icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत; जांच जारी

Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के बैरपुरा गांव के पास की बताई जा रही है। मृतका की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी विपुल पासवान की पत्नी नीतू कुमारी के रूप में की गई है।मृतका के भाई के मुताबिक, नीतू कुमारी का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह काफी नाराज थी। भाई का आरोप है कि इसी गुस्से और आवेश में नीतू कुमारी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।वहीं, इस मामले में मृतका के पति विपुल पासवान का कहना है कि नीतू कुमारी घर से ट्रेन पर सवार होकर किसी काम से रोसड़ा जा रही थी। इसी दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर गई और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।एक ही घटना को लेकर सामने आए दोनों बयानों में अंतर है। ऐसे में महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।घटना की सूचना मिलते ही छौड़ाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।बाइट मृतका के भाई बाइट विपुल पासवान पति
0
0
Report

धौलपुर के मचकुंड सरोवर घाट पर वृद्ध महिला का शव, पहचान जारी

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। तीर्थराज मचकुंड सरोवर में घाट नंबर 6 के पास वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सरोवर में सिक्के बीनने वाले बच्चों ने पानी में शव तैरता हुआ देखा। बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना मचकुंड चौकी पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने थाना प्रभारी रामकिशन यादव को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में सरोवर के महंत कृष्णदास ने शव को बाहर निकलवाया। मृतका की उम्र करीब 70 से 75 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास से एक शॉल और लाठी मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर नायब तहसीलदार हरिओम शर्मा भी मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस की टीम की मदद से शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5 बजे इस बुजुर्ग महिला को मचकुंड परिसर में घूमते हुए देखा गया था। इसके बाद शनिवार सुबह उसका शव सरोवर में मिला। पुलिस ने पहचान के लिए महिला के फोटो आसपास के थाना क्षेत्रों और गांवों में सर्कुलेट किए हैं। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला सरोवर तक कैसे पहुंची और मौत के क्या कारण रहे
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर थाने के सामने गोलीबारी: नाश्ता संचालक घायल, पुलिस ने चेकिंग बढ़ाई

Morena, Madhya Pradesh:Breaking Gwalior ग्वालियर से बड़ी खबर ​थाने के सामने दुस्साहसिक वारदात: पड़ाव थाना क्षेत्र में थाने के ठीक सामने नाश्ता संचालक पर बदमाशों ने चलाई गोली。 ​ गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया ग्वालियर, इलाके में मची अफ़रा-तफ़री。 ​गोली लगने से घायल नाश्ता संचालक को गंभीर हालत में अपोलो हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, इलाज जारी。 ​वारदात की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस और सीएसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे घटना स्थल पर。 ​ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से हमलावरों और पूरे घटनाक्रम की की जा रही है पड़ताल。 पुलिस स्टेशन के ठीक सामने हुई फायरिंग से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल。 ​ अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने शहर के मुख्य पॉइंटों पर बढ़ाई चेकिंग, नाकाबंदी जारी。 ​ रंजिश या किसी आपसी विवाद, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी
0
0
Report

सितंबर में आबकारी राजस्व ने रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की, 23% बढ़त

