icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आजमगढ़: गैर-जमानती वारंटों के आरोपियों पर दबिश, 11 गिरफ्तार

Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh एनबीडब्ल्यू वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई, 11 गिरफ्तार, न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में तीन पुलिस टीमों ने दबिश देकर की गिरफ्तारी। आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसपी ग्रामीण और सीओ बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तहबरपुर पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध सं. 527/11 में धारा 147, 148, 323, 332, 353, 336, 427, 307, 341 और 188 भादवि के तहत मामला दर्ज था। इसी मामले में न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार वारंटियों में शत्रुधन उर्फ बल्लू, हिमांशु राय, संदीप चौहान, अंकित, पिन्टू उर्फ सर्वेश, अंगद विश्वकर्मा, दीनू गिरी, शुखियाल, सुटैली, भुटेली उर्फ राजकुमार और सुरेश राय शामिल हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
0
0
Report

जमशेदपुर MGM थाना ने ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया, 510 ग्राम बरामद

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के MGM थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने वाले दो तस्कर को MGM मेडिकल कॉलेज के समीप रिपीट कॉलोनी के काली मंदिर के पास गिरफ्तार किया है. वही गिरफ्तार तस्कर के पास से 510 पुरिया ब्राउन शुगर दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है. बताया जा रहा है यह ब्राउन शुगर तस्कर अंतर राज्य ब्राउन शुगर तस्कर गिरोह का सदस्य है. उधर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया एक का नाम सूरज थापा है जो उड़ीसा के बड़बिल का रहने वाला है. जबकि कारण कुमार नामक आरोपी बिरसानगर का रहने वाला है.वैसे दोनों से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा पुलिस बहुत जल्द करेगी.
0
0
Report
Advertisement

नंदा देवी महोत्सव में धामी ने पारदर्शिता और विकास का भरोसा जताया

Noida, Uttar Pradesh:NAINITAL (UTTARAKHAND): CHIEF MINISTER PUSHKAR SINGH DHAMI ATTENDS NANDA DEVI FESTIVAL, SAYS GOVERNMENT COMMITTED TO TRANSPARENT SYSTEM उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल में आयोजित 'मां नंदा देवी महोत्सव' में शामिल हुए और मां नंदा की पूजा-अर्चना कर राज्य की जनता के लिए सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं नंदा-सुनंदा से प्रार्थना करता हूं कि समस्त प्रदेश वासियों को हर प्रकार से निरोगी रखें, सुखी रखें। हमारा राज्य उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बने। हम सभी क्षेत्र में आगे बढ़ें। हर प्रकार की बाधा और विघ्न को दूर करें और हम सभी को आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें। मैंने मां से प्रार्थना की है..."
0
0
Report

नीतीश कुमार की वरिष्ठ नेता से मुलाकात: अनुभव और मार्गदर्शन की गूंज

Patna, Bihar:जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार ने वशिष्ठ नारायण सिंह से आत्मीय संवाद किया और उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक और सामाजिक जीवन से जुड़ी पुरानी स्मृतियों के साथ‑ साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी बातचीत हुई। दरअसल, नीतीश कुमार और वशिष्ठ नारायण सिंह के बीच लंबे समय से राजनीतिक और व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। ऐसे में यह मुलाकात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन को दिए जाने वाले महत्व को भी रेखांकित करती है。 जेडीयू की राजनीतिक परंपरा में वरिष्ठ साथियों के अनुभव और योगदान को महत्वपूर्ण माना जाता रहा है। इसी क्रम में नीतीश कुमार की वशिष्ठ नारायण सिंह से हुई यह मुलाकात पार्टी के भीतर वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान और आत्मीयता का संदेश देती है。
0
0
Report

