802133
भोजपुर में श्रावण के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़
Bhojpur, Bihar:भोजपुर जिले में श्रावण मास के पहले सोमवार को अहले सुबह से ही भगवान शिव की आराधना करते भक्तजन हर हर महादेव के जयघोष के साथ पूजन अर्चन कर रहे हैं। भक्तजन आज सुबह से ही कतारबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आरा के बुढ़वा महादेव, पातालेश्वर, और सिद्धनाथ मंदिर में हजारों लोग पूजन के लिए पहुंचे हुए हैं। लोग शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे हैं और मंदिर हर हर महादेव के नारों से गूंज रहे हैं। जिला प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां की हैं ताकि पूजा में किसी को कोई कठिनाई न हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UP पुलिस स्मृति दिवस: कानून से ऊपर कोई नहीं, अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का संकल्प
Noida, Uttar Pradesh:आज पुलिस स्मृति दिवस पर मैं उन सभी वीर पुलिस कार्मिकों को कृतज्ञतापूर्वक नमन करता हूँ, जिन्होंने देश की सुरक्षा, समाज की शांति और नागरिकों के जीवन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर पुलिस कार्मिकों का शौर्य, साहस और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में माफिया राज था। उस समय अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद थे कि मथुरा के जवाहर बाग में कानून की रक्षा करते हुए हमारे वीर पुलिस अधिकारियों को अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा। आज नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं है। उत्तर प्रदेश उपद्रव से उत्सव प्रदेश बना है। पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की स्वतंत्रता मिली है। 2.26 लाख से अधिक पुलिस भर्तियाँ, प्रशिक्षण क्षमता में 10 गुना वृद्धि, 7 बड़े शहरों में कमिश्नरेट प्रणाली, प्रत्येक जनपद में साइबर थाने तथा प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से पुलिस व्यवस्था अधिक सक्षम, आधुनिक और जवाबदेह बनी है। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 88,973 अपराधियों पर कार्रवाई और ₹15 हजार करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति की जब्ती अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आज इस अवसर पर हमारा संकल्प है कि वीर पुलिस कार्मिकों के बलिदान और उनके परिवारों के त्याग को सदैव स्मरण रखते हुए हम उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, न्यायपूर्ण और भयमुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। जय हिंद।0
0
Report
सतना महादेवा में दिनदहाड़े उपद्रव: बदमाशों ने घर के बाहर मारपीट कर कार तोड़ी
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के महादेवा इलाके में दिनदहाड़े उपद्रव और मारपीट का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। फरियादी अनुज पांडे के घर के बाहर कुछ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और वहां खड़ी कार में तोड़फोड़ की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसकी पीड़ित ने थाने में शिकायत की है वहीं पुलिस ने , इस घटना में महादेवा क्षेत्र के ही रहने वाले बंटा यादव, रामू और शैलेंद्र पांडे सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है हैं। नकाब पोश बदमाशों द्वारा की जा रही तोड़फोड़ का यह पूरा घटना क्रम महदेवा इलाके में रहने वाले राजीव पाण्डेय के घर के बाहर का है जहाँ बदमाशों ने घर के बाहर पहुंचकर न केवल गाली-गलौज और हंगामा किया, बल्कि मारपीट व तोड़फोड़ की इस घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दी है । घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में आरोपियों के विरुद्ध गैर-जमानती धाराओं में गंभीर अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी की माने तो मामले की पूरी छानबीन की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
नवी मुंबई के ऐरोली में पहली बार 50 फुट का रावण दहन; रामराज्य की आशा में नागरिक एकजुट
