icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

द्वारका पुलिस ने पेशी से फरार आरोपी अमित बंसल को गिरफ्तार किया

New Delhi, Delhi:कोर्ट में चल रहे चेक से जुड़े मामले में पेशी से बचकर फरार चल रहे आरोपी को द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 15 जुलाई 2026 को द्वारका कोर्ट ने घोषित अपराधी करार दिया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में पहुंचकर निगरानी शुरू की। काफी देर इंतजार करने के बाद मुखबिर के इशारे पर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ और पहचान की पुष्टि के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। गिरफतार आरोपी की पहचान अमित बंसल के रूप में हुई है जो कि डाबरी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश कर दिया है।
0
0
Report

कोटपूतली में खाद की कमी नहीं, लगातार गाड़ियाँ पहुंच रही हैं

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली तहसील एवं आसपास के क्षेत्रों में रबी फसल की बुवाई के सीजन के बीच खाद (डीएपी और यूरिया) को लेकर पिछले 8-10 दिनों से किसानों की लम्बी लाइने देखी जा रही हैं, जिससे किसान अल सुबह लाइनों में लग जाते हैं। एक किसान को कई घंटों बाद एक-दो कट्टे डीएपी और यूरिया मिलते हैं। कृषि विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है कि खाद की कमी नहीं है और किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। पिछले ढाई-तीन महीनों में कोटपूतली क्षेत्र में लगभग 650 मीट्रिक टन डीएपी तथा 750 मीट्रिक टन यूरिया वितरित किया जा चुका है। कृषि अधिकारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि खाद आपूर्ति प्रतिदिन reviews हो रही है। कोटपूतली केंद्र पर सप्ताह में 2-3 गाड़ियाँ खाद लेकर पहुँच रही हैं। चालू सप्ताह में भी 2 नई गाड़ियाँ मंगाकर पारदर्शी तरीके से वितरण किया गया है। क्षेत्र की विशाल कृषि भूमि को देखते हुए प्रति सीजन औसतन 2000 मीट्रिक टन डीएपी और 2500-3000 मीट्रिक टन यूरिया की मांग है, जिसकी आपूर्ति इफ्को (IFFCO) एवं कृभको (KRIBHCO) के समन्वय से हो रही है। KVSS के चेयरमैन हंसराज कसाना ने कहा कि क्षेत्र में खाद की कोई कमी नहीं रहेगी। आस-पास के क्षेत्रों से भी किसान कोटपूतली पहुँच रहे हैं क्योंकि यहाँ खाद की गाड़ियाँ लगातार आ रही हैं। जयपुर में विभागीय मंत्रियों तथा दिल्ली में सप्लायर्स से संपर्क कर अब तक 750 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण किया गया है। प्रतिदिन खाद गाड़ियाँ पहुँचने की व्यवस्था है। इस सप्ताह के भीतर क्षेत्र के सभी किसानों की मांग पूरी कर दी जाएगी। वर्ष पिछले वर्ष केवल 40 मीट्रिक टन ही मिल पाता था, जिससे नुकसान हुआ, पर इस वर्ष जीएम मनीष अग्रवाल और स्टाफ के प्रयासों से रिकॉर्ड आपूर्ति सुनिश्चित है। किसानों से अफवाह फैलाने से बचने और आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराए जाने की अपील है। जैविक खाद (गोबर खाद व कंपोस्ट) के उपयोग को बढ़ाने की अपील भी की गई है ताकि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की योजनाओं के तहत जैविक मिशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसान अपने घर-आंगन में उपलब्ध संसाधनों से जैविक खाद बना सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

सरिस्का टाइगर फाउंडेशन के सहयोग से थानागाजी में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

Thanagazi, Rajasthan:पीएम श्री विद्यालय में अंतर विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित थानागाजी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के तहत बाघ संरक्षण एवं सतत पर्यटन विषय पर अंतर विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन बाघ परियोजना सरिस्का एवं सरिस्का टाइगर फाउंडेशन की ओर से किया गया。 प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी मूलचंद मीणा ने बताया कि “सरिस्का में पर्यटन का विस्तार बाघ संरक्षण का सहयोगी या चुनौती” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय थानागाजी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिहारीसर, थानागाजी विद्या मंदिर, शिव विद्या मंदिर और पीएम श्री विद्यालय थानागाजी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया。 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपवन संरक्षक डीसीएफ अभिमन्यु सिंह सहारण (आईएफएस) और सरिस्का टायगर फाउंडेशन के सचिव दिनेश कुमार वर्मा दुर्रानी ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया。 प्रतियोगिता के पक्ष में पीएम श्री विद्यालय थानागाजी की पायल मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विपक्ष में इसी विद्यालय की तमन्ना प्रजापत प्रथम रहीं। कार्यक्रम में मातादीन शर्मा, व्याख्याता लेखराज, लोकेश कुमार गुर्जर, बृजमोहन, भोजराज सैनी, पूनम मीणा, सविता मीणा, कमलेश कुमार शर्मा और सचिन जाजोरिया सहित अन्य मौजूद रहे।
0
0
Report

