icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

baran mein dry day ke bavjood sharab bikri: prashasan nadar, kanoon vyavastha par sawal

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां में स्वतंत्रता दिवस पर उड़ीं नियमों की धज्जियां, ड्राई डे पर देर रात तक बिकी शराब बारां एक तरफ पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था, वहीं बारां में सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। सरकार द्वारा घोषित ड्राई डे पर भी शहर में बेखौफ शराब बिक्री का मामला सामने आया है। मामला कृषि उपज मंडी के पीछे की तरफ का है। जानकारी के अनुसार मंडी के पीछे वाले गेट के बाहर देर रात तक अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जब पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश हैं, तब इस तरह खुलेआम बिक्री कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खेल काफी देर रात तक चलता रहा, लेकिन इस पर न तो आबकारी विभाग ने कोई कार्रवाई की और न ही पुलिस प्रशासन ने सुध ली। दोनों विभाग मूकदर्शक बने रहे। इस अवैध बिक्री से सरकार के राजस्व को तो नुकसान हो ही रहा है, साथ ही कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन नींद से जागता है या नहीं。
0
0
Report

प्रधान न्यायाधीश जोधपुर दौरे में हाईकोर्ट गेस्ट हाउस और सात मंजिला भवन का लोकार्पण

Jodhpur, Rajasthan:हाईकोर्ट गेस्ट हाउस का करेंगे शिलान्यास, जिला न्यायालय के सात मंजिला भवन का होगा लोकार्पण जोधपुर। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत कुछ देर पहले दो दिवसीय आधिकारिक प्रवास पर जोधपुर पहुंचें। वे 15 एवं 16 अगस्त को जोधपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके साथ उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति संदीप मेहता, न्यायमूर्ति विजय विश्नोई सहित अधिकारियों का शिष्टमंडल भी रहेगा। मुख्य न्यायाधीश के प्रवास के दौरान जोधपुर की न्यायिक आधारभूत संरचना को मजबूती देने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत नई दिल्ली से वायु मार्ग से जोधपुर पहुंचें। रविवार को वे विभिन्न न्यायिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। एनएलयू के 25वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि कल सुबह 11:30 बजे मुख्य न्यायाधीश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू), जोधपुर के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे वे ‘लीगल टेक्नोलॉजी एंड इट्स रोडमैप’ विषय पर आयोजित ‘वाइस चांसलर्स कॉनक्लेव 2.0’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर उद्घाटन भाषण देंगे। हाईकोर्ट गेस्ट हाउस का शिलान्यास, सात मंजिला भवन का लोकार्पण मुख्य न्यायाधीश के प्रवास के दौरान नए हाईकोर्ट गेस्ट हाउस का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं, जोधपुर जिला न्यायालय परिसर में नवनिर्मित ग्राउंड प्लस सात मंजिला भवन का विधिवत लोकार्पण भी उनके हाथों होगा। इन परियोजनाओं से न्यायिक कार्यों के संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। शाम 5:30 बजे दिल्ली रवाना होंगे दो दिवसीय प्रवास के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत कल शाम 5:30 बजे वायु मार्ग से जोधपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका यह दौरा जोधपुर की न्यायिक व्यवस्था और आधारभूत ढांचे के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के बराकर नदी में डूबे 17 वर्षीय सनोज कुमार, परिवार में कोहराम

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बराकर नदी में नहाने के दौरान एक 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार चिरकुंडा शांति नगर 3 नंबर चढ़ाई निवासी प्रमोद राम का पुत्र सनोज कुमार शनिवार दोपहर 1 बजे के आस पास अपने छोटे भाई बिरू के साथ बराकर नदी नहाने गया था। नहाने के दौरान बड़ा भाई सनोज गहरे पानी में चला गया और डूब गया। छोटे भाई ने शोर मचाया और घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोग नदी में पहुंचे और खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 5 घंटे बाद सनोज का शव नदी से बाहर निकाला गया। शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार मच गई। मृतक एक पान दुकान में काम करता था। उसके परिवार में एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बराकर नदी में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।
0
0
Report

