802301
आरा में सी आर पी एफ जवान की रेलवे स्टेशन पर गई जान
Arrah, Bihar:आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्री शेड में कल देर रात तबीयत बिगड़ने से सीआरपीएफ के एक जवान की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृत जवान बिहिया थाना क्षेत्र के मिश्ररौली गांव वार्ड नंबर-एक निवासी नारायण मिश्रा के 42 वर्षीय पुत्र है। करीब तीन साल से वह गुजरात के गांधीनगर में सीआरपीएफ में एएसआई सिग्नल कोर रेडियो ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बांदा के बुंदेलखंड में 48 डिग्री में बाइक पर ग्रीन शेड, वीडियो वायरल
Banda, Uttar Pradesh:यूपी का बुंदेलखंड क्षेत्र इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, एकदम भट्ठी सा तप रहा है, रोजाना बांदा का तापमान नए नए रिकार्ड बना रहा है. उसी क्रम में भीषण गर्मी में बाइक से सड़क पर चलना दूभर हुआ तो व्यक्ति ने देशी जुगाड़ ढूंढ लिया: बाइक में उसने बांस और पेड़ पौधों के सहारे ग्रीन शेड बना लिया, जिससे तेज धूप में चलने में थोड़ा आसानी मिली है, सिर में सीधी धूप नहीं पड़ेगी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. फिलहाल ये वीडियो पूरे बुंदेलखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है. ये वीडियो बांदा के शहर क्षेत्र का है, जहां 48 डिग्री तापमान में भीषण गर्मी से बचने के लिए उसने बांस से शेड बना लिया, उसमें हरित पौधे डालकर लू से बचने की कोशिश है. यूज़र्स के कमेंट्स आ रहे हैं. मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने की संभावना जताई है और जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी करते हुए दोपहर 12 बजे से 4 बजे बाहर न निकलने की एडवायरी दी है.0
0
Report
त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन सभी धर्मगुरुओं से शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:आगमी आने वाले त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन में सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील करते हुए सभी के विचार सुने। इस मौके पर एस पी और डी एम ने संबोधित किया। डीएम ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए किसी मेसेज को बिना पुष्टि करे फॉरवर्ड न करें। अधिकारियों को विनम्र रहकर काम करना है लेकिन जहां कार्रवाई की आवश्यकता हो वहां दृढ़ता से कार्रवाई भी करने की बात कही है।0
0
Report
वाराणसी में अजय राय घर विरोध के दौरान शांतनु राय ने समर्थकों के साथ खदेड़ा
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में अजय राय के घर विरोध करने पहुंचे BJP कार्यकर्ताओं को अजय राय के बेटे ने समर्थकों के साथ मिलकर खदेड़ा BJP कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खदेड़ते हुआ कहा कांग्रेसी बब्बर शेर. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बेटे शांतनु राय ने मांगा परिवार के लिए सुरक्षा. BJP कार्यकर्ताओं ने घर के सामने घेराव करते हुए फोटो पर फेंकी स्याही. कांग्रेसी बोले कुछ भी हो जाए नहीं मांगेंगे माफी.0
0
Report
Advertisement
बागपत में दिल्ली-देहारादून हाईवे पर कट को लेकर किसान आंदोलन तेज
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कट की मांग को लेकर किसानों और ग्रामीणों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। बिराल-दोघट मार्ग पर हाईवे में कट की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से ग्रामीण और किसान यूनियन संगठन धरने पर बैठे हुए हैं। धरने को समर्थन देने पहुंचे नरेश टिकैत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर प्रशासन और सरकार लोगों का “नाश” चाह रही है तो लोग भी इसके लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि आंदोलन में एक-आध आदमी शहीद भी हो सकता है और जो शहीद होगा उसी के नाम पर कट का नाम रखा जाएगा। नरेश टिकैत ने लोगों से आंदोलन तेज करने की अपील करते हुए कहा कि यह किसानों और ग्रामीणों के सम्मान और सुविधा की लड़ाई है। दरअसल, ग्रामीणों की मांग है कि बिराल-दोघट मार्ग पर दिल्ली-देहरादून हाईवे में कट बनाया जाए ताकि आसपास के गांवों के लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो। कट नहीं होने की वजह से लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बनी हुई है。0
0
Report
फतेहपुर में वृद्ध महिला का शव संदिग्ध हालात में, हत्या की आशंका
Fatehpur, Uttar Pradesh:*Breaking-Fatehpur* वृद्ध महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव हत्या किए जाने की आशंका खेत में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से फैली सनसनी ग्राम प्रधान की मां बताई जा रही महिला ग्रामीणों ने खेत ने शव देख पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम कर रही है जांच पड़ताल सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के किशोई गांव की घटना0
0
Report
धमतरी के मरौद के शीतला माता मंदिर चोरी: लाखों जेवरात फरार, प्रतिमा मिली पास