विपक्ष-आयोग टकराव: धामी पारदर्शिता के दावे के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त पर सवाल

Dehradun, Uttarakhand:एंकर वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर को लेकर विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि देश में 20 बार हो चुका है। लेकिन अब जब पारदर्शिता से यह प्रक्रिया हो रही है तो विपक्ष के अंदर बौखलाहट है । ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने से पहले भी भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत हासिल कर रही थी। लेकिन फेक वोट को लेकर परेशान है। बाइट पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
0
0
Report

उन्नाव में विकसित भारत यात्रा के भव्य कार्यक्रम के साथ मोदी के जन्मदिन की खास संकल्प यात्रा

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव: विकसित भारत सेवा संकल्प ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन। पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है विशेष कार्यक्रम। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में रहीं मौजूद। सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई संकल्प यात्रा। MLC संतोष सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी भी रहे मौजूद। डीएम घनश्याम मीना और एसपी जय प्रकाश सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यात्रा के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की दी जानकारी। भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। विधायक ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प。
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में शारदीय नवरात्रि के लिए सुरक्षा अलर्ट, पीस कमेटी ने सख्त निर्देश

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर :शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा समेत आगामी त्योहारों को लेकर महराजगंज में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नौतनवा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और डीजे संचालकों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने साफ कर दिया कि त्योहार की आड़ में नियमों की अनदेखी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। आपको बता दे कि महराजगंज जिला भारत-नेपाल सीमा से सटा होने के चलते सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस और प्रशासन ने अभी से सुरक्षा का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। नौतनवा में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में प्रशासन ने आयोजकों और स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। एसडीएम कुणाल ने बताया कि शासन की ओर से आगामी त्योहारों को लेकर स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत नौतनवा सर्किल के सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल, डीजे संचालन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आयोजकों को जानकारी दी गई। बाइट: कुणाल,एसडीम नौतनवा
0
0
Report

औरैया में प्रधानमंत्री के 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर निकाली गई संकल्प ज्योति यात्रा

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow14m ago
Auraiya, Uttar Pradesh:भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और आज 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के 25 वर्ष कार्यकाल पूरे हो जाने पर औरैया जनपद में निकल गई संकल्प ज्योति यात्रा इस यात्रा में जिला प्रभारी के साथ-साथ जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी , सदर विधायिका , जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे । औरैया नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत शहीद पार्क में एकत्र हुए औरैया जनपद के भाजपा के पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का भाषण सुना इसके उपरांत पार्क में मौजूद जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष सदर विधायिका समय सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर संकल्प ज्योति यात्रा को प्रज्वलित करके यात्रा शुरू की । इस मौके पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर सर्वेश कठेरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन 17 सितंबर को था , 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह सेवा संकल्प मनाया जा रहा है, आज 7 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण हुए इसके उपलक्ष्य में आज संकल्प ज्योति यात्रा निकाली जा रही है । बाइट - डाक्टर सर्वेश कठेरिया जिलाध्यक्ष भाजपा
0
0
Report

उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी टूटने की अफवाह पर चुप्पी तोड़ी; केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन बड़ा दिन

Patna, Bihar:राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से जब पूछा गया कि आपके तीनों विधायकों ने आपको चैलेंज कर दिया है कि हम पार्टी को लेकर भी सोचेंगे आपकी पार्टी टूटने वाली है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भीड़ बहुत ज्यादा है पत्रकार जी आपका माथा भी टूट जाएगा. उपेंद्र कुशवाहा पटना से औरंगाबाद गए हैं. केंद्र में जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री थे तो उन्होंने औरंगाबाद में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराई थी आज उसका उद्घाटन है उसे उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन मेरे लिए भी है क्योंकि मेरे मंत्री रहते हुए वहां हमने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की थी आज उसका उद्घाटन करने जा रहा हूं निश्चित तौर पर यह बड़ा दिन है।
0
0
Report
Advertisement

