icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मधेपुरा के गम्हरिया में किसान की गोली मारकर हत्या, पुराने जमीन विवाद से जुड़ा शक

Madanpur, Bihar:मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात घर के बरामदे में सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने वार्ड आठ निवासी बिंदेश्वरी मंडल (55) को निशाना बनाया। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे पुराने जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतक के बेटे ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान पिपराही वार्ड Eight निवासी स्व. शिबू मंडल के बेटे बिंदेश्वरी मंडल के रूप में हुई है। मृतक के बेटे कुंदन मंडल ने बताया कि बुधवार की रात उनके पिता घर के बरामदे में सोए हुए थे। उनके पिता के बगल में ही कुंदन का 10 वर्षीय बेटा भी सो रहा था। रात करीब 12 बजे पड़ोस के कुछ लोगों ने उनके पिता को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे तो बिंदेश्वरी मंडल घायल अवस्था में पड़े थे। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया。 कुंदन मंडल ने बताया कि गांव के ही खट्टर मंडल और मानिक मंडल के साथ उनके परिवार का पुराना जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद के कारण उनके पिता की गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद गम्हरिया और सिंहेश्वर थाने की पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर गम्हरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों के मुताबिक, बिंदेश्वरी मंडल के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस जमीन विवाद सहित अन्य संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि और घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस की छानबीन जारी है। बाइट कुंदन मंडल,मृतक का पुत्र
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर के आदिवासी इलाके में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बेहोश कर लूट की

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के आदिवासी इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस के खौफ से बेख़ौफ़ बदमाशों ने बीती रात लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लूट की यह वारदात पहाड़ थाना क्षेत्र के आडीवली गांव में हुई। जहां कुछ बदमाश एक मकान में घुसे। जहां उन्होंने पहले 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला सेना देवी को नशीला पदार्थ सूंगाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखी तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के सोने और चांदी के जेवर लूट कर फरार हो गए। बदमाशो अलमारी और पेटी में रखी नकदी भी चुरा ली। सुबह जब घटना के बारे में ग्रामीणों को पता चला तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के सामने रोष जताया और क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को पुख्ता करने की मांग की। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बाइट- पीड़ित
0
0
Report
Advertisement

ससुराल वालों ने पिता-पुत्र समेत तीन पर किया हमला,सभी घायल

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow1m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर अचानक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना आज सुबह करीब 9 बजे थाना इकदिल क्षेत्र के सराय जलाल ओवरब्रिज के पास की है। बताया जा रहा है कि महानेपुर निवासी 29 वर्षीय अमित, उसके भाई 31 वर्षीय अनिकेत और पिता 58 वर्षीय दारा सिंह अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान अमित के ससुराल पक्ष के करीब आठ से 10 लोगों ने रास्ते में रोककर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक मामले में चार लोगों के नाम सामने आए हैं, जबकि चार अन्य आरोपी अज्ञात बताए जा रहे हैं। पीड़ित का कहना कि बार पुलिस से शिकायत की थी लेकिन सुनवाई नही की,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही कर रही है ।
0
0
Report

हिण्डौन सिटी: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

Karauli, Rajasthan:विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज, हिण्डौन सिटी। हिण्डौन कोतवाली थाना क्षेत्र के पीलू वाली मस्जिद के पास एक 20 वर्षीय विवाहिता कशीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कशीश की शादी करीब छह महीने पहले ही हुई थी। पड़ोसी ने फोन कर पिता को सूचना दी कि कशीश फंदे पर झूल रही है। सूचना मिलते ही परिजन जयपुर से हिण्डौन पहुंचे। पीहर पक्ष को जिला अस्पताल की मोर्चरी में विवाहिता का शव मिला।पुलिस ने जयपुर से आए पीहर पक्ष की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया।पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

साक्षी महाराज ने पुलिस इंस्पेक्टर पर फटकार लगाई; उन्नाव में जांच की मांग

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने पुलिस इंस्पेक्टर को जमकर लगाई फटकार। साक्षी महाराज ने इंस्पेक्टर से कहा तुम दलाली करते रहते हो。 पुलिस इंस्पेक्टर को फटकार लगाते साक्षी महाराज का वायरल हो रहा वीडियो。 इंस्पेक्टर से पूछा नाम, फिर कहा काहे के कुमार बहादुर हो तुम - साक्षी कुमार बहादुर होते तो तुम्हारे राज में ये होता- साक्षी मैंने कभी तुम्हें फोन किया तुम दलाली कराते रहते हो- साक्षी आधा दर्जन से ज्यादा लोग चुटहल हैं, 32 टांके लगे हैं तुमने लीपा पोती कर दी - साक्षी ऐसी पुलिस मैं कहीं नहीं देखी- साक्षी मौरावा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में हुई थी मारपीट एक की हो गई थी मौत। मृतक के परिजनों से मिलने गए थे उन्नाव सांसद साक्षी महाराज।
0
0
Report

