802301
बांगलादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर मार्च
Arrah, Bihar:आरा में आज बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं व महिलाओं पर हो रहे घोर अत्याचार, मठ मंदिरो पर हो रहे हमले के विरोध में राम नवमी समिति के तत्वधान में हनुमान मंदिर महादेवा रोड से आक्रोश मार्च निकाला गया। जो मठिया मोड़ पर संपन्न हुआ, यह आक्रोश मार्च राम नवमी समिति के केंद्रीय कमिटी के नेतृत्व में निकाला गया। वहीं इस आक्रोश मार्च में समिति के महासचिव शम्भु चौरसिया ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार शीघ्र बंद हो। जहां इस मार्च में बांग्लादेश के झंडे भी जलाए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चतरा में ऑपरेशन क्लीन: 6.158 किलो अवैध अफीम के साथ दो गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले में पुलिस कप्तान अनिमेष नैथानी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन के तहत चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 6.158 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार. गिरफ्तार तस्करों में एक महिला और एक पुरुष सदस्य का नाम शामिल है. पकड़े गए अफीम की कीमत 12 से 15 लाख आंकी जा रही है. 27 नवंबर 2026 की रात एंटी क्राइम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक पुरुष और एक महिला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग से 6 किलो 158 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय अमित कुमार दांगी और 27 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन, 380 रुपये नकद, एक वोटर कार्ड, एक पिट्ठू बैग, लेडीज पर्स और अन्य सामान भी जब्त किया है. इस मामले में वशिष्ठनगर थाना कांड संख्या 162/2026 दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.0
0
Report
जिलाधिकारी ने भावलखेड़ा के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
Tilhar, Uttar Pradesh:दरअसल जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत विकासखंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय गुर्री, विनोबा सेवा आश्रम इंटर कॉलेज बनतारा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरही स्थित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित बीएलओ से फार्म-6 के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे तथा पुनरीक्षण कार्य पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने बीएलओ को मतदाता सूची पढ़कर सुनाने, घर-घर जाकर छूटे हुए पात्र नागरिकों से फार्म भरवाने तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त सभी फार्मों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कराने तथा मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम, खराब फोटो एवं अन्य त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए दुरुस्त करने के निर्देश दिए।0
0
Report
राजसमंद कांग्रेस की प्रचंड जीत: सुंदर देवी कीर बनीं जिला प्रमुख
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में 12 साल बाद कांग्रेस का परचम: जी मीडिया से खास बातचीत में जिला प्रमुख सुंदर देवी कीर बोलीं— अब पूरे जिले का होगा समग्र विकास। भाजपा के गढ़ में 17-12 से कांग्रेस का कब्जा, जिला प्रमुख सुंदर देवी कीर ने बताया ग्रामीण विकास का रोडमैप। राजसमंद जिला परिषद चुनाव में 12 साल का सूखा खत्म कर कांग्रेस ने 29 में से 17 सीटों पर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। वार्ड 15 से जीतीं पीपली आचार्यान की पूर्व सरपंच सुंदर देवी कीर ने भाजपा के मदन सिंह चौहान को 5 मतों (17-12) से हराकर जिले की 9वीं जिला प्रमुख की कुर्सी संभाली। जी मीडिया से खास बातचीत में सियासी समीकरणों पर सामने आया कि इस बार ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा को नकारा है। कुंभलगढ़ को छोड़कर नाथद्वारा, राजसमंद और भीम-देवगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा पिछड़ी। अपनी प्राथमिकताओं पर सुंदर देवी कीर ने स्पष्ट कहा कि पहले उन्होंने केवल एक ग्राम पंचायत का विकास किया था, लेकिन अब पूरे राजसमंद जिले का समग्र विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य है। पंचायती राज के आधिकारिक कार्यक्षेत्र के तहत अब जिला परिषद से ग्रामीण पेयजल (जल जीवन मिशन), मनरेगा, सड़क, प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य-स्वच्छता, कृषि-पशुपालन, लघु सिंचाई और कमजोर वर्गों के कल्याण से जुड़े कार्य गति पकड़ेंगे। साथ ही पंचायत समितियों के बजट समन्वय, वार्षिक जिला विकास योजना और पारदर्शी निधि उपयोग पर जोर रहेगा。0
