802301
महादेव सेना ने प्रधानमंत्री मोदी का 74वां जन्मदिन मनाया, बधाई पत्र भेजा
Arrah, Bihar:महादेव सेना ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया और उन्हें संगठन की ओर से बधाई पत्र भी भेजा। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दी गईं। महादेव सेना के नेता पंकज नंदा और कई कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तसिंग गांव में गौशाला की कड़बी में आग, भारी नुकसान का अनुमान
Jaipur, Rajasthan:जिला: KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा: BAHROR लोकेशन: BAHROR बहरोड़ उपखंड क्षेत्र के तसिंग गांव में गौशाला की जमीन पर रखी कड़बी (सूखा चारा) में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उड़ती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर कोटपूतली और बहरोड़ नगर परिषद सहित तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, दमकल गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही अधिकांश कड़बी जलकर राख हो चुकी थी, जिससे भारी नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।0
0
Report
उत्तराखंड के सीएम धामी ने गुरुद्वारे में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारे में लगाई झाड़ू स्थान- नानकमत्ता, उधम सिंह नगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता पहुंचे। यहां उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। सीएम धामी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना हम सबका दायित्व है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेदाग जनसेवा कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उत्तराखंड धार्मिक और पर्यटन राज्य है, इसलिए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है。0
0
Report
रामपुर स्वार में मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी हत्या, बच्चे कमरे में बंद
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में मामूली कहासुनी के बाद पति ने सिल-बट्टे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी. शव लहूलुहान पड़ी थी, दो मासूम बच्चों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया. आरोपी पति फरार. पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए. घटना स्वार थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव की है. आरोप है कि धर्मेंद्र सैनी ने पत्नी रीना सैनी की हत्या कर दी; महिला के लहूलुहान शव सहित बच्चों को कमरे में बंद किया गया. गांव में हड़कंप मच गया. आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस जांच कर रही है कि मामूली विवाद कैसे बड़ा खूनी रूप ले गया.0
0
Report
Advertisement
कानपुर में एल्विश यादव शो के दौरान फैन धक्का से गिरा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कानपुर में एल्विश यादव के कार्यक्रम मंच से फैंस को धक्का मार नीचे गिराया 3 घंटे देरी से शो में पहुंचे एलविस यादव कानपुर के मोतीझील ग्राउंड में रविवार रात एल्विश यादव के 'रंगीलो डाडिया रास' कार्यक्रम में फैंस को निराशा हाथ लगी। कार्यक्रम का समय शाम 7 बजे रखा गया था, लेकिन एल्विश यादव रात करीब 10 बजे मंच पर पहुंचे। इसके करीब एक घंटे बाद रात 11 बजे शो खत्म कर लाइटें बंद करा दी गईं। इस बीच मंच पर पहुंचे फैंस को बाउंसर ने धक्का देकर मंच के नीचे गिरा दिया।0
0
Report
प्रमोद तिवारी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, मताधिकार पर बहस गरम
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: चुनाव आयोग पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "एक सर्विंग जज उज्ज्वल भुइयां और एक पूर्व जज जो लीगल फील्ड में बहुत बड़ा नाम था...उन्होंने कहा की संविधान में हर आदमी को मताधिकार मिलना चाहिए। आज उसी की हत्या हो रही है, कांग्रेस कह रही है, जनता सड़कों पर कह रही है तब भी ये लोग नहीं जाग रहे हैं..."0
0
Report
आरा-सरैया में आवास योजना सूची गड़बड़ी पर ग्रामीणों ने सड़क जाम
