802301
महादेव सेना प्रमुख पंकज नंदा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत
Arrah, Bihar:आज महादेव सेना प्रमुख पंकज नंदा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया। उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर पंकज नंदा को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। वही पंकज नंदा ने अपनी पार्टी के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही है और देशहित में अपना योगदान में अग्रसर रहने की भी बात कही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महोबा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ, छात्र-चालकों ने नियमों की शपथ ली
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम का छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाकर अपर जिलाधिकारी द्वारा आगाज कर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चों सहित सभी को नियमों का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एडीएम द्वारा जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर परिवहन विभाग, यातायात পুলিশ, पीडब्लडी, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। आज महोबा शहर के एक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के शुभारम्भ पर स्कूली बच्चे सहित मौजूद नागरिकों को शपथ दिलाई गई कि वह अपनी गाड़ी को ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक चलाएंगे। इसके बाद एडीएम इन्द्रनंदन सिंह द्वारा परिवहन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। एडीएम ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जिसे 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलाया जायेगा इसके माध्यम से संदेश वाहनों को रवाना किया गया है ताकि लोग नियमों का पालन करें क्योंकि एक हादसे से सिर्फ वही व्यक्ति नहीं जाता बल्कि उसके परिवार पर भी गहरा असर पड़ता है। एआरटीओ प्रवर्तन ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा 15 दिनों का पखवाड़ा मनाया जा रहा है और लोगों को जागरूक करेंगे ताकि वह यातायात नियमों का पालन करे और सुरक्षित वाहन चलाए।0
0
Report
35 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच चुनाव, 46.3% मतदान
Begun, Rajasthan:बेगूं चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र की 35 ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज चुनाव के तहत सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक क्षेत्र में कुल 46.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया एवं तहसीलदार गोपाल जीनगर ने पारसोली, केरपुरा, बिछोर और शादी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान केंद्रों पर पहली बार बैलेट पेपर से मतदान करने वाले मतदाताओं और पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं महिला मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में भागीदारी निभाई।0
0
Report
पदरोड़ा मतदान केंद्र 23 पर फर्जी मतदान को लेकर भारी बवाल
Jaisalmer, Rajasthan:जिले जैसलमेर में पंचायत समिति भणियाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पदरोड़ा में मतदान केंद्र संख्या 23 पर फर्जी मतदान के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मतदान केंद्र पर कथित रूप से धड़ल्ले से फर्जी वोटिंग की जा रही है और विरोध के बावजूद इसे रोक नहीं लगाई जा रही। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। संदिग्ध एवं कथित फर्जी मतदाताओं के पकड़े जाने के बावजूद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। मौके पर ग्रामीण विरोध जता रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा। पुलिस प्रशासन ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए तनाव को शांत करवाया।0
0
Report
Advertisement
कलेक्टर ने खेतड़ी में मतदान बूथों की कड़ी सुरक्षा और नियमपालना की समीक्षा
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण दिव्यांग मतदाताओं से भी की चर्चा झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह भी रहे साथ मौजूद चुनावी नियमों की मतदान बूथों पर हो रही पालना झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र में चल रहे सरपंच और पंच के मतदान के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं और चुनावी नियमों की पालना की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने दिव्यांग मतदाताओं से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं मतदान से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया। इस दौरान एसपी कावेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मतदान बूथों पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्वाचन नियमों की पालना होती नजर आई। बाइट - डॉ. अरुण गर्ग, जिला कलेक्टर, झुंझुनूं0
0
Report
103 साल की उम्र में पहली बार सरपंच मतदान, लोकतंत्र की मिसाल
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के छोटा डूंगरा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिम्मतगढ़ में पंचायत चुनाव के दौरान लोकतंत्र के प्रति उत्साह की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई। यहां 103 वर्षीय रिटायर्ड गिरदावर वली मोहम्मद सरपंच पद के लिए मतदान करने पहुंचे। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार सरपंच चुनाव में मतदान किया। 103 वर्ष की उम्र में मतदान केंद्र पहुंचकर उन्होंने मताधिकार का प्रयोग किया और ग्रामीणों के सामने लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने की मिसाल पेश की। उनकी मतदान के प्रति रुचि देखकर मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने भी उनकी सराहना की। वली मोहम्मद की यह पहल बताती है कि लोकतंत्र में हर एक वोट की अपनी अहमियत है और उम्र मतदान के उत्साह में बाधा नहीं बनती।0
0
Report
नवनिर्वाचित सरपंच विजयलक्ष्मी ने बिरकाली पंचायत का पदभार संभाला