माता सोनमती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने

ASAmit SinghFollow4m ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के हरपुर सोनबरसा स्थित माता सोनमती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष यादव ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रबंधक रामसागर यादव ने अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि देश की आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के बलिदान के बाद मिली है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज आवश्यकता है कि हम आपसी सहयोग, भाईचारे और एकजुटता के साथ इस आजादी को संजोएं तथा देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य,शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
0
0
Report

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा में 1322 भूमिहीन परिवारों को मिला पर्चा

Darbhanga, Bihar:स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के प्रेक्षागृह में भूमिहीन एवं वासविहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती एवं परवाना बासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के तीनों अनुमंडलों के 1322 भूमिहीन परिवारों को पर्चा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह दरभंगा प्रभारी मंत्री कुमार शैलेन्द्र, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन साहनी, विधायक जीवेश कुमार मिश्रा, विनय कुमार चौधरी, मुरारी मोहन झा, राजेश कुमार मंडल और सुजीत कुमार सिंह सहित डीएम कौशल कुमार मौजूद रहे। मंत्री मदन साहनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर भूमिहीन परिवार को जमीन, आवास और मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना है। वहीं डीएम कौशल कुमार ने बताया कि पर्चा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की जमाबंदी भी जल्द खोली जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को सम्मान, एआई वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Katihar, Bihar:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को किया गया सम्मानित. बच्चों के बीच एआई से संबंधित कई वाद विवाद प्रतियोगिता. बच्चों के बीच डांसिंग क्लासिकल और सिंगिंग प्रतियोगिता में कई चरणों के बाद चयनित प्रतिभागियों को मंच परफॉर्मेंस के आधार पर हौसला अफजाई. फणीश्वर नाथ रेणु का यह जगह आने वाले भविष्य में और भी कला के क्षेत्र में नई कृतिमान स्थापित करेगा. स्वतंत्रता दिवस पर रेल क्षेत्र में स्थापित फणीश्वर नाथ रेलवे प्रवर संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के बीच एआई से संबंधित कई वाद विवाद प्रतियोगिता की गई और बच्चों के बीच डांसिंग क्लासिकल और सिंगिंग प्रतियोगिता में कई चरणों के बाद चयनित प्रतिभागियों को मंच परफॉर्मेंस के आधार पर हौसला अफजाई की गई. इस अवसर पर एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने संबोधन करते हुए कहा कि बच्चे की यह कला देखने से लगता है कि फणीश्वर नाथ रेणु का यह जगह आने वाले भविष्य में और भी कला के क्षेत्र में नई कृतिमान स्थापित करेगा. इस अवसर पर उन्होंने पूरे कार्यक्रम का बारीकी से देखा और सम्मानित बच्चों को प्रस्तुत भी किया.
0
0
Report

दुर्गावती हाईवे पर कार-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल

Khajuria Khurd, Bihar:दुर्गावती हाईवे पर अनियंत्रित कार ट्रक में जा घुसी। काशी विश्वनाथ के दर्शन कर अरवल लौट रहे थे पांचों दोस्त, शुक्रवार दोपहर दुर्गावती हाईवे पर दुर्घटना घट गई। दुर्गावती राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो युवकों की जान चली गई, तीन घायल हो गए। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के शिकार सभी पांचों युवक अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभुआटेल गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान रंजीत कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई। घायलों में अक्षय कुमार (23), आदित्य कुमार (25) और कुंदन कुमार (23) शामिल हैं। घायलों के अनुसार, वे देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर वाराणसी पहुंचे थे, फिर कार से अपने गांव लौट रहे थे। दुर्गावती हाईवे पर दुर्घटना घट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने रंजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अभिषेक कुमार ने बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। बाकी तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