0
Report
Advertisement
Malda स्कूल में छात्र-शिक्षक से जुड़ी खबर: नाम सामने आने लगे
Noida, Uttar Pradesh:Malda Prasenjit Sharma (member of Hindu organization) - white shirt Kamol Roy (father of student) pink shirt Partha Chakraborty (TIC) of school RANAJOY WT0
0
Report
जौनपुर के खुटहन मेढ़ा में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद दहशत, पुलिस बल तैनात
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, तीन नामजद समेत आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर आरोप खुटहन के मेढ़ा गांव में कई राउंड चली गोलियां, दहशत में आए बाजारवासी सूचना पर भारी पुलिस बल तैनात जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव में अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि तीन नामजद आरोपियों समेत करीब आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने मौके पर पहुंचकर कई राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बाजार में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
आनंद मोहन की रिहाई पर कोर्ट का विराम, बिहार की सियासत में उबाल
Patna, Bihar:सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की समय से पहले हुई रिहाई को रद्द कर दिया है। 1994 में हुई DM की हत्या केस में कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। उसके बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई इसके बाद उनके बेटे चेतन आनंद के पटना स्थित विधायक आवास में आज मीटिंग की जिसमें सांसद लवली आनंद भी मौजूद थी और इस बैठक को लेकर सियासत से तेज हो गई JDU के विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा यह राजनीतिक निर्णय नहीं है, यह संवैधानिक निर्णय है। और न्यायपालिका के निर्णय पर कोई टिप्पणी करना, कोई बात कहना, यह तर्कसंगत-न्यायसंगत नहीं है, और यह राजनीतिक सवाल भी नहीं है। न्यायपालिका ने सारी चीज़ों का, संदर्भों का देखा होगा, तर्क दिया होगा, देखा... उसके संदर्भ में उन्होंने यह निर्णय दिया है। तो हम उस निर्णय पर कुछ टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं, न उसके लिए अधिकृत हैं। बाइट---- श्याम रजक विधायक जेडीयू RJD के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा आनंद मोहन जी के सुपुत्र चेतन आनंद जी को पहले ही तेजस्वी जी ने विधानसभा में कहा था कि आप जो कृत्य किए हैं, आपको इसका नुकसान उठाना पड़ेगा, लेकिन वो समझ नहीं पाए। और आज जिस तरह से उनके परिवार को, उनको प्रताड़ित किया जा रहा है, और जिस तरह से सत्ता के माध्यम से खेल हो रहा है, यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। आज वो बैठक कर रहे हैं, अब बैठक में क्या फैसला लेंगे, नहीं लेंगे, यह जनता दल (यू) का अंदरूनी मामला है। लेकिन एक बात तो समझने की आवश्यकता है कि लोकतंत्र में अगर आप किसी का विरोध करते हैं, तो उसके परिवार और उसके लोगों को प्रताड़ित इतना मत कीजिए कि कहीं न कहीं राजनीति में यह स्पष्ट रूप से सामने आ जाए कि बदले की भावना की राजनीति हो रही है। और जिस तरह से बिहार में जनता दल (यू) के अंदर जो खेल हो रहा है, यह स्पष्ट रूप से समझ में आ रहा है कि जो भूंजा पार्टी के लोग हैं, जो भाजपा के विचारों वाले लोग हैं, वो समाजवादी सोच वाले को कहीं न कहीं कमज़ोर करने के दृष्टिगत इस तरह के मामलों में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। बाइट--- एजाज अहमद प्रवक्ता आरजेडी बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा किसी भी परिवार के लिए यह काफी दुखद खबर हो सकता है। किसी के शुभचिंतकों के लिए भी काफी दुखी खबर हो सकता है जब कोई व्यक्ति जेल जाता है। बड़े नेता रहे हैं राज्य में। परिवार में कई एमपी साहब हैं, लवली जी हैं, चेतन जी हैं, पॉलिटिकल पदों पर हैं। जिनके जो शुभचिंतक होंगे लगातार फोन करते हैं, मिलने के लिए कहा है, तो लगता होगा कि नहीं भाई एक बार बुला के सभी लोगों से मिलना एक सामान्य प्रक्रिया है। कि चेतन जी ने अपने शुभचिंतकों को बुलाया है, तो यह तो सामान्यतः कोई परिवार में इतना बड़ा हादसा होगी, इतना बड़ा घटना होगा, कोर्ट का ऐसा निर्णय आएगा, तो शुभचिंतकों