802301
भोजपुर में लू लगने से गई अधेड़ की जान
Arrah, Bihar:भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र में लू लगने से 50 वर्षीय अधेड़ की जान चली गई। सूचना के अनुसार खजुआता गांव के निवासी उमेश कल सुबह घर से निकले थे। जिसके चलते आज सुबह उनका शव गजराजगंज ओपी के पास खेत से बरामद हुआ। वहीं परिजनों ने आरा के सदर अस्पताल में शव की पहचान की और लू से जान जाने की बात कही गई थी। आपको बता की परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तरकाशी: तिलोथ में दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से सारा सामान जलकर राख
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका उत्तरकाशी में एंकर ने बताया कि उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के नगरपालिका क्षेत्र तिलोथ में एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। आग लगने से दुकानदार को भारी नुकसान ہوا है। गनीमत रही कि आग आसपास के रियासी क्षेत्र में नहीं फैली।0
0
Report
वाराणसी में उपाध्यक्ष राधाकृष्णन और योगी आदित्यनाथ Lal Bahadur Shastri हवाई अड्डे पर पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Vice President C.P. Radhakrishnan और Chief Minister Yogi Adityanath Lal Bahadur Shastri International Airport पर पहुंचे. उपाध्यक्ष सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे0
0
Report
रोहतक शूटआउट: CCTV में गैंगवार, हैरान करने वाला हनीट्रेप राज सामने
Rohtak, Haryana:रोहतक शूटआउट का सनसनीखेज CCTV आया सामने मिलन ढाबे में हिमाशु भाऊ गैंग के शूटर्स फ़ायरिंग करते हुए सीसीटीवी में कैद होटल में घुसकर बदमाश ताबड़तोड़ फ़ायरिंग करते नज़र आ रहे हैं अत्याधुनिक हथियारों से ताबड़तोड़ फ़ायरिंग करते हुए सभी शुटर्स दिखाई दे रहे हैं फिर एक टेबल पर जहाँ विरोधी गैंग का गैंगस्टर सनी रिठौली व उसके साथी बैठे थे ताबड़तोड़ फ़ायरिंग करते हैं एक दो बार नहीं तीन बार ताबड़तोड़ फ़ायरिंग करते दिख रहे हैं शूटर्स सीसीटीवी में लास्ट में एक लड़की काले कपड़े में गेट से बाहर जाती नज़र आ रही है यही वो लड़की है जाह्नवी जिसने विरोधी गैंग के गैंगस्टर सनी रिठौली को हनी ट्रेप कर ढाबे पर बुलाया था जाह्नवी यूपी के शामली की रहने वाली एक बहुत बड़े क्रिमिनल के परिवार से ताल्लुक रखती है जाह्नवी शूटआउट के बाद सन्धे दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचती है जहाँ से वो विदेश भाग जाती है जाह्न्नवी रोहतक शूटआउट के बाद बैंकॉक भाग गई है रोहतक शूटआउट में शामिल एक शूटर्स अमन डिगल हरियाणा का रहने वाला शामिल है दूसरा शूटर्स अंकुश दिल्ली के आया नगर शूटआउट केस में वांटेड है वो भी रोहतक फ़ायरिंग में शामिल था बाकी शूटर्स की भी पहचान हुई है सभी के नेपाल बॉर्डर तरफ भागने के भी इनपुट मिले हैं0
0
Report
Advertisement
गंगरार में उप प्रधान पद चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी भिड़ेंगे
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार से पंचायत समिति उप प्रधान पद के चुनाव के बाद अब उप प्रधान की कुर्सी के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा की ओर से रतन गुर्जर ने उप प्रधान पद के लिए दावेदारी पेश की है, वहीं कांग्रेस की ओर से लक्ष्मी देवी गुर्जर मैदान में हैं। दोनों दलों के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। अब सभी की निगाहें मतदान प्रक्रिया और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।0
0
Report
सीतापुर के होटल में STF ने मारा छापा, पांच संदिग्ध हिरासत में
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर के होटल में हरियाणा STF ने मारा छापा। शहर कोतवाली की संयुक्त टीम ने निमिषा होटल में की छापेमारी। पांच संदिग्ध लोगों को लिया हिरासत में। पंजाब के गवर्नर के ओसीडी के घर से जेवर चोरी करके भागे थे संदिग्ध। काली स्कॉर्पियो से सीतापुर पहुंचे थे चारों संदिग्ध। शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
दियारा में पुलिस-एसटीएफ का फ्लैग मार्च, किसानों के बीच सुरक्षा भरोसा बढ़ा
Katihar, Bihar:कटिहार के दियारा इलाके में पुलिस और STF का फ्लैग मार्च सरसों की बुआई और कलाई की कटाई को लेकर किसान हो रहे थे चिंतित कटिहार जिला का दियारा क्षेत्रफल गंगा किनारे दक्षिण भाग में पड़ोसी जिला भागलपुर झारखंड का सहिबगंज और गंगा नदी का किनारा में फैला हुआ है किसानों को कलाई जैसा काला सोना से लेकर सरसों और मक्का की फसलों को लेकर हमेशा रहती है चिंता किसानों में जगा सुरक्षा का भरोसा, अब बेखौफ होकर दियारा में करेंगे फसल की बुवाई और कटाई कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बरारी पुलिस और एसटीएफ की टीम ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्वाराम दियारा, जौनिया दियारा और कांतनगर दियारा इलाकों में छापेमारी के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस की इस पहल से स्थानीय किसानों में सुरक्षा का भरोसा जगा है। किसानों का कहना है,कि अब वे बिना