icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जैन समाज महिलाएं–युवाओं ने साधु-संतों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन किया

Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड परिसर में जैन समाज की महिलाओं और युवाओं ने पहुंचकर जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजजनों ने चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम नायब तहसीलदार विष्णु यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रीय संत आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग भी उठाई गई। समाजजनों ने कहा कि साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में देर रात दो पैंथर देखने से भय, वन विभाग से निगरानी की मांग

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणिया माता शक्तिपीठ के पास गोपालपुरा गांव की आबादी क्षेत्र में देर रात दो पैंथर एक साथ घूमते हुए नजर आए। पैंथर दिखाई देने की सूचना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। खासकर रात के समय आने-जाने वाले राहगीरों में डर देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार पैंथर की गतिविधियां बढ़ रही हैं। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर पैंथरों को पकड़ने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
0
0
Report

कपासन पंचायत में सीएलजी बैठक: ईद शांतिपूर्ण मनाने के निर्देश, बिना नंबर प्लेट वाहन चेकिंग

Begun, Rajasthan:कपासन पंचायत समिति परिसर स्थित महाराणा प्रताप सभागार में डीवाईएसपी हरजी लाल यादव के नेतृत्व में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाधिकारी सुनील शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आगामी बकरा ईद पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। थानाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशानुसार जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म, जातिगत नाम लिखे और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों को दो दिन में सही करवाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 का शुभारंभ

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026 का शुभारंभ दीपेश्वर महादेव तालाब पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के साथ किया गया। अभियान के तहत जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभात फेरी, कलश यात्रा, पौधारोपण एवं श्रमदान जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने भाग लेते हुए जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सांसद सीपी जोशी, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों ने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए जल स्रोतों की सुरक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया। अभियान के तहत 25 मई से 5 जून तक जिलेभर में जल संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर इसे जनआंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण करना तथा पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। अभियान का संदेश “जल है तो कल है, यही मेरा संकल्प है” रखा गया है। प्रेस वार्ता में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेशभर में वंदे गंगा जल अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि चाहे बावड़ी हो, तालाब हो या कुआं, सभी जल स्रोतों को स्वच्छ और संरक्षित रखना आवश्यक है। वर्षा जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण को जनभागीदारी के साथ सफल बनाकर राजस्थान को इन क्षेत्रों में देश में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं सांसद सीपी जोशी ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जन आंदोलन पूरे प्रदेश में 25 मई से 5 जून तक लगातार चलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संरक्षण के साथ जल संरचनाओं की सुरक्षा और जल के महत्व को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियों तक जल संरक्षण का संदेश पहुंच सके। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जल संरक्षण को जीवन से जुड़ा विषय बताते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। बाइट- हेमंत मीणा, राजस्व मंत्री बाइट- सीपी जोशी, सांसद
0
0
Report

जैन समाज पैदल साधुओं की सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय नीति और SIT जाँच की मांग

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर _ जैन समाज की आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, सर्व समाज के पैदल यात्रा करने वाले संतों की सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय नीति बनाने की रखी मांग सकल जैन ने विहाररत संतों की बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता, SIT जांच, संत सुरक्षा प्रोटोकॉल और राष्ट्रीय SOP लागू करने की मांग अहिंसा के पथ पर चलने वाले संतों की सुरक्षा का प्रश्न राष्ट्रीय मुद्दा बने: समाजजन जैन आर्यिका माताजी के साथ हुई दुखद दुर्घटना के बाद जैन समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में गहरा आक्रोश एवं चिंता का वातावरण है। इस घटना को लेकर समाजजन लगातार निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा देशभर में पैदल विहार करने वाले सर्व समाज के साधु-संतों की सुरक्षा के लिए स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। श्री दिगंबर जैन संस्था हरदा एवं राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान समिति के तत्वावधान में जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया।
0
0
Report
Advertisement

झीरम घाटी हमला: कांग्रेस बरसी पर जांच की मांग, लोकतंत्र पर बड़ा हमला

Rajnandgaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ की राजनीति के इतिहास का वह काला दिन, जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। बस्तर की झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सली हमले में प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेताओं सहित दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। हमले में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के साथ राजनांदगांव के पूर्व विधायक उदय मुदलियार और उनके साथी अलनूर की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना की बरसी पर आज राजनांदगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिवंगत उदय मुदलियार तथा अलनूर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कांग्रेसियों ने कहा कि झीरम घाटी हमला केवल एक नक्सली वारदात नहीं थी, बल्कि लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद नेताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश और जनता के लिए संघर्ष करते हुए अपनी जान गंवाई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने झीरम घाटी हमले की जांच को लेकर भी सवाल उठाए। कांग्रेसियों का कहना है कि घटना के इतने वर्षों बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई है और हमले से जुड़े कई सवाल आज भी अनसुलझे हैं। उनका आरोप है कि झीरम घाटी हमले का सच अब फाइलों में दबकर रह गया है। जबकि इस घटना में शामिल नक्सली सरेंडर कर चुके हैं उनसे पूछताछ की जानी चाहिए। तभी सत्यता जन मानस के सामने आ पायेगी। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेताओं और कार्यकर्ताओं को नमन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि झीरम घाटी के शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।
0
0
Report

