802301
भोजपुर पुलिस ने DIG का बोर्ड लगे कार से किया शराब बरामद, 2 CRPF के जवान गिरफ्तार!
Arrah, Bihar:भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लग्जरी कार से शराब तस्करी करते 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों में से एक सीआरपीएफ का जवान है, जबकि दूसरा सहयोगी है जो गाड़ी चलाता था। दोनों सीआरपीएफ के जवान है। कोइलवर थाना क्षेत्र के आरा-पटना मुख्य मार्ग पर कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास से कार को जब्त किया गया है। गाड़ी पर डीआईजी रैंक का स्टार लगा हुआ है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
साइबर फ्रॉड में पीड़ित की बड़ी धनराशि वापस
Mujaffarnagar, Uttar Pradesh:पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वापस मिली ठगी की रकम पीड़ित कुशाग्र अग्रवाल ने धनराशि वापस मिलने पर मुजफ्फरनगर पुलिस एवं उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। साइबर फ्रॉड की घटना पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। बैंकों से समन्वय कर की गई प्रभावी कार्रवाई। पुलिस की तत्परता से पीड़ित की बड़ी धनराशि वापस मिली। पीड़ित ने एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा एवं साइबर थाना टीम का जताया आभार। साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस के अभियान की भी की सराहना। पीड़ित कुशाग्र अग्रवाल0
0
Report
महबूबनगर में तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग भेजने की तैयारी
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच के महबूबनगर में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद, तेंदुए के पकड़े جانے से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, एक दिन पहले महबूब नगर निवासी एक युवक को तेंदुए ने बनाया था अपना शिकार, तेंदुए को पकड़ने के लिये वन विभाग ने लगाया था पिंजरा, बकरी के शिकार के लालच में पिंजरे में कैद हुआ हमलावर तेंदुआ, खबर बहराइच के कतर्नियाघाट इलाके की है,जहां के महबूब नगर में तेंदुए के हमले से हुई युवक की मौत के बाद दहशत का कारण बने तेंदुए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। बताया गया कि तेंदुआ युवक को घर से उठा ले गया था, बाद में उसका शव जंगल में मिला था। इसके बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाया था, जिसमें तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग मेडिकल परीक्षण के बाद तेंदुए को सुरक्षित वन क्षेत्र या चिड़ियाघर भेजने की तैयारी कर रहा है।0
0
Report
फर्रुखाबाद में नाबालिग नौकर समेत चार गिरफ्तार: चोरी का मास्टरमाइंड सामने
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में चोरी का बड़ा खुलासा, घर का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड ! फर्रुखाबाद पुलिस ने चोरी की घटना का किया सनसनीखेज खुलासा घर में काम करने वाला नाबालिग नौकर ही निकला चोरी का आरोपी नाबालिग ने अपने तीन साथी के साथ मिलकर दिया था चोरी की वारदात को अंजाम परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर घर में की थी चोरी CCTV फुटेज बनी आरोपियों तक पहुंचने की अहम कड़ी पुलिस ने बाल अपचारी समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये के सोने के जेवरात और 14 हजार रुपये नकद बरामद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रेसवार्ता कर किया चोरी की घटना का खुलासा0
0
Report
Advertisement
बलराम जयंती महोत्सव पर CM ने किसानों के लिए 200 पैक्स का उद्घाटन किया
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में भगवान बलराम जयंती महोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों को कई बड़ी सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल और कृषक कवच योजना का शुभारंभ किया, शून्य प्रतिशत ब्याज योजना को सरल किया और प्रदेश में नवीन पंजीकृत 200 प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं यानी पैक्स के कार्यालयों का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसान, खेती, सिंचाई, पशुपालन और युवाओं को लेकर सरकार की योजनाएं गिनाईं। वीओ- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बलराम को किसान और खेती के स्वावलंबन का प्रतीक बताते हुए कहा कि किसान देश का पेट भरने का काम करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, महिला, युवा और किसान को विकास की प्रमुख श्रेणियों में रखा है और सरकार खेत से लेकर किसान के खाते तक उसके साथ खड़ी