icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बैतूल में बैंक बंद ने ग्राहकों-कारोबारियों को परेशानी बढ़ा दी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Betul, Madhya Pradesh:बैैतूल में आज बैंक बंद रहे तो इसका सीधा असर आम ग्राहकों से लेकर कारोबारियों तक देखने को मिला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले के तमाम बैंक बंद रहे और बैंकिंग से जुड़े तमाम कामकाज ठप पड़ गए। बैंक पहुंचे ग्राहकों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा,वहीं कैश ट्रांजेक्शन से लेकर अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने के कारण कारोबार पर भी असर पड़ा। बैंक अधिकारियों के मुताबिक करीब 11 महीने पहले बैंक यूनियनों की सरकार के साथ कई मांगों को लेकर बातचीत हुई थी। इनमें सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और पीएलआई योजना वापस लेने समेत कई मुद्दे शामिल थे। बताया जा रहा है कि उस समय सरकार की ओर से मांगों पर मौखिक आश्वासन दिया गया था,लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से बैंक कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती है। यही वजह है कि बैंक कर्मचारी अब आंदोलन को और बड़ा करने की तैयारी में हैं। 28 से 30 सितंबर के बीच दोबारा बैंक हड़ताल प्रस्तावित है,जबकि इसके बाद 26 अक्टूबर से देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। यानी अगर सरकार और बैंक यूनियनों के बीच जल्द सहमति नहीं बनी, तो आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। आज की एक दिन की हड़ताल ने ही ग्राहकों और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में अनिश्चितकालीन हड़ताल हुई तो इसका असर कितना बड़ा होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है。
0
0
Report

जहानाबाद अस्पताल की लापरवाही: घायलों के पैर पर गत्ते से लपेटे स्लैब, रेफर

Jehanabad, Bihar:बिहार के स्वास्थ्य सिस्टम की बदहाली और सरकारी डॉक्टरों की संवेदनहीनता का खौफनाक चेहरा जहानाबाद सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उभरकर सामने आया है. बीते गुरुवार हुलासगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में चार किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. उन्हें मल्टीप्ल फ्रैक्चर के साथ लाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने मोहत्वा गाइडलाइंस को ताख पर रखकर सिर्फ रेफर पर्ची काटी. इलाज के बजाय कूड़े में फेंके जाने वाले दवा के कार्टन को फाड़कर मरीज के पैर पर लपेट दिया गया और उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इसके बाद डेडलाइन के अनुसार जिलाधिकारी ने अस्पतालों के डॉक्टरों को शोकॉज नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा. संयुक्त जांच कमेटी बना दी गई है ताकि यह पता चल सके कि मरीजों के घाव संक्रमण के खतरे में क्यों डाले गए. डीएम ने कहा कि मामले में दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि गरीबों की जान सूबे के बड़े अस्पतालों में सिर्फ एक कागज के टुकड़े पर निर्भर है. आसपास के लोगों ने इस अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध भारी आक्रोश व्यक्त किया और निलंबन की मांग की.
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर में बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटी

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश अच्छी बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिले जबलपुर जिले में अच्छी बारिश के बाद अब किसानों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई है। इस बारिश से किसानों की धान की फसल अच्छी तरह पककर तैयार हो जाएगी। हालांकि जून और जुलाई के मौसम में बारिश अच्छी नहीं हुई लेकिन अगस्त सितम्बर की बारिश ने किसानों की पानी की कमी पूरी कर दी है। बीते दो दिनों से जबलपुर में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। बारिश कम होने के कारण खेत में बी पी एच रोग भी लग रहा था जिससे धान की फसल प्रभावित हो रही थी लेकिन अच्छी बारिश की चलते तापमान में भी कमी आ गई जिससे किसानों का कहना है की यह रोग भी खत्म हो जाएगा। किसानों को उम्मीद है कि यदि माह के अंत तक एक दो बार बारिश और हो गई तो फिर उनकी धान की फसल अच्छी तरह पककर तैयार हो जाएगी। पुरातन परंपरा के अनुसार यदि खेत में कांस फूल जाता है तो उसके बाद माना जाता है की बारिश अपने अंतिम दौर में है खेतों में कांस भी फूल चुका है जिसके चलते किसानों को लग रहा है कि यह बारिश का अंतिम दौर चल रहा है लेकिन आखिरी दौर में भी इंद्र देवता उन पर मेहरबान रहेंगे
0
0
Report

मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय कार्यक्रम में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं, VC पर सवाल

