icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीएम योगी ने श्रावण को सेवा, जल संरक्षण और पर्यावरण के लिए प्रेरक महीना बताया

Noida, Uttar Pradesh:श्रावण माह को लेकर प्रदेश वासियों के लिए सीएम योगी ने लिखी पाती श्रावण लोकमंगल, श्रम-सम्मान और सामूहिकता का पावन पर्व: सीएम शिव आराधना संयम, सेवा और समरसता का संदेश देती है: सीएम भगवान शिव का हलाहल पान सर्वोच्च त्याग का प्रतीक: सीएम श्रावण में धान रोपाई के बाद सहभोज, साझा संस्कृति और सामूहिक श्रम का जीवंत प्रतीक: सीएम श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है: सीएम जल संरक्षण जनभागीदारी से ही सफल होगा: मुख्यमंत्री पंचतत्वों में जल जीवन का मूल आधार है: सीएम यूपी में करीब 20 हजार अमृत सरोवर विकसित किए गए: सीएम लखनऊ की सोसाइटी ने 50 हजार लीटर जल पुनर्भरण की पहल की: सीएम श्रावण को सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का माह बनाएं: सीएम हर बूंद का सम्मान, हर पौधे का संरक्षण करें: मुख्यमंत्री प्रकृति से जितना लें, उतना उसे लौटाने का भी संकल्प लें: सीएम
0
0
Report

अलीगढ़ के बघेल अस्पताल में गलत इंजेक्शन से मरीज की मौत, परिजनों ने हंगामा

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग बघेल हॉस्पिटल के बाहर मृतक का शव रखकर परिजनों ने किया जमकर हंगामा, बघेल हॉस्पिटल में गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज ऋषि कुमार शर्मा की हाथ हुआ खराब, मरीज ऋषि कुमार शर्मा की उपचार के दौरान वरुण हॉस्पिटल में मौत, परिजनों ने बघेल हॉस्पिटल के सामने मृतक ऋषि कुमार शर्मा का शव रख कर किया हंगामा, बघेल हॉस्पिटल पर बड़ी तादाद में एकत्रित हुए मृतक ऋषि कुमार शर्मा के परिजन, परिजनों ने बघेल अस्पताल संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप, परिजनों ने बघेल हॉस्पिटल के संचालक पर कार्रवाई करने की मांग, परिजनों ने कहा बघेल हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई कर किया जाए बंद, परिजनों ने कहा जब तक हॉस्पिटल बंद नहीं हो जाता और कार्रवाई नहीं हो जाती जब तक शव यही राखी रहेगी, अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के क्वार्सी चौराहा स्थित बघेल हॉस्पिटल का मामला。
0
0
Report
Advertisement

रोहतास में विमल कुमार हत्या: तेजस्वी यादव बोले निष्पक्ष जांच की मांग

Patna, Bihar:रोहतास जिले में डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या कर दी गई है और हत्या को लेकर उनकी पत्नी राजनीतिक साजिश बता रही हैं वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक्जिक्यूटिव ऑफिसर के आवास पहुंचे और उनके पत्नी के साथी परिवार के और लोगों से मुलाकात किया तेजस्वी यादव ने उनके घर से ही बिहार डीजीपी को फोन कर निष्पक्ष जांच करने और न्याय दिलाने की बात को कहा साथ परिवार को सुरक्षा देने की भी डीजीपी से मांग किया वही तेजस्वी यादव सोमवार को इसको लेकर एक प्रेस वार्ता भी करेंगे परिवार की एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और 2 करोड रुपए परिवार क्यों देने के लिए सरकार से मांग करेंगे
0
0
Report

24 घंटे में हत्या का राज सुलझा: मोरवा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली पुलिस की बड़ी सफलतwards? 24 घंटों के भीतर हत्या के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार। कार के अंदर सत्यप्रकाश गुप्ता की हत्या की गुत्थी सुलझी। मोरवा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को दबोचा। शादी का दबाव बनाने से परेशान होकर महिला ने हत्या की थी, पुलिस का खुलासा। सिंगरौली जिले की मोरवा पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटों के भीतर सुलझा लिया। मोरवा थाना क्षेत्र में कार के भीतर मिले शव के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला बीती 31 जुलाई का है, जब भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले राहुल कुमार गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी कि उनके भाइ सत्यप्रकाश गुप्ता अपनी कार की ड्राइवर सीट पर बेसुध हालत में मिले हैं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तुरंत टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की, जिससे शक deceased मृतक की परिचित प्रिया गुप्ता की ओर घूमी। सघन पूछताछ के बाद आरोपी महिला प्रिया गुप्ता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मृतक पर शादी करने का दबाव बना था और इसी प्रताड़ना से तंग आकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी महिला को रात के समय कार के पास ले जाते देखा गया, और सुबह भाई को फोन कर उसकी जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश की गई, पर साक्ष के आधार पर वह पकड़ी गई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 103(1) और 238(a) के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

चवनड़ा देवी में करंट लगने से युवक की मौत, निजी बिजली विभाग के द्वारा मामले की जानकारी