जलझूलनी एकादशी पर मेहंदीपुर बालाजी में फूलडोल यात्रा, श्रद्धालुओं की भीड़

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जलझूलनी एकादशी पर निकली फूलडोल मेंहदीपुर बालाजी से गाजे बाजे से निकली यात्रा हजारों लोगों ने किए फूलडोल के दर्शन जलझूलनी एकादशी पर होता विशेष महत्व महंत डॉ नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में आयोजन जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। शाम करीब 4 बजे मंदिर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में बालाजी मंदिर से ठाकुरजी की भव्य फूलडोल यात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। फूलों से सजे डोल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारी चंवर झुलाते चल रहे थे, वहीं द्वारपाल यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। यात्रा मंदिर के समीप स्थित जलाशय पहुंची, जहां ठाकुरजी को विधिवत जल विहार कराया गया। इसी दौरान पाठशाला मंदिर से भी ठाकुरजी की फूलडोल यात्रा जलाशय पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद ठाकुरजी को नवीन पोशाक धारण कराई गई और सामूहिक महाआरती हुई। आरती के दौरान पूरा धाम बालाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद दोनों फूलडोल यात्राएं वापस मंदिर पहुंचीं, जहां ठाकुरजी की आरती कर भोग अर्पित किया गया। एकादशी पर ठाकुर जी को 151 किलो राजगिरी आटे से तैयार हलवा, कलाकंद, मावा-मिश्री, फल और पंचमेवा सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। महाप्रसादी श्रद्धालुओं में वितरित की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर ठाकुरजी के दर्शन किए और जलविहार यात्रा में शामिल होकर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की。
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ शेखावाटी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में मुजाहिद कुरैसी की पांच मतों से जीत

Sikar, Rajasthan:रामगढ़ शेखावाटी पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के मुजाहिद कुरैसी विजय सीकर, 22 सितम्बर। रामगढ़ शेखावाटी नगरपालिकाध्यक्ष पद पर मंगलवार को हुए निर्वाचन में कांग्रेस के प्रत्याशी मुजाहिद कुरैसी ने भाजपा के प्रशांत जोशी को पांच मतों से पराजित किया। निर्वाचन अधिकारी भारती फूलफकर ने बताया कि रामगढ़ शेखावाटी नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिये कांग्रेस की तरफ से मुजाहिद कुरैसी व भाजपा की ओर से प्रशांत जोशी ने नामांकन किया। कस्बा के 35 वार्डों के निर्वाचित पार्षद ने उपाध्यक्ष के लिये मतदान किया। मतदान के बाद मतगणना में कांग्रेस के मुजाहिद कुरैसी को 20 व भाजपा के प्रशांत जोशी को 15 मत प्राप्त हुए। नवनिर्वाचित पालिकाउपाध्यक्ष मुजाहिद कुरैसी को उपखण्ड व निर्वाचन अधिकारी भारती फूलफकर ने शपथ दिलाई। कानून व व्यवस्था बनाए रखने के लिये एसटीएससी सेल सीकर के नीरज कुमार के नेतृत्व में थानाधिकारी अ मरसिंह, रिर्जव पुलिस के थानाधिकारी प्रकाशचन्द्र सहित पुलिस जाप्ता तैनात रहा। कांगेस का पालिकाउपाध्यक्ष निर्वाचित होती है कांग्रेसी व समर्थकों ने नगरपालिका कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़ गुलाल उडाकर खुशियां मनाई। नगरपालिकाध्यक्ष मदनलाल सैनी, मुजाहिद कुरैसी सहित कांग्रेस के विजयी पार्षदों का विजयी जुलूस नगरपालिका कार्यालय से लेकर श्रीकृष्ण गोशाला रोड से होते पुराना बस स्टैंड, मुख्य बाजार, पुस्तकालय, रूइया गली से होते नेहरू मौहल्ला पहुंचा। जुलूस में जगह-जगह नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के 18, भाजपा के 10 व निर्दलीय 7 प्रत्याशी विजयी हुए है।
0
0
Report

भाजपा ने सादुलपुर नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर अफरोज बानो की जीत की घोषणा