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के सारैया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आरा-सरैया मुख्य मार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। प्रदर्शनकारियों ने आवास सहायक, मुखिया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों ने जाम को छुड़ाने के लिए भरोसा दिलाया कि मामले की जांच होगी, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। मौके पर कल्याण पदाधिकारी ने भी आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करवाया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-यूपी हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 7.076 किलोग्राम बरामद
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की रोहिणी ज़िले की स्पेशल स्टाफ़ टीम ने एक अंतर-राज्यीय हेरोइन सप्लाई नेटवर्क और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हेरोइन बनाने की एक अवैध यूनिट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया और 7.076 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद की गई कुल हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में लगभग ₹50 करोड़ आंकी गई है। ज़ब्त की गई हेरोइन में 6.275 किलोग्राम ताज़ी बनी हेरोइन भी शामिल है, जिसे लखनऊ के जानकीपुरम इलाके की सीता कॉलोनी में बनी एक अवैध यूनिट से बरामद किया गया था। यह ऑपरेशन 16 सितंबर को शुरू हुआ, जब स्पेशल स्टाफ़ को बेगमपुर इलाके में नशीले पदार्थों की आवाजाही के बारे में जानकारी मिली। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बेगमपुर के सेक्टर 32 में एक सुज़ुकी ग्रैंड विटारा गाड़ी को रोका और हरियाणा के रोहतक निवासी 58 वर्षीय लक्ष्मण हुड्डा को गिरफ़्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन और ₹3 लाख नकद बरामद किए। गाड़ी को भी ज़ब्त कर लिया गया और बेगमपुर पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। आगे की जांच के दौरान, पुलिस ने 17 सितंबर को दिल्ली के रघुबीर नगर से 51 वर्षीय अनिल उर्फ़ भोला को गिरफ़्तार किया। उसकी महिंद्रा XUV-700 गाड़ी से लगभग 501 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि अनिल एक घोषित अपराधी है और भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन में दर्ज NDPS मामले में पैरोल जंपर (पैरोल की शर्तों का उल्लंघन करने वाला) है। इसके बाद जांचकर्ताओं ने तकनीकी निगरानी और ह्यूमन इंटेलिजेंस (खुफ़िया जानकारी) के ज़रिये मुख्य सप्लायर और हेरोइन बनाने वाले नेटवर्क का पता लगाया। 4 अक्टूबर को पुलिस टीम ने लखनऊ के जानकीपुरम इलाके की सीता कॉलोनी में हेरोइन बनाने की कथित यूनिट पर छापा मारा और बरेली के रहने वाले 35 वर्षीय बबलू को गिरफ़्तार किया। इस छापे में 6.275 किलोग्राम ताज़ी बनी हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने 2.504 किलोग्राम सोडियम, 787 ग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड, एक गैस सिलेंडर, मिक्सर ग्राइंडर, बर्तन, एक टब, पॉलीथीन, एक इलेक्ट्रॉनिक वज़न मशीन, लकड़ी की टोकरी और गैर-कानूनी तरीके से सामान बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य चीज़ें भी बरामद कीं। बबलू से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रुखसार अली उर्फ राजू का पता लगाया, जो कथित तौर पर मुख्य सप्लायर और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का मालिक था। पुलिस ने उसका लगभग 120 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जांच से दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के बीच चल रहे हेरोइन सप्लाई और मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का पता चला है। गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों ने कथित तौर पर इस नेटवर्क में अलग-अलग भूमिकाएँ निभाई हैं, जैसे कि सप्लाई और ट्रांसपोर्टेशन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और यूनिट चलाना। बबलू और रुखसार अली पहले भी NDPS मामलों में शामिल रहे हैं, जबकि अनिल पर भी पहले से NDPS का एक मामला चल रहा है। पुलिस ने कहा कि सप्लाई चेन के अलग-अलग चरणों में कमर्शियल मात्रा में हेरोइन की बरामदगी और साथ ही कच्चा माल और मैन्युफैक्चरिंग उपकरण ज़ब्त करना, नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी है। पूरी सप्लाई चेन, फाइनेंशियल लिंक, प्रीकर्सर और मैन्युफैक्चरिंग सामग्री की खरीद और नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है।0
0
Report
कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा का सवाल: हरियाणा में सामूहिक नेतृत्व ही बेहतर?