किसी डर और भय के अपने खेतों में फसल की बुवाई और कटाई कर सकेंगे। कटिहार के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर बरारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों, सशस्त्र बलों और एसटीएफ की टीम ने सर्वाराम दियारा, जौनिया दियारा और कांतनगर दियारा में विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान पुलिस बल ने पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और अपराधियों को सख्त संदेश दिया। साथ ही स्थानीय किसानों से खेत में पहुंचकर मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें निर्भीक होकर खेती करने का भरोसा दिलाया। इस संदर्भ में बरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दियारा क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी और फ्लैग मार्च किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना और उन्हें भयमुक्त माहौल में खेती करने का अवसर देना है। वहीं, स्थानीय किसानों ने पुलिस और एसटीएफ की इस पहल का आभार जताया है। किसानों का कहना है कि दियारा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और फ्लैग मार्च से अब उनमें सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। वे आसानी से अपने खेतों में फसल की बुवाई और कटाई कर सकेंगे। किसानों ने उम्मीद जताई कि पुलिस की यह सक्रियता आगे भी जारी रहेगी, ताकि दियारा क्षेत्र में खेती-किसानी का माहौल पूरी तरह सुरक्षित बना रहे।0
0
Report
Advertisement
सेवा-निर्मित रेलकर्मी के बेटे की हत्या: पत्थर व लोहे की सरियों से वार
Munger, Bihar:सेवा निर्मित रेलकर्मी के छोटे पुत्र की बेरहमी से हत्या, अपराधियों ने पत्थर ,लोहे की सरिया से किया था बेरहमी से हत्या, परिजन कुछ भी बोलने से कर रहे परहेज। शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे घर से निकला था। मुंगेर : मुंगेर। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के किनारे झाड़ी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी मनोज सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार उर्फ़ छोटू के रूप में हुई है। युवक की हत्या पत्थर और लोहे के सरिया से वार कर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की चप्पल और एक लोहे की रॉड बरामद की है। वहीं, मृतक के साथ रहने वाले एक व्यक्ति अंजन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे सुमित घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। इस दौरान फोन किसी दूसरे व्यक्ति ने उठाया। उसने बताया कि सफियासराय के पास उसे मोबाइल गिरा हुआ मिला है। इसके बाद परिजन रातभर सुमित की तलाश करते रहे।इसी बीच 112 पर पुलिस को बाजार समिति के समीप झाड़ी में शव पड़े होने की सूचना मिली। सुमित की तलाश करते हुए परिजन सफियासराय थाना पहुंचे, जहां उन्हें शव मिलने की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान सुमित के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया।बताया जाता है कि सुमित की शादी महज ढाई साल पहले हुई थी। उसकी संदिग्ध मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही कासيم बाजार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से मृतक की चप्पल और लोहे की रॉड बरामद की है। मृतक के साथ रहने वाले अंजन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि सुमित अंजन के साथ बाइक से गौरीपुर गया था जंहा नशा की थी उसके बाद घर आने के क्रम में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया जिसके बाद अंजन पेट्रोल लाने चला गया ,वही जब अंजन पेट्रोल लेकर पहुंचा तो सुमित नहीं। बताया जा रहा है मृतक सुमित के साथ रहने वाले लोगो ने हत्या की है। वही ग्रामीणों का कहना है कि मृतक सुमित एक अच्छा लड़का था इसका किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। बाइट : राजेश रमन उर्फ़ राजू यादव ग्रामीण थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया कि प्रथम दृष्टया बेहरमी से हत्या की गयी,अपराधियों ने पत्थर और लोहे के सरिया से वार कर हत्या किए जाने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
सीवान के SSबी जवान की सड़क हादसे में मौत, ई-रिक्शा चालक घायल
Siwan, Bihar:सीवान में छुट्टी पर घर आए एसएसबी जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बाइक और ई-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में जवान अमरेंद्र कुमार की जान चली गई, जबकि ई-रिक्शा चालक घायल हो गया।वहीं घायल को सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के भैया-बहिनी बाजार के समीप की है। मृत जवान की पहचान सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के बंगरा नदी पार गांव निवासी अमरेंद्र कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि अमरेंद्र कुमार एसएसबी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी। छुट्टी लेकर घर आए अमरेंद्र किसी काम से निकले थे, तभी महाराजगंज से जनता बाजार जाने वाली सड़क पर उनकी बाइक की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अमरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक पप्पू कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। देश की सुरक्षा में तैनात एक जवान की सड़क हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।0