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर स्थानीय-संवाददाता- सुनील कुमार नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की अफरोज बानो निर्वाचित 5 मतों से दर्ज की जीत, कांग्रेस की अनीता सोनी को मिले 17 मत 40 में से 39 पार्षदों ने किया मतदान सादुलपुर। नगर पालिका अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। मंगलवार को हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अफरोज बानो ने कांग्रेस प्रत्याशी अनीता सोनी को पांच मतों से पराजित कर उपाध्यक्ष पद हासिल किया। मतगणना में अफरोज बानो को 22 मत, जबकि अनीता सोनी को 17 मत प्राप्त हुए। नगर पालिका के कुल 40 पार्षदों में से उपाध्यक्ष पद के चुनाव में 39 पार्षदों ने मतदान किया, जबकि वार्ड 15 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले राजेंद्र बिजारणिया ने मतदान नहीं किया। परिणाम घोषित होने के बाद अफरोज बानो को निर्वाचित घोषित किया गया। बताया गया कि अफरोज बानो को भाजपा के 20 पार्षदों के अलावा दो अन्य पार्षदों का भी समर्थन मिला। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को कुल तीन नामांकन दाखिल किए गए थे। वार्ड 17 से भाजपा की विजेता पार्षद अफरोज बानो, वार्ड 19 से कांग्रेस की विजेता पार्षद अनीता सोनी तथा वार्ड 15 से निर्दलीय पार्षद राजेंद्र बिजारणिया ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रस्तुत किया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान के बाद मतगणना की गई। प्रशासन के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र बिजारणिया मतदान के लिए उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए मतगणना की गई और अफरोज बानो को विजेता घोषित किया गया। गौरतलब है कि नगर पालिका उपाध्यक्ष अफरोज बानो वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विजय हुई थी नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले अफरोज बानो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई और अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भी जीत दर्ज की है। अफरोज बानो के निर्वाचित होने की घोषणा के बाद नगरपालिका कार्यालय के बाहर समर्थकों और नागरिकों की भीड़ जुट गई। समर्थकों ने गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पूनिया, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अफरोज बानो वाहन में सवार होकर डीजे के साथ जुलूस में शामिल हुए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शीतला बाजार और मोहल्ला नरड़ियान सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा और अफरोज बानो के निवास स्थान तक पहुंचा। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
0
0
Report

कन्नौज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एक की हालत गंभीर

Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:*कन्नौज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एक की हालत गंभीर* --------------------------------- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की छिबरामऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत बहबलपुर गांव में कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहवलपुर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिवकुमार भुर्जी के मकान के समीप टीन मे चल रही अवैध पटाखा बनाने की इकाई में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास का इलाका दहल उठा और मकान की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पटाखा बना रहा कारीगर बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देखिए थाना छिबरामऊ अन्तर्गत यह बहबलपुर गांव है यहां एक शिव कुमार सक्सेना है जो अपने घर के बगल में एक टीनशेड डाल करके और गांव के ही एक आदमी शिव कुमार जो 55 साल के आसपास उमर है, उससे कुछ पटाखे बनवा रहा था। जिसमें अभी पता लगा 11 बजे के आसपास की बात है। कुछ लोगों ने बताया कि वह बीड़ी पी करके उसमें डाल दिया था जिससे विस्फोट हुआ है। टीनशेड गिरी है और काफी वह झुलस गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो बनवा रहा था शिव कुमार सक्सेना इसको पुलिस हिरासत में लिया गया है और इसमें जांच की जा रही है। विधिक कार्यवाही की जाएगी। यह जानकारी हुई है कि पिछले साल इसके यहाॅं से अवैध जो पटाखे की सामग्री है वह बरामद हुई थी और इसका लड़का जेल भी गया था और उसमें मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
0
0
Report
Advertisement

प्लॉट पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर धमकी देने की शिकायत महिला ने जसराना पुलिस को दी तहरीर, पांच ल

Jasrana, Uttar Pradesh:प्लॉट पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर धमकी देने की शिकायत महिला ने जसराना पुलिस को दी तहरीर, पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार जसराना। क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्लॉट पर कथित रूप से अवैध कब्जे का प्रयास करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना जसराना पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता डॉ. रजनी यादव पुत्री स्व. रामबाबू यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 8 सितंबर 2025 को पलिया सोयम, नगला नथुआ क्षेत्र स्थित प्लॉट राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बैरनी सरौना, तहसील शिकोहाबाद से खरीदा था। पीड़िता के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को कुछ लोग उसके प्लॉट पर पहुंचकर कथित रूप से कब्जा करने की नीयत से वृक्षारोपण करने लगे। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस की आपात सेवा 112 पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से रोक दिया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस के मौके से जाने के बाद दोबारा वहां वृक्षारोपण का प्रयास किया गया। तहरीर में डॉ. रजनी यादव ने बृजमोहन उर्फ बिरजू पुत्र लक्ष्मण, सुदीप पुत्र लक्ष्मण, लक्ष्मण पुत्र राजपाल, राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश तथा प्रेमलता पत्नी राजकुमार के खिलाफ शिकायत की है। उनका आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने तहरीर के साथ आरोपियों के खिलाफ पूर्व में दर्ज बताए जा रहे मुकदमों से संबंधित विवरण भी संलग्न किए जाने की बात कही है। हालांकि, इन मुकदमों की संख्या और प्रकृति की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित अभिलेखों से किया जाना बाकी है। पीड़िता ने पुलिस से अपने स्वामित्व वाले प्लॉट की सुरक्षा सुनिश्चित कराने, कथित कब्जे के प्रयास की जांच कराने तथा धमकी देने के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर थाना जसराना में दी गई है और पुलिस अभिलेख में इसे हेड कांस्टेबल 419 जितेंद्र सिंह द्वारा प्रमाणित किए जाने की बात बताई गई है। पुलिस का पक्ष: मामले में पुलिस की ओर से जांच एवं कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
0
0
Report

