icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

20 नवंबर नतीजे के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारी, जिला परिषद-प्रधान जीत का दावा

Kishanganj, Bihar:पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। किशनगढ़ में कांग्रेस के पंचायत समिति और जिला परिषद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी का वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रत्याशियों का उत्साह और एकजुटता साफ नजर आ रही है। प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाने के लिए विधायक एवं देहात जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी भी बाड़ेबंदी में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने एकजुट होकर चुनावी नतीजों को लेकर अपना विश्वास जताया। ज़ी मीडिया से खास बातचीत में डॉ. विकास चौधरी ने दावा किया कि 20 नवंबर को आने वाले नतीज़ों में कांग्रेस जिला परिषद और पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अगला सिलोरा पंचायत समिति प्रधान और अजमेर जिला परिषद प्रमुख कांग्रेस का होगा। बाड़ेबंदी के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल प्रत्याशियों को सीकर में रखा गया है, हालांकि मतगणना से पहले बाड़ेबंदी का ठिकाना बदलने की भी चर्चा है। अब सभी की निगाहें 20 नवंबर को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हैं। कांग्रेस ने प्रधान और जिला प्रमुख के पदों पर कब्जा जमाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सियासी मुकाबला दिलचस्प है और कांग्रेस का दावा कितना दमदार साबित होता है, इसका फैसला मतगणना के बाद ही होगा।
0
0
Report
Advertisement

स्कूल के सामने मधुमक्खी छत्ता, 30 से अधिक छात्र घायल—सुरक्षा पर उठे सवाल

Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिले के चरचा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों के झुंड ने जमकर कहर बरपाया। मधुमक्खियों के हमले में करीब 30 से 34 छात्र-छात्राएं घायल हो गए, जिन्‍हें जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि स्कूल के मुख्य गेट के सामने पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी मधुमक्खियों के हमले में स्कूल के बच्चे घायल हो चुके हैं। अभिभावकों का आरोप है कि छत्ता हटाने को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ऐसे में अब स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

कोतवाली कालसी में शादी के नाम पर शारीरिक शोषण पर धरना, आत्मदाह की कोशिश

Noida, Uttar Pradesh:टॉप:चकराता स्लग : कोतवाली में हंगामा, युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास एंकर : शादी के नाम पर युवती के साथ हुए शारिरिक शोषण मामले में आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब धरने पर बैठी युवती ने कोतवाली परिसर में ही आत्मदाह की कोशिश की। मामला कोतवाली कालसी क्षेत्र का है, जहां शादी के नाम पर शारिरिक शोषण का शिकार हुई एक युवती आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पिछले छत्तीस घंटे से कोतवाली परिसर में धरने पर बैठी हैं, लेकिन पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के बाजाए जांच की बात कह कोरे आश्वासन ही दे रही है, पुलिस द्वारा पीड़ित युवती, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कई दौर की वार्ता के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित युवती ने कोतवाली परिसर में ही पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवती को काबू किया। जब इससे भी बात नहीं बनी तो युवती ने कोतवाली कार्यालय में रखी मेज पर चढ़कर पंखे से दुपट्टे का फंदा डालकर हंगामा खड़ा कर दिया। जिस पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया, गनीमत यह रही कि समय रहते युवती को किसी तरह यहां भी किसी तरह शांत किया गया। बहरहाल युवती अब भी आरोपी युवक और इस मामले में शामिल अन्य लोगों पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर कोतवाली परिसर में धरने पर डटी है, जबकि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर मीडिया के सवालों से कन्नी काट रही है।
0
0
Report

