icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

गोड्डा रेलवे अंडरपास जल जमाव: DRM मालदा ने समस्या हल कराने का आश्वासन दिया

Godda, Jharkhand:गोड्डा स्टेशन पर बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव में ग्रामीणों के विरोध के बाद मालदा डिवीजन के DRM मनीष गुप्ता गोड्डा पहुंचे। उन्होंने अंडरपास निर्माण में गड़बड़ी की बात मानते हुए इसे ठीक कराने का आश्वासन दिया है। बताये चलें की रेलवे अंडरपास में जल जमाव के कारण दर्शनों गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया था इसमें प्रभावित होने वाले आम नागरिकों के साथ स्कूली बच्चे भी थे युद्ध कांग्रेस ने रेलवे पर समाधान नहीं करने की दिशा में अनिश्चितकालीन के लिए ट्रैक जाम करने की धमकी दी थी इसी संदर्भ में मालदा डिवीजन के डीआरएम ने संजीदगी के साथ क्षेत्र का दौरा किया है। हालाँकि उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज की मांग खारिज कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, शव लापता के बाद बरामद

Munger, Bihar:तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, शनिवार शाम से था लापता। मुंगेर बरियाकोल सुरंग के समीप नयारामनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी की तराई में स्थित एक छोटे तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है。 बताया जाता है कि गौरव कुमार शनिवार की शाम से ही लापता था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के इलाकों में तलाश करने के बाद परिजन तालाब के समीप पहुंचे, जहां खोजबीन के दौरान तालाब से गौरव का शव बरामद किया गया।किशोर का शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किशोर तालाब में नहाने के लिए कब और किसके साथ पहुंचा था।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
0
0
Report

शहापूर के कसारा-वाशाळा में बारिश से हरियाली, समृद्धी महामार्ग पर पर्यटक रुक रहे

Thane, Maharashtra:शहापूर‌ पावसाळी सौंदर्याने नटले.. कसारा-वाशाळा परिसरात निसर्ग बहरला; समृद्धी महामार्गावर पर्यटकांचा थांबा.. समृद्धी महामार्गावर पर्यटकांचा आस्वाद... शहापूर: कसारा-वाशाळा परिसरात निसर्ग बहरला | समृद्धी महामार्गावर पर्यटकांचा थांबा.. समृद्धी महामार्गावर पावसाळी स्वर्ग... शहापूर तालुका. पावसाने निसर्गाला नवं रूप दिलं आहे. सध्या पावसाने शहापूर तालुका हिरवागार झाला आहे. कसारा-वाशाळा परिसरातून जाणारा समृद्धी महामार्ग निसर्गाच्या कुशीतून जातोय. प्रत्येक डोंगर हिरवेगार वस्त्र परिधान करून उभा आहे. ढग, दरी, नदी आणि हिरवीगार झाडं... हे दृश्य पाहून प्रवासी गाडी थांबवून इथे निसर्गाचा आस्वाद घेत आहेत. शहापूर तालुक्यातील कसारा-व washala परिसरात सध्या निसर्ग बहरला आहे. समृद्धी महामार्गाच्या कडेला असलेली दरी आणि त्यातून वाहणारी नदी मनाला भुरळ घालते. ढग जमिनीला स्पर्श करायला खाली येतायत आणि मधून वाहती नदी... हे दृश्य मनाला भुरळ घालणारं आहे. जणू निसर्गाने हिरवेगार वस्त्रच परिधान केले आहे. पावसामुळे निर्माण झालेले हे आल्हाददायी वातावरण पाहून प्रवासी थांंबू शक्कत नाहीत. महामार्गावरून प्रवास करणारे पर्यटक याठिकाणी थांबून निसर्गाचा मनसोक्त आस्वाद घेत आहेत. निसर्गाच्या कुशीतून जाणारा हा समृद्धी महामार्ग आता पर्यटकांसाठी आकर्षणाचे केंद्र बनला आहे. पावसाळ्यात शहापूरला भेट देणे म्हणजे एक वेगळाच अनुभव आहे. पण निसर्गाचा आनंद घेताना वाहतुकीच्या नियमांचे पालन करा आणि महामार्गावर कचरा करू नका..
0
0
Report

विकासनगर: पुलिस-खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 उपखनिज भंडारण सील