Hanumangarh, Rajasthan:बिरकाळी में नवनिर्वाचित सरपंच विजयलक्ष्मी संग्राम सिंह राठौड़ ने पंचायत कार्यालय में विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। ग्राम विकास अधिकारी अंजू न्यौल एवं पूर्व सरपंच भंवरलाल ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। पदभार संभालने के बाद सरपंच विजयलक्ष्मी संग्राम सिंह राठौड़ ने कहा कि ग्राम पंचायत का विकास करवाना और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी वार्ड पंचों और उपसरपंच को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के गांव में विकास कार्य करवाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नवनियुक्त सरपंच का पुष्पगुच्छ भेंट सहित माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया।0
0
Report
Advertisement
रीवा में तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचल दिया, चालक फरार
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में तेज रफ्तार का एक बार फिर कहर देखने को मिला है। शहर के जेपी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क से गुजर रही महिला को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन महिला के कमर के निचले हिस्से पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सिरमौर थाना क्षेत्र के दुलहरा निवासी रिवांगी सेन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अमरैया से चिरहुला मंदिर जा रही थी, तभी जेपी मोड़ के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद घायल महिला को तत्काल संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। वहीं, हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं अस्पताल में भर्ती महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
राष्ट्रपति ने मंडला के एकलव्य विद्यालय को राष्ट्रीय सम्मान दिया
Mandla, Madhya Pradesh:Mandla के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के सम्मान से नवाजा गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के सम्मान से नवाजा है। मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। यह उपलब्धि न सिर्फ मंडला बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन में मंडला के नाम का गौरवगान... जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाई है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किए गए मूल्यांकन में विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत हुए इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वयं सम्मान प्रदान किया। मध्यप्रदेश की ओर से जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव और एमपी सरस की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष गुलशन बामरा ने पुरस्कार ग्रहण किया। वहीं मंडला जिले की ओर से कलेक्टर और विद्यालय के अध्यक्ष राहुल नामदेव धोटे तथा प्राचार्य रीना ने सम्मान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद भी किया। मंडला के विद्यालय को मिला यह सम्मान शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की प्रतिभा और जनजातीय कार्य विभाग के सतत प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान है।0
0
Report
बड़वानी-सेंधवा में अवैध गैस सिलेंडर परिवहन: कार से 14 सिलेंडर बरामद
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का परिवहन करते हुए पकड़ाई कार, वाहन से 14 सिलेंडर बरामद; कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने मौका पंचनामा बनाकर सिलेंडर गैस एजेंसी के सुपुर्द कर कार जप्त की गई. सेंधवा शहर के बायपास मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक कार से घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने वाहन रोका. तलाशी के दौरान गैस सिलेंडर भरे मिले. वाहन ग्रामीण थाने लाया गया जहाँ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी लवीना सोलंकी ने बताया कि घरेलू उपयोग में आने वाले गैस सिलेंडर का ऐसा परिवहन गैरकानूनी है. कार चालक ने कहा कि सिलेंडर जुलवानिया से हितग्राहियों के लिए शादी में ले जा रहे थे, लेकिन यह परिवहन गैरकानूनी है. जप्त किया गया है और जप्त सिलेंडर गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिए गए हैं. मौका पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी जाएगी.0
0
Report
Advertisement
24 वर्षीय लेखक प्रणव शर्मा की जीवनी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सफर को प्रेरणा दी
Ujjain, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री की जीवनी, सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बनने के सफर को किया शब्दों में बयां। उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जीवन और उनके राजनीतिक सफर पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष से शिखर तक : डॉ. मोहन यादव (सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बनने की यात्रा)’ का लोकार्पण किया गया। कालिदास संस्कृत अकादमी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक के युवा लेखक प्रणव शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अतुलेशानंद सरस्वती ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज उपस्थित रहे। वहीं बाल योगी उमेशनाथ, डॉ. राजेश सिंह कुशवाह और प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा सहित अन्य अतिथि भी शामिल हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने उनके सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को लेकर चर्चा की। इस पुस्तक की खास बात यह है कि इसके लेखक प्रणव शर्मा की उम्र महज 24 साल है। इतनी कम उम्र में उन्होंने एक राजनीतिक जीवनी लिखी है। कार्यक्रम में अतिथियों ने युवा लेखक के प्रयास की सराहना की और पुस्तक को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।0
0
Report
अमेठी के शराब ठेके पर युवक की मौत: ओवरडोज, वायरल CCTV ने पुलिस पर सवाल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - 6 दिन पूर्व शराब के ठेके पर युवक की हुई मौत के मामला, पुलिस के मुताबिक ओवर डोज शराब पीने से हुई थी मौत, युवक के साथ हुई घटना को सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल, वायरल वीडियो में शराब के ठेके पर मृतक युवक के साथ दोस्तों द्वारा शराब के नवें में अभद्रता की गई बेहोश होकर गिरे युवक के मोबाइल फोन से पैसे ट्रांसफर करने व जमीन पर पड़े युवक को घसीट कर अलग लेने व साक्ष्य मिटाने का किया गया है प्रयास, पुलिस के मुताबिक परिजनों ने जहर पिला कर हत्या की तहरीर दी है जिसपर जांच पड़ताल की जा रही है, पीएम रिपोर्ट में भी ओबरडोज का मामला आया है सामने, वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस पर कार्यवाही न करने का लगाया आरोप, जामो थाना क्षेत्र के भोये के है मामला,0