को संतुष्ट करना भी राजनीतिक व्यक्ति का धर्म बनता है। और यह काफी पॉलिटिकल परिवार, किसी भी परिवार के लिए... हमारे एमपी हैं, रहे हैं। ठीक है, लवली जी हमारी एमपी हैं, यह काफी दुखद है। हम लोगों के क्षेत्र के लिए, राजनीति करने वाले लोगों के लिए यह दुखद है। बाइट----- पवन जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पूर्व विधायक कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा कि लेकिन। एनडीए (NDA) की सरकार केंद्र में भी है और बिहार में भी है। डबल इंजन की सरकार अपने फायदे के हिसाब से, अपनी जरूरत के हिसाब से कानून में संशोधन करती है। और जब काम निकल गया, तो दूध की मक्खी की तरह आनंद मोहन जी को बाहर फेंक दिया। तो यह साफ पूरा बिहार देख रहा है कि भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू (JDU) जो है, वह किसी भी समाज की हितैषी नहीं है। समय-समय पर लोगों का इस्तेमाल करती है और इस्तेमाल के बाद उनसे अपना किनारा कर लेती है। बाइट---- प्रतिमा कुमारी पूर्व विधायक कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
पूर्व ग्राम प्रधान ने झूला पुल पर चढ़कर मांगे पूरी कराने की चेतावनी दी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग- झूला पुल के टावर पर चढ़े पूर्व ग्राम प्रधान मस्ताडी, प्रशासन के फूले हाथ-पांव, डी एम पहुंचे मौके पर पूर्व प्रधान सत्यनारायण सेमवाल ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर झूला पुल के टावर पर चढ़ गए। जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रशासन की टीम ने उन्हें नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वे नीचे उतरने के लिए मन नहीं बना रहे। उनका कहना है कि शासन-प्रशासन की तरफ से ठोस कार्रवाई तक वे नीचे नहीं उतरेंगे। उनका प्रमुख तर्क है कि मस्ताडी गांव पिछले लंबे समय से ग्रामीण पुनर्वास की मांग कर रहा है, जो अब तक पूरी नहीं हुई है, साथ ही मोक्ष और स्नान घाटों की स्थिति भी खराब है। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है और सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर आवाजाही रोक दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं मौके पर पहुँचे। उनके अनुसार पूर्व प्रधान मस्ताडी ने पुल के टावर पर पेट्रोल और माचिस भी लिया है। बाइट -01 गायत्री सेमवाल ग्राम प्रधान मस्ताडी बाइट -02 स्थानीय ग्रामीण0
0
Report
राहुल गांधी की सहारनपुर रैली के लिए मैदान तैयार, मसूद ने निरीक्षण किया
Saharanpur, Uttar Pradesh:anchor...10 दिसंबर को सहारनपुर आएंगे राहुल गांधी, रैली की तैयारियों को लेकर इमरान मसूद ने किया मैदान का निरीक्षण कांग्रेस नेता एवं सहारनपुर सांसद राहुल गांधी के आगामी 10 दिसंबर को प्रस्तावित सहारनपुर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जनता रोड स्थित महाराज सिंह कॉलेज के मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध भी मौजूद रहे। नेताओं ने रैली के आयोजन, मैदान की व्यवस्था और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सांसद इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए वह स्थान का निरीक्षण करने पहुंचे हैं, ताकि रैली के आयोजन के लिए उचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने दावा किया कि मैदान की क्षमता से चार गुना अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। परिसीमन के मुद्दे पर बोलते हुए इमरान मसूद ने कहा कि जातिगत जनगणना के बाद ही परिसीमन होना चाहिए था। जातिगत जनगणना के बिना परिसीमन का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को पीछे धकेलने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी इसका विरोध कर चुकी है और आगे भी मजबूती से विरोध जारी रखेगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल वोटों का मामला नहीं, बल्कि प्रतिनिधित्व का सवाल है। उनके मुताबिक परिसीमन इस तरह किया जा सकता है कि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को उनकी आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व न मिल सके। महिला आरक्षण के सवाल पर सांसद ने कहा कि महिला आरक्षण का कानून पहले ही पारित हो चुका है और यह कानून का हिस्सा है। इसलिए इसे परिसीमन के मुद्दे से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।राहुल गांधी के सहारनपुर दौरे को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि 10 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के तहत मैदान का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि रैली में मैदान की क्षमता से चार गुना अधिक भीड़ पहुंच सकती है।इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।0