अखिलेश यादव के अयोध्या-मथुरा दौरे पर मौलाना का दावा: सिर्फ चुनावी जुमला

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या और मथुरा दौरे पर कहा, "यह सब चुनावी जुमले हैं, सब चुनावी जुमले हैं। आप कहीं भी, किसी भी जगह अखिलेश यादव की कोई ऐसी फोटो पब्लिक डोमेन में दिखा दें, जिसमें वह मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हों, तो मैं मानूं। उनकी ऐसी कोई भी फोटो नहीं मिलेगी। डिंपल यादव की फोटो आपको मंदिरों में जाते हुए और पूजा करते हुए मिल जाएगी, लेकिन अखिलेश यादव की नहीं मिलेगी। क्योंकि अखिलेश यादव इन चीजों में विश्वास ही नहीं रखते हैं। वह खुद इस बारे में साफ कहते हैं और यह सारी बातें पब्लिक डोमेन में हैं। मेरा मानना है कि यह सिर्फ चुनाव के लिए एक रणनीति है। हिंदुओं को बहकाने, बरगलाने और कहीं न कहीं वोट हासिल करने की राजनीति है। इसके अलावा कुछ भी नहीं है।"
0
0
Report
Advertisement

CISF की बड़ी कार्रवाई: बोकारो में 10 टन अवैध कोयला जब्त

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, दो पिकअप वाहन समेत करीब 10 टन कोयला जब्त। CCL करगली क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF की बड़ी कार्रवाई, वाहन छोड़ जंगल की ओर भागे चालक। CCL करगली क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार और तस्करी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों समेत करीब 10 टन अवैध कोयला जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, CISF यूनिट CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देश पर प्रभारी परिचालन के नेतृत्व में एक विशेष एम्बुश टीम का गठन किया गया था। टीम को ताजरंगडीह क्षेत्र में निगरानी एवं कार्रवाई के लिए तैनात किया गया था। इसी दौरान जवानों ने दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को आते देखा। CISF टीम को देखते ही दोनों वाहन चालकों ने रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। जवानों ने पीछा किया, लेकिन वाहन चालक मुख्य सड़क पर वाहन संख्या WB 25K 2652 और JH 02 BP 9458 छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। इसके बाद CISF जवानों ने दोनों वाहनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनमें करीब 10 टन कोयला लदा पाया गया। जवानों ने वाहन मालिकों की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल उनकी पहचान नहीं हो सकी। CISF ने दोनों पिकअप वाहनों और उनमें लदे कोयले को जब्त कर लिया है। मामले में MMDR एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF की इस कार्रवाई को क्षेत्र में तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
0
0
Report

बागेश्वर में बनेगा पहला वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर, 1.6 करोड़ लागत

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के बीच वन विभाग ने बड़ी पहल की है। वज्यूला गांव में 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से जिले का पहला वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर बनाया जाएगा। इससे गुलदार समेत दूसरे रेस्क्यू किए गए वन्यजीवों को जिले में ही सुरक्षित रखने और उनकी देखभाल की सुविधा मिलेगी। करीब डेढ़ हेक्टेयर में बनने वाले इस सेंटर में गुलदार, बंदर और लंगूरों को रखने की व्यवस्था होगी। अभी रेस्क्यू किए गए वन्यजीवों के लिए विभाग को अल्मोड़ा और रानीबाग के केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके अलावा जिले की सभी छह वन रेंजों में पांच-पांच कर्मचारियों वाली क्विक रिस्पांस टीमें गठित होंगी। वन विभाग जल्द हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगा।
0
0
Report

आदिवासी विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री के कदम से बदलेगा छत्तीसगढ़

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव, छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से आदिवासी समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, संस्कृति संरक्षण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में हो रही पहल से जनजातीय समुदाय के जीवन में सकारात्मक बदलाव की तस्वीर सामने आ रही है। कृषि और आजीविका के क्षेत्र में बढ़ते अवसर कभी पारंपरिक खेती तक सीमित रहने वाले जनजातीय किसान अब कृषि के नए विकल्पों को भी अपना रहे हैं। सरकारी योजनाओं और विभागीय सहयोग से धान की खेती के साथ नारियल उत्पादन, उद्यानिकी और पशुपालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। इससे किसानों की आय के नए स्रोत विकसित हो रहे हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। पर्यटन से खुल रहे रोजगार के नए रास्ते बस्तर अंचल में शांति और सुरक्षा का वातावरण बेहतर होने के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य, जलप्रपातों, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को देखने पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। होम स्टे, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और अन्य पर्यटन आधारित गतिविधियों से जनजातीय परिवारों की आर्थिक आमदनी बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं। पारदर्शी व्यवस्था से हितग्राहियों को सीधा लाभ प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आवास और बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। वहीं मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में ऑनलाइन और डीबीटी के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था ने पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है। अब हितग्राहियों के बैंक खातों में सीधे राशि पहुंच रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम हुई है और लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहूलियत हो रही है। देवगुड़ियों और पारंपरिक संस्कृति का संरक्षण जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए भी सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। देवगुड़ियों के संरक्षण एवं निर्माण, पारंपरिक मेला स्थलों के विकास और देवी-देवताओं से जुड़े धार्मिक स्थलों के संवर्धन जैसी पहल से स्थानीय आस्था को सम्मान मिल रहा है। इन प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों तक आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और विरासत को पहुंचाने में मदद मिल रही है। बाइट – आदिवासी युवक: योजनाओं से मिल रहे लाभ, रोजगार और जीवन में आए बदलाव पर प्रतिक्रिया。 बाइट – आदिवासी छात्राएं: शिक्षा के अवसर, छात्रावास, सुविधाओं और भविष्य की उम्मीदों पर प्रतिक्रिया。 जनजातीय समाज का विकास केवल आर्थिक उन्नति तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं इसी दिशा में प्रयासरत हैं। विकास और विरासत के समन्वय से छत्तीसगढ़ का जनजातीय समाज आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top