मोदी ने 25 वर्ष पूरे होने पर देश के विकास का संकल्प दोहराया

Noida, Uttar Pradesh:बूजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए अविस्मरणीय है। आज का दिन एक ऐसे व्यक्तित्व के 25 वर्षों की उस यात्रा का साक्षी बनने का दिन है, जिस यात्रा ने संघर्षों के बीच अपनी शुरुआत की और हर चुनौती का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहे। जिनकी तप, साधना, संकल्प और जिन्होंने जनसेवा को ही अपने जीवन का ध्येय बनाया, जिनके लिए जनसेवा ही राष्ट्रसेवा का मार्ग बनी और जीवन के इसी संकल्प को लेकर राजनीति में सत्ता को सेवा का माध्यम बनाते हुए, राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर रहे, ऐसे हम सबके अपने प्रधानमंत्री और इस देश के प्रधान सेवक का मैं बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं और बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के साथ-साथ उनकी 25 वर्ष की अनवरत, अविचल, सेवा और समर्पण की यात्रा के लिए 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से और भाजपा के लाखों-लाख कार्यकर्ताओं की तरफ से शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी का और सभी देशवासियों का आभार व्यक्त करता हूं। 7 अक्टूबर, 2001 को जब मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब सोचा नहीं था कि कभी ये पड़ाव भी आएगा। आज मुझे Head of the Government के तौर पर निरन्तर सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। ये जनता-जनार्दन के निरन्तर आशीर्वाद का परिणाम है। भाजपा, NDA, लोकतंत्र के प्रति अपार श्रद्धा रखने वाले सभी राजनीतिक साथियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। मैं देश की जनता के चरणों में शीश झुकाकर नमन करता हूं। इस दौरान इतने सारे चुनाव हुए—चाहे वो विधानसभा के चुनाव हों या लोकसभा के चुनाव, जनता ने हमेशा मुझे अपनी सेवा के लिए चुना। मैं आज भारत के लोकतंत्र का, भारत के संविधान का भी वंदन करता हूं। मैं सेवा ज्योति यात्रा में भाग लेने वाले सभी नागरिकों का भी अभिनंदन करता हूं। आज प्रातः मैं श्री विनायक मंदिर में दर्शन के लिए गया था। मैंने परमात्मा के सामने देश के लिए प्रार्थना की, 140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की और अपने लिए भी प्रार्थना की। प्रार्थना ये कि परमात्मा मुझे इतनी शक्ति और सामर्थ्य दीजिए कि मैं अपने देश के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकूं। देशवासियों की और अधिक सेवा कर सकूं, दिन-रात सेवा कर सकूं। आज मैं जो कुछ हूं, जहां भी हूं, जिस दायित्व पर हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता-जनार्दन का ही है। मेरे लिए जनता-जनार्दन ईश्वर का ही रूप है। लाखों-करोड़ों देशवासियों के विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही, मेरी सबसे बड़ी शक्ति रही है। देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसलिए देश के लिए मेरा दायित्व भी सबसे अधिक है। और मैं हृदय से ये मानता हूं कि देश के हर नागरिक का मुझपर सबसे बड़ा हक है। ये 25 वर्ष का जन विश्वास, ये 25 वर्षों का अनुभव बहुत बड़ी पूंजी है। और ये पूंजी सिर्फ मोदी की नहीं है, ये पूंजी देश की है। मां भारती की हर संतान इस पूंजी की अधिकारी है। मुझे याद है कि जब मैं वडनगर के स्कूल में पढ़ने जाता था, तब हमारे मास्टर जी तरह-तरह के पाठ पढ़ाते थे और क्लास में सबसे पहले पहुंचने वाले students में हमेशा मेरा नाम होता था। सीखने की वो ललक मेरे जीवन का हिस्सा बन गई और मैं आज भी स्वयं को एक विद्यार्थी ही मानता हूं। हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करता हूं। आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो केवल कृतज्ञता का भाव ही नजर आता है। मैं कृतज्ञ हूं, हर उस व्यक्ति, हर उस घटना के प्रति जिसने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है—जिसने मुझे जिताया, मुझे विनम्र होना सिखाया, जिसने मुझे गिराया, मुझे फिर खड़ा होना सिखाया। शुभचिंतकों ने मुझे प्रोत्साहित किया और आलोचकों ने मुझे अपने भीतर झांकना सिखाया। जिसने मेरा साथ दिया, मुझे विश्वास की शक्ति दिखाई। जिसने मेरा विरोध किया, मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई। हर