icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों पर पंकज चौधरी का पलटवार, बोले- हारने पर EVM और आयोग को देते हैं दोष

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollowJust now
Mahuwa, Uttar Pradesh:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज महाराजगंज दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किए और आधारशिला वृद्ध आश्रम में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्ध जनों से मुलाकात की। विपक्षी पार्टियों द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवाल पर पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्ष सिर्फ चुनाव आयोग को ही नहीं बल्कि देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रहा है। वह जब चुनाव हारते हैं तो ईवीएम और चुनाव आयोग को दोष देते हैं। इन सभी आरोपों का चुनाव आयोग ने जवाब देनी है और दूध का दूध पानी का पानी करने का काम किया है। आरोप लगाने वालों को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। अखिलेश यादव के 2027 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद शिक्षामित्र की पुरानी व्यवस्था को बहाल करने और मदरसों की समस्या को समाधान करने के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि चुनाव है कुछ भी कह सकते हैं । बाईट- पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
0
0
Report

कांग्रेस नेत्री शैलजा: RSS ने समाज बांटने की कोशिश, समान अधिकार बहाल करो

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा ने कहा, "जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हलद्वानी से अपनी रैली को संबोधित करके आए तब RSS के लोगों ने वहां शुद्धीकरण किया था। ये समाज को बांटने की बात करते हैं। आज भी उनके गले यह बात नहीं उतरी है कि अंबेडकर जी ने सभी को समान अधिकार दिया है। ये लोग सभी के सम्मान को खत्म करना चाहते हैं... आज के दिन दलित और आदिवासी केवल राजनीति में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं..." उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी ने इन्हें जो आईना दिखाया है उसके आगे ये लोग नहीं टिक पाएंगे। इन्हें(मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार) इस्तीफा देना होगा... इस सरकार ने हमारी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास छेड़ रखा है। हम आंदोलन करेंगे..."
0
0
Report

अंबेडकरनगर: प्रशिक्षण केंद्र में 21 प्रशिक्षुओं की अचानक तबीयत बिगड़ी, जांच जारी

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- पार्थ ट्रेडिंग धागा मिल ममरेजपुर परिसर के कौशल विकास केंद्र में 21 प्रशिक्षुओं की अचानक तबीयत बिगड़ी, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद मचा हड़कंप. सभी 21 प्रशिक्षुओं को महामाया मेडिकल कॉलेज लाया गया. 4 प्रशिक्षुओं को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई, 17 प्रशिक्षु अभी राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती. सीएमओ के मुताबिक सभी मरीजों की हालत स्थिर. पार्थ ट्रेडिंग धागा मिल ममरेजपुर परिसर स्थित प्रशिक्षण केंद्र की घटना. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्टल पहुंचकर जांच की. भोजन और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए. जांच रिपोर्ट के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारण का होगा खुलासा.
0
0
Report
Advertisement

पटना में घरों को छोड़िये अब तो मंदिर को भी नहीं बख्श रहे चोर...

RRRajiv RamFollow10m ago
Mainpura, Bihar:राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित MLA फ्लैट परिसर के शिव-पार्वती-हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है. चोर मंदिर से घंटी और भगवान शिव की प्रतिमा पर लगा नाग चोरी कर ले गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों में नाराजगी है. मंदिर प्रबंधन की ओर से कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सचिव निरंजन मंडल ने जहां इस मामले में पुलिस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कि है तो वहीं अध्यक्ष पूज्य राजीवजी महाराज ने पॉश इलाके में हुई चोरी को लेकर कई सवाल खड़े किये हैं ।इस मंदिर में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है और लोग सवाल उठाने लगे हैं कि VVIP इलाके में मंदिर होने के बावजूद चोरी की घटना स्थानीय पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करता है ।
0
0
Report
Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आंगनवाड़ी बहनों के वेतन और गुणवत्ता पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं आप सभी से बस यही आग्रह करूंगा कि आप याद रखें कि समाज कल्याण विभाग आपके बच्चों के लिए हमेशा चिंतित रहता है, और आंगनवाड़ी केंद्रों में काम करने वाली सहायिकाएं (हमारी बहनें) आपके अपने परिवारों का ही हिस्सा हैं। उनका चयन आपमें से ही किया जाता है और वे समाज की सेवा करती हैं। हालांकि उन्हें अधिक पारिश्रमिक नहीं मिलता, फिर भी वे समर्पण भाव से समाज की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। राज्य भर में लगभग 115,000 ऐसी बहनें सहायिका के रूप में कार्यरत हैं और सभी अपना योगदान दे रही हैं। मेरा आपसे बस यही अनुरोध है कि यदि कोई कमी हो, तो उसकी जानकारी सरकार, मंत्री और विधायकों तक अवश्य पहुंचे। हमें यह विचार करना चाहिए कि और क्या सुधार किए जा सकते हैं—उदाहरण के लिए, भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करना ताकि वह उचित और अनियमितताओं से मुक्त हो, और यह सुनिश्चित करना कि बच्चों को फल और दूध मिले। हमारा उद्देश्य बच्चों को घर से बाहर निकलकर आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में जाने के लिए प्रोत्साहित करना भी है..."
0
0
Report