Chandigarh, Chandigarh:कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र लिखकर हरियाणा में किसी एक नेता को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करने की रणनीति पर सवाल उठाए हैं कुलदीप शर्मा ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी पद से जुड़े वरिष्ठ नेताओं और पार्टी नेतृत्व को लिखे पत्र में कहा कांग्रेस को चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ना चाहिए और मुख्यमंत्री पद के चेहरे का फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ देना चाहिए पत्र में कांग्रेस नेता सचिन पायलट के उस हालिया बयान का भी हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कांग्रेस चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी और राहुल गांधी चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगे कुलदीप शर्मा ने इस विचार को सही दिशा बताया है कुलदीप शर्मा ने पत्र में बिना नाम लिए हरियाणा में एक नेता और अब उसके बेटे को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किए जाने की रणनीति पर सवाल उठाए कुलदीप शर्मा ने लिखा कि हरियाणा में कांग्रेस को बार-बार चुनावी नुकसान उठाना पड़ा है और इसका एक कारण एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करना भी रहा है पत्र में दीपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लेते हुए कुलदीप शर्मा ने कहा कि वे खुद को 2029 के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं कुलदीप शर्मा के मुताबिक इस तरह की रणनीति कांग्रेस के व्यापक सामाजिक और राजनीतिक गठबंधन की संभावनाओं को सीमित करती है कुलदीप शर्मा ने कहा कि किसी एक चेहरे को आगे करने से पार्टी की विचारधारा और व्यापक संदेश के बजाय उस नेता की व्यक्तिगत ब्रांडिंग ज्यादा प्रमुख हो जाती है कुलदीप शर्मा ने पत्र में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर फैसला छोड़ने की मांग की कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया कि हरियाणा में सामूहिक नेतृत्व की नीति अपनाई जाए और मुख्यमंत्री पद के चेहरे का फैसला अभी से किसी एक नेता के पक्ष में नही किया जाए कुलदीप शर्मा ने पार्टी नेताओं से अपील की कि व्यक्तिगत नेताओं के पक्ष या विरोध में अभियान चलाने के बजाय कांग्रेस को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाए और 2029 में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करे0
0
Report
132 केवी लाइन से ध्वज टकराने से दो युवक झुलसे, भैरूजी मेले में हड़कंप
Jaipur, Rajasthan:भैरूजी मेले में उमड़ा जनसैलाब, 132 केवी लाइन की चपेट में आने से दो झुलसे अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के समीप लाम्बियां कलां में चल रहे प्रसिद्ध भेरुनाथजी के मेले में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आसपास के करीब 50 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मेले में पहुंचे तथा भेरुनाथजी के दर्शन किए। मेले में झूले, मौत का कुआं, बच्चों की ट्रेन, चकरी, खिलौनों, मनिहारी, आइसक्रीम, पकौड़ी, चाट, शिकंजी, मिठाई और प्रसाद की दुकानें सज गई हैं। इसी दौरान रविवार रात्रि को लाम्बियां चौराहे से बागरिया समाज के कुछ लोग भेरुनाथजी के लिए ध्वज लेकर जुलूस के रूप में मंदिर की ओर जा रहे थे। मंदिर के प्रवेश द्वार के पास से गुजर रही 132 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में ध्वज आने से दो युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रायला की 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायला पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। मेले में मनोरंजन के साथ पशुओं की खरीद-फरोख्त भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मेले में अच्छी नस्ल के पशु बिक्री के लिए पहुंची हैं। पशुओं से संबंधित सामग्री और पशुओं के सींगों से जुड़ी दुकानें भी मेले में लगी हैं। मेले में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, मेला कमेटी की ओर से सोमवार शाम को ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए घोड़ा रेस, साइकिल रेस बोरी रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कार दिए जाएंगे। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रायला पुलिस की ओर से विशेष पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रख रहे हैं। मेले का आयोजन 2 से 5 अक्टूबर तक किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
नीतीश कुमार ने ललन सिंह से मुलाकात कर सुलह की जिम्मेदारी संभाली
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग- अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद के बीच ललन सिंह से मिलने पहुंचे पूर्व CM नीतीश कुमार ललन सिंह के आवास अचानक पहुंचे नीतीश कुमार ललन सिंह को मिली है दोनों के बीच सुलह कराने की जिम्मेदारी ललन सिंह का पुराना बयान कल हुआ था वायरल बयान वायरल होने के बाद ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार0
0
Report
दूदू के स्कूल परिसर में शव दाह संस्कार से तहसील में भारी आक्रोश
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में बड़ी लापरवाही सामने आई, स्कूल परिसर का ताला तोड़कर स्कूल परिसर क्षेत्र में शव का दाह संस्कार का मामला आया सामने। स्कूल परिसर में शव जलाने से कस्बे में फैला आक्रोश, स्कूल परिसर क्षेत्र में शव का दाह संस्कार करने का मामला गर्माया। घटना को लेकर स्कूल प्रशासन ने भी जताई नाराजगी, स्कूल प्रशासन ने दी पुलिस को सूचना दूदू पुलिस पहुंची मौके पर, घटनास्थल का लिया जायजा, पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई बहस, स्कूल प्रशासन ने की कार्रवाई की मांग।0