Amritsar, Punjab:ਚਵਿੰਡਾ ਦੇਵੀਂ ਵਿਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਕਰੰਟ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਤੌਰ ਤੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਚ ਕਰਦਾ ਸੀ ਕੰਮ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਛਾਣ ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਫਤੂਭੀਲਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਐਂਕਰ ਹਲਕਾ ਮਜੀਠਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚਵਿੰਡਾ ਦੇਵੀ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਕਰੰਟ ਲੱਗਣ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਈ ਮੌਤ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਤੌਰ ਤੇ ਬਿਜਲੀ ਮਹਿਕਮੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਰਦਾ ਸੀ ਕੰਮ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਨ ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਜੋਂ ਪਿੰਡ ਭੀਲੋਵਾਲ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਇਹ sਵੇਰੇ ਜੈਪਰ ਲਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਖੰਬੇ ਦੇ ਉੱਪਰ ਚੜ੍ਹਿਆ ਸੀ ਤਾਂ ਕਰੰਟ ਲੱਗਣ ਦੇ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕਰਵਾ ਵਾਸਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ
0
0
Report

कटनी में रंगनाथ नगर थाने ने नाइट्रावेट टैबलेट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Katni, Madhya Pradesh:रंगनाथ थाना पुलिस ने दो युवकों से करीब सवा दो लाख रु की नाइट्रावेट टैबलेट सहित किया गिरफ्तार कटनी:- रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर अंकुश लगाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में नाइट्रावेट की टेबलेट बरामद करने में सफलता पाई है. जब्त टेबलेट की कीमत सवा दो लाख रु बताई गई है. मामले का खुलासा करते हुए एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के पीछे पुलिस को दो संदिग्ध लोग दिखे. उनके पास से प्लास्टिक की बोरी की तलाशी की गई जिसमें नाइट्रावेट टैबलेट की 30 पैकेटों में 9 हजार टेबलेट पाई गई. इन गोलियों का नशे में उपयोग किया जाता है. जब्त गोलियों की कीमत करीब सवा दो लाख रु बताई गई है. दोनों आरोपियों पर एडीपीसी एक्ट एवं ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है. बाइट:- कमल मौर्य, एएसपी, कटनी
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के पेटलावद में दंपत्ति की पिटाई, नग्न कर वीडियो वायरल; युवक मौत

Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ जिले के पेटलावद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अटल बस्ती में शनिवार आधी रात कुछ बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला और उसके साथी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने दोनों को नग्न कर पीटा और घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक हरिराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। हरिराम धार जिले के राजगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था और घटना के समय महिला के घर पर मौजूद था। महिला के बयान के अनुसार मुख्य आरोपी देवा सिंघाड़ से पहले संबंध थे, लेकिन कुछ समय पहले महिला ने उससे दूरी बना ली थी। इसके बावजूद आरोपी लगातार महिला को परेशान कर रहा था। महिला के साथ हरिराम के प्रेम संबंध के चलते मुख्य आरोपी देवा अपने साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

केशवरायपाटन कलश स्थापना महोत्सव में ओम बिरला ने आशीर्वाद दिया, शांति व समृद्धि कामना

Noida, Uttar Pradesh:जिले के केशवरायपाटन में आयोजित 31वें वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सहभागिता कर गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी के सान्निध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए चातुर्मास को आत्मचिंतन, संयम, नैतिक जीवन और आध्यात्मिक उन्नति का श्रेष्ठ अवसर बताया। ओम बिरला ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने केशवरायपाटन की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
0
0
Report

मोदी ने नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया

Sirohi, Rajasthan:एंकर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ''नशामुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान'' का वर्चुअल शुभारंभ किया। आबूरोड स्थित माधव विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने देशभर के युवाओं, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और सामाजिक-आध्यात्मिक संगठनों से अगले 100 सप्ताह तक हर रविवार नशामuptि अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। माधव विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति की शपथ ली, जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा विजेताओं को सम्मानित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर रोडरेज: थार-बोलेरो भिड़ंत के बाद सड़क पर बवाल, चार गिरफ्तार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रोडरेज: थार-बोलेरो भिड़ंत के बाद बीच सड़क हुआ बवाल, चार गिरफ्तार。 गोरखपुर में मामूली टक्कर ने देखते ही देखते खूनी रोडरेज का रूप ले लिया। मेडिकल कॉलेज रोड पर थार और बोलेरो सवार युवकों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। बीच सड़क चले हाईवोल्टेज ड्रामे से आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आखिर कैसे सड़क पर मची दबंगई... शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे थार और बोलेरो की हल्की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और बीच सड़क जमकर मारपीट शुरू हो गई। हमलावरों ने थार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए, जबकि दूसरे पक्ष ने बोलेरो को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सड़क पर हुई इस तोड़फोड़ और मारपीट से मेडिकल कॉलेज रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद शाहपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पक्ष से आदर्श कुमार उर्फ अंकित श्रीवास्तव और रितेश श्रीवास्तव, जबकि दूसरे पक्ष से रोहित कुमार सिंह और उसके दोस्त आशिफ को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी भेड़ियागढ़ और असुरन क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。 फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सवाल यह है कि मामूली टक्कर के बाद सड़क पर कानून हाथ में लेने वालों पर आगे और कितनी सख्त कार्रवाई होती है।
0
0
Report

जालौन जिले में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी

AdityaAdityaFollow54m ago
Orai, Uttar Pradesh:जालौन/ उत्तर प्रदेश स्लग - दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी जालौन जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। बताया जा रहा है कि महिला किसी कार्य से बाजार क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश तेजी से उसके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। पीड़ित महिला ने घटना को लेकर पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस चेन स्नैचिंग की घटना ने एक बार फिर नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top