802301
भोजपुर के शाहपुर और बिहिया में अवैध शराब माफिया पर पुलिस का शिकंजा
Arrah, Bihar:भोजपुर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना के अनुसार शाहपुर में एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, हालांकि तस्कर फरार हो गए। वहीं बिहिया में एक कार से 154 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही दोनों मामलों में पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई थी ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेंदुआ मूवमेंट से भोपाल के इलाकों में दहशत, ग्रामीण सतर्क रहें—वन विभाग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के इलोलॉजिकल पार्क में 1 हफ्ते से तेंदुए का मूवमेंट तेंदुए ने किया गाय का शिकार वन विभाग की टीम लगातार चला रही सर्चिंग ऑपरेशन कई दिनों से तलाश के बावजूद तेंदुए का अब तक नहीं हो पाया रेस्क्यू अमरावद खुर्द के ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत वन विभाग ने लोगों से वन क्षेत्र में जाने से बचने की अपील की ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की सलाह0
0
Report
SIR के तहत मतदाता सूचियों की विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा, हरियाणा कांग्रेस ने की योजना
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों में हुए बदलाव, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों तथा जारी किए गए नोटिसों की विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा जरूरी है, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न हो।राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि 7 अक्टूबर 2026 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सेक्टर-9 बी, चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यवाही एवं निगरानी समिति (SIR) की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।उन्होंने कहा कि SIR प्रभारियों को अपने-अपने जिलों में बैठकें आयोजित कर विधानसभा क्षेत्रवार विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट में मतदाता सूची से हटाए गए नाम, संभावित रूप से हटाए जाने वाले नाम, दावे एवं आपत्तियों की स्थिति, DEO/ERO स्तर पर लंबित नोटिस तथा पात्र नागरिकों और युवा मतदाताओं के पंजीकरण से संबंधित जानकारी शामिल की जाएगी।राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बैठक में BLA-2 के कामकाज की समीक्षा, अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद लगातार होने वाले अपडेट के दौरान पात्र नागरिकों एवं युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए BLA-1 की भूमिका तथा SIR के दौरान फॉर्म-6 में किए गए बदलावों पर भी चर्चा की जाएगी।उन्होंने सांसदों, विधायकों, पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के पार्टी प्रत्याशियों, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों तथा BLA-1 से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित आवश्यक जानकारी SIR प्रभारियों को उपलब्ध करवाएं, ताकि विधानसभा क्षेत्रवार तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा सके。 *“वोट बचाओ–देश बचाओ” मार्च को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां* राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि 2 से 8 अक्टूबर तक “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” के तहत जिला स्तर पर “वोट बचाओ–देश बचाओ” मार्च आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ समन्वय कर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी।उन्होंने कहा कि जिला स्तर के कार्यक्रमों में गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ समन्वय, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों तथा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा。0
0
Report
रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी20 के टिकट बिक्री से स्टेडियम तैयारियां तेज
