आरा में खेत घूमने गए युवक की गई जान,परिवार में मचा हाहाकार
Arrah, Bihar:आरा के कारनामेपुर थाना क्षेत्र के सुहिया भागड़ में खेत घूमने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। 40 वर्षीय युवक जो परसौंडा करैला गांव का निवासी था, कल देर शाम घर से खेत घूमने निकला था। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुहिया भागड़ के पास उसके कपड़े नदी किनारे मिले जिसके बाद काफी देर तक खोजबीन करने पर युवक का शव नदी में मिला। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। परिजनों के बयान पर करनामेपुर थाना ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