है,मुख्यमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौर में बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। अब मध्यप्रदेश में बिजली उत्पादन 31 हजार मेगावाट तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने किसानों को रात की बिजली की परेशानी से राहत देने के लिए दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की बात कही। वीओ- मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 60 लाख हेक्टेयर से ज्यादा भूमि सिंचित हो चुकी है और सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में इसे 1 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंचाना है। केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पानी की उपलब्धता से चंबल, मालवा और बुंदेलखंड समेत पूरे प्रदेश की तस्वीर बदलेगी,सीएम ने किसानों से अपनी जमीन नहीं बेचने की अपील करते हुए कहा कि आने वाला समय मध्यप्रदेश की खेती का है। उन्होंने किसानों से बच्चों को पढ़ाने लिखाने और आगे बढ़ाने के साथ खेती से उनका रिश्ता बनाए रखने की अपील भी की। वीओ- मुख्यमंत्री ने खेती के साथ पशुपालन और बागवानी को किसान की आय बढ़ाने का जरिया बताया। उन्होंने कहा कि एक एकड़ में बगीचा लगाने वाले किसानों को बगीचा तैयार होने तक सरकार की ओर से दो लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी।पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए भी मुख्यमंत्री ने योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गाय या भैंस खरीदने के लिए किसानों को बैंक ऋण के साथ सरकार की ओर से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दूध उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य भी सरकार ने रखा है। वीओ-विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने लगातार किसानों के हित में फैसले लिए हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बताते हुए जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। वीओ- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भगवान बलराम के हल को किसान की मेहनत और समृद्धि का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीक को जोड़ा जा रहा है। ड्रोन, सेंसर और डिजिटल तकनीक किसानों तक पहुंच रही है। सिंधिया ने मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ने का भी जिक्र किया। वीओ- मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सहकारिता के जरिए किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने शून्य प्रतिशत ब्याज योजना को सरल बनाने और कृषक कवच योजना को किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। वीओ- बलराम जयंती महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री ने किसान हित में कई योजनाओं की शुरुआत की。 * किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल का शुभारम्भ। * शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का सरलीकरण। * कृषक कवच योजना का शुभारम्भ। * नवीन पंजीकृत 200 प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं यानी पैक्स के कार्यालयों का शुभारम्भ。 वीओ- कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने किसान और कृषि से जुड़ी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।भगवान बलराम जयंती के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान कल्याण वर्ष को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। सिंचाई, बिजली, पशुपालन, बागवानी, आधुनिक तकनीक और सहकारिता के जरिए किसान की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस दिखाई दिया। बाइट- डॉ मोहन यादव- मुख्यमंत्री MP0
0
Report
संगीता बलवंत ने अखिलेश यादव पर AI वीडियो का आरोप लगाया, 2027 में जवाब
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में संगीता बलवंत का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोलीं- चिलम के नशे में बनवाया CM योगी का AI वीडियो, 2027 में जनता देगी जवाब अखिलेश यादव पर संगीता बलवंत ने आरोप लगाया कहा- AI का दुरुपयोग कर CM योगी का आपत्तिजनक वीडियो कराया जारी संगीता बलवंत बोलीं— 2027 में जनता देगी इसका करारा जवाब दावा— अखिलेश की बची हुई सीटें भी अगले चुनाव में चली जाएंगी राम मंदिर को लेकर बोलीं— सनातन को मानने वाला भगवान राम पर सवाल नहीं उठाएगा सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज— महागठबंधन नहीं, ठगबंधन साबित होगा 400 यूनिट तक मुफ्त सोलर योजना को लेकर बोलीं— जल्द पूरे देश में लागू होगी गाजीपुर