करौली में जल संरक्षण अभियान ‘वंदे गंगा’ की शुरुआत कैला देवी से

Karauli, Rajasthan:कैला देवी से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ, जल संरक्षण का दिया संदेश, कालीसिल नदी घाट पर पूजन, पौधारोपण और संकल्प कार्यक्रम आयोजित, जनभागीदारी बढ़ाने की अपील, जिला करौली करौली जिले में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ धार्मिक नगरी कैला देवी से हुआ। कालीसिल नदी के कालीघाट पर पीपल पूजन, पीपल के पौधारोपण, नदी पूजन और जल संरक्षण के संकल्प के साथ अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव टीना सोनी, जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, जिला परिषद सीईओ लखन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, करौली शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, सतनारायण जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पीपल पूजन एवं पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कालीसिल नदी की पूजा-अर्चना कर जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया। इससे पहले सुबह कलश यात्रा निकाली गई, जिसे करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने बताया कि 5 जून तक अभियान के तहत जिलेभर में पुराने जल स्रोतों की साफ-सफाई, संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने आमजन से जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। वहीं जिला प्रभारी सचिव टीना सोनी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जल स्रोतों को बचाना है।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर डीएम ने जनगणना रील वायरल करने की छूट दी; कर्मचारियों को होंगे इनाम

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में अब सरकारी कर्मचारी अपनी रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर सकते हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बाकायदा इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। उनका कहना है कि जनगणना से जुड़े मोटिवेशनल वीडियो बनाकर कर्मचारी अपनी रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर सकते हैं। इसके अलावा आम जनता भी कर्मचारी और अधिकारियों के साथ मिलकर जनगणना से जुड़ी अपनी रेल बनाकर वायरल कर सकते हैं। इतना ही नहीं जिलाधिकारी में अच्छी रील बनाने वालों को सम्मानित और इनाम देने की भी घोषणा की है। वैसे तो सरकारी कर्मचारियों के सरकारी कामों की रील बनाने पर प्रतिबंध है। लेकिन जिलाधिकारी में जनगणना में तेजी लाने और लोगों को जागरूक करने के लिए जनगणना से जुड़े सरकारी कर्मचारियों को रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की छूट दे दी है। लेकिन यह रील जनगणना को लेकर लोगों को जागरूक करने और प्रोत्साहित करने को लेकर होनी चाहिए। फिलहाल कर्मचारियों ने रेल बनाना शुरू कर दी है और अब रील बनाकर कर्मचारी जिलाधिकारी से इनाम हासिल करने में जुटे हैं।
0
0
Report

Amroha में सात सूत्री ज्ञापन: अवैध खनन और सट्टे पर रोक की मांग वाला बड़ा कदम

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को सौंपा गया 7 सूत्रीय ज्ञापन, अवैध खनन और सट्टे के कारोबार पर कार्रवाई की उठी मांग अमरोहा में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह तोमर ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनपद में तेजी से बढ़ रहे अवैध खनन, अवैध डग्गामार बसों के संचालन और अवैध सट्टे के कारोबार समेत कई गंभीर मुद्दों को उठाया गया। सतपाल सिंह तोमर ने कहा कि जिले में कुछ माफिया तत्व आपसी साठगांठ के जरिए अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं और इससे सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के कारण सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, जबकि अवैध बस संचालन से आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में खुलेआम चल रहे सट्टे के कारोबार पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई कर ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की गई। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को गंभीरता से देखने का आश्वासन दिया। सतपाल सिंह तोमर ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इन मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई करेगी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा। बाइट सत्यपाल सिंह तोमर जिला अध्यक्ष वाले भारतीय समाज पार्टी रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
0
Report