Ranchi, Jharkhand:रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडियस टी20 मुकाबले को लेकर जेएससीए स्टेडियम की तैयारियाँ जोरो पर है। आम दर्शकों के लिए 5 और 6 अक्टूबर को होगी टिकटों की बिक्री। टिकट बिक्री के लिए स्टेडियम में बनाए जा रहे विशेष काउंटर बनाए गए हैं। मैच के आयोजन से जुड़ी जानकारियों को लेकर हमने बात किया जे एस सी ए के सचिव सौरव तिवारी से0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
झारखंड में वैलेट पेपर से चुनाव की मांग तेज: कांग्रेस-गठबंधन आंदोलन उठे
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में कांग्रेस पार्टी वोट चोरी , सीईसी की बर्खास्तगी के साथ वैलेट पेपर से चुनाव की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की कर रहा शुरुआत। इवीएम पर से डगमगा चुका है विश्वास, विपक्ष चाहता है वैलेट पेपर से हो देश में चुनाव। इंडिया गठबन्धन का 6 मुद्दों को लेकर देश भर में अभियान शुरू हो रही है। दो अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत, जिलावार कांग्रेस पार्टी वोट बचाओ देश बचाओ मार्च निकलेगा, वोट चोरी, सीईसी की बर्खास्तगी और ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग को लेकर विपक्ष चरणबद्ध आंदोलन की राह पर है। लोकतंत्र बचाओ मार्च, राष्ट्रपति से मुलाकात कर ज्ञापन , देश में पांच बड़ी रैली का आयोजन, दिल्ली में विशाल रैली का भी आयोजन किया गया है। इंडिया गठबन्धन की बैठक में बनी रणनीति के तहत कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिंहा ने बताया इंडिया गठबन्धन की बैठक में जिन प्रस्तावों पर सहमति बनी उसको झारखंड में भी लागू करें और सड़क पर उतर कर खुल कर विरोध करें। सिर्फ वोट चोरी नहीं ,अब चुनाव इवीएम के बजाए बैलेट पेपर से हो, ताकि ईवीएम का मामला भी ज्ञानेश कुमार के हाथ से निकले और लोगो को निष्पक्ष वोटिंग का अधिकार मिले।कांग्रेस पार्टी 2 से 8 अक्टूबर के बीच सभी जिलों के संविधान बचाओ और लोकतंत्र बचाओ ,वोट बचाओ मार्च निकाल रही है। इसमें गठबन्धन के लोग भी शामिल होगें। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा झामुमो इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, हम इंडिया ब्लॉक के हर एजिटेशन में उसके साथ हैं। हम लोगों ने ही पहली बात बैलेट की बात किया था। हम से आगे और उन्नत देश में भी मशीन से वोटिंग नहीं होती है। बैलेट से फिर से चुनाव हो। एसआईआर की प्रक्रिया भी खामियों से बाहर है। 6 अक्तूबर को तो मार्च निकालेगें ,एक नवंबर की रैली में झारखंड से भी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचेंगे। सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा जनाधार खो चुके कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं इस लिए संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठा रही है। उनको वो दिन भी याद करना चाहिए जब जवाहर लाल को कम मत मिले थे और सरदार पटेल को पीएम पद के लिए सबसे अधिक मत मिले थे ,तब कैसे जवाहर लाल पीएम बने क्या वो वोट चोरी नहीं था। मुख्य चुनाव आयुक्त एमएस गिल रिटायरमेंट के बाद कांग्रेस की सदस्यता ली और केंद्र में मंत्री भी बने। वैलेट से चुनाव की मांग अनर्गल मांग है,जब देश आगे बढ़ रहा तकनीक आगे बढ़ रहा तब ,इनको जनाधार खोजना चाहिए पर ये बेवजह के मुद्दों को तूल दे रहे। उनका जनाधार ही खत्म है।0
0
Report
उन्नाव में बदहाल सड़क के खिलाफ छात्र की डीएम अंकल से गुहार: वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़。 उन्नाव —बदहाल सड़क को लेकर छात्र की ‘डीएम अंकल’ से गुहार बरसाती पानी ने सड़क के दोनों किनारों को किया तबाह, हादसे का खतरा बढ़ा माढ़ापुर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के पास सड़क किनारे की मिट्टी बही, मार्ग हुआ संकरा सुभाष इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र श्लोक वर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्र ने ‘डीएम अंकल’ से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की लगाई गुहार। छात्र की मासूम लेकिन गंभीर अपील ने खींचा लोगों का ध्यान अब प्रशासन कब लेगा संज्ञान? सड़क की मरम्मत कब होगी शुरू—लोगों की निगाहें प्रशासन पर बांगरमऊ नगर के माढ़ापुर रोड का मामला।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली से दर्शन यात्रा के दौरान हाईवे पर ट्रैवलर पलटी, 7 श्रद्धालु घायल
