802301
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के महासचिव पंकज नंदा ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं
Arrah, Bihar:राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव पंकज नंदा ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ का यह पावन पर्व हर ओर खुशहाली और आस्था की छटा बिखेरता है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से सभी देशवासियों को लोक आस्था और विश्वास के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी-सेवा संकल्प बाइक यात्रा पहुंची करहल,कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से की पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी से गुजरात के वडनगर के लिए निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा बुधवार को करहल पहुंची। यात्रा के करहल क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। गांव किरथुआ और कंचनपुर में यात्रा का कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान बुलडोजर पर खड़े होकर बाइक यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई। मुख्य अतिथि होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने सहभागिता की। मंत्री ने प्रधानमंत्री के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्षों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री आवास,आयुष्मान भारत,उज्ज्वला,किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर संवाद किया,कार्यक्रम आयोजक प्रदीप यादव ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें जलपान कराया। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
नया रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों की बस में लगी भीषण आग, 30 से अधिक कर्मियों ने कूदकर बचाई जान
Raipur, Chhattisgarh:महानदी भवन (मंत्रालय) के पास उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब कर्मचारियों को लेकर जा रही बस (क्रमांक 3073) में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय बस में 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी सवार थे। धुआं और लपटें उठते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। चालक की तत्परता और कर्मचारियों की सूझबूझ से सभी ने खिड़कियों व दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही दमकल दल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।0
0
Report
करनाल की रायज़ा ढिल्लों ने एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीता
Karnal, Haryana:Asian game करनाल। एशियन गेम 2026 में करनाल के शामगढ़ गांव की रहने वाली बेटी रायज़ा ढिल्लों ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है इस जीत के बाद घर में खुशी का माहौल बना हुआ है परिवार के लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करके खुशी जाहिर की तो वहीं उनके पिता ने बताया बचपन से ही उनकी बेटी रायज़ा ढिल्लों मेहनती थी उसने मेहनत की और आज वह इस मुकाम पर पहुंची है उन्होंने कहा वह एक नंबर से चूक गई नहीं तो मेडल कुछ और होता लेकिन उनको अपनी बेटी पर मान है और जब वह करनाल आएगी तो उसका स्वागत किया जाएगा । रायज़ा ढिल्लों के पिता ने कहा कि, उनके बुजुर्गों को शूटिंग का शौक था पुराने समय में उनके बुजुर्ग शिकार किया करते थे, बंदूक का शौक था फिर उसके बाद परिवार के लोग राइफल क्लब मेंबर बने, उनके पिता ने उनको बंदूक हाथ में पकड़ाई लेकिन वह तो गेम्स में नहीं जा सके लेकिन वही बंदूक उन्होंने अपनी बेटी को पकडडाई और उनकी बेटी अब तक कई मेडल जीत चुकी है और कई रिकॉर्ड जो है बेटी रायज़ा ढिल्लों बना चुकी है । परिवार वालो का कहना है की बेटी ने काफी मेहनत की है उसने इससे पहले दूसरे गेम्स में भी हाथ आजमाया था लेकिन शूटिंग तो हमारे खून में थी रायज़ा ढिल्लों کا ओلंपिक کا सपना है जो 2 साल के बाद होना है और हमें पता है हमारी बेटी हमारा नाम मा रोशन करेगी ।पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि रायाज़ा ढिल्लो की शुरुआत 2021 के दौरान हुई थी जब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप लीमा में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था इसी के साथ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीत चुकी है बेटी , जूनियर वर्ल्ड कप में भी दो मेडल जीत चुकी है सिल्वर, इसी के साथ और आज के समय में नेशनल और सीनियर नेशनल चैंपियन है बेटी रायाजा ढिल्लों और करंट नेशनल रिकॉर्ड होल्डर भी है । उन्होंने कहा की बेटी आगे और मेहनत करेगी और देश का नाम रोशन करेगी उन्होंने कहा की बेटी की उम्र अभी 22 साल है और उसने अभी काफी कुछ करना है मानते हैं कि इस बार गोल्ड नहीं लेकर आ पाई लेकिन ओलंपिक का उसका सपना है जो 2 साल बाद होनी है लेकिन उससे पहले वो करनाल आएगी कुछ दिन यहां रहेगी और फिर दोहा (कतर) में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप जो पहला कोटा मुकाबला है ओलंपिक کا वहां के लिए रवाना हो जाएगी . परिवार वालों का कहना है कि परिवार में खुशी का माहौल है रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं और इसी के साथ हम भी खुश है और हमारी बेटी को हम दुआ देते हैं वह हमेशा इस तरह से अपने देश का नाम रोशन करें और आगे बढ़े।0
0
Report
Advertisement
जहांगीराबाद पुलिस पर वकील के साथ मारपीट के आरोप, विरोध प्रदर्शन
Bhopal, Madhya Pradesh:जहांगीराबाद पुलिस पर वकील पर लगे थे मारपीट के आरोप वकील पर मारपीट के आरोप के बाद वकीलों ने बड़ी तादाद में एकत्रित होकर आज कोर्ट चौराहे पर किया था प्रदर्शन उसी दौरान जहांगीराबाद थाना प्रभारी को किया गया था निलंबित अब वकील राकेश रावल पर भी हुआ मामला दर्ज0
0
Report
इंदरगढ़ पुलिस की सक्रियता से अपहरण के इरादे नाकाम, युवक सुरक्षित बरामद
Datia, Madhya Pradesh:इंदरगढ़ पुलिस की सक्रियता से बदमाशों के मंसूबों पर फिरा पानी अपहृत युवक को घायल अवस्था में छोड़कर भागे बदमाश, पुलिस ने बरामद कर अस्पताल पहुंचाया दतिया। इंदरगढ़ पुलिस की तत्परता से अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस के लगातार पीछा करने पर बदमाश अपहृत युवक को घायल अवस्था में रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने युवक को बरामद कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाश पवन यादव पुत्र बुद्ध सिंह, निवासी ग्राम महोबा थाना सोनागिर को दतिया कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल के पास से जबरन चार पहिया वाहन में बैठाकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया। पुलिस की लगातार कार्रवाई से घबराए बदमाश अपहृत युवक को घायल अवस्था में रास्ते में छोड़कर वाहन सहित फरार हो गए। पुलिस ने युवक को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में दबिश देने के साथ ही आरोपियों की पहचान और वाहन संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
इंदौर के पालदा में 12 हजार लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ के साथ टैंकर पकड़ा
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के बड़े पालदा क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 हजार लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ से भरा टैंकर पकड़ा है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने मौके पर दबिश दी जहां रिहायशी इलाके में थिनर टर्पेंटाइन ऑयल और अन्य पदार्थों के भंडारण की शिकायत मिली थी। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने गोदाम और फैक्ट्री को सील कर दिया। दरअसल बड़े पालदा क्षेत्र में रिहायशी इलाके के भीतर ज्वलनशील पदार्थों के अवैध भंडारण और आवागमन की शिकायत प्रशासन को मिली थी। शिकायत के आधार पर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर अधिकारीयो ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान करीब 12 हजार लीटर तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मिले, जिनमें थिनर, टर्पेंटाइन ऑयल और डीजल शामिल हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गोदाम और फैक्ट्री को सील कर दिया। बताया गया कि जब्त किए गए पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। प्रशासन की टीम यह जांच कर रही है कि ज्वलनशील पदार्थ कहां से लाए गए थे, उनका परिवहन कैसे किया जा रहा था और उन्हें कहां भेजा जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है। प्रशासन द्वारा नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रतनगढ़ में किसानों ने सौर लाइन पर टावर चढ़कर मुआवजे की मांग पूरी हुई