Jaipur, Rajasthan:आबकारी के राजस्व में 23 फीसदी ग्रोथ! - सितंबर माह में आबकारी विभाग ने बनाया रिकॉर्ड, पिछले वर्ष की तुलना में 22.71 प्रतिशत की ग्रोथ, राजस्व लक्ष्य का 96.41 प्रतिशत राजस्व अर्जित - 21 हजार करोड़ का राजस्व जुटाएगा विभाग?, डूंगरपुर, सिरोही और करौली जिले टॉप पर जयपुर। आबकारी विभाग ने सितंबर माह में राजस्व अर्जन के लिहाज से रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। आबकारी विभाग ने पिछले साल सितंबर की तुलना में करीब 23 फीसदी की राजस्व ग्रोथ अर्जित की है। इसे सितंबर माह में विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ज्ञात हो कि राजस्थान में मयखानों और मधुशालाओं से जुड़े महकमे का प्रदर्शन रिकॉर्ड स्तर पर रहा है। आबकारी विभाग को राज्य सरकार ने इस वित्त वर्ष में 21 हजार करोड़ का राजस्व जुटाने का लक्ष्य दिया है। विभागीय अधिकारी राजस्व के इस लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में जुटे हुए हैं। सितंबर माह के आंकड़ों ने विभागीय अधिकारियों को राहत देने का कार्य किया है। दरअसल विभाग ने सितंबर माह के लक्ष्य के विपरीत 96 फीसदी से अधिक राजस्व प्राप्त किया है। राज्य सरकार ने सितंबर माह में आबकारी विभाग को 1665 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य दिया था। इसके विपरीत आबकारी विभाग ने सितंबर माह में 1605.31 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। यानी लक्ष्य की तुलना में आबकारी विभाग का प्रदर्शन 96.41 प्रतिशत रहा है। हालांकि विभाग के कुछ जिलों में परफॉर्मेंस चिंताजनक बनी हुई है। विभाग के 18 जिले ऐसे हैं, जिनका राजस्व प्रदर्शन विभागीय औसत से भी कम रहा है। सितंबर में यह رہی है राजस्व अर्जन की स्थिति - डूंगरपुर जिला अव्वल, 126.80 फीसदी राजस्व अर्जित - करौली दूसरे पर, 107.13 फीसदी राजस्व किया अर्जित - झुंझुनूं तीसरे नम्बर पर, 106.19 फीसदी राजस्व अर्जित - जैसलमेर चौथे पर, 105.96 फीसदी राजस्व अर्जित - नागौर 5वें पर 104.79 प्रतिशत राजस्व अर्जित - जयपुर शहर 24वें नम्बर पर, 92.63 प्रतिशत राजस्व किया अर्जित - झालावाड़, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ बॉटम 3 में - प्रतापगढ़ जिले ने लक्ष्य का महज 71.12 प्रतिशत राजस्व किया अर्जित आयुक्त और वित्त सचिव राजस्व की अहम भूमिका आबकारी विभाग का राजस्व बढ़ने के पीछे उच्चाधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड अधिकारियों की कड़ी मेहनत रही है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता लगातार हर जिला और जोन की समीक्षा बैठक लेते रहे हैं। उनके साथ ही वित्त सचिव राजस्व कुमारपाल गौतम की भी अहम भूमिका मानी जा रही है। दरअसल गौतम करीब 3 साल पहले आबकारी आयुक्त रहे हैं। ऐसे में उनके अनुभव से विभाग को राजस्व बढ़ाने में मदद मिल पा रही है। पिछले साल से कैसे बढ़ा राजस्व - सितंबर 2025 में आबकारी विभाग का राजस्व 1308.19 करोड़ - सितंबर 2026 में विभाग ने राजस्व जुटाया 1605.31 करोड़ - पिछले साल सितंबर की तुलना में 297.12 करोड़ राजस्व अधिक - पिछले साल की तुलना में 22.71 फीसदी की ग्रोथ - डूंगरपुर, सिरोही और करौली रहे टॉप 3 जिले - बूंदी, झालावाड़ और बारां बॉटम 3 जिले - जयपुर शहर रहा 24वें नंबर पर, पिछले साल से 17.48 प्रतिशत ग्रोथ अभियान में जब्त की सवा 2 करोड़ की अवैध शराब आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने विभाग में आबकारी निरोधक दल की भूमिका को भी बढ़ाया है। विभाग ने सितंबर माह में विशेष निरोधात्मक अभियान चलाकर अवैध शराब को कम करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग ने अभियान के दौरान 2 करोड़ 22 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब को जब्त किया, जिससे विभाग के राजस्व को बढ़ाने में सफलता मिली है। अब विभाग को उम्मीद है कि अक्टूबर और नवंबर में त्यौहारी सीजन में राजस्व को और अधिक बढ़ाया जा सकेगा।
0
0
Report