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबईतील ऐरोली येथे भाजपातर्फे यंदा प्रथमच 50 फुटी रावण दहनाचा कार्यक्रम संपन्न झालाय. ऐरोलीतील अहंकारी व अत्याचारी विचार नष्ट करुन ऐरोलीतही रामराज्य आणण्यासाठी नागरिकांनी एकत्र येण्याची गरज असून त्याचं दृष्टीने ऐरोली सेकटर 10 येथे रावण दहनाचे आयोजन करण्यात आले होते. यावेळी हजारो नागरिकांनी उपस्थित राहत या रावण दहन कार्यक्रमात सहभाग घेतला होता.0
0
Report
Advertisement
गोकुळ मुद्दे पर गोरे का जवाब, संदिग्ध रिश्तों पर नया मोड़
Pandharpur, Maharashtra:Anchor - गोकुळ मध्ये काय झाले हे उदय सामंत यांच्या पक्षालाही माहिती आहे. गोकुळ मध्ये जे घडलं तिथे उदय सामंत यांचाही पक्ष आहे. त्यामुळे अहंकाराचा प्रश्न नाही. ग्रामविकास मंत्री जयकुमार गोरे यांचे प्रत्युत्तर मी शिवसेना पुरस्कृत उमेदवार सानप यांना ओळखत नाही हे 200 टक्के खरे आहे. खरच सानप यांना विचारा जयकुमार गोरे आणि तुमची ओळख आहे का. मी ज्याला ओळखत नाही त्याला ओळखतच नाही म्हणलं पाहिजे. माझा स्वभाव रोखठोक आहे. यावेळी खासदार धैर्यशील मोहिते पाटील यांनी लाचारी पत्करू नका असे वक्तव्य पदवीधर शिक्षक मतदार मेळाव्यात केलं होत त्याला ही मंत्री जयकुमार गोरे यांनी सडेतोड उत्तर दिले आहे. जे असे म्हणतात ते दावणीतच होते. दावणीतील दाव अजून सुटले नाही. यावरून मोहिते पाटील यांची भाजपची असलेली जवळीक कायम असल्याचा सूचक इशारा दिला आहे0
0
Report
बिहार में ठंड बढ़ने की संभावना, अगले सप्ताह तापमान में और गिरावट
Patna, Bihar:बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से गर्मी बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। नवंबर के पहले सप्ताह से तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं, जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं लेकिन इनका बिहार में बारिश के रूप में असर पड़ने की संभावना नहीं है। राजधानी पटना में भी आसमान साफ रहेगा और मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी जबकि सुबह और रात में ठंडक महसूस होगी। पटना में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.0
0
Report
बेगूसराय के छौराही में विजयादशमी पर रावण दहन ने बाजार-भीड़ में उत्साह बढ़ाया
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में विजयादशमी के पावन अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जिले के छौराही में रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरा इलाका उत्सव के माहौल में डूबा नजर आया। भगवान श्रीराम के हाथों रावण दहन होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। रावण दहन के इस भव्य नजारे को देखने के लिए लोग काफी देर तक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।दरअसल, विजयादशमी के अवसर पर छौराही में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के लिए काफी ऊंचे और आकर्षक रावण के पुतले का निर्माण कराया गया था। जैसे ही भगवान श्रीराम के स्वरूप ने रावण के पुतले का दहन किया, वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को अपने मोबाइल फोन में कैद किया और एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।आपको बता दें कि छौराही में दुर्गा पूजा को लेकर पहले से ही भक्तिमय माहौल बना हुआ था। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता दुर्गा के दर्शन के लिए पूजा पंडालों और मंदिरों में पहुंच रहे थे। वहीं, माता के दर्शन करने के बाद भी हजारों की संख्या में लोग रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए अंत तक रुके रहे।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों की भारी भीड़ के कारण पूरा इलाका मेले जैसा नजर आ रहा था।