उदयपुर में सच की लैब ने पैथोलॉजी-रेडियोलॉजी केंद्र का शुभारंभ किया

Udaipur, Rajasthan:पिछले 35 वर्षों से राजस्थान में जांच सेवाएं प्रदान कर रही डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने अब उदयपुर में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। हजारेश्वर कॉलानी, मधुबन में आज उसकी लैब का शुभारंभ निदेशक संकल्प गुप्ता ने किया। इस मौके पर राजस्थान राज्य आईएमए के अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य और संयुक्त निदेशक डॉ. ओ.पी. रायपुरिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। डॉ. बी. लाल गुप्ता के अनुसार उदयपुर में लंबे समय से जांच सेवाएं प्रदान कर रही श्याम बायोटेक के सहयोग से नई एकीकृत पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के माध्यम से उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी से जुड़ी व्यापक जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। ‘सच की लैब’ डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें सेहत को लेकर अनुमान लगाने के बजाय सही जांच के माध्यम से उसकी वास्तविक स्थिति जानने पर जोर दिया गया है- क्योंकि जब बात सेहत की हो, तो ‘लगता है’ से ज्यादा जरूरी है ‘पता है’। डॉ. बी. लाल गुप्ता के अनुसार 35 वर्षों से हमारा प्रयास राजस्थान के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जांच सेवाएं पहुँचाना रहा है। ‘सच की लैब’ इसी सोच को आगे बढ़ाता है- सेहत केवल ठीक लगनी नहीं चाहिए, उसका सच पता होना चाहिए। श्याम बायोटेक के साथ उदयपुर में यह शुरुआत उसी भरोसे को और अधिक लोगों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री और श्याम बायोटेक का यह सहयोग 35 वर्षों की जांच विशेषज्ञता और उदयपुर में वर्षों से स्थापित स्थानीय विश्वास को एक साथ लाता है। दोनों संस्थानों का उद्देश्य सटीक जांच, गुणवत्ता और समयबद्ध सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
0
0
Report
Advertisement

दुद्धी पुलिस ने 20 हजार के इनामी एनडीपीएस आरोपी अब्दुल्लाह को गिरफ्तार किया

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में दुद्धी पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के बाद घेराबंदी कर आरोपी को कोन तिराहे से गिरफ्तार किया गया。 गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के पलामू निवासी अब्दुल्लाह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना दुद्धी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोन तिराहे की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही दुद्धी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी अब्दुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दुद्धी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
0
0
Report

टोंक के देवली में पुलिसिंग समीक्षा: साइबर अपराध व NDPS पर तेज कार्रवाई

Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) एडीजी आर्म्ड बटालियन्स एवं एसडीआरएफ राजस्थान, जयपुर रूपिंदर सिंघ देवली पहुंचे। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद नगर पालिका सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी हुई। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की समीक्षा हुई। अधिकारियों को लंबित मामलों के जल्द निपटारे और अपराधों की रोकथाम के निर्देश मिले। साइबर अपराध और एनडीपीएस एक्ट के मामलों पर जोर दिया गया। इन पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आमजन को बेहतर पुलिसिंग देने के भी निर्देश मिले। पुलिस व्यवस्था को असरदार बनाने, जांच में तेजी लाने और शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने पर भी चर्चा हुई। गोष्ठी में अजमेर रेंज के महानिरीक्षक डॉ. रवि, टोंक एसपी रोशन मीना और सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृताधिकारी मौजूद थे。
0
0
Report

पंजाब में नशा मुक्त यात्रा BJP का दावा: बदलाव चाहते हैं लोग, 117 सीटें

Chandigarh, Chandigarh:पंजाब और जम्मू कश्मीर बीजेपी के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सतीश पूनिया से खास बातचीत सतीश पूनिया ने कहा पंजाब में बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा जारी है इस नशा मुक्त यात्रा का कल समापन जालंधर में होगा पंजाब में 4 हजार किलोमीटर बीजेपी की नशा यात्रा चली है जिसमें लोग सामाजिक तौर पर इस यात्रा के साथ जुड़े हैं डॉ सतीश पूनिया ने कहा पंजाब में तीन बड़े मुद्दे हैं जिसमें करप्शन , कानून व्यवस्था और नशा शामिल है पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जाने का कारण भी नशा ही बनेगा चूंकि पंजाब में नशे से लोग बुरी तरह प्रभावित है डॉ सतीश पूनिया ने कहा पंजाब में भाजपा अकेले 117 सीट पर लड़ेगी चुनाव डॉ सतीश पूनिया ने कहा लोग पंजाब में बदलाव चाहते है और बीजेपी के साथ है
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज में गंडक नदी उफान: 5 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज के बाद अलर्ट जारी

Gopalganj, Bihar:बाल्मीकि बराज से 5 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज के बाद गोपालगंज में गंडक नदी उफान पर है जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है बाढ़ को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन की ओर से नदी के आसपास के इलाकों और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह डीएम समीर सौरभ के साथ यादोपुर पहुँचे जहाँ बांध व पुल का निरीक्षण किया वही कई जगहों पर सारण तटबंध का निरीक्षण किया और कम्युनिटी किचेन सहित सभी सहायता को लेकर सीओ को निर्देश दिया। जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद लगभग साढ़े पांच लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ वही 200 मिलीमीटर की बारिश हुई है गंडक के डाउन स्ट्रीम में अभी लगभग साढ़े छः लाख पानी पार कर रहा है। गंडक के दोनों तरफ तटबंधों पर काफी दबाव है रात दिन फ्लड फाइटिंग का काम चल रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top