झुंझुनूं के राज अस्पताल में हर्निया ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, धरना शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के सिंघाना से बड़ी खबर सिंघाना के राज अस्पताल के बाहर हंगामा युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा अस्पताल के बाद ही शव रखकर शुरू किया धरना अस्पताल पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप दो दिन पहले ही युवक का हुआ था आॅपरेशन हर्निया के आॅपरेशन के बाद बिगड़ी तबियत परिजनों का आरोप, मौत के बाद भी रखा दो दिन युवक को अस्पताल में मृतक है सिंघाना के वार्ड नं. 30 का रहने वाला राजेश नायक हंगामे के बाद पहुंची सिंघाना पुलिस, अस्पताल के बाहर जाब्ता तैनात झुंझुनूं के सिंघाना से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के सिंघाना के राज अस्पताल में हर्निया के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर धरना शुरू कर दिया। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सिंघाना पुलिस का जाब्ता भी मौके पर तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार सिंघाना के वार्ड नंबर 30 निवासी राजेश नायक का दो दिन पहले निजी राज अस्पताल में हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद युवक की तबीयत बिगड़ती चली गई। इसके बावजूद उसे दो दिन तक अस्पताल में रखा गया और परिजनों को स्थिति के बारे में गुमराह किया गया। हालात अधिक बिगड़ने पर चिकित्सकों ने युवक को जयपुर रेफर किया। परिजनों के अनुसार जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव को लेकर वापस सिंघाना पहुंचे और अस्पताल के बाहर शव रखकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल के बाहर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक राजेश नायक के आठ और तीन वर्ष के दो छोटे बेटे हैं। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के पिता का भी पहले ही निधन हो चुका है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है और राजेश ही परिवार की देखभाल करने वाला एकमात्र सदस्य था। युवक की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल ग्रामीणों का धरना जारी है。 बाइट 01 : नौरंग डांगी, धरनार्थी बाइट 02 : चंद्रकला, मृतक की पत्नी बाइट 03 : परिजन महिला बाइट 04 : परिजन महिला
0
0
Report
Advertisement

मैहर में नेशनल हाईवे 30 पर भिड़ंत, दो भाइयों की मौत, ड्राइवर गंभीर

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर। नेशनल हाईवे 30 पर पोड़ी के पास आज शनिवार सुबह करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सुधीर पिता वीरेंद्र गंगेले उम्र 61 वर्ष और संजय पिता वीरेंद्र गंगेले उम्र 59 वर्ष निवासी दमोह, अपने ड्राइवर राजा रैकवार पिता हल्लू रैकवार उम्र 27 वर्ष के साथ बिहार के गया जी में पिता का पितृ तर्पण करने गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी इनोवा कार क्रमांक MP 20 BA 5139 से दमोह लौट रहे थे। मैहर कोतवाली थाना अंतर्गत पोड़ी के पास पहुंचते ही ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे चलते कार बीच सड़क पर छोटी नदी में बने सुरक्षा डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही NHAI की एंबुलेंस और मैहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया। रास्ते में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल ड्राइवर का सिविल अस्पताल मैहर में इलाज जारी है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में बड़े भाई सुधीर गंगेले दमोह के एक कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ थे, वहीं छोटे भाई संजय गंगेले दमोह के सिविल अस्पताल में डॉक्टर थे। पुलिस ने दोनों शवों को मर्चुरी केंद्र में रखवा कर पोस्टमार्टम कर दिया है। दमोह से मैहर आ रहे परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

जालौन में लेखपाल संघ का धरना: वेतन-ग्रेड पे और पदोन्नति की मांग तेज

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे लेखपाल, लंबित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरने पर बैठा लेखपाल संघ, लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम अभिनव कुमार को सौंपा ज्ञापन, वेतन विसंगति दूर करने, 2800 ग्रेड पे और लंबित पदोन्नति व स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग, भत्तों में वृद्धि और लैपटॉप-मोबाइल उपलब्ध कराने समेत उठाई अन्य मांगे, ज्ञापन सौंपकर लेखपाल संघ ने लंबित मांगों का जल्द सामाधन की मांग की, मांगे जल्द पूरी न होने पर लेखपालों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी, जालौन के कोंच तहसील परिसर का मामला।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान आबकारी राजस्व सितंबर में रिकॉर्ड, 23% वृद्धि