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के मरौद गांव स्थित शीतला माता मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए, वहीं शीतला माता की प्रतिमा को मंदिर के बगल में फेंक दिया गया। घटना के बाद गांव में नाराज़गी और मायूसी का माहौल है। बताया जा रहा है कि सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तब मंदिर का नज़ारा देखकर हैरान रह गए। मंदिर में रखे जेवरात गायब थे और माता की प्रतिमा भी अपने स्थान पर नहीं मिली। तलाश करने पर प्रतिमा मंदिर के पास पड़ी मिली, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। वही घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ के साथ संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
आरा-पटना हाईवे पर अनियंत्रित बस ने एएसआई को रौंदा, मौत
Mumbai, Maharashtra:अनियंत्रित बस ने बाइक सवार ए एस आई को रौंदा, मौके पर हुई मौत। भोजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्पेशल ब्रांच पटना में कार्यरत ए एस आई राजीव रंजन सिंह उर्फ गोल्डी सिंह की मौत सड़क हादसे में हो गई है। आरा नगर थाना क्षेत्र के आरा-पटना हाईवे पर इंदू तपेश्वर महिला कालेज के समीप आज सुबह एक अनियंत्रित स्कूल बस ने बाइक सवार एएसआई को रौंद दिया। हादसे में एएसआई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक 42 वर्षीय राजीव रंजन सिंह भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव निवासी रामलायक सिंह के पुत्र थे। वे वर्तमान में स्पेशल ब्रांच, पटना में कार्यरत थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल बस को जब्त कर लिया है और आगे की करवाई में जुट गई है। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों के बयान पर आरा नगर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की करवाई में जुट गई है।0
0
Report
गंगा दशहरा पर नीतीश कुमार बख्तियारपुर पहुंचे, पुत्र स्वास्थ्य मंत्री निशांत आरती में शामिल
Barh, Bihar:गंगा दशहरा पर सुबह पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार बख्तियारपुर पहुंचे, वहीं शाम में उनके पुत्र स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गंगा आरती में शामिल होंगे। बख्तियारपुर में नीतीश और निशांत का बख्तियारपुर में एक ही कार्यक्रम में अलग अलग समय पहुंचना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। नीतीश कुमार सुबह 10:30 बजे गंगा आरती में शामिल होने बख्तियारपुर स्थित सीढ़ी घाट पहुंचे। यहां उन्होने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। लोग तब आश्चर्यचकित रह गए, जब पंडितों ने पूजा के दौरान उन्हें टीका लगाने का प्रयास किया। नीतीश कुमार ने विनम्रता से हाथ जोड़कर ऐसा करने से मना कर दिया। सीढ़ी घाट पर मां गंगा दर्शन के बाद वे राधे-कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गए। जब वे पूजा अर्चना के बाद मंदिर के प्रवेश द्वार पर सैंडल पहनने लगे, तभी अचानक उनका पैर लड़खड़ा गया। तभी उनके समीप मौजूद सुरक्षा प्रहरियों ने उनका बांह थाम उन्हें गिरने से बचा लिया। इसके बाद वे स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी के स्मारक पर पहुंचे और उनकी आदमकद मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां थोड़ी देर विश्राम करने के बाद वे अपने पैतृक आवास के लिए निकल गए, जहां कुछ देर रुकने के बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद निशांत का यह पहला बख्तियारपुर दौरा है, जो सांध्य गंगा आरती में शामिल होंगे।0
0
Report
नवादा: पिता ने बेटी की हत्या कर शव बोरे में दफनाया, गिरफ्तार
Nawada, Bihar:नवादा में पिता ने बेटी की हत्या, चरित्र विवाद पर गला घोंटकर शव को बोरे में बंदकर दफनाया , पुलिस ने आरोपी पिता, मां और भाई को किया गिरफ्तार नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में 30 अप्रैल को एक हत्या का मामला सामने आया है। इसमें एक पिता ने अपनी शादीशुदा बेटी नंदिनी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरे में बंद कर कौड़िहारी नदी के पास जमीन में दफना दिया। आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाप के द्वारा बेटी की हत्या कर जमीन में दफना दिया गया है पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि बेटी के चाल-चरित्र को लेकर परिवार में लगातार विवाद चल रहा था। पिता ने इसे अपनी इज्जत का सवाल मानते हुए घटना को अंजाम दिया。 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता, माता और भाई को गिरफ्तार कर लिया। और धमौल पुलिस की टीम ने कौड़िहारी के पास से जमीन खोदकर शव बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में गला घोंटने के स्पष्ट निशान मिले हैं। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता बताते हुए कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि कोई अन्य व्यक्ति शामिल पाया गया तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य नष्ट करना) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
कोटा में पेट्रोल-डीजल कीमतें बढ़ीं, नई दरें आज से लागू
Kota, Rajasthan:कोटा में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम: पेट्रोल 112.21 और डीजल 97.36 रुपए पहुंचा कोटा में 11 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दाम 2.83 रुपए और डीजल के दाम 2.72 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए। नई कीमतों के बाद शहर में पेट्रोल 112.21 रुपए और डीजल 97.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं प्रीमियम पेट्रोल 121.88 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। कोटा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष तरूमीत सिंह बेदी ने बताया कि शहर के करीब 47 पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू कर दी गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट के हालात के कारण आगे भी कीमतें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है。0