0
Report
चिरानी की बेटी नेहा निर्वाण ने राष्ट्रीय गतका में कांस्य पदक जीता
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं चिरानी की बेटी नेहा निर्वाण ने राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेहा ने हासिल की उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर खेतड़ी पहुंची नेहा का हुआ जोरदार स्वागत निजामपुर मोड़ पर खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने किया अभिनंदन बेटी की उपलब्धि पर चिरानी सहित पूरे खेतड़ी क्षेत्र में खुशी का माहौल झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र के चिरानी गांव की बेटी नेहा निर्वाण ने राष्ट्रीय स्तर की गतका प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन श्रीनगर में किया गया था, जिसमें देशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर खेतड़ी पहुंची नेहा निर्वाण का क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। खेतड़ी पहुंचने पर निजामपुर मोड़ पर ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने नेहा का अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उसकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसकी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद नेहा को जुलूस के रूप में चिरानी गांव ले जाया गया। ग्रामीणों ने रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया। गांव पहुंचने पर भी लोगों ने नेहा की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसका सम्मान किया। नेहा निर्वाण की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ चिरानी गांव और खेतड़ी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। नेहा की सफलता से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। परिजनों और ग्रामीणों ने नेहा के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय उसकी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास को दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नेहा भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी. बाइट : दीपक कुमार, राजस्थान टीम मैनेजर0
0
Report
Advertisement
पटना बाबा चौक से अटल पथ जुड़ती 1200 मीटर सड़क पर रोक से लोग परेशान
Patna, Bihar:पटना बाबा चौक से अटल पथ जोड़ती 1200 मीटर सड़क पर लोग चलना मुश्किल हो गया है। पहले यहां नाला था, लेकिन सरकार ने उसे सड़क निर्माण के लिए बदला। निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन बीच में रोक दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार महीनों से काम रुका है। नाले के ऊपर बॉक्स बनाकर मिट्टी डाल दी गई है जिससे काफी परेशानी हो रही है। जब नाल की उगाही की जाती है तो टोटल कचरा वहां रख दिया जाता है जिससे बदबू आ रही है। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। जहां नाला निर्माण नहीं हुआ है वहां सरिया छोड़ दिया गया है; कई दुर्घटना हो चुकी हैं। ग्राउंड जीरो से जायजा लिया गया। लोगों से बात की गई。0
0
Report
डीडवाना में एयरटेल की भूमिगत केबल योजना पर अनुमति सवाल बनकर उभी, सड़कें प्रभावित?
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के मौलासर क्षेत्र में टेलीकॉम कंपनी द्वारा भूमिगत केबल बिछाने की प्रस्तावित योजना को लेकर अनुमति प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार एयरटेल की ओर से करीब 61 किलोमीटर लंबी भूमिगत डक्ट एवं केबल बिछाने का प्रस्ताव है। यह कार्य मौलासर, खाखोली, बेरी, खुरी, खारिया, बेमोट, सेवा और मीठड़ी सहित कई गांवों से होकर प्रस्तावित है। प्रस्ताव के अनुसार केबल को करीब 1.65 मीटर की गहराई में भूमिगत बिछाया जाना है। वहीं सड़क किनारे खुदाई से पहले संबंधित विभागीय अनुमति और सड़क पुनर्स्थापन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करना आवश्यक बताया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक करीब 41 किलोमीटर सड़क के पुनर्स्थापन से संबंधित राशि की प्रक्रिया भी अभी लंबित है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि अंतिम अनुमति और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने से पहले यदि कहीं खुदाई या केबल बिछाने का काम हुआ है, तो यह किस आधार पर किया गया स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे चल रही खुदाई से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।0
0
Report
खूँटी में भाजपा प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत, समर्थकों में उत्साह
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सह प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रूप से उपस्थित थे। मौके पर, प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र ओढ़ाकर और माला पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान, उन्होंने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद-ए-आजम भगतसिंह सिंह और जयपाल सिंह मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। खूँटी में गजेंद्र सिंह पटेल पैदल मार्च किया। जहाँ गाजे बाजे के साथ जोशोजुनून के कार्यकर्ताओं में उत्साह था।0
0
Report
Advertisement
