802301
आरा में डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा में रहेगी कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था
Arrah, Bihar:भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार ने रविवार को आरा में संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद द्वारा आयोजित डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा-2024 के सफल संचालन हेतु दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की थी। सूचना के अनुसार नकल मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए 14 परीक्षा केंद्रों पर चार फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए गए हैं। जिसके चलते प्रत्येक दल 3-4 केंद्रों की निगरानी करेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम के बैंक में सुरक्षा गार्ड पर हमला, आरोपी रामनाथ और उसकी पत्नी गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम के स्टेशन रोड स्थित एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद 1 दिन पूर्व का बताया जा रहा है बैंक के सामने खड़ी गाड़ी हटाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पूरी घटना बैंक में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। बताया जा रहा है कि गार्ड ने पास के शोरूम में काम करने वाले युवक से ग्राहक की गाड़ी हटवाने की बात कही थी। कुछ देर बाद युवक बैंक के अंदर पहुंचा और गार्ड से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी गार्ड को बैंक से बाहर खींचकर ले गया और मारपीट की। घायल गार्ड इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा, जहां आरोपी की पत्नी ने भी गार्ड की बाइक में पत्थर मारकर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मारपीट करने वाले रामनाथ और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक ने किसान की मौत, परिवार में कोहराम
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव निवासी भोला महतो के रूप में की गई है। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस के पास की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक किसान को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक किसान की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव निवासी भोला महतो के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, भोला महतो खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह किसी काम से अपने घर से पटेल चौक जा रहे थे। इसी दौरान पिपरा देवस के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भोला महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौनी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।0
0
Report
देवास खातेगांव में शराब माफिया के खौफनाक हादसे में टीआई दिलीप पुरी की मौत
देवास :-खातेगांव में शराब माफिया की खौफनाक करतूत: टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, मौके पर तोड़ा दम! खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी पूरी टीम के साथ नेमावर रोड हाईवे पर अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे थे। चेकिंग के दौरान शराब परिवहन कर रहे बेखौफ ट्रक चालक ने टीआई पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में बजरंगदल धरने के दौरान मवेशी भरे वाहन पकड़ना, भाजपा नेता पर आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव: बजरंगदल कार्यकर्ताओं का बड़ा आरोप, सड़क मार्ग पर धरने पर बैठे। बजरंगदल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर एक मवेशी भरे वाहन को पकड़ा । आरोप लगाया कि दुधारू पशुओं को स्लाटर हाउस ले जाया जा रहा है। बजरंगदल पदाधिकारी व भाजपा नेता समर्थक आमने सामने आए। बजरंगदल ने नेता नितिन शुकला ने भाजपा नेता द्वारा मारपीट करने का लगाया आरोप । पिटाई के विरोध में जिला अस्पताल सड़क मार्ग पर धरने पर बैठे । पुलिस ने समझा बुझाकर बजरंगदल कार्यकर्तओं को शान्त कराया। पुलिस ने मवेशी भरे वाहन व चालक को हिरासत में लिया। बजरंगदल कार्यकर्ता भाजपा नेता पर कार्रवाई को लेकर कोतवाली में डटे । उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला ।0
0
Report
संभल । 2027 के चुनाव के टिकट को लेकर नवाब - वर्क के बीच सियासी जंग तेज ..अखिलेश किस पर लगाएंगे दांव
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल सदर विधानसभा क्षेत्र में... 2027 के चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी में टिकट की जंग तेज हो गई है...एक तरफ 7 बार के विधायक नवाब इकबाल महमूद हैं... जो अपनी सियासी विरासत बेटे सुहेल इक़बाल को सौंपना चाहते हैं.. तो दूसरी तरफ मौलाना ममलुकुर रहमान बर्क ने भी ताल ठोक दी है..अब सवाल ये है...अखिलेश यादव किस पर दांव लगाएंगे... क्या बीजेपी को सपा की इस अंदरूनी रार का फायदा मिलेगा ।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में स्कूल खेल के दौरान 10 वर्षीय निहाल Cardiac अटैक से मौत