लोlog: लातेहार के चंदवा हादसे में छह की मौत, कई घायल; राहत कार्य जारी

Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेटटंगवा घाटी के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा में छह लोगों की मौत हो गई है। लोहरदगा की ओर से चंदवा आ रहे एक कंटेनर वाहन ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद सवारी टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और टेंपो कंटेनर के नीचे दब गए। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि चंदवा की ओर से एक टेंपो और बाइक सवार लोहरदगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डेटटंगवा घाटी में सामने से आ रहे कंटेनर ने पहले बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद कंटेनर टेंपो से जा टकराया। हादसे के बाद बाइक और टेंपो पूरी तरह कंटेनर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक पर एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सवार थे। इनमें महिला और बच्चे की मौत होने की सूचना है। वहीं टेंपो में छह से सात लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौके पर मौत होने की बात सामने आई है। कुल मिलाकर अभी तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। कंटेनर के नीचे दबे टेंपो और बाइक को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली जा रही है। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि टेंपो सवार लोग लातेहार थाना क्षेत्र के सांसंग के कोढ़ास क्षेत्र से टेंपो पर सवार होकर लोहरदगा के चपरी जा रहे थे। भीषण दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कराने में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वही राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने कहा घटना हृदयविदारक है घटना की सूचना मिली थी घटना स्थल पर जाकर मुआयना किया हूँ इसको लेकर मृतक के परिजन के साथ हूँ। सड़क पर ओभर लोडिंग गाड़ी का परिचालन बंद कराने का निर्देश अधिकारी को दिया हूँ।
0
0
Report
Advertisement

चिराऊ के नलकूप गड्ढे से मिट्टी धंसने पर दो की मौत, 12 वर्षीय भतीजे सहित

Saharanpur, Uttar Pradesh:चिराऊ में नलकूप के गड्ढे में हादसा, दो दबे, दोनों की मौत सहारनपुर जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र के चिराऊ गांव में शनिवार को नलकूप के गड्ढे से ईंट निकालते समय अचानक मिट्टी धंस गई। हादसे में एक बच्चे समेत दो लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। और उन्हें निकालने का प्रयास होने लगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ राहत-बचाव में जुटे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर देरी से सहायता पहुंचाने का आरोप लगाया है। नलकूप के गड्ढे से ईंटें निकालते समय अचानक मिट्टी की ढाह ढहने से 48 वर्षीय राजेंद्र और उनके 12 वर्षीय भतीजे गौरव मलबे में दब गए। हादसे के बाद जेसीबी, पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आईं। दोनों के शव मोर्चरी भेज दिए गए हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

चीफ जस्टिस सूर्यकांत का जोधपुर दौरा: दो दिन के कार्यक्रमों की बहार

Noida, Uttar Pradesh:देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत पहुंचे जोधपुर चार्टर विमान से दिल्ली से पहुंचे जोधपुर दो दिवसीय जोधपुर दौरे पर आए हैं मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत कल एनएलयू के 25 वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे सम्मिलित प्रातः 11:30 बजे राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू), जोधपुर में होगा कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे वे ‘‘लीगल टेक्नोलॉजी एंड इट्स रोडमैप’’ विषय पर आयोजित ‘वाइस चांसलर्स कॉनक्लेव 2.0’ में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत दोपहर में नए हाईकोर्ट गेस्ट हाउस का करेंगे शिलान्यास जोधपुर जिला न्यायालय परिसर के नवनिर्मित ग्राउंड प्लस सात मंजिला भवन का करेंगे विधिवत लोकार्पण सीजेआई का राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन एवं राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से होगा सम्मान समारोह कल सायं 5:30 बजे दिल्ली के लिए होंगे रवाना
0
0
Report
Advertisement