नागौर: अलका कंदोई एक वोट से अध्यक्ष पद जीतीं; गीता देवी को शून्य वोट मिले

Nagaur, Rajasthan:नागौर राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 के बाद नागौर जिले की मुंडवा नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव चर्चा का विषय बन गया। क्यो कि यहां भाजपा की प्रत्याशी गीता देवी को जीरो मत प्राप्त हुए हैं । यानी की गीता देवी ने अपना खुद का ही मत किसी और को दे दिया । 25 वार्डों वाली मूण्डवा नगरपालिका में भाजपा ने 10, आरएलपी ने 7, कांग्रेस ने 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 5 वार्डों में जीत दर्ज की थी। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने गीता देवी को अपना प्रत्याशी बनाया । वहीं कांग्रेस और आरएलपी के समर्थन से अलका कंदोई ने अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी घनश्याम सादावत थे । वहीं भाजपा को जीरो मत प्राप्त ہوئے , रालोपा को 13 मत प्राप्त हुए तो वहीं निर्दलीय को 12 मत प्राप्त हुए । इस तरह रालोपा की अलका कंदोई ने महज एक वोट के अंतर से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि भाजपा के 10 पार्षद होने के बावजूद पार्टी प्रत्याशी गीता देवी का खाता तक नहीं खुला। दूसरी ओर कांग्रेस और आरएलपी के कुल 10 पार्षदों के समर्थन के बावजूद अलका कंदोई को 13 वोट मिले। इससे अध्यक्ष चुनाव में बने अलग राजनीतिक समीकरण चर्चा का प्रमुख कारण बन गए हैं। अल्का कंदोई – 13 वोट घनश्याम सादावत – 12 वोट गीता देवी – 0 वोट
0
0
Report

कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर कांग्रेस नेता का ताजा आरोप: मानसिक स्थिति पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:INDORE (MADHYA PRADESH): SAJJAN SINGH VERMA (CONGRESS) ON KAILASH VIJAYVARGIYA'S REMARKS ON WOMAN CORPORATOR / RAMESHWAR SHARMA'S REMARKS ON MUSLIMS AT GARBA EVENTS / BJP'S IDEOLOGICAL STANCE ON HINDU-MUSLIM ISSUES / MOHAN BHAGWAT'S LONDON SPEECH इंदौर, मध्य प्रदेश: कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा कहते हैं, "मुझे लगता है कि कैलाश विजयवर्गीय अभी मानसिक रूप से परेशान या अस्थिर दौर से गुज़र रहे हैं। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा उन्हें बिना किसी सम्मान के दरकिनार किए जाने के कारण वे अपना आपा खो रहे हैं। उनके विभाग में कोई उनकी बात नहीं सुन रहा है और वे अपना संतुलन खोते हुए दिख रहे हैं। नतीजतन, उनकी भाषा पूरी तरह से असभ्य हो गई है, जो किसी अनपढ़ व्यक्ति जैसी लगती है..."
0
0
Report
Advertisement

तेजस्वी यादव ने पुलिस कस्टडी मौतों पर सवाल; न्यायिक जांच और कार्रवाई की मांग

Patna, Bihar:बिहार में कानून-व्यवस्था और पुलिस कस्टडी में मौत के मामलों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पटना में अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने बयान का हवाला देते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जमुई की घटना को सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं की ओर से ‘छिटपुट घटना’ और ‘मोरल पुलिसिंग’ जैसे बयानों के जरिए हल्का करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझने की जरूरत है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने जमुई मामले में कई आरोपियों के शामिल होने का दावा करते हुए उनके खिलाफ तेज़ी से मुकदमा चलाने और कड़ी सजा की मांग की। साथ ही उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले पर जवाब देने को कहा। पुलिस कस्टडी में मौत पर सवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने सासाराम में अमरजीत यादव की पुलिस कस्टडी में हुई मौत का मामला भी उठाया। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात और उनकी ओर से लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की। आरजेडी की ओर से मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की सहायता देने की बात भी तेजस्वी यादव ने कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई और सासाराम जेल सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की तेजस्वी यादव ने बिहार के अलग-अलग जिलों में पुलिस कस्टडी और जेलों में हुई मौतों के कई मामलों का भी उल्लेख किया और दावा किया कि ऐसे मामलों की संख्या 19 से अधिक है। उन्होंने सभी मामलों की न्यायिक जांच की मांग की。
0
0
Report