Hapur, Uttar Pradesh:स्टीयरिंग हाथ में हो और पलकें भारी हो जाएं, तो नतीजा किस कदर खौफनाक हो सकता है इसकी गवाही हापुड़ हाईवे से आई ये तस्वीरें दे रही हैं. दिल्ली से नीम करोली कैंचीधाम में दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं का सफर बीच रास्ते में ही चीख-पुकार में बदल गया. बताया जा रहा है कि ट्रैवलर के चालक को नींद की झपकी आने के कारण गाड़ी हाइवे पर ही अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 7 श्रद्धालुओं के चोटें आई हैं, जिस पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार दिल्ली से लखनऊ हाईवे एनएच 9 पर दौड़ रही एक ट्रैवलर जैसे ही हापुड़ में रामपुर अंडरपास पर पहुंची, तभी अचानक बेकाबू होकर हाईवे की सड़क पर पलट गई. गाड़ी के पलटते ही अंदर फंसे 22 यात्रियों में कोहराम मच गया. गनीमत रही कि रफ्तार का कहर किसी की जान नहीं ले सका, लेकिन सात लोग घायल हो गए. हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी. सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल रवाना किया. पुलिस के मुताबिक हादसा प्रथम दृष्टया ड्राइवर की एक झपकी की वजह से हुआ. बताया जा रहा है कि 22 यात्रियों में से 7 यात्री घायल हुए हैं, जििनमें 15 साल का वंश, 38 वर्षीय नीरज, 35 साल की शालिनी, 8 साल का मासूम निशु, 10 साल की यशिका, 41 वर्षीय रेनू मिश्रा और 11 साल का वीरेन कुमार. सभी यात्री दिल्ली के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के रिश्तेदार हैं. राहत की बात ये है कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया. फिलहाल, पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त गाड़ी को हटवाकर आगे की कार्रवाई पूरी कर ली है.0
0
Report
त्योहारों में रांची स्टेशन का दक्षिणी गेट 10 अक्टूबर से खुलेगा, प्लेटफॉर्म टिकट 20 रुपए
Ranchi, Jharkhand:त्योहारों के सीजन शुरू हो रहा है इस दौरान प्लेटफॉर्म पर होने वाले भीड़ भाड़ को देखते हुए रांची रेलवे स्टेशन का निर्माणाधीन दक्षिणी गेट 10 अक्टूबर से खोला जाएगा। इसके साथ ही त्यौहार के सीजन में प्लेटफॉर्म पर ज्यादा भीड़ न हो इसके लिए प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए से बढ़ा कर 20 रुपए किया जाएगा। प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होंगे, स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। पैसेंजर के लिए ऑन स्पॉट टिकट की व्यवस्था की जा रही है। इसको लेकर हमने रांची के डीआरएम से खास बात चीत की।0
0
Report
चंपारण के कुंडवा चैनपुर बाजार में फर्जी आधार कार्ड बनवाने का धंधा उजागर, गिरफ्तारी
Motihari, Bihar:पूर्वी चंपारण जिला स्थित नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के कुंडवा चैनपुर बाजार में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दी। बताया गया कि नेपाल के नागरिकों का आधार कार्ड बनाकर मोटी रकम वसूली के साथ साथ उस आधार कार्ड पर लोन भी निकलवाया जाता था। बतादे यह फर्जी आधार कार्ड बनाने का खेल थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर हो रहा था। सिकरहना एसडीपीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में कई फर्जी आधार कार्ड, एक लैपटॉप, एक फिंगर मशीन, एक आई स्कैनर, एक कैमरा को बरामद किया है। कार्रवाई में एक दुकानदार मनीष कुमार तथा दो नेपाल की महिला जो आधार कार्ड बनवाने आई थी उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनो गिरफ्तार महिला नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत महुलीया थाना क्षेत्र के मठिया गांव की निवासी है। सभी से पूछताछ जारी है। हालांकि गिरफ्तार संचालक के नाम पर आधार कार्ड बनाने का लाइसेंस प्राप्त नहीं है फिर ये सिस्टम और आईडी कैसे आया और इसे कैसे काम किया जा रहा था यह जांच का विषय है। पूरे कार्रवाई में एसडीपीओ के साथ कुंडवा चैनपुर थाना प्रभारी अमन कुमार एसआई नवीन कुमार और रामेंद्र कुमार शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