चाकदह में पंचायत प्रमुख के घर पेड़ काटते समय बम धमाका, दो घायल

Ranaghat, West Bengal:চাকদহে পঞ্চায়েত প্রধানের বাড়িতে গাছ কাটার সময় বোমা বিস্ফোরণ, গুরুতর জখম দুই, আটক প্রধান। চাকদহ থানার বিষ্ণুপুর দুবড়া গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধান অন্নপূর্ণা বিশ্বাসের বাড়িতে গাছের ডাল কাটার কাজে গিয়েছিলেন দেবদাস মুন্ডারি ও সরজিত সরদার। উদ্ধার হওয়ার পরে বিস্ফোরণ ঘটেছে। বিস্ফোরণের তীব্রতায় দু’জনই গুরুতর জখম হন। আহতদের দ্রুত চাকদহ স্টেট জেনারেল হাসপাতালে নিয়ে যাওয়া হয়। পরে তাঁদের অবস্থার অবনতি হওয়ায় কল্যাণীর জওহরলাল নেহরু মেমোরিয়াল হাসপাতালে স্থানান্তর করা হয়। আঘাতের কারণে দেবদাস মুন্ডারির হাতের কয়েকটি আঙুল উড়ে গিয়েছে, তিনি গুরুতর। সরজিত সরদারও গুরুতর জখম অবস্থায় চিকিৎসাধীন। গাছের গোড়ায় বোমাটা কীভাবে এল, কে রেখেছিল, এবং কেন রাখা ছিল—এ সম্পর্কে প্রশ্ন উঠেছে। ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে চাকদহ থানা পুলিশ। অন্নপূর্ণা বিশ্বাসকে আটকে রাখা হয়েছে। অন্নপূর্ণা বিশ্বাস দীর্ঘদিন ধরে দুবড়া গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধান হিসেবে দায়িত্বে ছিলেন। তিনি নিরপেক্ষ তদন্তের দাবি জানিয়েছেন এবং ঘটনাটি খোলাসা হলে উল্লেখ করেছেন যে এটি পরিকল্পিত হতে পারে। দুর্গা নারায়ণবিহারী, চাকদহ বিধানসভা—বিধায়ক বলেন, তৃণমূল পঞ্চায়েত প্রধানের বাড়িতে বোমাবাজির ঘটনা। পুলিশকে তদন্ত করার নির্দেশ দেওয়া হয়েছে। ঘটনায় এখন পর্যন্ত কাউকে গ্রেফতার করা হয়নি। বিস্ফোরণের নেপটথ্যে কী রয়েছে এবং বোমাটি কীভাবে এল, তা খতিয়ে দেখা হচ্ছে।
0
0
Report

Salt Lake के निजी अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने झंडा फहराया

Salt Lake City, Utah:West Bengal Health Minister Saradwat Mukherjee hoisted the national flag at a private hospital in Salt Lake on the morning of Independence Day. স্বাধীনতার দিন সকালে সল্টলেকের একটি বেসরকারি হাসপাতালে জাতীয় পতাকা উত্তোলন করলেন পশ্চিমবঙ্গ সরকারের স্বাস্থ্যমন্ত্রী saradwat মুখোপাধ্যায়। স্বাস্থ্যমন্ত্রী saradwat মুখোপাধ্যায় জানান বিচ্ছিন্ন বাংলা থেকে আজকের স্বাধীন বাংলা। আজকে পশ্চিমবঙ্গ আবারো ভারতবর্ষের সঙ্গে জুড়েছে এটাই আমার ভালো লাগছে , শুধু ভুল রাজনৈতিক নয় মন থেকে প্রান থেকে বাঙালি আজকে ভারতীয় হয়েছে আবার এই জিনিসটাই চলে গেছে বিগত ১৫ বছরে আমরা এই উচ্ছ্বাস দেখিনি। সবাইকে স্বাধীনতা দিবসের শুভেচ্ছা ও অভিনন্দন ও ভালোবাসা। ১৯ তারিখে সরকারের ১০০ দিন পূরণ হচ্ছে ১৯ তারিখেই দেখতে পাবেন আমাদের স্বাস্থ্য দপ্তরের যে কাজকর্ম হয়েছে সেগুলো ১০০দিনে সেগুলো আমরা সেদিন বিজ্ঞপ্তি দেব।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top