भिवंडी गणेशोत्सव में चित्रा वाघ ने महिलाओं के लिए सिलाई मशीन वितरण की घोषणा

Thane, Maharashtra:भिवंडी - शेट्टी मित्र मंडळाच्या गणेशोत्सवात चित्रा वाघ यांची हजेरी, महिलांना शिलाई मशीन वाटप.. माजी आमदार नरेंद्र पवार प्रकरणावर पहिली प्रतिक्रिया... भिवंडीतील शेट्टी मित्र मंडळाच्या 38 व्या वर्षीच्या गणेशोत्सवात भाजप नेत्या आणि महिला आयोगाच्या माजी अध्यक्षा चित्रा वाघ यांनी भेट दिली. यावेळी त्यांच्या हस्ते एकल महिलांना आणि सिंगल मदर्सना स्वावलंबी बनवण्यासाठी शिलाई मशीनचे वाटप करण्यात आले. तसेच या वेळी कल्याणमधील माजी आमदार नरेंद्र पवार यांच्यावरील अत्याचाराच्या आरोपावर चित्रा वाघ यांनी पहिल्यांदाच प्रतिक्रिया दिली. भिवंडीतील शेट्टी मित्र मंडळाचा गणेशोत्सव गेल्या 38 वर्षांपासून मोठ्या उत्साहात साजरा केला जातो. बाप्पाच्या साक्षीने दहा दिवस विविध समाजोपयोगी उपक्रम येथे राबवले जातात. आज महिलांसाठी शिलाई मशीन वाटप आणि डायबिटीज तपासणीसाठी आरोग्य शिबिराचे आयोजन करण्यात आले होते. यावेळी बोलताना चित्रा वाघ म्हणाल्या की, भिवंडी हे मिनी भारत आहे आणि संतोष अण्णा शेट्टी हे सर्वांची काळजी घेतात. महिलांना स्वतःच्या पायावर उभे करण्याचे स्वप्न पंतप्रधान नरेंद्र मोदी आणि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांचे आहे. महाराष्ट्र हे देशातील पहिले राज्य आहे जिथे एकल महिलांसाठी, सिंगल मदर्ससाठी स्वतंत्र रजिस्ट्रेशन आणि वेगळी पॉलिसी बनवली जात आहे. बाप्ाकडे साकडे घालताना त्यांनी राज्यात काही ठिकाणी असलेल्या दुष्काळसदृश परिस्थितीतून बळीराजाला दिलासा मिळावा, अशी प्रार्थना केली. बाईट: -१ चित्रा वाघ - नेत्या, भारतीय जनता पार्टी (शिलाई मशीन वाटप आणि गणेशोत्सवावर)* VO-02: दरम्यान, कल्याणमध्ये एका महिलेने भाजपचे माजी आमदार नरेंद्र पवार यांच्यावर केलेल्या अत्याचाराच्या आरोपावर चित्रा वाघ यांना विचारले असता, त्यांनी या प्रकरणावर सविस्तर प्रतिक्रिया दिली. बाईट-२: चित्रा वाघ - नेत्या, भारतीय जनता पार्टी (नरेंद्र पवार आरोप प्रकरणावर) नरेंद्र पवार हे आमचे सहकारी आहेत, त्यामुळे ही घटना माझ्यासाठी sुद्धा शॉकिंग आहे. जर एखादी महिला तक्रार करत असेल तर पोलिसांनी त्याची दखल घेतली आहे. मी स्वतः तपास अधिकारी राठोड यांच्याशी संपर्कात आहे. चुकीच्या कामाला आमच्या पक्षाचे, आमचे नेते देवेंद्रजी फडणवीस किंवा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण यांचे अजिबात समर्थन नाही. आरोपी फरार असले तरी महाराष्ट्र पोलीस सक्षम आहेत, त्यांना शोधून काढतील. दोषी कोणीही असला तरी त्याला शिक्षा झाली पाहिजे, असे चित्रा वाघ म्हणाल्या.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top