में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े कथित AI वीडियो को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। संगीता बलवंत ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने चिलम के नशे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चिलम वाला AI वीडियो बनवाकर जारी कराया है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह के वीडियो बनते रहे तो 2027 में सपा की जो सीटें बची हैं, वे भी चली जाएंगी। राज्यसभा सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार AI के दुरुपयोग से बचने की अपील कर रहे हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका दुरुपयोग किया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। राम मंदिर को लेकर संगीता बलवंत ने कहा أن भाजपा सरकार का लक्ष्य था कि टेंट में विराजमान भगवान राम को भव्य मंदिर मिले और सनातन धर्म को मानने वाला व्यक्ति भगवान राम पर सवाल नहीं उठाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को लगातार बेहतर बनाकर ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने का काम जारी रहेगा। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी उन्होंने तंज कसा और कहा कि दोनों दलों का गठबंधन पहले भी देखा जा चुका है और उनका ‘महागठबंधन’ हमेशा ‘ठगबंधन’ साबित हुआ है। आने वाले समय में भी यही स्थिति रहेगी। वहीं दिल्ली सरकार की 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले परिवारों को मुफ्त सोलर देने की घोषणा पर उन्होंने इसे सरकार की महत्वपूर्ण योजना बताया और कहा कि जल्द ही इसे पूरे देश में लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा।0
0
Report
गोपालगंज में युवक पर चाकू हमला, गर्दन में गंभीर चोट; बदमाश फरार
Gopalganj, Bihar:नगर थाना क्षेत्र के वीएम फील्ड के समीप आज मंगलवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के भैंसही गांव निवासी संतोष सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सागर सुजल सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सागर गोपालगंज शहर के हजियापुर मोड़ के पास किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करता है। घायल युवक के अनुसार, घटना के समय चार की संख्या में बदमाश उसके पास पहुंचे और उसकी जेब में हाथ डालने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो पहले उसके साथ हाथापाई की गई। इसके बाद आरोप है कि बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई。0
0
Report
Advertisement
खूँटी में बाइक सवार युवक की बस से भिड़ंत, मौके पर मौत
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - बस से सीधी टक्कर में बाईक सवार युवक की मौत। घटना खूँटी रांची मुख्य मार्ग पर तजना लाइन होटल के सामने दर्दनाक सड़क दुघर्टना हुई थी। जिस दुर्घटना में खूंटी के पाशा कॉलोनी निवासी शहीद अंसारी के पुत्र सलमान शाहिद की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खूँटी से राँची की ओर बाईक से जा रहा था। तभी तजना लाईन होटल के निकट एक पिकअप वैन को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार सलमान रांची की तरफ से आ रही भूतपूर्व सैनिक अमित बस से टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपने होंडा बाइक (जेएच01जीआई 0615) से रांची के तरफ जा रहा था, इसी क्रम में तजना लाइन होटल के सामने एक पिकअप वैन को ओवर टेक करने के प्रयास में बाइक सवार सलमान शाहिद पहले एक बाइक से टकराया फिर राँची की तरफ से आ रही अमित बस से जा टकराया जिससे चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस का चालक भुनेश्वर महतो बस को लेकर खूँटी थाना पहुँचा और बस को वहीं खाली कर दिया। फिलहाल पुलिस ड्राइवर से पूछ ताछ कर रही है। शव को पुलिस के द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।0
0
Report
DIG यमुना प्रसाद ने CM योगी की सुरक्षा चाकचे पर सख्त निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद न्यूज़ DIG यमुना प्रसाद ने परखी CM योगी की सुरक्षा तैयारियां, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश Location - Farrukhabad Date - 02-09-2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फतेहगढ़ आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत DIG कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने तैयारियों का जायजा लिया कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग और रूट डायवर्जन व्यवस्था का किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर समय से तैनात रहने के निर्देश VVIP सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश भीड़ और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत की बाइट- यमुना प्रसाद , DIG कानपुर परिक्षेत्र0