दरभंगा में गांधी जयंती पर नमो भारत ट्रेन शुरू, लहेरियासराय से पटना के लिए रवाना
Darbhanga, Bihar:दरभंगा- गांधी जयंती पर लहेरियासराय को बड़ी सौगात, सांसद गोपाल जी ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर नमो भारत ट्रेन को किया रवाना गांधी जयंती के अवसर पर लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन के ठहराव की शुरुआत हो गई। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने सुबह हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया。 नमो भारत ट्रेन सुबह 6:28 बजे लहेरियासराय हर दिन पहुंचेगी और 6:30 बजे पटना के लिए रवाना होगी। ट्रेन के लहेरियासराय में ठहराव से आसपास के हजारों यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब पटना जाने वाले यात्रियों को बस से सफर करने या दरभंगा स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़ने की जरूरत नहीं होगी。 सांसद गोपाल जी ठाकुर ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय में ट्रेन के ठहराव से नौकरी, इलाज और अन्य जरूरी कामों से पटना जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी。 बाइट 1, गोपाल जी ठाकुर सांसद दरभंगा0
0
Report
धानापुर के आवाजापुर में चोरों ने आभूषणों की चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - धानापुर क्षेत्र में नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, नवनिर्मित मकान को चोरों ने बनाया निशाना - गांव के सिवान में धर्मेंद्र सिंह उर्फ मलिंगा के मकान में छत के रास्ते घुसे चोर - आलमारी और बक्सा तोड़कर 10 हजार रुपये नकद समेत 10 लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण चोरी - सोने की चेन, घुमका, बाली, तीन अंगूठियां समेत चांदी के सिक्के, गिलास, चम्मच, कटोरी और थाली चोरी - आरोप है कि घर में सो रही धर्मेंद्र की मां पर नींद का स्प्रे कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया - रात करीब 2:30 बजे धर्मेंद्र की नींद खुली तो घर में सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई - मंदिरों और बिरना गांव में चोरी के बाद अब आवाजापुर में वारदात, लगातार चोरी से ग्रामीणों में नाराजगी - सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी - धानापुर थाना क्षेत्र के आवाजापुर गांव की घटना.0
0
Report
मायावती का PDA पर हमला: समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद-धनबल का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:बीएसपी प्रमुख मायावती का सपा के राज्यसभा प्रत्याशियों के नामों को लेकर पीडीए पर हमला किया है। मायावती ने कहा कि सपा परिवारवाद और धनबल का सहारा लेकर चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि पीडिए सिर्फ वोट लेने के लिए है। 1.जैसाकि यह सर्वविदित है कि बी.एस.पी. किसी भी छोटे-बड़े चुनाव में विरोधी पार्टियों में भी ख़ासकर समाजवादी पार्टी (सपा) की तरह अपने परिवार, सगे-सम्बंधी, भाई-भतीजों, क़रीबी रिश्ते-नातेदारों के साथ ही विशेषकर बड़े-बड़े पूँजीपतियों व धन्नासेठों आदि को टिकट नहीं देती है, यानी चुनावों में उनके धनबल का सहारा नहीं लेती है, बल्कि पार्टी में कार्यरत सर्वसमाज में से केवल ग़रीब, मध्यम वर्ग व कमज़ोर तबक़ों के कर्मठ अम्बेडकरवादी लोगों को ही अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाती है, अर्थात बी.एस.