महराजगंज के बेसिक शिक्षकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपाः पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow25m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों ने लंबित समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. को ज्ञापन सौंपा। केशव मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, स्थानांतरण और सेवा से जुड़ी दूसरी समस्याओं के समाधान की मांग की। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षकों और उनके आश्रितों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा लागू करने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कई मांगें अब भी लंबित हैं। ज्ञापन में 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए नई पेंशन व्यवस्था खत्म कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। इससे पहले चयनित, लेकिन बाद में काम संभालने वाले शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग रखी गई। शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के आदेश के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता पर कानून बनाने के लिए विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने का अनुरोध किया। उन्होंने सभी शिक्षकों के शैक्षिक और प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों की एसटीएफ से जांच कराने के आदेश पर रोक लगाने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि जांच केवल शिकायत वाले मामलों में होनी चाहिए। ज्ञापन में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, गैर-टीईटी शिक्षकों को पदोन्नति का मौका देने और ब्रिज कोर्स परीक्षा में 50 प्रतिशत न्यूनतम अंक की अनिवार्यता खत्म करने की मांग भी शामिल थी। शिक्षकों ने लंबित अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी करने और 12 साल की सेवा पूरी करने वालों को प्रोन्नत वेतनमान देने की मांग की। उन्होंने मृतक शिक्षकों के योग्य आश्रितों को नौकरी देने की भी मांग रखी। इसके अलावा स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाईकर्मी और चौकीदार रखने तथा दूसरे शनिवार और उपार्जित अवकाश देने की मांग की गई। शिक्षकों ने जिलाधिकारी से सभी 12 मांगों पर शासन स्तर से पहल कर समस्याओं का जल्द समाधान कराने की अपील की। इस मौके पर दयानंद त्रिपाठी, रमेश तिवारी, अनूप कुमार, विजय यादव, विजय प्रताप पांडे, मनोज वर्मा, संजय यादव, प्रकाश त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा, हरीश साही और अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

बूंदी महोत्सव की शोभायात्रा के लिए भव्य तैयारी, पारंपरिक परिधान में शामिल होने की अपील

Noida, Uttar Pradesh:बून्दी महोत्सव की शोभायात्रा को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू बूंदी। आगामी 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले बूंदी महोत्सव 2026 की शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीएम ने सभी समाजों से पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की। शोभायात्रा में ग्रामीण संस्कृति, ऐतिहासिक घटनाओं और सामाजिक परंपराओं पर आधारित झांकियां सजाई जाएंगी। मार्ग पर तोरण द्वार, सजावट और पुष्पवर्षा से स्वागत की तैयारियां भी की जाएंगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

ग्वालियर सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद: प्रतिमा राणा के आरोपों पर अदालत का फैसला

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में सिंधिया राजपरिवार की हजारों करोड़ की संपत्ति का विवाद एक बार फिर अदालत की सख्ती के चलते चर्चा में है। करीब 41 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियों के बंटवारे से जुड़े इस मामले में समझौते को चुनौती देने वाली प्रतिमा राणा को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। समझौते पर धोखे से हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाकर अपना पक्ष रखने और बयान दर्ज कराने की मांग करने वाली प्रतिमा राणा इस बार भी निर्धारित सुनवाई पर अदालत नहीं पहुंचीं। उनकी पूर्व में भी सुनवाई के दौरान रही गैरमौजूदगी के साथ बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान भी गैरहाजिर होने पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए 10 हजार रुपये की कॉस्ट लगा दी,प्रतिमा राणा ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी तीन मौसियों ने उनसे धोखे में रखकर संपत्ति के समझौते पर हस्ताक्षर कराए थे। अदालत ने उन्हें अपने आरोपों के समर्थन में बयान और सबूत पेश करने का मौका दिया था, लेकिन अब उनके ही अदालत में नहीं पहुंचने से मामला फिर चर्चा में आ गया है।
0
0
Report

महासमुंद जेल में विचाराधीन कैदी की मौत; पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद ब्रेकिंग महासमुंद जिला जेल में विचाराधीन बंदी की मौत。 बुधवार सुबह अचानक बिगड़ी बंदी सय्यद अशफाक की तबीयत。 44 वर्षीय सय्यद अशफाक, बिलासपुर का था निवासी。 NDPS एक्ट के तहत वर्ष 2023 से जेल में था बंद。 सुबह करीब 7 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप。 जेल प्रशासन ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया。 जांच के बाद डॉक्टरों ने बंदी को मृत घोषित किया。 प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका。 हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी गई。 शव जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया。 परिजनों की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top