फूलों, पत्तियों और पारंपरिक सामग्री से सजी डलियां लेकर नवविवाहित युवतियां प्रतियोगिता में शिरकत कर रही हैं। 33 युवतियां प्रतियोगिता में भाग ली हैं जिसमे खूबसूरत डालियों को सजाने वाली युवतियों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरष्कार से सम्मानित किया गया और प्रशस्ति पत्र भी दिया गया । 3 तारीख से शुरू इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन विजेताओं को पुरष्कृत किया जाता है और ये 13 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा। मधुबनी के अररिया संग्राम गांव स्थित प्रसिद्ध मिथिला हाट में डाली सज्जा प्रतियोगिता के जरिए इस पारंपरिक कला को एक मंच देने की कोशिश की गई है। प्रतिभागी अपनी कल्पनाशीलता और पारंपरिक ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए आकर्षक डाली तैयार कर रही हैं। प्रतियोगिता को देखने के लिए दूर दूर से मिथिला हाट पहुंच रहे लोग। प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची व्रती और लोगों में खासा उत्साह है । आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को मिथिला की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मिथिला हाट में सजी ये खूबसूरत डलियां सिर्फ फूल-पत्तियों की सजावट नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए मिथिला की सदियों पुरानी लोक परंपरा और संस्कृति की तस्वीर दिखाई दे रही है। मधुश्रावणी के मौके पर आयोजित यह प्रतियोगिता महिलाओं की रचनात्मकता को मंच देने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और सहेजने का भी काम कर रही है।युवतियां मंच पर अनोखा नृत्य और गीत गाती हैं और दर्शक लुत्फ उठाते हैं। मधुश्रावणी पर्व और डाली सज्जा प्रतियोगिता ने मिथिला हाट के माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया है। लोक कला और परंपरा का यह संगम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।लोगों ने मिथिला हाट द्वारा प्रतियोगिता के आयोजकों को सराहना की है।झंझारपुर की निधि झा को प्रथम पुरष्कार मिला है।इस अवसर पर भाग लेने वाली व्रती और उनके परिजनों को हाट में मुफ्त प्रवेश दिया जा रहा है।0
0
Report
मसूद ने कांवड़ सेवा कैंप के बाद FCRA और डीलिमिटेशन पर सरकार को चेताया
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कांवड़ सेवा कैंप का दौरा किया। उन्होंने कांवड़ियों को फल और जूस भी बांटा। सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: FCRA बिल पर कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कहा, "यह अभी एजेंडा में नहीं आया है। हालांकि, अगर वे इसे पेश करते हैं, तो इसका विरोध होगा। वे हर चीज़ पर कंट्रोल करना चाहते हैं0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस की हिसाब मांगो रैली से जयपुर नगर निगम पर दबाव बढ़ा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली और शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कल “हिसाब मांगो रैली” निकाली जाएगी और नगर निगम दफ्तर का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि शहर में अतिक्रमण, टूटी सड़कों, सीवरेज की बदहाली, ट्रैफिक जाम और करों के नाम पर आम जनता पर बोझ बढ़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता नेहरू प्लेस से रैली निकालकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचेंगे और घेराव करेंगे।0
0
Report
मुरादाबाद में कांवड़ियों पर ड्रोन से फूल बरसे; प्रशासन ने सुविधाएं जुटाईं