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के रायपुर नगली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में 10 वर्षीय कक्षा चार के छात्र निहाल की खेलते समय कार्डियक अटैक से दुःखद मौत हो गई। अहोई के व्रत से ठीक एक दिन पहले पड़े इस दुखद हादसे के बावजूद स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर खेल कार्यक्रम चल रहा था। दौड़ के दौरान वह बेहोश होकर गिर गया, अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। निहाल तीन बहनों का इकलौता बेटा था। माता-पिता पर गहरा दुख टूटा। पिता प्रमोद कुमार ने कहा कि बेटे की मौत कार्डियक अटैक से हुई, अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने भी यही बताया।0
0
Report
Advertisement
अकबरपुर माजरा में जलभराव से किसान बेहाल, प्रशासन से निकासी के कदम की मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली के अकबरपुर माजरा गाँव में जलभराव ने ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नाले का पानी सड़क और खाली प्लॉटों से होता हुआ खेतों तक पहुँच रहा है, जिससे फसलें बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समस्या नहीं सुलझाई। तस्वीरें अकबरपुर माजरा गाँव की हैं—जहां सड़क पर जमा पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। हालात ऐसे हैं कि नाले का पानी टूटकर गांव के आसपास के इलाकों और खेतों में प्रवेश कर रहा है। कई जगह पानी काफी समय से जमा है और इसका असर फसलों पर है। ग्रामीणों का कहना है जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन विभागों की तरफ से ठोस कदम नहीं उठ रहे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पानी घरों के आसपास तक पहुंच रहा है; खेतों में बारंबार पानी से किसान चिंतित हैं। सबसे बड़ी चिंता स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर है—गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है; डेंगू, चिकनगुनिया जैसे बीमारियों का डर है। खाली प्लॉटों और निचले इलाकों में जमा पानी बच्चों के लिए खतरा बन गया है। ग्रामीणों की मांग है पानी की निकासी का स्थायी समाधान किया जाए और प्रशासन मौके पर पहुंचे। रिपोर्ट — नसीम अहमद, Zee Media, उत्तरी दिल्ली0
0
Report
शेखपुरा में अंतरजिला ठग गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 26 हजार के नोट से ठगी
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस ने अंतरजिला ठग गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है। नगर थाना पुलिस ने दोनों ठग गिरोह के सदर को पटना जिले के बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला संगत पर मुहल्ले से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एक अक्टूबर को पल्स टू उच्च विद्यालय के लिपिक केनरा बैंक की शाखा पचना में 26 हजार रुपया जमा करने आए थे इसी बीच ठगो ने नोट बदलने के झासा देकर उनसे नोट ले लिया और बदलने में 500 रुपया का गड्डी,जबकि 100 और 200 लौटाया। उन्होंने कहा कि शातिर ठग 500 रुपया के नोट में ऊपर और नीचे दो नोट दिया और बीच में सादे कागज़ को नोट इतना काट कर रख दिया और राशि की ठगी कर लिया।जिसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा ठगी का केस दर्ज कराया।जिसके बाद पुलिस ने करवाई करते हुए अंजतरजिला ठग गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों ठग रिश्ते में साल बहनोई है और दोनों सीधे साधे लोगो को अपने झांसा में लेकर ठगी की घटना को अंजाम देते है।इन दोनों पर बिहार के कई जिलों में ठगी का मामला दर्ज है।साथ ही इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की बात कही है। गिरफ्तार दोनों ठग की पहचान मनोज कुमार और रवि मिश्रा के रूप में किया गया है。0
0
Report
मलमला चौर पर मुठभेड़: अपराधी गोली से घायल, राज नंदन कुमार उर्फ छोटू पहचान
Hajipur, Bihar:ब्रेकिंग-वैशाली- सदर थाना क्षेत्र के मलमला चौर में अपराधी और पुलिस के बिच मुठभेड़, एक अपराधी के पैर में लगीं गोली, सदर अस्पताल में इलाज के लिए कराया गया भर्ती, पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी,घायल अपराधी की पहचान राज नंदन कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई।, 2025 में समस्तीपुर कोर्ट से हुआ था फरार, वैशाली और समस्तीपुर में दर्ज कई संगीन मामले में थी पुलिस को तलाश0
0
Report
Advertisement
श्रीमाधोपुर में सफाई व्यवस्था बदहाल, जनता नाराज