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय पहुंचे राज्‍यपाल के कार्यक्रम में HB? जैसा— नहीं, इसे स्पष्ट करते हैं। राज्यपाल ने विवेकानंद पार्क, महाराजा गेट, आईटी भवन का उद्घाटन किया और बाबा साहब की प्रतिमा का लोकार्पण किया, लेकिन बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं किया गया। इससे छात्र और अन्य लोग आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय के नाम पर बाबा साहब की प्रतिमा के पास माल्यार्पण नहीं कराया गया, जबकि कार्यक्रम लगभग 50 कदम दूरी पर आयोजित था। छात्र कह रहे हैं कि यह पूरी प्लानिंग VC द्वारा की गई है ताकि बाबा साहब का अपमान हो। बाइट्स: किशोर कुणाल, छात्र, जैतपुर कॉलेज; पुण्यदेव साह, रिटायर्ड प्रोफेसर।
0
0
Report

झांसी-ललितपुर हाईवे पर डीजल चोरी: CCTV में कैद दो बदमाश, 80 लीटर चुराया

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी-ललितपुर हाईवे पर डीजल चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। बबीना थाना क्षेत्र में कुशवाहा होटल के पास खड़े कंटेनर से बदमाशों ने रात के अंधेरे में डीजल चोरी कर लिया। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। वी/ओ.1- दरअसल बबीना थाना क्षेत्र के ललितपुर हाईवे स्थित कुशवाहा होटल के पास सड़क किनारे एक कंटेनर ट्रक खड़ा था। ड्राइवर खाना खाने के लिए होटल में गया था। रात के समय दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर ट्रक के पास पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक इधर-उधर देखकर निगरानी कर रहा है और दूसरा ट्रक की डीजल टंकी का ढक्कन खोलकर पाइप डालता है। फिर डिब्बे और केन में डीजल निकालने लगता है। और कुछ मिनट तक दोनों बदमाश ट्रक से डीजल चोरी करते रहे। बदमाशों ने ट्रक से करीब 80 लीटर से ज्यादा डीजल चोरी किया है। चोरी के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जब ड्राइवर वापस आया तो टंकी खाली मिली। उसने होटल में लगे सीसीटीवी चेक किए तो पूरी वारदात सामने आ गई। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में पुलिस जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

CBI ने नीमच में भ्रष्टाचार मामले में इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव को हिरासत में लिया

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई की पटना टीम ने मध्यप्रदेश के नीमच में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई गुरुवार देर रात सीबीएन परिसर स्थित सरकारी आवास सीबीएन कॉलोनी में की गई। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत डिजिटल लेन-देन रिश्वत से जुड़ी एक शिकायत सीबीआई पटना को मिली थी। इसी ठोस सुराग और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच करते हुए बिहार से सीबीआई की टीम नीमच पहुंची और उनके ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से लाखो रुपये नगदी व जरूरी दस्तावेज व सामग्री जब्त की है। इसके बाद आरोपी इंस्पेक्टर को नीमच जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर सीबीआई टीम उन्हें आगे की पूछताछ और जांच के लिए पटना बिहार ले जाने की प्रक्रिया में जुटी है। मामले में विस्तृत जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement

मथुरा रेलवे स्टेशन से 5 महीने के बच्चे के अपहरण में प्रेमी-जोड़ गिरफ्तार

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में रेलवे स्टेशन से चुराया गया 5 महीने का बच्चा मध्य प्रदेश से बरामद, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार मथुरा--मथुरा के हाईवे थाना पुलिस और साइबर/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 5 महीने के अपहृत नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक युवक और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया है। साधु की बात सुनकर रची अपहरण की साजिश पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी महिला ने खुलासा किया कि उसकी शादी साल 2018 में देशराज नामक व्यक्ति से हुई थी। शादी के कई साल बाद भी संतान न होने के कारण पति उसे प्रताड़ित करता था। महिला मुरैना के जिला अस्पताल में प्राइवेट दाई का काम करती है और अपने लिव-इन पार्टनर संजीव (27 वर्ष) के साथ रह रही थी। 5 सितंबर 2026 को दोनों मथुरा घूमने आए थे। रेलवे स्टेशन के पास एक साधु ने महिला का हाथ देखकर कहा कि उसकी कुंडली में 'संतान का योग नहीं है'। इस बात से परेशान होकर महिला और उसके साथी ने बच्चा चुराने की योजना बनाई। सोते हुए परिवार के पास से उठाया था बच्चा 8 सितंबर 2026 को मथुरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 02 के बाहर एक परिवार अपने दो बच्चों के साथ सो रहा था। मौका देखकर दोनों ने 5 महीने के मासूम को उठाया और मुरैना भाग गए。 सर्विलांस और CCTV से मिली सफलता घटना की शिकायत मिलते ही थाना हाईवे पुलिस और साइबर सर्विलांस टीम सक्रिय हुई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलांस की मदद से पुलिस की टीम मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्थित ग्राम बसईया (मंदिर के पास) पहुंची。 11 सितंबर की सुबह करीब 7:10 बजे पुलिस ने आरोपी संजीव और महिला को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे बच्चे को मंदिर में दर्शन कराकर वापस लौट रहे थे। शिशु को सकुशल बरामद कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2)/61(2) BNS के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुख्य बिंदु: * गिरफ्तारी की जगह: ग्राम बसईया मंदिर के पास, जिला मुरैना (मध्य प्रदेश)। * पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी (थाना हाईवे), उ.नि. आनंद सिंह (चौकी प्रभारी पन्नापोखर), उ.नि. प्रदीप कुमार, है.का. राघवेंद्र सिंह (सर्विलांस सैल), है.का. उमाशंकर (साइबर सैल), का. मयंक कुमार, का. सूरजपाल एवं म.का. शिवानी। बाइट--सीओ रिफाइनरी-- प्रवीन तिवारी
0
0
Report