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में कांवड़ियों पर जटायु ड्रोन ने फूल बरसाए। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया और SSP सतपाल अंतिल ने भक्तों को फल बांटे और भंडारा लगाया。 मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश | डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने कहा, "…आज, मुरादाबाद जिले में कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए, और खाने का प्रसाद और फल भी बांटे जा रहे हैं। श्रावण का महीना भगवान शिव को समर्पित है और इसे बहुत पवित्र माना जाता है। कांवड़ियों की सेवा करना और उनके लिए ज़रूरी सुविधाओं का आसानी से इंतज़ाम करना हमारी ज़िम्मेदारी है... अगले दो दिन महाशिवरात्रि और जलाभिषेक का त्योहार है; भारी भीड़ होगी। हम यह पक्का कर रहे हैं कि ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ-साथ, सभी को आसानी से बेसिक सुविधाएं मिल सकें।"0
0
Report
सूरत में फिर बड़े पैमाने पर अवैध बायो डीज़ल का खुलासा, 3400 लीटर जब्त
Surat, Gujarat:થોડા વર્ષોના વિરામ બાદ ફરી એકવાર સુરત જિલ્લામાં શંકાસ્પદ બાયો ડીઝલના વેપલાએ માથું ઊંચક્યું છે. કોસંબા પોલીસ ઈદગાહ ફળિયામાં દરોડો પાડી મોટી માત્રામાં શંકાસ્પદ બાયો ડીઝલનો જથ્થો ઝડપ્યો પાડી સંગ્રહ માટેની ટાંકી, મોપેડ અને બાઈક સહિત કુલ 8 લાખ રૂપિયાનો મુદ્દામાલ કબજે કર્યો છે. આ સમગ્ર મામલે અકબરખાન શેખ નામના ઈસમને પોલીસ વોન્ટેડ જાહેર કર્યો છે. સુરત જિલ્લાના કોસંબામાં શંકાસ્પદ બાયો ડીઝલના ગેરકાયદેસર વેપલાનો પર્દાફાશ થયો છે. કોષંબા પોલીસને બીચ બની મળતી ઈદગાહ ફળિયામા दरોડો પાડવામાં આવ્યો હતો. દરોડા દરમિયાન સ્થળ પરથી આશરે 3400 લિટર શંકાસ્પદ બાયો ડીઝલ મળી આવ્યું હતું. આ ઉપરાંત બાયો ડીઝલના સંગ્રહ માટે ઉપયોગમાં લેવાતી ટાંકી, મોપેડ, બાઈક સહિતનો મુદ્દામાલ કબજે થયું છે. સમગ્ર જપ્ત કરાયેલા મુદ્દામાલની કુલ કિંમત આશરે 8 લાખ રૂપિયાની હોવાનું સામે આવ્યું છે. પોલીસની કાર્યવાહી બાદ અકબરખાન શેખ નામનો ઈસમ વોન્ટેડ જાહેર થયો છે અને તેને ઝડપી પાડવા માટે પોલીસ તપાસ હાથ ધરી છે. વર્ષ 2021માં સ્ટેટ મોનીટરીંગ સેલની ટીમે સુરત જિલ્લાના કરંજ વિસ્તારમાં બાયો ડીઝલનું મોટું કારખાનું ઝડપ્યું હતું. ત્યારબાદ જિલ્લામાં આ પ્રકારની પ્રવૃત્તિઓ પર અંકુશ રહ્યો હતો. હવે ફરી એકવાર કોસંબામાંથી મોટી માત્રામાં શંકાસ્પદ બાયો ડીએલ ઝડપાતા પોલીસ તંત્ર સક્રિય બન્યું છે.0
0
Report
Advertisement
झारखंड प्रशासन ने विधानसभा घेराव पर चेतावनी देकर शांतिपूर्ण वैधानिक कदम उठाने की अपील की
Ranchi, Jharkhand:RANCHI अगला भाग यह खबर राज्य प्रशासन के बारे में है। छात्रों के विधानसभा घेराव को रोकने के लिए प्रशासन का धमकी भरा संदेश, आज से पहले आपने प्रशासन के संदेश का लहजा नहीं सुना होगा न देखा होगा। झारखंड प्रशासन खुलेआम छात्रों को कह रही है कि विधानसभा घेराव प्रदर्शन किया तो भविष्य खराब होगा न सरकारी नौकरी और निजी नौकरी दोनों में समस्या होगी क्योंकि नौकरियों में वैरिफिकेशन पुलिस को ही करना है। अब हम आपको रांची प्रशासन की तरफ से छात्रों को दी गयी सूचना बताते हैं। रांची जिला प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण संदेश: प्रिय छात्रों, छात्र संगठनों द्वारा विधानसभा घेराव किए जाने की सूचना है। झारखंड विधानसभा परिसर (नया विधानसभा) के 750 मीटर के दायरे में (माननीय उच्च न्यायालय झारखंड, रांची को छोड़कर) अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची