भोजपुर पुलिस ने 161 किलो गांजा के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार
Aer, Bihar:भोजपुर पुलिस को कल देर शाम सूचना मिली कि कुछ मादक तस्कर उड़ीसा से गांजा की एक बड़ी खेप लेकर जिले में आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने तुरंत एक टीम गठित की जिसका नेतृत्व SDPO सदर परिचय कुमार ने किया। टीम ने आरा नवादा थाना क्षेत्र के जीरो माइल ओवर ब्रिज के पास एक स्कॉर्पियो और एक पिकअप को रोका जिसमें 161 किलो गांजा लदा हुआ था। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें जगदीशपुर प्रखंड के बभनियाव पंचायत के पूर्व मुखिया हरे राम यादव भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल में विजयदशमी पर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा प्लान, ASP सुमित रामकेटे से एक्सक्लूसिव बातचीत
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल में विजयदशमी और अन्य आगामी त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा प्लान ' विजयदशमी ' त्योहारो पर कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखे जाने के मद्देनजर ..,अराजक ,संदिग्ध और बाहरी लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने लोगो का वेरिफिकेशन शुरू किया । अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों का आधार कार्ड अन्य दस्तावेजों से वेरीफिकेशन किया जा रहा है । सुरक्षा के मद्देनजर 5 हजार लोगों के वेरिफिकेशन का टारगेट । ASP सुमित राम केटे ने पुलिस फोर्स के साथ इलाके के संवेदन शील इलाकों में पैदल मार्च किया , संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला ।