0
Report
कांठ में तेंदुए का बार-बार दर्शन, ग्रामीणों में दहशत फैली
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र मे एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप, कांठ थाना क्षेत्र के हिरनपुरा गांव के रिहायशी इलाके मे तेंदुआ आने से एक बार फिर दहशत मे ग्रामीण, पहले गांव के घरो के बिच मे खंडर पड़े घर मे घात लगाकर बैठा रहा तेंदुआ...... लेकिन जैसे ही लोगो ने देखकर हल्ला मचाया तो दहाड़ता हुआ मौके से भागा, तेंदुए के प्लाट मे बैठे देखे जाने की घटना आज सुबह की बताई जा रही है.... जिसकी वीडियो भी अब समाने आयी है, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल, ग्रामीणों ने की जिला प्रशासन एवं वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग。 बता दें 2 दिन पूर्व भी कांठ थाना क्षेत्र मे ही अन्य स्थान स्कूल को दीवार पर बैठा देखा गया था तेंदुआ, इससे पूर्व अब तक कांठ और तहसील क्षेत्र से वन विभाग की टीमों कुल 30 तेंदुए रेस्क्यू कर चुकी जिसमे 26 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल है, तो वहीँ तेन्दुओ के हमले मे अब तक 4 लोगो की मौत हों चुकी और 2 दर्जन से अधिक लोग घायल भी हों चुके, मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव हिरणपूरा का पूरा मामला。0
0
Report
Advertisement
हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई के शूटर कैराना कोर्ट में पेश
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में हुए हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी पुलिस के एनकाउंटर का खौफ अब जेल में बंद गैंगस्टरों में भी नजर आने लगा है। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के दो शूटर सोमवार को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर और बेड़ियों में जकड़े हुए भारी संख्या में पुलिस बल की सुरक्षा में कैराना कोर्ट पहुंचे। जहाँ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर दोनों को तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच शामली लाया गया। पेशी के दौरान दिल्ली और शामली पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। बीती 26 अगस्त की शाम शामली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से घर लौट रहे हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की गोलियां भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। वारदात के पांच दिन बाद 31 अगस्त को शामली पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या में शामिल दो शूटर मोहित और सुमित को मार गिराया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या की साजिश में करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के अलावा तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के शूटर योगेश टूंडा, दीपक डबास और दिनेश करालिया को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया था। इस फिर तीन नवंबर को तिहाड़ जेल में बंद योगेश टूंडा और दीपक डबास को कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कराया गया था। शामली पुलिस ने दोनों को हत्या की साजिश के मामले में आरोपी बनाते हुए अदालत से रिमांड लिया था। इसके बाद दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस पर अदालत ने सोमवार को दोनों को पेश करने के आदेश दिए थे। आप को बता दे कि तीन नवंबर को दोनों शूटरों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताई थी। उन्होंने अदालत में पेशी के दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाने और बेड़ियां लगाकर लाने की मांग की थी। इसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों को बंदी रक्षक वाहन से तिहाड़ जेल से कैराना लाया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस, शामली पुलिस और कैराना पुलिस के अधिकारी भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौजूद रहे。0
0
Report
पचमढ़ी के सतपुड़ा जंगल में बाघ-बाघिन ने झील किनारे शिकार किया; वीडियो वायरल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम- मध्यप्रदेश के सतपुड़ा के घने जंगलों में वन्यजीवों के रोमांचक नजारे अक्सर देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई क्षेत्र में देखने को मिला, जहां झील में बाघ और बाघिन ने हिरण का शिकार किया। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद पर्यटक रोमांचित हो उठे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। पचमढ़ी में दिन के समय पहली बार इस तरह का नजारा देखने को मिला, बाघ और बाघिन को देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। इस रोमांचक घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाघ बाघिन झील किनारे बैठे हैं ओर शिकार का लुत्फ ले रहे है, वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट बताते हैं कि इस प्रकार का नज़ारा दुर्लभ होता है लेकिन यह पचमढ़ी सीमा के अंदर ही देखने को मिल गए ।0
0
Report
NSUI-ABVP तनाव: शाजापुर कॉलेज में प्रवेश-घेराव, ताला बंद, भविष्य में नोटिस की मांग
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर के बीकेएसएन शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब NSUI के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी कॉलेज परिसर में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष का घेराव करते हुए करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और महाविद्यालय की प्राचार्य के बीच तीखी बहस भी हुई। हंगामे की सूचना मिलने पर लालघाटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। NSUI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महाविद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं सहित अन्य आयोजनों की सूचना उन्हें नहीं दी जाती है। इतना ही नहीं, कार्यक्रमों में NSUI के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आमंत्रित करने के साथ सम्मानित भी नहीं किया जाता। कार्यकर्ताओं का कहना है कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार उन्हें कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है, जबकि ABVP के कार्यकर्ताओं को हर आयोजन में मंच और प्राथमिकता दी जाती है।0
0
Report
Advertisement