पी. की राजनीति परिवारवाद व धनबल से मुक्त व पाक-साफ है, जबकि वहीं दूसरी तरफ सपा ठीक इसके विपरीत कार्य करती है, जो अपने आपको समाजवादी व कथित ’पीडीए’ (PDA) की पार्टी होने का राजनीतिक ढोंग व छलावा करती हुई ज़्यादा नज़र आती है। 2.इसका एक और ख़ास व ताज़ा उदाहरण यह है कि सपा ने यूपी से राज्यसभा के लिये द्विवार्षिक चुनाव में श्री रामगोपाल यादव को फिर से पर्चा भरवाया है जो सपा मुखिया के नज़दीकी रिश्तेदार हैं, जबकि सपा ने अपनी पार्टी का दूसरा उम्मीदवार श्री धनराज परिमल नाथवानी को बनाया है, जो चर्चित उद्योग घराने से सम्बद्ध हैं। लोगो की राय में सपा का तीसरा उम्मीदवार पहले की तरह संभवतः ’फेस सेविंग’ व चुनाव हारने के लिये होगा। 3.तो इस प्रकार का है सपा, उसका ’पीडीए’ (PDA) व उन पार्टी का समाजवाद अर्थात् सपा को चुनाव में वोट तो ’पीडीए’ का चाहिये, लेकिन सांसद व विधायक आदि ज़्यादातर अपने परिवार वालों को व बड़े-बड़े पूँजीपतियों को बनाती है। अतः जनता इनके ’पीडीए’ के बहकावे में ना आये तो यह सही। 4.वास्तव में यह कोई नई बात नहीं है बल्कि सपा का इस प्रकार का दोहरा चाल, चरित्र व चेहरा हमेशा से ही रहा है और इसीलिये ख़ासकर अपरकास्ट समाज के ग़रीबों तथा ’बहुजन समाज’ अर्थात दलितों, आदिवासियों, अति-पिछड़ों, मुस्लिम एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के समस्त लोगों को अब ख़ासकर यूपी विधानसभा आमचुनाव से पहले ही ज़रूर पूरी तरह से सचेत/सतर्क हो जाना चाहिये कि उन सबका हित अम्बेडकरवादी बी.एस.पी. में ही निहित व सुरक्षित है, बाकी सब छलावा ही छलावा है।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर के गांधी संग्रहालय में 170 देशों के डाक टिकट, दांडी यात्रा की रसीद
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के बाड़ी में गांधी जी का अनोखा संग्रहालय, 170 देशों के टिकटों से लेकर दांडी यात्रा की ओरिजिनल रसीद तक मौजूद, 12 पीढ़ियों का वंशवृक्ष भी तैयार धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड में रहने वाले अजय गर्ग ने महात्मा गांधी से जुड़ी दुर्लभ चीजों को सहेजकर ऐसा अनोखा संग्रहालय तैयार किया है, जो बापू के जीवन, संघर्ष और विचारों की पूरी कहानी बयां करता है। उनके संग्रहालय में दुनिया के करीब 170 देशों द्वारा गांधी जी पर जारी किए गए डाक टिकट, 200 से अधिक दुर्लभ किताबें, सिक्के, पोस्टकार्ड, ऐतिहासिक दस्तावेज और खादी पर जारी स्टांप सुरक्षित हैं, जो इसे देश में इकलौता और प्रेरणादायक संग्रह बनाते हैं। गांधी जयंती पर यह संग्रह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 170 देशों ने गांधी पर जारी किए टिकट, सभी संग्रहालय में मौजूद:- अजय गर्ग बताते हैं कि महात्मा गांधी दुनिया की उन चुनिंदा हस्तियों में शामिल हैं, जिन पर भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के करीब 170 देशों ने डाक टिकट जारी किए हैं। उनके संग्रह में मॉरीटानिया, मिस्र, सोमालिया, सीरिया, माली, ईरान, मालदीव, कोमोरोस, तुर्कमेनिस्तान, मोरक्को समेत अफ्रीका और यूरोप के कई देशों के डाक टिकट मौजूद हैं। साथ ही वर्ष 1948 में गांधी जी पर जारी पहला डाक टिकट सेट और खादी कपड़े पर भारत सरकार द्वारा गांधी जी के नाम से जारी स्टांप भी यहां की शोभा बढ़ा रहे हैं। दांडी यात्रा की ओरिजिनल रसीद और सील लगे पोस्टकार्ड हैं खास आकर्षण:- संग्रहालय की सबसे खास और दुर्लभ चीजों में दांडी यात्रा के समय की नमक टैक्स की ओरिजिनल रसीद शामिल है, जो इतिहास की जीवंत गवाह है। इसके अलावा गांधी जी दांडी यात्रा के दौरान जिन स्थानों पर रुके थे, वहां के पोस्ट ऑफिस की सील लगे दुर्लभ पोस्टकार्ड भी अजय गर्ग ने संभालकर रखे हैं। यहां दांडी यात्रा के 75 वर्ष पूरे होने पर 2005 में भारत सरकार द्वारा जारी 100 रुपये का सिक्का और 150वीं जयंती पर जारी 150 रुपये का स्मारक सिक्का भी मौजूद है 200 किताबें हरिजन अखबार और सिक्कों का खजाना:- अजय गर्ग के संग्रहालय में गांधी जी पर लिखी 200 से अधिक दुर्लभ किताबें भी मौजूद हैं। गांधी जी द्वारा हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषा में निकाले गए ‘हरिजन’ अखबार की मूल प्रतियां भी यहां सुरक्षित हैं। इसके अलावा गांधी जी से जुड़े विभिन्न अवसरों पर जारी किए गए सिक्के और दस्तावेज भी यहां देखे जा सकते हैं। 