0
Report
रीवा-सीधी हाईवे हादसे में मृतकों के परिवारों को 2 लाख राहत, घायलों को 1 लाख
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा-सीधी हाईवे पर बस और बल्कर की भीषण टक्कर में हुई यात्रियों की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे को अत्यंत हृदय विदारक बताते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद हादसे में मृतकों के परिवारों को शासन की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी, जबकि घायलों के उपचार में भी सहायता प्रदान की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ के टिब्बी वार्ड 12 में चोरी से आक्रोश, रातभर धरना जारी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : टिब्बी वार्ड 12 में चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश, आक्रोशित वार्डवासी बैठे रात को धरने पर,टिब्बी पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा,बार बार हो रही चोरी के बाद भी कोई कार्यवाही न होने से टिब्बी पुलिस पर लगाए आरोप,वार्डवासी बोले-जगह जगह बन गए है नशे के अड्डे,सीसीटीवी में घटना से संबंधित फुटेज बताए जा रहे कैद,पहचान होने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने से लोगों में आक्रोश,पीड़ित ने कल तक कार्यवाही न होने पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की दी चेतावनी @hmghpolice @kuldeepsharmap @prabhuram00010
0
Report
चकाई में अवैध खनन के बोल्डर लदा हाईवा जब्त, खनन माफियाओं में दहशत
Jamui, Bihar:चकाई,जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरलैस मोड़ के समीप से अवैध बोल्डर लदे एक हाईवा ट्रक को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन के धंधे से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड सीमा की ओर से हाईवा के जरिए बिना वैध कागजात के बोल्डर की ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वायरलैस मोड़ के पास घेराबंदी की और आ रहे हाईवा को रुकवाया। जांच के दौरान चालक खनन व परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या चालान प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद ट्रक को तुरंत जब्त कर थाना परिसर लाया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जानकारी खनन विभाग और जिला परिवहन विभाग को दे दी गई है। संबंधित विभागों द्वारा आकलन के बाद वाहन मालिक व चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
नवसारी के मटवाड़ गाँव के पास स्पॉटेड डियर दिखा, वन विभाग जांच शुरू
Navsari, Gujarat:નવસારી નવસારી શહેરને અડીને આવેલા મટવાડ ગામમાં ચિતલ (સ્પોટેડ ડિયર) વન્ય જીવ દેખાયું સામાન્યરૂપે જંગલ વિસ્તારમાં દેખાતું આ વન્ય જીવ શહેરી વિસ્તારની નજીક દેખાતા કુતુહલ આ વન્ય પ્રાણી વન્ય જીવ અધિનિયમ હેઠળ શેડ્યુલ 2માં સ્થાન પામેલો છે તેને હેરાન પરેશાન કરવું વન્ય જીવ અધિનિયમ હેઠળ અપરાધ શ્રેણીમાં આવે છે સોશિયલ મીડિયામાં ચિતલ (સ્પોટેડ ડિયર) નો વિડિયો વાયરલ થતા તેના લોકેશનને લઈને વન વિભાગે તપાસ હાથ ધરી દુર્લભ પ્રકારનું વન્ય જીવ દેખાતા ગ્રામ્ય વિસ્તારના લોકોમાં આશ્ચર્ય ફેલાયું.0
0
Report
Advertisement
रीवा-सीधी हाईवे पर बस-बल्कर टक्कर: यात्रियों की मौत, पुलिस ने राहत राशि की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:आज रीवा-सीधी हाईवे पर बस और बल्कर की टक्कर में हुई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं。0
0
Report
पन्ना में बारिश से दो दिन की छुट्टी, कलेक्टर ने किसानों को दी सलाह
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में बारिश से दो दिन की छुट्टी, कलेक्टर ने किसानों को दी सलाह0
0
Report
जालौन में लूट का खुलासा, 24 घंटे के भीतर दो लुटेरे गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, महिला के साथ लूट की घटना करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस ने माधव और मुकेश नाम के दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों ने महिला के साथ मोबाइल लूट की वारदात को दिया था अंजाम, आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल एक देशी तमंचा और कारतूस किया बरामद, पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर भेजा जेल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