संकट मेरे धैर्य की परीक्षा रहा, हर सफलता ने मेरे दायित्व को विस्तार दिया और हर सिद्धि ने बड़े लक्ष्यों की तरफ बढ़ने का साहस और जज्बा दिया। आज का ये दिन सिर्फ यादों के लिए नहीं है। ये अपने संकल्पों को नई ऊर्जा से भरने का दिन है। ये दिन उस वादे को दोहराने और उस इरादे को व्यक्त करने का दिन है, जो कहता है कि हम करके रहेंगे। दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का ये दिन सिर्फ यादों के लिए नहीं है ये अपने संकल्पों को नई ऊर्जा से भरने का दिन है। ये दिन वादे को दोहराने का दिन है। उस इरादे को व्यक्त करने का दिन है जो कहता है कि हम करके रहेंगे (WE WILL DO IT)...." लाल किले से मैंने 'सबका प्रयास' की बात की थी। भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जो जोश और जज्बा चाहिए, वो एक ही संदेश देता है कि हम करके रहेंगे, We Will Do It. Viksit Bharat at 2047 : We Will Do It. Top 3 Economy : We Will Do It. Atmanirbhar Bharat : We Will Do It. Global Manufacturing Hub : We Will Do It. Olympics का आयोजन : We Will Do It. अंतरिक्ष में कदम : We Will Do It. ये ऊर्जा, ये उत्साह, ये आत्मविश्वास अद्भुत है। जिस राष्ट्र के लोगों की धमनियों में ऐसा आत्मविश्वास लहू बनकर दौड़ता है, उसे कोई रोक नहीं सकता। सरकार के मुखिया के तौर पर 25 वर्षों की इस निरन्तर यात्रा को लोग उपलब्धि मानते हैं। लेकिन, मेरे लिए ये व्यक्तिगत महिमामंडन का विषय नहीं है और न ही यह इसका अवसर है। मेरा राजनीतिक रिपोर्ट कार्ड सिर्फ संगठन का काम करने वाले का ही था। मैंने चुनाव लड़ाए थे, लेकिन एक भी चुनाव नहीं लड़ा था। चुनावी राजनीति में चमकने की चाहत होती, तो बहुत पहले ही मैदान में उतर सकता था। लेकिन ये मेरा मिजाज नहीं था। क्योंकि बाल्यकाल से मुझे जो शिक्षा-दीक्षा मिली, वो यही थी कि मैं Ambition के लिए नहीं, Mission के लिए जीने वाला इंसान रहा हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारियां मिली, मैं उन्हें निभाता चला गया। जीवन का एक ही ध्येय था, देश के लिए निश्वार्थ कर्म। मेरे लिए कर्म ही सबकुछ है, कर्म ही मेरा धर्म है। मेरा अधिकार मेरे कर्म पर है, इसलिए मैं कर्म को अपना कर्तव्य मानता हूं। और हर कर्म पूरी क्षमता से करता रहूं और निरन्तर कर्म करता रहूं। कर्म करो, काम रुकना नहीं चाहिए, प्रयास रुकना नहीं चाहिए। इसलिए, मेरे लिए कर्म सिर्फ जिम्मेदारी नहीं है, ये देश के प्रति मेरी साधना है। कर्म देश के लिए, कर्म देशवासियों के लिए। और इसमें भाव यही है - मा फलेषु कदाचन! फल की चिंता नहीं, श्रेय की भी चिंता नहीं। देश ने अवसर दिया, लोगों ने विश्वास दिया, परिस्थितियों ने सीख दी, जिसकी वजह से मुझे देशवासियों की अविरल सेवा का अवसर मिल रहा है। जब बात देश की होती है, तो पद, प्रतिष्ठा, अधिकार का कोई महत्व नहीं रहता। हमने इस अनादि राष्ट्र में जन्म लिया है, ये एहसास ही अमृत है। इसके सामने सत्ता सुख कुछ भी नहीं है। पद और प्रतिष्ठा तो दुनिया में कहीं भी मिल सकती है। लेकिन भारत जैसी पुण्य भूमि नहीं मिलेगी। वो भारत, जिसने अंधकार के युग में भी मानवता को ज्ञान दिया, मूल्यों का प्रकाश दिया। उस राष्ट्र की सेवा का अवसर मिलना ही अमूल्य है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि एक दिन, एक अद्भुत, गौरवशाली और महान भारत का उदय होगा। महर्षि अरबिंदो ने भी कहा था कि भारत के भाग्य का सूरज जरूर उगेगा और उसकी रोशनी पूरे विश्व को आलोकित करेगी। अदम्य साहस और अमिट जिजीविषा में तपे हमारे वो पूर्वज, हम उन्हीं की संतान हैं, उन्हीं के तप, त्याग और बलिदानों का परिणाम है। आज हमारे पास एक ऐसा देश है, जहां हमारे सपने स्वतंत्र हैं और उन्हें पूरा करने का सामर्थ्य भी हमारे पास है। आज ही हम खुद ही अपनी नियति के नियंता हैं। आज 2026 में हम विकसित भारत को जो सपना देख रहे हैं, वो अवश्य पूरा होगा। कोई कारण ही नहीं है कि भारत अब रुके। 100 साल पहले तो हम 40 करोड़ से भी कम थे, आज हम 140 करोड़ से भी ज्यादा हैं। 140 करोड़ देशवासी मिलकर 2047 का विकसित भारत बनाएंगे और जरूर बनाएंगे। We Will Do It.
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर के राज राजेश्वर मंदिर में बाबा श्याम के कीर्तन ने भक्तों को झूमाया