द्वारा अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए BNS की धारा 163 (144 CRPC) लागू की गई है, जिस कारण उक्त क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन, धरना आदि करना गैर कानूनी है। आप सभी से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार के आक्रामक प्रदर्शन में भाग लेने से बचें। ऐसी गतिविधियाँ न केवल कानून व्यवस्था के लिए समस्या उत्पन्न करती हैं, बल्कि आपकी शिक्षा, भविष्य और करियर पर भी गहरा प्रभाव डाल सकती हैं। अगर आप किसी हिंसक या गैर कानूनी गतिविधि में शामिल पाए जाते हैं, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यह कार्रवाई आपके शैक्षणिक रिकॉर्ड और भविष्य में नौकरी पाने की संभावनाओं को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। वर्तमान में अधिकांश नौकरियों में पुलिस वेरिफिकेशन की आवश्यकता होती है, और कोई भी नकारात्मक रिकॉर्ड आपके करियर के रास्ते में रुकावट बन सकता है एवं न सिर्फ सरकारी नौकरियों बल्कि निजी कंपनियों में भी नौकरी अथवा ठेके प्राप्त करने में बाधक बन सकता है। आपकी प्राथमिकता आपकी पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य होनी चाहिए। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए शांतिपूर्ण और कानूनी उपाय अपनाएं। आक्रामकता से न तो कोई समाधान मिलेगा और न ही यह आपके या समाज के हित में है। यदि आपको कोई भी शिकायत है तो इसके लिए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें न कि किसी भी प्रकार की उग्रता का प्रदर्शन करें। आप राष्ट्र एवं राज्य के कर्णधार हैं। कृपया संयम बरतें, शांति बनाए रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। अतः किसी भी प्रकार के बहकावे में न आकर वैधानिक प्रक्रिया का पालन करें।0
0
Report
नहर में डूबती पत्नी बचाने के लिए पति ने कूदकर दी साहसिक कोशिश
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - नहर में गिरी पत्नी को बचाने नहर में कूदा पति, मौजूदा किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद डूब रही महिला को सुरक्षित निकाला बाहर, वहीं पत्नी को बचाने नहर में कूदा पति का नहीं लगा कोई सुराग, सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों के सहयोग से डूबे युवक को ढूंढने में जुटी, बताया जा रहा है की बाजार से वापस बाइक से घर जा रहे थे दंपति, नहर का रास्ता सकरा होने के चलते बाइक हुई अनियंत्रित जिसके चलते बाइक पर बैठी महिला नहर में गिरी, वहीं बच्चा माइनर की पटरी पर सुरक्षित गिरा था, पति ने पत्नी को नहर में डूबता देख पत्नी को बचाने के लिए नहर में था कूदा, मोहंगंज कोतवाली क्षेत्र के राजामऊ पुल के पास का है मामला0
0
Report
शामली में इनाम उर्फ धूरी के साथ मुठभेड़, घायल गैंगस्टर अस्पताल में भर्ती
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के कांधला थाना पुलिस की 50 हजार रुपए के कुख्यात इनामी गैंगस्टर और मुकीम काला गिरोह के सक्रिय सदस्य इनाम उर्फ धूरी के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से कुख्यात गैंगस्टर इनाम धूरी गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने धुरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, उसके पास से एक पिस्तौल, चार कारतूस व एक बाइक भी बरामद की है, कुख्यात इनाम के विरुद्ध शामली जनपद के विभिन्न स्थानों में 40 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