0
Report
बस्ती में खड़े ट्राले से पीछे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत
Basti, Uttar Pradesh:खड़े ट्राले में पीछे से जा भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, भीषण हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत। बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क किनारे खड़े ट्राले में पीछे से बाइक सवार दो युवक जा टकराए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 21 वर्षीय आनंद चौरसिया ने सीएचसी मुंडेरवा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 17 वर्षीय आदित्य निषाद की कैली अस्पताल में मौत हो गई। दोनों मृतक देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लहरी चौराहे के पास की है पूरी घटना।0
0
Report
Advertisement
परसा सीएचसी में गंदगी और दवाओं की कमी पर विधायक करिश्मा राय निरीक्षण
Chapra, Bihar:गंदगी और दवाओं की कमी पर भड़कीं विधायक डॉ. करिश्मा राय, परसा सीएचसी का किया निरीक्षण एक घंटे तक अस्पताल की व्यवस्था का लिया जायजा, सूचना के बावजूद नहीं पहुंचे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमन कुमार; शौचालय और प्रसव कक्ष में मिली गंदगी, एंटी रेबीज इंजेक्शन भी नहीं था उपलब्ध परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की बदहाल व्यवस्था को लेकर शनिवार को उस समय सवाल खड़े हो गए, जब परसा विधायक डॉ. करिश्मा राय ने अस्पताल का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी, शौचालय और प्रसव कक्ष की बदहाल स्थिति तथा आवश्यक दवाओं की अनुपलब्धता सामने आई। इन खामियों को देखकर विधायक ने अस्पताल प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई और संबंधित कर्मियों को जमकर फटकार लगाई。 निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल परिसर, शौचालय, प्रसव कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। कई जगहों पर गंदगी और अव्यवस्था देखकर उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी。 निरीक्षण के दौरान अस्पताल में एआरवी (एंटी रेबीज वैक्सीन) इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने पर विधायक ने स्वास्थ्य प्रबंधक शिव कुमार पासवान के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दूरभाष पर ड्रग इंस्पेक्टर से बात कर अस्पताल में आवश्यक दवाओं और इंजेक्शन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि मरीजों को जरूरी दवाओं के लिए भटकना नहीं पड़े और अस्पताल में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहे。 निरीक्षण के दौरान एक और गंभीर मामला सामने आया। विधायक के निरीक्षण की पूर्व सूचना दिए जाने के बावजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमन कुमार करीब एक घंटे तक अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। उनकी अनुपस्थिति को लेकर अस्पताल प्रबंधन की जवाबदेही और प्रशासनिक प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े हुए। विधायक ने अस्पताल प्रबंधन को साफ शब्दों में निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्ध्ता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए。 अब सवाल यह है कि जनप्रतिनिधि के निरीक्षण में सामने आई इन खामियों के बाद स्वास्थ्य विभाग कितना गंभीर कदम उठाता है और परसा सीएचसी की व्यवस्था में कब तक सुधार होता है। फिलहाल, अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार है। BYTE: डॉ करिश्मा राय mla0
0
Report
मुंगेर में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
Munger, Bihar:युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज मुंगेर: धरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में युवती के पिता ने गांव ही 42 वर्षीय व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए धरहरा थाने में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, 27 नवंबर की रात्रि करीब आठ बजे युवती अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान आरोपित ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरन नदी किनारे ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता का आरोप है कि घटना में युवती के निजी अंगों में चोट आई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। इस संबंध में सदर एसडीपीओ अभिषेक आनन्द ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।0