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट – विकासनगर के अनुसार पुलिस और खनन विभाग ने अवैध खनन व खनिज भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिले के खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह के नेतृत्व में टीम ने अचानक छापेमारी कर 7 उपखनिज भंडारण को भारी खामियों के चलते सील कर दिया। वहीं ढकरानी क्षेत्र से यमुना नदी में अवैध खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर ट्रॉल्ली और एक JCB-नुमा टमटम मशीन को पकड़कर सीज किया गया। निरीक्षण के दौरान 7 भंडारण संचालक मौके पर भारी मात्रा में मौजूद उपखनिज से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए; इसलिए ई-रवनना पोर्टल भी अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

टिहरी में कांवड़ मेले के लिए SSP श्वेता चौबे ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली

New Tehri, Uttarakhand:Tehri. कांवड़ मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने खुद फील्ड में उतरी एसएसपी. कांवड़ मेले में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ और ट्रैफिक के दबाव को कंट्रोल करने के लिए टिहरी एसएसपी श्वेता चौबे खुद मैदान में उतरी और ट्रैफिक व्यवस्था सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। कांवड़ियों के लिए बनाए गए रूट चार्ट को प्रभावी ढंग से सुचारू बनाया गया ताकि आम जनता को भी किसी तरह की दिक़त न हो। इसके लिए जरूरी निर्देश दिए गए, एसएसपी ने सभी को ट्रैफिक प्लान का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए और पुलिस कर्मियों से भी सुरक्षित कांवड़ यात्रा में अपनी ड्यूटी निभाने को कहा।
0
0
Report

बरेली में पत्नी के प्रेमी समेत चार पर तेजाब से हत्या का सनसनीखेज मामला

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और एक युवक समेत चार लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी के एक युवक से कथित प्रेम संबंध थे। पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और इसका विरोध किया था। इसके बाद आरोपी पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने अन्य लोगों की मदद से युवक को पकड़कर जबरन तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगी नवादा निवासी इसराइल पुत्र सुफा के रूप में हुई है। घटना थाना बारादरी क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक के भाई मोहम्मद ताजिम ने पुलिस को दी गई तहरीर में पत्नी गौसिया, मोहम्मद सलीम पुत्र कुन्दू निवासी काकर टोला और दो अन्य लोगों असार तथा इकरार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक इसराइल और उसकी पत्नी गौसिया पिछले कुछ समय से अलग-अलग जगह किराए पर रह रहे थे। मृतक के भाई मोहम्मद ताजिम का कहना है कि करीब ढाई साल पहले इसराइल ने पत्नी के कहने पर अपने घर का हिस्सा बेच दिया था। इसके बाद वह काकर टोला में मोहम्मद सलीम के मकान में किराए पर रहने लगा था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान गौसिया और मकान मालिक सलीम के बीच कथित तौर पर संबंध बन गए। कुछ समय बाद इसराइल को पत्नी और सलीम के संबंधों के बारे में जानकारी हुई। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि 27 जुलाई 2026 को इसराइल ने अपनी पत्नी गौसिया को मोहम्मद सलीम के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद उसने विरोध किया और मकान खाली कर दिया। वह काकर टोला में ही अब्दुल के घर में किराए पर रहने लगा।
0
0
Report

No news available yet.

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

झाँसी जिला महिला अस्पताल में कपड़ों की धुलाई की समस्या दूर, परिसर में शुरू हुई ऑटोमेटिक लॉन्ड्री

Adil AhmadAdil AhmadFollow9m ago
Jhansi, Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झाँसी जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों और अस्पताल के कपड़े धोने में आने वाली समस्याएं दूर हो गयी हैं। महिला अस्पताल परिसर में ही उनकी धुलाई होने लगी। जिला महिला चिकित्सालय 1 में 90 बेड की व्यवस्था है, जहाँ गर्भवती महिलाओं का उपचार करने के साथ नॉर्मल तथा सिजेरियन डिलिवरि करायी जाती है। शासन के निर्देश पर रोगियों द्वारा इस्तेमाल तकिए जाने वाले बेड के चादर, तकिए आदि प्रतिदिन कलर कोडिंग के हिसाब से बदले जाते हैं। साथ ही ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक जो एप्रिन इस्तेमाल करते हैं उन्हें कीटाणु रहित रखने के लिए नियमित सफाई की जरुरत पड़ती है। अभी तक इन कपड़ों की धुलाई मैन्युअल लॉण्ड्री के माध्यम से करायी जाती थी। इससे समय पर कपड़े नहीं मिल पाते थे और दूसरी समस्याएं भी सामने आती थीं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए जिला महिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजनारायण के प्रयास से शासन ने एक ऑटोमेटिक मशीन इंस्टॉल कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top