12 पीढ़ियों का वंशवृक्ष बनाया मिला कॉपीराइट और रिकॉर्ड:- अजय गर्ग ने गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर चित्रकारी के माध्यम से महात्मा गांधी की 12 पीढ़ियों का वंशवृक्ष तैयार किया है। इसमें गांधी जी के परदादा के परदादा से लेकर महात्मा गांधी तक के परिवार को क्रमवार दर्शाया गया है। इसे बनाने में उन्हें करीब 3 से 4 साल का समय लगा। इस अनोखे वंशवृक्ष के लिए उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 में भारत सरकार द्वारा इसे वेरीफाई कर कॉपीराइट भी प्रदान किया गया। हाल ही में उन्हें राजस्थान गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई पीढ़ी को गांधी के विचारों से जोड़ने का प्रयास:- अजय गर्ग का कहना है कि गांधी जी केवल एक नाम नहीं, बल्कि स्वर्णिम इतिहास हैं। वह देश-विदेश से डाक टिकट और सिक्के जुटाकर लोगों तक गांधी जी के विचार पहुंचाने का प्रयास करते हैं। स्कूलों, कॉलेजों और अन्य स्थानों पर प्रदर्शनी लगाकर वे नई पीढ़ी को गांधी जी के जीवन, अहिंसा, सत्य और आदर्शों से परिचित कराते हैं। उनका यह अनोखा संग्रह अब धौलपुर की पहचान और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है0
0
Report
दौसा में गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण और सर्व धर्म प्रार्थना
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा महात्मा गांधी जयंती पर प्रार्थना सभा का आयोजन कलेक्टर डॉ सौम्या झा, एसपी पीयूष दीक्षित, एएसपी शंकरलाल मीणा सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल बड़ी तादाद में स्कूली बच्चे और आमजन भी रहे मौजूद गांधी सर्किल पर किया गया आयोजन वहीं जिले भर में जगह जगह हुए आयोजन दौसा जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी सर्किल पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि दी गई साथ ही सर्व धर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ सौम्या झा , एसपी पीयूषण दीक्षित, एएसपी शंकर लाल मीणा , एसडीएम संजू मीणा , नगर परिषद की सभापति रेखा गुर्जर सहित बड़ी तादाद में स्कूली बच्चे और आमजन मौजूद रहे इस दौरान अलग-अलग धर्म से जुड़े पंडित ,मौलवी , पादरियों ने अपनी अपनी बात कही साथ ही कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने कहा गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का सभी को संकल्प लेना चाहिए गांधी जी के विचारों को जीवन में आत्मसात करते हुए आगे बढ़े0
0
Report
कोडरमा हादसा: मृतक के परिवार ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी کی मांग کی
Koderma, Jharkhand:कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के बिशनपुर रोड में बीते 29 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में घायल हुए नरेश नगर वार्ड नंबर एक निवासी मुकेश ठाकुर की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मुआवजा और मोटरसाइकिल चालक के गिरफ्तारी को लेकर थाना का घेराव कर किया। देर रात परिजन और आक्रोशित लोग थाना पहुंचे और शव के साथ प्रदर्शन करते हुए मृतक को उचित मुआवजा और मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इस संबंध में मृतक की सास कौशल्या देवी ने थाना में आवेदन देकर बताया कि मेरे दामाद मुकेश ठाकुर प्रत्येक दिन की तरह 29 तारीख की सुबह 8:30 बजे घर से कम पर निकले थे, उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार सीडी कॉलोनी से बिशनपुर रोड आ रहा था और हमारे दामाद को टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए और आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए रांची रेफर किया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई।0
0
Report
Advertisement