Jaipur, Rajasthan:हैडर- आबकारी राजस्व में 23 फीसदी ग्रोथ! सितंबर माह में आबकारी विभाग ने बनाया रिकॉर्ड पिछले वर्ष की तुलना में 22.71 प्रतिशत की ग्रोथ राजस्व लक्ष्य का 96.41 प्रतिशत राजस्व अर्जित 21 हजार करोड़ का राजस्व जुटाएगा विभाग? डूंगरपुर, सिरोही और करौली जिले टॉप पर एंकर आबकारी विभाग ने सितंबर माह में राजस्व अर्जन के लिहाज से रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। आबकारी विभाग ने पिछले साल सितंबर की तुलना में करीब 23 फीसदी की राजस्व ग्रोथ अर्जित की है. इसे सितंबर माह में विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 राजस्थान में मयखानों और मधुशालाओं से जुड़े महकमे का प्रदर्शन रिकॉर्ड स्तर पर रहा है। आबकारी विभाग को राज्य सरकार ने इस वित्त वर्ष में 21 हजार करोड़ का राजस्व जुटाने का लक्ष्य दिया है। विभागीय अधिकारी राजस्व के इस लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में जुटे हुए हैं। सितंबर माह के आंकड़ों ने विभागीय अधिकारियों को राहत देने का कार्य किया है। दरअसल विभाग ने सितंबर माह के लक्ष्य के विपरीत 96 फीसदी से अधिक राजस्व प्राप्त किया है। राज्य सरकार ने सितंबर माह में आबकारी विभाग को 1665 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य दिया था। इसके विपरित आबकारी विभाग ने सितंबर माह में 1605.31 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। यानी लक्ष्य की तुलना में आबकारी विभाग का प्रदर्शन 96.41 प्रतिशत रहा है। हालांकि विभाग के कुछ जिलों में परफॉर्मेंस चिंताजनक बनी हुई है। विभाग के 18 जिले ऐसे हैं, जिनका राजस्व प्रदर्शन विभागीय औसत से भी कम रहा है। वीओ- 2 सितंबर में यह रही है राजस्व अर्जन की स्थिति - डूंगरपुर जिला अव्वल, 126.80 फीसदी राजस्व अर्जित - करौली दूसरे पर, 107.13 फीसदी राजस्व किया अर्जित - झुंझुनूं तीसरे नम्बर पर, 106.19 फीसदी राजस्व अर्जित - जैसलमेर चौथे पर, 105.96 फीसदी राजस्व अर्जित - नागौर 5वें पर 104.79 प्रतिशत राजस्व अर्जित - जयपुर शहर 24वें नम्बर पर, 92.63 प्रतिशत राजस्व किया अर्जित - झालावाड़, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ बॉटम 3 में - प्रतापगढ़ जिले ने लक्ष्य का महज 71.12 प्रतिशत राजस्व किया अर्जित वीओ- 3 आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने विभाग में आबकारी निरोधक दल की भूमिका को भी बढ़ाया है। विभाग ने सितंबर माह में विशेष निरोधात्मक अभियान चलाकर अवैध शराब को कम करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग ने अभियान के दौरान 2 करोड़ 22 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब को जब्त किया, जिससे विभाग के राजस्व को बढ़ाने में सफलता मिली है। अब विभाग को उम्मीद है कि अक्टूबर और नवंबर में त्यौहारी सीजन में राजस्व को और अधिक बढ़ाया जा सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

रात में लापता 10 साल के बच्चे का शव गाछी में मिलने से इलाके में सनसनी

Samastipur, Bihar:रात में लापता हुए 10 साल का मासूम, सुबह गाछी में मिला शव आंख पर चोट, शरीर पर कटे के निशान से स्वजनो ने हत्या की आशंका । एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य । समस्तीपुर जिले विद्यापतिनगर रात में घर से गायब 10 वर्षीय बच्चे का शव शनिवार की सुबह गाछी में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मधुवन टोल बढ़ौना वार्ड संख्या-3 निवासी मंटू साह के पुत्र सुधीर कुमार का शव फुलवंतो स्थान के आगे पूर्व मतखोंमा गाछी में मिला। शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशान को देखकर परिजन बच्चे की हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। बताया जाता है कि सुधीर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की सुबह करीब छह बजे शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर गाछी में पड़े बच्चे के शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के आंख के पास चोट के निशान बताए जा रहे हैं। वहीं शरीर के कई हिस्सों पर कटे के निशान भी mile हैं। इन परिस्थितियों ने घटना को संदिग्ध बना दिया है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हत्या कर शव को गाछी में फेंका गया है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने और साक्ष्य जुटाए तथा उन्हें जांच के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाके, संभावित साक्ष्यों और बच्चे के लापता होने के समय से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। सुधीर चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मंटू साह मजदूरी के साथ कबाड़ का काम करते हैं। परिवार में सबसे छोटे बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ परिजनों और ग्रामीणों से भी जानकारी ली। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। पुलिस अब बच्चे की मौत के पीछे की पूरी कहानी और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।
0
0
Report