0
Report
JDU नेता ने परिसीमन को संवैधानिक हिस्सा बताया; 10 साल में फिर परिसीमन जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: परिसीमन बिल पर JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, "परिसीमन इस देश की संवैधानिक व्यवस्था का एक अंग है। यह स्वाभाविक प्रक्रिया है। 10 वर्षों पर परिसीमन होना चाहिए, जब जनसंख्या बढ़ रही है तो परिसीमन स्वाभाविक है."0
0
Report
Advertisement
राजगीर महोत्सव: आमंत्रण पत्र के बावजूद VIP एंट्री पर विवाद
Pariaunna, Bihar:एंकर:अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में आयोजित राजगीर महोत्सव के दूसरे दिन उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब आमंत्रण पत्र लेकर कार्यक्रम देखने पहुंचे स्थानीय दर्शकों को प्रवेश नहीं दिया गया। प्रवेश नहीं मिलने से नाराज दर्शकों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और अपने आमंत्रण पत्र फाड़ दिए। दर्शकों का आरोप था कि प्रशासन की ओर से आमंत्रण पत्र जारी किए जाने के बावजूद उन्हें वीआईपी एरिया में प्रवेश से रोक दिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आमंत्रण पत्र को मान्य नहीं बताते हुए वीआईपी एंट्री पास लाने की बात कही। दर्शकों ने आरोप लगाया कि महोत्सव में वर्षों से वीआईपी व्यवस्था के नाम पर स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने इसे प्रशासनिक अव्यवस्था बताते हुए नाराजगी जाहिर की। वहीं इस मामले में राजगीर एसडीएम ने सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि आमंत्रण पत्र को लेकर किसी प्रकार की विवाद को बेबुनियाद बताया उन्होंने कहा कि कार्यक्रम शांतिपूर्वक चला है।0
0
Report
गिरवर ग्राम में 7.7°C तक गिरा तापमान, शाजापुर में ठंड की कड़ाई तेज
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिले में इन दिनों कड़ाके की सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। लेकिन शाजापुर के नजदीक स्थित ग्राम गिरवर में सर्दी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। यहां बीते दिनों न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ठंड का असर इतना है कि शाम होते ही गांव की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबकने और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। वहीं सुबह और देर रात खेतों में सिंचाई करने जाने वाले किसानों को भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शाजापुर जिले में सर्दी का सितम लगातार जारी है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शाजापुर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन और रात के तापमान में अंतर के बावजूद रात के समय ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड का असर और बढ़ने के आसार हैं। गिरवर में सबसे ज्यादा ठंड शाजापुर शहर के नजदीक स्थित ग्राम गिरवर में सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। गिरवर में तापमान 8.3 डिग्री से गिरकर 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके चलते पूरा गांव कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के कारण ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। फिलहाल जिले में सर्दी का दौर जारी है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। बाईट-01.02 ग्रामीण गिरवर0
0
Report
बलरामपुर के रघुनाथनगर में हेल्थ कैंप ने 6000 से अधिक मरीजों को लाभ पहुंचाया
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर में क्षेत्रवासियों को बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशाल मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप में अलग अलग रोगों के 40 विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी रही। शिविर में सामान्य बीमारियों के साथ-साथ जटिल और गंभीर रोगों की जांच व परामर्श की सुविधा दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने प्रत्येक मरीज की बारीकी से जांच कर उन्हें उचित उपचार और दवाओं से जुड़ी सलाह प्रदान की.. सीएमएचओ के अनुसार, इस मेगा हेल्थ कैंप में 6000 से अधिक मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। सुबह से ही पंजीकरण और जांच काउंटरों पर मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं, स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही छत के नीचे इतने विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिली।0
0
Report
Advertisement