0
Report
कोटा के श्रीनाथपुरम में देर रात पत्थरबाजी, दर्जनों घरों के शीशे टूटे
Kota, Rajasthan:कोटा के श्रीनाथपुरम क्षेत्र में देर रात सन्नाटे के बीच अचानक पथराव की घटना से हड़कंप मच गया, जब कुछ अज्ञात बदमाशों ने आवासीय मकानों पर पत्थर बरसा दिए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पथराव इतना तेज था कि कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और दीवारों पर निशान पड़ गए, जिससे इलाके के लोग घबरा कर घरों से बाहर निकल आए। पूरी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जिसमें बदमाश पत्थर हाथ में लेकर मकानों को निशाना बनाते और फिर तेजी से भागते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद गुस्साए क्षेत्रवासियों ने सुबह आरके पुरम थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है, साथ ही इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो.0
0
Report
45 डिग्री में प्यासी जनता, तहसील का सरकारी आरओ बंद — शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन”
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना। भीषण गर्मी और 44 से 45 डिग्री तापमान के बीच तहसील परिसर में लगा सरकारी आरओ सिस्टम बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। एसडीएम कार्यालय के ठीक सामने वर्षों पुराना आरओ कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे पानी की एक बूंद तक नहीं निकल रही। सबसे बड़ी बात यह है कि रोजाना हजारों की संख्या में तहसील पहुंचने वाली जनता को पीने के पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। तहसील में अपनी शिकायत और जरूरी कार्यों को लेकर आने वाले लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा। फरियादियों का कहना है कि तहसील परिसर में सरकारी आरओ सिर्फ शोपीस बनकर रह गया है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ देखकर भी अनदेखी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार तहसील कर्मचारी किसी तरह प्राइवेट पानी का सहारा लेकर काम चला रहे हैं, लेकिन आम जनता प्यास से परेशान है। बुजुर्ग, महिलाएं और दूर-दराज गांवों से आने वाले लोग सबसे ज्यादा दिक्कत झेल रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जनता की मूलभूत सुविधाओं तक की सुध नहीं ली जा रही। लोगों का कहना है कि जब एसडीएम कार्यालय के सामने लगे आरओ की यह हालत है, तो बाकी व्यवस्थाओं की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। तहसील में आई जनता ने प्रशासन से खराब पड़े आरओ को तत्काल ठीक कराने और भीषण गर्मी को देखते हुए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
मैथिली को शिक्षा व्यवस्था में सम्मान: मोदी की स्वागतयोग्य नीति
Noida, Uttar Pradesh:मोदी सरकार का आभार एवं कोटि-कोटि अभिनंदन! मिथिला की मातृभाषा मैथिली को शिक्षा व्यवस्था में सशक्त एवं उचित स्थान दिलाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक एवं स्वागतयोग्य निर्णय है。0
0
Report
CBSE-NCERT: मैथिली को मातृभाषा के रूप में मान्यता; शिक्षा में नया दौर आ गया
Noida, Uttar Pradesh:मैथिली भाषा का बढ़ा मान… नई शिक्षा नीति के तहत CBSE और NCERT के द्वारा कक्षा 1 से लेकर माध्यमिक स्तर तक मैथिली भाषा को मातृभाषा विषय के रूप में मान्यता प्रदान करने का फैसला स्वागतयोग्य है। इससे न केवल नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा, संस्कृति और विरासत से जुड़ेगी बल्कि मैथिली भाषा का प्रसार भी होगा0
0
Report
27 लाख के 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस ने साइबर सेल और विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 27 लाख रुपये कीमत के 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा के मार्गदर्शन में की गई। भारत सरकार द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रैक करने के लिए विकसित सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी सहायता से साइबर सेल और जिले के सभी थानाधिकारियों ने अलग-अलग थानों में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्टों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 121 मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद मोबाइल धारकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं संबंधित थानों पर बुलाकर उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए। अपने गुमशुदा मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल धारकों ने खुशी जताते हुए प्रतापगढ़ पुलिस और पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया। इस पहल से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोगों ने पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने और तकनीकी सहायता के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के प्रयास लगातार जारी हैं।0
0
Report
Advertisement