झीरम घाटी बरसी पर धनेंद्र साहू ने सचाई और न्याय की मांग दोहराई

Begun, Rajasthan:रायपुर झीरम घाटी बरसी आज, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू का बयान- 13 साल बाद भी सच्चाई पूरी तरह सामने नहीं आई.. इतनी बड़ी घटना कैसे हुई, जनता आज भी जवाब चाहती है.. यह सिस्टम पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है.. सरकार के पास आत्मसमर्पित नक्सलियों की बड़ी संख्या है.. क्या उनसे यह उजागर नहीं करवाया जा सकता कि झीरम में किसका हाथ था?. जांच आगे क्यों नहीं बढ़ी. क्या सरकार जानबूझकर मामले को दबा रही है.. प्रदेश की जनता को सच जानने का अधिकार है.. राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर झीरम के शहीदों को न्याय मिलना चाहिए.. टीएस बाबा कंट्रोवर्सी पर पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू ने कहा- अजय चंद्राकर पर जो आपबीती बीत रही है वह अपनी बात कर रहे है.. भाजपा ने उन्हें दूध में बैठी मक्खी की तरह बाहर फेंका है.. अजय चंद्राकर को कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत नहीं है.. कांग्रेस इस पूरे मामले में निर्णय करेगी पेट्रोल - डीजल के दाम बढ़ोतरी पर पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू ने कहा- चौथी बार पेट्रोल - डीजल के दाम बढ़े, महंगाई चरम पर है.. राहुल गांधी ने भी कहा कि देश आर्थिक संकट में फंसा है.. वहीं सरकार के नियंत्रण से स्थिति बाहर हो चुकी है.. पूरी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए..
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में बकरीद से पहले SP ने सुरक्षा के पूर्वाभ्यास कराईं तैयारी

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - बकरीद के पहले आज एसपी ने पदाधिकारियों व बलों का कराए सुरक्षा के पूर्वाभ्यास । एंकर - खूँटी में पिछले रामनवमी शोभायात्रा और त्योहार में हिंदू मुस्लिम समुदाय के बीच पनपी तनाव के बाद पुलिस पूरी तरह चौकन्ना है। इसलिए इस बार , बकरीद पर्व पर उपद्रव न हो और कोई ऐसा उपद्रव करने या अशांति फैलाने लोगों से निपटने के लिए आज पुलिस पदाधिकारियों व सुरक्षा बलों का पूर्वाभ्यास कराया गया। इसके लिए एसपी ऋषभ गर्ग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम पर कचहरी मैदान में स्वयं उपस्थित रहे। जिन्होंने त्यौहार के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था पर लगनेवाले बलों व अधिकारियों का पूर्वाभ्यास कराया और दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपद्रवियों और अशांति फैलानेवाले लोगों से निपटने के लिए उन सभी तरीके का अभ्यास किया गया जिससे भीड़ पर काबू पाया जा सके। इसके लिए पुलिस विभाग के बल व पदाधिकारियों के द्वारा ही दो भागों में बंटी गये और उपद्रवी तत्व और पुलिस बलों ने अपना रोल आदि किया। मौके पर, पानी की बौछार छोड़े गये। रबर गन का उपयोग किया गया। फिर अश्रु गैस के गोले छोड़े गये। इसके बाद भी भीड़ तितर-बितर नहीं हुई तो बचे लोगों को हिरासत में लिया गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया‌। इस प्रकार, दंगा रोधी पूर्वाभ्यास के दौरान एसपी ऋषभ गर्ग ने लोगों को अनेक प्रकार से जानकारी साझा किए। बाईट - ऋषभ गर्ग, एसपी, खूँटी।
0
0
Report