वहीं, रावण दहन कार्यक्रम का सकारात्मक असर स्थानीय बाजारों में भी देखने को मिला। विजयादशमी और दुर्गा पूजा के मौके पर बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। मिठाई, खिलौने, कपड़े, खानपान और अन्य जरूरी सामानों की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल देखने को मिली। त्योहार के माहौल में बाजारों की रौनक देखते ही बन रही थी। स्थानीय दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद रही। विजयादशमी का पर्व हमें यह संदेश देता है कि सत्य और धर्म की हमेशा जीत होती है, जबकि अहंकार और अधर्म का अंत निश्चित है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध इसी सत्य को दर्शाता है। छौराही में आयोजित इस भव्य रावण दहन कार्यक्रम ने लोगों को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। कुल मिलाकर, बेगूसराय के छौराही में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। हजारों की भीड़, जय श्रीराम के गूंजते नारे और बाजारों में बढ़ी चहल-पहल ने त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया。0
0
Report
Advertisement
आदित्यपुर फास्ट फूड ठेले के विवाद में युवक की मौत, दूसरा घायल
Jamshedpur, Jharkhand:आदित्यपुर में फास्ट फूड ठेले पर विवाद के बाद मारपीट, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जियाडा सर्विस लेन में बुधवार की रात फास्ट फूड ठेले पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रात करीब 12:30 बजे कुछ युवकों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान शेखर के रूप में हुई है। वह जमशेदपुर के मानगो का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात जियाडा सर्विस लेन स्थित एक फास्ट फूड ठेले पर कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर युवकों के बीच मारपीट होने लगी। घटना में कई युवकों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, घायलों की कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मारपीट के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच), जमशेदपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों की स्थिति तथा घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस अस्पताल भी पहुंची。 एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि आपसी विवाद के कारण मारपीट हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。 फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना में शामिल युवकों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है。0
0
Report
वाशीम पेट्रोल पंप पर लाइन बदले विवाद में कर्मी पर हमला, CCTV में कैद
Washim, Maharashtra:वाशीमाच्या धानोरा येथील पेट्रोल पंपावर दुसऱ्या रांगेत पेट्रोल भरण्यास सांगितल्याच्या रागातून कर्मचाऱ्याला मारहाण झाली. दोन दिवसांपूर्वी ही घटना CCTV कॅमेऱ्यात कैद झाली आहे. पेट्रोल पंप मॅनेजरच्या तक्रاريवरून आसेगाव पोलिसांत गुन्हा दाखल झाला असून, मारहाण करणाऱ्या युवकानेही कर्मचाऱ्याविरोधात तक्रार दिली आहे. या प्रकरणाचा तपास आसेगाव पोलीस करत आहेत.0
0
Report
चतरा में एक किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : जिले के गिधौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए सिमरिया एसडीपीओ नागर गोजे शुभम भाऊ साहेब ने बताया कि रोहमर-गांगपुर मुख्य सड़क पर पुलिस नियमित गश्ती कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी, जो मोटर साइकिल खड़ा कर इधर उधर टहल रहा था। पुलिस बल को देखते ही वह भागने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो अफीम बरामद की गई। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
बस्सी में विजयादशमी उत्सव: 51 फीट रावण दहन के साथ महोत्सव सम्पन्न
Dudu, Rajasthan:बस्सी में विजयादशमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिका बस्सी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव के अंतिम दिन महात्मा गांधी स्टेडियम में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाभारत धारावाहिक में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर दशहरा महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह था। शहर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला खोलिया, भाजपा नेता चंद्रमोहन मीणा, पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा, पूर्व राज्यमंत्री विकेश खोलिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष भागीरथ पंचोली सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बस्सी एसीपी, थाना अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और 51 फीट के रावण दहन के साथ तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव का समापन हुआ।0