हरियाणा के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स लिए तैयारी शुरू की, देश-प्रदेश की शान बढ़ाई

Sonipat, Haryana:हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया रोशन - राज्य मंत्री गौरव गौतम साई सेंटर बहालगढ़ में साइकिल रैली को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, फहराया 100 फुट ऊंचा तिरंगा, भारत माता की प्रतिमा का किया अनावरण 20वें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने वाले तीरंदाजी व सेपक टकरा के खिलाड़ियों को राज्य मंत्री ने दी शुभकामनाएं सोनीपत में खेल, युवा, अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को साई सेंटर बहालगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने साई सेंटर परिसर में 100 फुट ऊंचे गगनचुंबी तिरंगे को फहराया तथा साई परिसर में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने जापान के लिए रवाना होने वाले तीरंदाजी व सेपक टकरा के खिलाड़ियों को फूल देकर उनकी हौसला-अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि साई सेंटर परिसर में स्थापित भारत माता की प्रतिमा और गगनचुंबी तिरंगा खिले खिलाड़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें देश की शान को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में संपन्न कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा की बेटियों के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक तालिका में हरियाणा को 12वें स्थान से सीधा चौथे स्थान पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हरियाणा का प्रत्येक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत के दम पर देश के लिए गौरव हासिल करेगा। उन्होंने जापान में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने वाले तीरंदाजी व सेपक टकरा खेल से जुड़े खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लें और देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने साई के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए रवाना हो रहे तीरंदाजी व सेपक टकरा खेल से जुड़े खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे और देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सेपक टकरा एक कठिन व तकनीकी खेल है और उन्होंने स्वयं खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देखा है। खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत निश्चित रूप से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी सराहना करी।
0
0
Report
Advertisement

जहरीली शराब मामले के आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार, जांच आगे बढ़ी

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -सागर के बंडा मे जहरीला शराब मामले के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को शाँट एन्काउंटर मे सागर पुलिस ने उससे गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस कुख्यात अपराधी रवि लखेरा के विरुद्ध छतरपुर जिले मे 22 प्रकरण दर्ज हैं। जिसमें मुख्यतः आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के प्रकरण हैं और इसके अतिरिक्त भारतीय दंड संहिता और BNS की धाराओं के भी प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 2023 में उसका जिला बदर का प्रकरण DM न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसके विरुद्ध जिला बदर का आदेश दिया गया था। फिलहाल उसकी जो भी गतिविधियां हैं, जो भी अपराध हैं उनमें सभी में वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूर्व के केसों को भी वापस तस्दीक किया जा रहा है कि अगर कोई ऐसा लिंक हो जिसमें जहरीली शराब से कनेक्शन हो तो उसको भी चेक किया जा रहा है। पुलिस जहरीली शराब कांड के बाद जिले के सभी आबकारी के पुराने आरोपियों की हिस्ट्री खंगाल रही है।
0
0
Report

टीकमगढ़ फैमली कोर्ट परिसर में सास ने दामाद-भाई को चप्पलों से पीटा; वीडियो वायरल

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में न्यायालय परिसर में सास ने अपने दामाद और उसके बड़े भाई को चप्पलों से जमकर पीटा, पत्नी करती रही बीच बचाव का प्रयास, मौके पर मौजूद लोग दोनों के बीच मारपीट रोकने की बजाए घटना का बनाते रहे वीडियो, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ फैमली कोर्ट परिसर के बाहर का है, जहां पति और पत्नी के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है और आज उस मामले की पेशी थी, पेशी पर पहुंचे दोनों परिवार के लोग जब न्यायालय के अंदर बहस करने लगे तो गार्ड ने उन्हें बाहर कर दिया, बाहर निकलते ही एक बार फिर पति पिता में बहस होने लगी और फिर जब पति और उसका बड़ा भाई सास से उनकी बेटी को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई की सास ने अपने दामाद और उसके बड़े भाई को चप्पलों से जमकर पीटा, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top