Churu, Rajasthan:फसल के मुआवजे की मांग को लेकर दो किसान चढ़े टावर पर, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरे नीचे रतनगढ़। तहसील के गांव हंसासर से होकर निकल रही सोलर प्लांट की हाईटेंशन लाइन के दौरान किसानों की खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर दो किसान बुधवार को टावर पर चढ़ गए तथा अपना विरोध जताया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारा गया तथा मुआवजे की मांग को लेकर सहमति बनने पर किसानों का आक्रोश शांत हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर से नीमराणा सौर ऊर्जा की हाईटेंशन लाइन डाली जा रही है, जो तहसील के गांव हंशासर से होकर गुजर रही है। इस लाइन से करीब 20 किसान प्रभावित हो रहे हैं, जो लंबे समय से मुआवजे की मांग को लेकर अपना आंदोलन कर रहे थे और कंपनी द्वारा उन्हें आश्वासन दिया जा रहा था। लंबे समय से केवल आश्वासन मिलने और कंपनी द्वारा कार्य में गति लाने से किसानों का आक्रोश बढ़ गया तथा बुधवार को किसान लामबद्ध हो गए तथा अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले अध्यक्ष मदनलाल जाखड़ के नेतृत्व में अपना आक्रोश जताने लगे। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी द्वारा पुलिस को सूचना दी, जिस पर सीआई संदीप कुमार भारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रभावित किसान मोतीराम एवं कोडाराम जाट टावर पर चढ़ गए तथा मुआवजे की मांग को लेकर अपना आक्रोश जताने लगे। करीब दो घंटे की समझाइश के बाद दोनों किसानों को टावर से नीचे उतारा गया तथा तहसीलदार अंकित मिमानी के नेतृत्व में वार्ता शुरू हुई। किसानों सभा के अध्यक्ष जाखड़ ने बताया बुधवार शाम तक चली वार्ता में टावर के दौरान अधिग्रहण की गई जमीन का पूरा नाप लेकर रवि व खरीब की फसल का मुआवजा देने एवं जिन किसानों के खेतों के ऊपर से लाइन गुजर रही है, उन्हें भी नियमानुसार मुआवजा देने की बात पर सहमति बनी और इसके बाद किसानों का आंदोलन समाप्त हुआ।0
0
Report
हनुमानगढ़ संगरिया में 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) 100.37 ग्राम हेरोइन और 40 हजार रुपए की बिक्री राशि के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Hanumangarh की संगरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम अवैध हेरोइन और 40 हजार रुपए की बिक्री राशि बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी भी जब्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ने बताया कि उपनिरीक्षक केशव शर्मा मय टीम ने गश्त के दौरान शाहपीनी सिंहपुरा रोड पर कार्रवाई की। पुलिस ने स्कूटी पर सवार सुखप्रीत सिंह और गगनदीप कौर को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन , 40 हजार रुपए बिक्री राशि और स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोविंदवाल, पंजाब जेल में बंद आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ कल्याण बाबा के संपर्क में थे और उसके साथ मिलकर सिंडिकेट के रूप में हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। कार्रवाई में AGTF Hanumangarh एवं जिला विशेष टीम सेक्टर Hanumangarh की भी विशेष भूमिका रही। विजुअल बाइट : अरविंद बिश्नोई, ASP Hanumangarh0
0
Report
स्मृति ईरानी बनी प्रदेश प्रभारी, भाजपा का महिला वोटरों पर खास फोकस
Raipur, Chhattisgarh:भाजपा ने स्मृति ईरानी को बनाया प्रदेश प्रभारी, प्रदेश की महिला वोटर्स पर भाजपा का खास फोकस, कांग्रेस ने कसा तंज0
0
Report
Advertisement
संगरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100.37 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : संगरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AGTF और DST टीम की मदद से कार्रवाई, 100.37 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन तस्करी मामले में पुलिस ने 40 हजार रुपए की बिक्री राशि और स्कूटी की जब्त, शाहपीनी-सिंहपुरा रोड पर पुलिस की कार्रवाई, स्कूटी सवार दो आरोपियों से अवैध हेरोइन बरामद, पूछताछ में जेल में बंद आरोपी से संपर्क और सिंडिकेट के रूप में तस्करी करने की बात सामने आई, हेरोइन तस्करी प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज0
0
Report
जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाते वक्त विस्फोट, दमकलकर्मी घायल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार दोपहर लगी आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी मौके पर जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक केमिकल के एक ड्रम में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आकर 13 से अधिक दमकलकर्मी झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और झुलसे दमकलकर्मियों को उपचार के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में शिफ्ट किया गया। झुलसे दमकलकर्मियों में प्रवीण, दुर्गेश, प्रेम, प्रवीण कुमार, कुणाल, विनय पुरोहित, आसिफ खान, जोगाराम, प्रीतम, सुरेंद्र, प्रकाश, मो. हनीफ और अविनाश हर्ष के नाम सामने आए हैं।0