सिमडेगा के सलीमा टेटे की टीम ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को दिलाया स्वर्ण

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा-जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम के इतिहास रचने पर सिमडेगा में जश्न मनाया गया । कप्तान सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारत ने फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है। चीन को बराबरी का मौका भी मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पुनिया ने शानदार बचाव करते हुए पेनल्टी स्ट्रोक रोक दिया। इसके बाद भारतीय डिफेंस ने आखिरी सीटी तक चीन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया और भारत ने 1-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। इस स्वर्णिम जीत के साथ भारत ने महिला हॉकी में एशियन गेम्स का स्वर्ण 44 साल बाद जीता है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने वर्ष 1982 में नई दिल्ली एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया था। अब इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधा स्थान भी सुनिश्चित कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत की खुशी झारखंड और खासकर सिमडेगा में देखने को मिल रही है। भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे सिमडेगा के बड़की छापर की रहने वाली हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम के स्वर्ण जीतने से सिमडेगा में खुशी का माहौल है। भारतीय टीम के इस ऐतिहासिक अभियान में झारखंड की सलीमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग भी टीम का हिस्सा रहीं। माता-पिता की खुशी सलीमा टेटे के माता-पिता सुबानी टेटे और सुलक्षण टेटे भी बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से बेहद खुश हैं। माता-पिता ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उसे आशीर्वाद दिया और कहा कि उनकी बेटी इसी तरह आगे बढ़े, तरक्की करे और जिला, राज्य तथा देश का नाम रोशन करे। बाइट — माता-पिता “बेटी ने देश का नाम रोशन किया है। हमें अपनी बेटी पर गर्व है। वह आगे भी इसी तरह तरक्की करे और देश का नाम रोशन करे, यही हमारा आशीर्वाद है।” सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम का यह स्वर्णिम प्रदर्शन न सिर्फ भारतीय हॉकी के इतिहास में दर्ज हो गया है, बल्कि सिमडेगा और पूरे झारखंड के लिए भी गौरव का क्षण बन गया है। 44 साल बाद मिला यह स्वर्ण अब लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक की राह भी खोल चुका है। झारखंड हॉकी के महासचिव मनोज कोनबेगी ने इस जीत को ऐतिहासिक और अविश्वरणीय बताया । मनोज कोनबेगी ने सिमडेगा की सलीमा टेटे सहित टीम में शामिल सिमडेगा की ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को भी बधाई भी साथ ही उम्मीद व्यक्ति की यह टीम ओलंपिक में जीत के आएगी। बाइट- 1- सलीमा टेटे के पिता- सुलक्षण टेटे बाइट-2- सलीमा टेटे की माता- सुबानी टेटे बाइट-3- हॉकी झारखंड के महासचिव- मनोज कोनबेगी
0
0
Report

स्वर्गीय करमा उरांव स्मृति अंतर आदिवासी छात्रावास फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ

Ranchi, Jharkhand:स्वर्गीय डॉक्टर करमा उरांव स्मृति अंतर आदिवासी छात्रावास फुटबॉल टूर्नामेंट का आज उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर संरक्षक बंधु तिर्की और कृषि मंत्री नेहा तिर्की फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारम्भ के मौके पर मौजूद रहे। झारखंड आदिवासी छात्रावास स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा शुरू हो रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में लड़कों की 16 टीमें और बालिकाओं की 10 टीमें पार्टिसिपेट कर रही हैं। 5 अक्टूबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हम स्वर्गीय करमा उरांव की स्मृतियों को भी याद करते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top