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम बाबा का कीर्तन टेकरी स्थित राज राजेश्वर मंदिर में आयोजित हुआ। इस मौके पर बाबा को विशेष श्रृंगार धराया गया। बाबा श्याम के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। बाबा श्याम के भजनों पर भक्त भी झूमते हुए नजर आए। इस दौरान भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बाबा श्याम को मीठे-मीठे भजन सुनाए। कीर्तन में भक्ति की बहार भी देखने को मिली। महाआरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आपको बता दे महीने के हर एकादशी पर टेकरी स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर में बाबा श्याम की भजन संध्या और कीर्तन का आयोजन होता हे। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हे।
0
0
Report

नैनपुर को विधानसभा क्षेत्र बनाए जाने की मांग 2027 परिसीमन के दौरान तेज

Mandla, Madhya Pradesh:नैनपुर को विधानसभा बनाने की उठी मांग नगरपालिका के विस्तार की भी मांग सन 2000 में थी नैनपुर विधानसभा, विलोपित कर बनी थी मण्डला परिसीमन 2027 में पुनः बानाएँ जाने की मांग नैनपुर की आवाज संगठन ने की मांग मंडला जिले के नैनपुर में अब विधानसभा क्षेत्र की मांग ने जोर पकड़ लिया है। नैनपुर की आवाज संगठन के बैनर तले सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर नैनपुर को पुनः विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि साल 2000 में नैनपुर विधानसभा क्षेत्र समाप्त कर मंडला विधानसभा का गठन किया गया था। अब 2027 में प्रस्तावित परिसीमन के दौरान नैनपुर को एक बार फिर विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिया जाना चाहिए। संगठन ने तर्क दिया कि नैनपुर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, आबादी और क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए यहां अलग विधानसभा क्षेत्र का होना जरूरी है। इसके साथ ही नैनपुर नगर पालिका के विस्तार की मांग भी उठाई गई है। संगठन ने ग्राम निवारी, सालिबाड़ा, अतरिया और धनोरा को नैनपुर नगर पालिका में शामिल कर नगर सीमा के विस्तार की मांग की है। नगर पालिका विस्तार की प्रक्रिया पिछले करीब 6 वर्षों से लंबित है। संगठन ने शासन-प्रशासन से इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की है। जनभावनाओं और संगठन द्वारा राज्यपाल के नाम दिये गये ज्ञापन को शासन स्तर पर भेजा गया है। अग्रिम आदेशानुसार कार्यवाही की जाएगी
0
0
Report

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को लैपटॉप मदद, कलेक्टर ने राहत राशि मंजूरी के निर्देश दिए

Ujjain, Madhya Pradesh:कलेक्टर की पहल पर 2024-25 और 2025-26 के विद्यार्थियों के प्रकरण भोपाल भेजे गए उज्जैन में जनसुनवाई के दौरान आईटीआई के करीब 10 दृष्टिबाधित विद्यार्थी अपनी समस्या लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के पास पहुंचे। विद्यार्थियों ने बताया कि तकनीकी पढ़ाई के लिए उन्हें लैपटॉप की जरूरत है। विद्यार्थियों की समस्या सुनने के बाद कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। शासन की शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए सहायता राशि दी जानी है। अधिकारियों ने बताया कि आईटीआई के कोपा ट्रेड में सत्र 2024-25 और 2025-26 में पढ़ने वाले दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के प्रकरण स्वीकृति के लिए भोपाल भेज दिए गए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए निर्धारित राशि मिल सकेगी। लैपटॉप मिलने से विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। कलेक्टर की पहल पर विद्यार्थियों ने उनका आभार भी जताया। जनसुनवाई में 107 आवेदनों पर सुनवाई मंगलवार को हुई जनसुनवाई में कुल 107 आवेदनों पर सुनवाई की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी दौरान बड़नगर तहसील के ग्राम बांदर बैला से आए घनश्याम सिंह ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर आम रास्ता रोकने की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़नगर एसडीएम से फोन पर बात की और सरकारी जमीन व आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपनी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश मिलने पर आवेदक ने कलेक्टर का आभार जताया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top