0
Report
बिहार मंत्री विजय सिन्हा का आरोप: जंगल राज फिर नहीं चलेगा, सुशासन ही प्राथमिकता
Patna, Bihar:बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जंगल राज वालों से भी लड़ा था बीच में घाल मेल कर जंगल राज वाले वापस लौटे थे। फिर से कहीं किसी को जंगल राज लाने की इजाज़त सरकार नहीं देती है। विजय सिन्हा ने कहा कि सुशासन वर्तमान सरकार की प्रथम प्राथमिकता है0
0
Report
Advertisement
भाजपा के भीतर गुटबाज़ी के विरोध में उपसभापति चुनाव के बाद प्रदर्शन
Churu, Rajasthan:उपसभापति चुनाव के बाद भाजपा की गुटबाज़ी सडक़ पर प्रजापत समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश अपने ही वार्ड में घिरी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच फूंके एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल कुलदीप, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच और पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा के पुतले, पार्टी से निष्कासित करने की मांग सुजानगढ़ नगर परिषद उपसभापति चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तनसुखलाल प्रजापत की हार के बाद पार्टी के भीतर सुलग रही गुटबाज़ी अब खुलकर सडक़ों पर आ गई है। वहीं शिव बाड़ी के पास से शुरू हुई विरोध प्रदर्शनों एवं पूतला दहन की चिंगारी शहर के अन्य वार्डों में फैलने लगी है। नतीजे आने के दूसरे दिन बुधवार शाम को भाजपा के मूल मतदाताओं और विभिन्न समाजों के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गींदड़ चौक में प्रदर्शन करते हुए भाजपा के ही तीन नेताओं के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं पार्षद जयश्री दाधीच के वार्ड संख्या 34 गींदड़ चौक में स्थानीय लोगों और भाजपा के मूल मतदाताओं ने जयश्री दाधीच, उनके पति कमल दाधीच, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व पार्षद बाबूलाल कुलदीप तथा पार्षद पुरूषोत्तम शर्मा की तस्वीरों वाले पुतले बनाकर दहन किए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इन नेताओं ने बाड़ाबंदी के दौरान फूट डाली और कांग्रेस के पक्ष में कथित रूप से क्रॉस वोटिंग कराकर भाजपा प्रत्याशी को षडयंत्रपूर्वक चुनाव हराया।प्रदर्शन के दौरान आरएसएस से जुड़े ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि ओबीसी आरक्षित सीट होने के बावजूद न तो मूल ओबीसी का सभापति बना और न ही उपसभापति। जिस तरह से पार्टी के नेताओं ने मिलकर प्रजापत समाज के प्रत्याशी को हरवाया, वह कतई बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। रामनिवास प्रजापत ने कहा कि प्रजापत समाज भाजपा का निष्ठावान वोट बैंक रहा है, लेकिन इन नेताओं ने विश्वासघात किया है। कार्यकर्ता प्रेम स्वामी ने रोष जताते हुए कहा कि कांग्रेस को जीत दिलाने वाले ऐसे नेताओं का भाजपा में कोई काम नहीं है, पार्टी शीर्ष नेतृत्व को तुरंत इनके संगठनात्मक पद छीनकर इन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।0
0
Report
आज छत्तीसगढ़ के दक्षिण-मध्य में तेज बारिश, रायपुर में भी बौछार
Raipur, Chhattisgarh:मौसम विभाग की चेतावनी, आज दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में होगी जोरदार बारिश. मध्य छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में आज सीमांत भारी बारिश की चेतावनी. प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में होगी हल्की से मध्यम बारिश, रायपुर में भी पड़ेगी बौछारें0
0
Report
जयपुर के पश्चिम में ढाबों पर अवैध मांस और शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर पश्चिम में ढाबों पर अवैध रूप से मांस और शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई झोटवाड़ा सर्किल के थाना इलाकों में एक साथ शुरू किया गया सर्च अभियान DCP वेस्ट प्रशांत किरण के निर्देशन, एसीपी शिवकुमार भारद्वाज के नेतृत्व में कार्रवाई सर्किल के सभी थानों के SHO ने फील्ड में उतरकर की कार्रवाई करीब पांच दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करधनी थाने में पकड़े गए लोगों से की जा रही पूछताछ लाइसेंस के बिना शराब पिलाने और मांस बेच रहे लोगों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