शिलिगुडी जिला अस्पताल में अगले 6 महीनों में बड़े सुधार: सरकारी सेवा पर जोर

Siliguri, West Bengal:রোগী কল্যান সমিতির প্রথম বৈঠকেই একাধিক সিদ্ধান্তের কথা জানাল শঙ্কর , বেসরকারি হাসপাতালে চলে যাওয়ার প্রবনতাকে পাল্টে সরকারি পরিষেবাতেই সাধারণ মানুষকে সন্তুষ্ট করা থেকে শুরু করে আগামী ছয় মাসের মধ্যে শিলিগুড়ি জেলা হাসপাতালের উন্নতিসাধনের কথা উঠে আসল বৈঠকে বিজেপি সরকার গঠনের পর প্রথম রোগী কল্যাণ সমিতির বৈঠক। শিলিগুড়ির বিধায়ক শংকর ঘোষের উপস্থিতিতে প্রথম রোগী কল্যাণ সমিতির বৈঠক হলো শিলিগুড়ি জেলা হাসপাতালে। উল্লেখ্য , এতদিন পর্যন্ত রোগী কল্যাণ সমিতির গুরুতর দায়িত্ব সামলে এসেছিলেন শিলিগুড়ির মেয়র গৌতম দেব । সেই জায়গায় আজ বৈঠক সারলেন বিধায়ক শংকর ঘোষ। জেলার মুখ্যস্বাস্থ্য আধিকারিক থেকে উত্তরবঙ্গ মেডিকেল কলেজের সুপার , জেলা হাসপাতাল সুপার এবং এসডিও সহ বাকি আধিকারিকরা উপস্থিত ছিলেন বৈঠকে। পরিকাঠামো থেকে পরিষেবা একাধিক বিষয়ে বিস্তর আলোচনা হয়েছে আজকের বৈঠকে। স্বাস্থ্য পরিষেবা যেন অতিআচরণীয় স্থান না হয়ে ওঠে সেই চেষ্টাই করবে বর্তমান রাজ্য সরকার ঠিক এমনটাই আশ্বাস শঙ্করের। 다양한 বিষয়গুলোর মধ্যে গুরুত্বপূর্ণ কয়েকটি বিষয় উঠে এসেছে আজকের বৈঠকে , তার মধ্যে অন্যতম হাসপাতালের মেঝেতে রোগীদের রেখে চিকিৎসা কোনভাবেই আর কাম্য নয় , অন্যদিকে বেসরকারি হাসপাতালের থেকে সরকারি হাসপাতালের চিকিৎসা ব্যবস্থার ওপর সাধারণ মানুষের বিশ্বাস গড়ে তুলতে হবে। শঙ্করের দাবি আগামী ছয় মাসের মধ্যে শিলিগুড়ি জেলা হাসপাতালের পরিষেবা থেকে পরিকাঠামো সবটাই বদলে যাবে। তবে সাংবাদিক বৈঠকে বিগত ১৫ বছরে তৃণমূল সরকারকে কটাক্ষ করতে ছাড়েননি বিজেপি বিধায়ক। তার বক্তব্য , যারা এই দুর্নীতির সাথে যুক্ত ছিলেন তাদের প্রত্যেকের বিরুদ্ধে আইনানুক ব্যবস্থা গ্রহণ করা হবে কিন্তু আমার কাজ তাদের চিহ্নিত করা নয় তার জন্য আলাদা ব্যবস্থাপনা রয়েছে। মানুষ যাতে সঠিকভাবে পরিষেবা পায় সেটাই সুনিশ্চিত করা। সাংবাদিক বৈঠকে শঙ্কর ঘোষ বলেন , "শিলিগুড়ি জেলা হাসপাতালকে প্রথম স্থানে নিয়ে যাওয়া নিয়ে আলোচনা। মাটিতে যাতে রোগী না থাকে , রাজ্যের সেই নির্দেশিকা নিয়ে আলোচনা। পরিষেবার সাথে যারা যুক্ত তারা কিছু পরামর্শ দিয়েছেন। তাদের পরামর্শ আমরা গ্রহন করেছি। এই সভা থেকে যে নির্যাস বের হল তা মুখ্যমন্ত্রী ও স্বাস্থ্য দফতরের কাছে তুলে ধরব। যাতে পুর্ণাঙ্গ বাজেটে তার প্রতিচ্ছবি থাকবে। রোগী ও রোগীর পরিবারবে সাথে স্বাস্থ্যকর্মীদের সুসম্পর্ক বজায় থাকে তা নিশ্চিত করতে হবে। প্রত্যেকের পরিচয় পত্র বাধ্যতামূলক। উপস্থিতির হার সুনিশ্চিত করবার কথা বলেছি। যে আলোচনাগুলো হয়েছে তা মুখ্যমন্ত্রী ও স্বাস্থ্য দপ্তরের কাছে তুলে ধরবো এবং কথা দিচ্ছি শিলিগুড়ি জেলা হাসপাতাল নতুন রূপে আগামী ৬ মাসের মধ্যে সাধারণ মানুষের কাছে আসবে। বেসরকারি হাসপাতলে চলে যাওয়ার যে প্রবণতা রয়েছে সেই প্রবণতাটা কে বন্ধ করে সরকারি পরিষেবাতেই তাদেরকে সন্তুষ্ট করবার জায়গা বা পরিসর তৈরি করার চেষ্টা করতে হবে।" হাসপাতালের পরিকাঠামো নিয়ে তার বক্তব্য , "ডাক্তার বার স্বাস্থ্যকর্মীর যে অভাব রয়েছে তা নিয়োগ প্রক্রিয়ার মাধ্যমে সমাধানের দ্রুত চেষ্টা করা হবে। দালাল চক্র দ্রুত বন্ধ করতে হবে। দালাল চক্র শুধু বন্ধ করা নয় এর সাথে যদি কেউ যুক্ত হন তাহলে তারও শাস্তি প্রাপ্য। ১৫ বছরের দুর্নীতির ১৫ দিনে সমাধান সম্ভব নয় , প্রাথমিক আলাপচারিতায় একাধিক বিষয় উঠে আসলো। দোষারোপের রাজনীতি করতে আমি পছন্দ করি না , বিগত ১৫ বছরের পরিকাঠামوতে যারা ছিলেন তাদের মধ্যে যারা দুর্নীতি করেছে তাদের বিরুদ্ধে আইনানুক ব্যবস্থা অবশ্যই গ্রহণ হবে । কিন্তু আমার কাজ তাদের চিহ্নিত করা নয় , কিভাবে পরিকাঠামো উন্নয়ন করা যায় সেটাই উদ্দেশ্য।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top