0
Report
प्रयागराज: नैनी यमुना पुल के नीचे दुर्गा विसर्जन में अव्यवस्था पर पार्षद का फूटा गुस्सा
Prayagraj, Uttar Pradesh:नैनी यमुना पुल के नीचे हो रहे दुर्गा मूर्ति विसर्जन स्थल पर उचित व्यवस्था न होने से भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर स्थानीय पार्षद रणविजय सिंह एडवोकेट ने नाराजगी जाहिर की है। मौके पर मौजूद पार्षद ने आरोप लगाया कि नगर निगम के बड़े अधिकारी न तो फोन उठा रहे हैं और न ही कोई बात कर रहे हैं, जबकि कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विसर्जन के लिए बनाए गए तीन तालाबों में पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पार्षद रणविजय सिंह, वार्ड नंबर 21 जहांगीराबाद से पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता ने माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि तीनों तालाबों की जांच कराई जाए और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।0
0
Report
भोपाल: MP सरकार का नया विमान पहुँचा, CM मोहन यादव विमान से करेंगे सफर
Noida, Uttar Pradesh:भोपालएमपी सरकार का नया विमान पहुँचा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसी विमान से करेंगे सफ़र नियमित उड़ान शुरू होने में अभी 45 दिन का समय बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 जेट से उड़ान भरेंगे सीएम राज्य सरकार ने जुलाई 2024 में नए विमान की खरीद को मंजूरी दी थी करीब 250 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाला जेट आधुनिक सुविधाओं से है लैस0
0
Report
Advertisement
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर पुलिसकर्मियों को कोटि-नमन; पुलिसबल आधुनिक तकनीक से सशक्त
Noida, Uttar Pradesh:भारत की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस पर कोटिशः नमन। हमारी सरकार प्रदेश में पुलिस बल को आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों से सुसज्जित करते हुए अधिक सक्षम, सशक्त और जनोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है。0
0
Report
शिवपुरी में पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ देखकर पति ने बेल्ट से पीटा; वीडियो वायरल
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी: भदैया कुंड पर पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ देख पति ने की मारपीट, पैर बांधकर बेल्ट से पीटा; वीडियो वायरल शिवपुरी: शिवपुरी जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट भदैया कुंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया जिसके बाद गुस्से में आकर पति और उसके साथी भतीजे ने दोनों के पैर बांधकर बेल्टों से बेरहमी से मारपीट की。 घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस ने पत्नि की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और उसके साथी भतीजे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
समराला की रामलीला स्टेज पर पारविंदर सिंह झोटे को श्रद्धांजलि
Samrala, Punjab:ਸਿੰਗਰ ਆਰਨੇਤ ਵੱਲੋਂ ਸਮਰਾਲਾ ਵਿੱਚ ਲਗਾਏ ਗਏ ਰਾਮਲੀਲਾ ਅਖਾੜੇ ਦੌਰਾਨ ਦੇਰ ਰਾਤ ਵੇਲੇ ਪਰਵਿਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਹhak ਵਿੱਚ awaz buland ਕਰਦੇ ਆਰਨੇਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਣੇ ਲਈ ਤਾਂ ਹਰ ਕੋਈ ਮਰਦਾ প্রੰਤੂ ਦੂਜਿਆਂ ਦੇ ਲਈ ਮਰਨਾ ਬੜਾ ਔਖਾ ਹੈ ! ਸਾਡੀ ਵੀ ਸਮਾਜ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਬਣਦੀ ਹੈ ਹੈ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦਾ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਖਿਆਲ ਰੱਖੀਏ ਬੁਰੀ ਸੰਗਤ ਤੋਂ ਬਚਾਈਏ . ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹੋ ਜਿਹੇ ਬੰਦੇ ਮਰ ਕੇ ਵੀ ਦੁਨੀਆਂ ਤੋਂ ਨਹੀਂ ਜਾਂਦੇ ਹਰ ਇੱਕ ਦੇ ਦਿਲ ਵਿੱਚ ਵੱਸ ਜਾਂਦੇ ਨੇ . ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਨੂੰ ਯਾਦ करਦੇ ਆਰਨੇਤ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਤੌਰ ਤੇ ਇੱਕ ਗੀਤ ਵੀ ਗਾਇਆ ਗਿਆ0
0
Report
Advertisement