0
Report
खूँटी में मिशन मुस्कान: पुलिस ने खोए मोबाइल लौटाकर लोगों की मुस्कान बटोरी
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - पुलिस विभाग की सक्रियता से लोगों को मिल रहे उनके खोये मोबाइल, सैकड़ों लोगों के चेहर पर लौटी खुशियाँ। खूँटी में पुलिस विभाग के तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस की सक्रियता से सैकड़ों लोगों हाथों में फिर से मिले उनके खोये मोबाइल। चेहरे पर आयी मुस्कान। पुलिस विभाग के मिशन मुस्कान के तहत अभी तक 300 से अधिक मोबाइल पुलिस ने लोगों को उपलब्ध कर चुके हैं। वहीं इस प्रकार एसपी के निर्देश व सक्रियता पर खूँटी में बड़ी उपलब्धि मिलने लगी है। जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आने लगी है। जिसमें उन्होंने चार बार में 193 मोबाइल लोगों को उपलब्ध कराए। मिशन मुस्कान के तहत लोगों के सम्पर्क का अति आवश्यक संसाधन मोबाईल के खो जाने से लोगों को काफी समस्या होती है। जहाँ मोबाइल के मिलने औनपर लोगों ने भी खुशियां जाहिर की।0
0
Report
Advertisement
जयपुर जेडीए नियमन फर्जीवाड़ा: एसीबी रिपोर्ट मांगती रही सरकार
Jaipur, Rajasthan:अभिषेक श्रीवास्तव,जयपुर नोट0
0
Report
बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने फैमिली डॉक्टरों की भूमिका पर जोर, ग्रामीण-शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को जोड़ा
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि फैमिली फिजिशियन देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में फैमिली डॉक्टरों की भूमिका बेहद अहम है। डॉ. प्रेम कुमार आज पटना स्थित महावीर कैंसर संस्थान में आयोजित 2nd AFPICON Bihar 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को सेवा, संवेदना और मानवता के साथ मरीजों का इलाज करने का संदेश दिया। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फैमिली डॉक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला हैं। गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान, उचित चिकित्सकीय परामर्श और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन, डिजिटल हेल्थ और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के इस्तेमाल से ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं के बीच की दूरी कम की जा सकती है।0
0
Report
पांडबेश्वर में रेल गेट बंदी के विरोध के साथ साइडिंग खुले रखने की मांग
Durgapur, West Bengal:রেল সাইডিং চিরস্থায়ীভাবে বন্ধ করার প্রতিবাদে বিক্ষোভে সামিল হয় পাণ্ডবেশ্বরের সাধারণ মানুষ। আজ ২৮ নভেম্বর, ২০২৬ তারিখে পাণ্ডবেশ্বরের ডালুরবাঁধ সাইডিংয়ের রেললাইন বন্ধ করে দেওয়ার নোটিশ দিয়েছে রেল। তারই প্রতিবাদে এদিন সমবেত হয়ে বিক্ষোভ প্রদর্শন করে এলাকাবাসীরা। বিক্ষোভকারীদের বক্তব্য, গত দুর্গাপুজোর আগেও ৬০ নম্বর জাতীয় সড়কের উপর দিয়ে যাওয়া এই রেললাইন বন্ধ করার চিন্তাভাবনা করেছিলেন রেল আধিকারিকরা। তখন সাধারণ মানুষের আন্দোলনের ফলে প্রশাসন ও আধিকারিকরা পিছিয়ে আসতে বাধ্য হন। কিন্তু ফের রেল নোটিশ করে জানিয়েছে, আজ থেক এই রেল সাইডিং চিরস্থায়ীভাবে বন্ধ হয়ে যাবে। এরপর সমস্ত বাস, গাড়িকে ফ্লাইওভার দিয়ে যাতায়াত করতে হবে। এই সিদ্ধান্তের বিরোধিতা করে স্থানীয়দের দাবি, এই রাস্তা একটি প্রাচীন গ্রামীণ রাস্তা। রানীগঞ্জ থেকে গৌড়বাজার পর্যন্ত এই গ্রামীণ রাস্তাটি পরবর্তী সময়ে ৬০ নম্বর জাতীয় সড়কে রূপান্তরিত হয়েছে। এই প্রাচীন রাস্তা বন্ধ করার জন্য রেল আধিকারিকদের জোরালো যুক্তি কী, তা তাঁরা জানেন না। বিক্ষোভকারীরা আরও জানান, এই রেললাইন বন্ধ হয়ে গেলে ছাত্রছাত্রী-সহ সাধারণ মানুষ নানাভাবে অসুবিধায় পড়বেন। ফ্লাইওভার দিয়ে যাতায়াত করতে গেলে অজয় নদের পাড়ে প্রতিদিন দুর্ঘটনা ঘটবে বলে আশঙ্কা তাঁদের। এদিন রেলের যে সমস্ত আধিকারিক এসেছিলেন, তাঁদের সম্মান জানিয়ে বিক্ষোভকারীরা বলেন, পাণ্ডবেশ্বরের সাধারণ মানুষের দাবিতে আপনারাও সামিল হন। এই রাস্তা যাতে চিরদিন খোলা থাকে, রেলগেট যাতে বন্ধ না হয়, তার জন্য সহযোগিতা করুন। বিক্ষোভকারীদের স্পষ্ট বার্তা - “আমরা এই রেলগেট বন্ধ হতে দিচ্ছি না, দেবো না।”0
0
Report
Advertisement