उतई में कृषि भूमि घोटाला: पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पैतृक कृषि भूमि को हड़पने की नीयत से फर्जी हस्ताक्षर और कुटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन को हड़पने वाले पति पत्नी समेत तीन आरोपियों को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में शिव कुमार साहू उसकी पत्नी सीमा साहू और सहयोगी कौशल कुमार साहू शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मूल दस्तावेज ई स्टैंप सर्टिफिकेट और रजिस्ट्री पत्र भी जप्त किए हैं. पन्नालाल साहू ने उतई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता स्व. बोधीराम साहू के स्वामित्व वाली कृषि भूमि को हड़पने की नियत से आरोपियों ने मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए. शिव कुमार साहू ने अपनी पत्नी सीमा साहू के पक्ष में 24 सितम्बर 2022 को इकरारनामा बनाकर 18 नवंबर 2022 को प्रार्थी के पिता बोधि राम साहू के फर्जी हस्ताक्षर कर बिक्री नामा तैयार कर जमीन सीमा साहू के नाम रजिस्ट्री कराकर हड़पने की तैयारी की गई थी. प्रार्थी को इसके बारे में सूचना मिली तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए असल दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराए. जिसके बाद पुलिस ने शिव कुमार साहू और उसकी पत्नी को थाने बुलाकर हस्ताक्षरों की जांच कराई गई और रिपोर्ट में पता चला कि शिवकुमार के दस्तावेज़ों के हस्ताक्षर प्रार्थी के पिता के नहीं हैं. इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया. वहीं शिव कुमार साहू, कौशल कुमार साहू और सीमा साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.0
0
Report
जामुल पुलिस ने चिट्टा हेरोइन बेचते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया; 24.45 ग्राम हेरोइन और 3 मोबाइल बरामद
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चिट्टा हेरोइन बेचने वाले दो आरोपीयों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है दोनों के पास से 24.45 ग्राम चिट्टा हेरोइन तीन मोबाइल 3200 भी बरामद किए गए हैं वहीं जप्त किए गए हेरोइन की कीमत 4 लाख 66 हजार 800 आंकी गई है. दरअसल जामुल पुलिस को सूचना मिली की कुरूद रोड पर रंगला पंजाब ढाबा बस स्टैंड के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ हेरोइन चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं इसी बीच जामुल पुलिस फॉरेन मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों ही संदिग्ध युवकों को धर दबोचा पूछताछ करने पर पहले तो उन्होंने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती और उनकी तलाशी ली तो दोनों ही आरोपी ओमकार सिंह और लोकेश कुमार सिंह के पास से 24.45 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया वहीं हेरोइन बेचकर कमाए गए 3200 ₹ भी नगद बरामद किए गए आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जप्त किए गए फिलहल पुलिस दोनों ही आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत ममला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तयारी कर रही है0
0
Report
रामको इंडस्ट्रीज में ब्लैकआउट मॉकड्रिल: आपदा तैयारी में पुलिस-होमगार्ड इक्वल
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के मक्सी में स्थित रामको इंडस्ट्रीज में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, आपदा से निपटने का किया अभ्यास सायरन बजते ही किया प्रतीकात्मक ब्लैकआउट, क्षतिग्रस्त भवन से घायलों का रेस्क्यू कर सुरक्षित निकालने का किया प्रदर्शन इस मॉकड्रिल के दौरान निर्धारित रेड सिग्नल मिलते ही सायरन बजाया गया और प्रतीकात्मक रूप से ब्लैकआउट किया गया। इसके बाद आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास शुरू किया गया। अभ्यास में क्षतिग्रस्त भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग लगने की स्थिति में अग्निशमन और आग प्रभावित भवन से लोगों को बचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। वहीं ऊंचाई पर फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित नीचे उतारकर प्राथमिक उपचार देने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई। रामको इंडस्ट्रीज मक्सी के लगभग 50 प्रशिक्षित कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता की। निर्धारित ग्रीन सिग्नल मिलनेपर सायरन बजाकर मॉकड्रिल का विधिवत समापन किया गया। पूरे अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति नागरिकों और कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाना, त्वरित प्रतिक्रिया एवं बचाव क्षमता को परखना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। जिला सेनानी विक्रम बी. सिंह के नेतृत्व में पूरी मॉकड्रिल संपन्न हुई। वहीं इंसिडेंट कमांड ऑफिसर की जिम्मेदारी एसडीओपी बेरछा ने निभाई। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक, कंपनी कमांडर होमगार्ड, थाना प्रभारी बेरछा एवं पुलिस स्टाफ, यातायात प्रभारी, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि तथा रामको इंडस्ट्रीज के मेनेजिंग डायरेक्टर और उनका स्टाफ मौजूद रहा। सभी आकस्मिक एवं बचाव से जुड़े विभागों ने आपसी समन्वय के साथ अभ्यास में भाग लिया।0
0
Report
Advertisement