Sikar, Rajasthan:शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल, सड़कों पर कचरे और मिट्टी के ढेर, दिनभर उड़ती धूल से आमजन बेहाल, आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में गंदगी का अंबार, नालियों की सफाई नहीं होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, 181 पर शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं, सबसे बड़ा त्यौहार नजदीक होने के बाद भी हालात खराब, दिनभर कचरें में मुंह मारते फिरते आवारा पशु, पर्याप्त सफाई कर्मचारी होने के बाद भी हालत खराब. एंकर श्रीमाधोपुर शहर की सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। शहर के कई वार्डों में सड़कों पर जगह-जगह मिट्टी के ढेर और कचरे का अंबार लगा हुआ है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण दिनभर धूल-मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे स्थानीय निवासियों, राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर अब आमजन में नाराजगी बढ़ने लगी है और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। शहर के मीना मोहल्ला, स्वामी मोहल्ला, जैन मंदिर वाली गली, निजी महाविद्यालय के पास, कचियागढ़ हरिजन बस्ती सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कई जगह सड़कों पर मिट्टी के ढेर जमा हैं तो कहीं कचरा लंबे समय से नहीं उठाया गया है। वहीं नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार जिम्मेदारों को शिकायत की जा चुकी है। यहां तक कि राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी धरातल पर सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। सड़कों पर जमा मिट्टी वाहनों की आवाजाही के साथ दिनभर हवा में उड़ती रहती है। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले परिवारों को धूल के गुबार के बीच से गुजरना पड़ता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नियमित सफाई करवाने, कचरे के ढेर उठवाने, नालियों की सफाई करवाने की मांग की है। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था के बीच आवारा पशुओं की समस्या भी आमजन के लिए मुसीबत बनी हुई है। मोहल्लों और सड़कों पर दिनभर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। ये पशु जगह-जगह कचरे के ढेरों में मुंह मारते रहते हैं।0
0
Report
छबड़ा में 11.60 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशा विनाश अभियान चालू
Baran, Rajasthan:छबड़ा में 11.60 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन नशा विनाश के तहत कार्रवाई बारां जिले के छबड़ा में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन नशा विनाश के तहत छबड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.60 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआई राजेश खटाना पुलिस जाप्ते के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चाचौड़ा तिराहे से चाचौड़ा पुरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहाड़ी के नीचे खड़ा एक युवक पुलिस वाहन को देखकर घबराकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से 11.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू निवासी खेड़ी, हाल तुर्कीपाड़ा छबड़ा को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
पड़री पुलिस का बड़ा कारनामा, गांजा तस्कर से लाखों रुपये वसूलने का आरोप, वीडियो वायरल
Amoi, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर-पड़री पुलिस का बड़ा कारनामा, गांजा तस्कर से लाखों रुपये वसूलने का आरोप।गांजा तस्कर को घर पर पकडकर पैसा ऐंठने के बाद छोड़ा।परिजनों ने वीडियो बनाकर किया वायरल पैसा लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।वायरल वीडियो का हम पुष्टि हम नही करते।पड़री थाना क्षेत्र के देवाही गांव का मामला*0
0
Report
Advertisement
सौरभ चंद्राकर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान
BYTE- Deputy Chief Minister Vijay Sharma on Sourabh Chandrakar0
0
Report
गिरिडीह में महिला मुखिया पर हमला: FIR में देरी से बढ़ा मिला आक्रोश
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के गांडेय अंचल के मंगरोडीह पंचायत की महिला मुखिया आशा देवी पर हुए जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ रहा है। घटना के बाद से जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मुखिया आशा देवी 27 अक्टूबर को अपनी पुस्तैनी जमीन देखने के लिए गांडेय अंचल के मौजा बेलाटांड (दुखिया महादेव के पास) गईं थीं। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे देवी लाल मुर्मू, सोना टुडू, रामलला सोरेन, लूसी किस्कू, सुबोध गोस्वामी और लगभग 50-60 अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उन पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके पुत्र करण कुमार को भी बुरी तरह पीटा गया, जिससे दोनों मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में पुलिस के पहुंचने पर दोनों को सदर अस्पताल, गिरिडीह में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने घटना के अगले ही दिन 28 अक्टूबर को गांडेय थाना और एसपी को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। आरोप है कि मामला तूल पकड़ने और दबाव बनने के बाद 30 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस की इस सुस्ती को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है. मुखिया आशा देवी ने बताया कि वे और उनका परिवार बेहद भयभीत हैं। इसी जमीन पर कुछ वर्ष पूर्व हमारे ससुर की भी निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसमें अभियुक्तों को अदालत से सजा भी हुई थी। फिर से उसी जमीन को लेकर हमें निशाना बनाया जा रहा है。0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
